Ramgarh1

Jun 16 2023, 20:20

रामगढ़: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट का आयोजन

रामगढ़: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के जसप्रीत सलूजा एवं पिंकी कुमारी के नेतृत्व में फैंटास्टिको ईडीटेक कंपनी के सीनियर मैनेजर विशाल द्वारा राधा गोविंद विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके विद्यार्थियों का चयन कैंपस ड्राइव से किया .

 जिसमें 16 में से 09 विद्यार्थियों में एमबीए, बीबीए, एमकॉम, बीकॉम के दिलकश परवीन, अशिका कुमारी, सिमरन कुमारी, इंज़्मामूल हक़, आर्यन यादव, अमित कुमार पासवान, शिवम कुमार पाण्डेय, आयुष राज सिंह एवं साक्षी गुप्ता का चयन किया । 

चयनित सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह, राधा गोविंद शिक्षा स्वास्थ्य ट्रस्ट की सचिव सह कुशल समाजसेवी प्रियंका कुमारी, कुलसचिव डॉ. निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार, सहायक परीक्षा डॉ. रश्मि, विश्वविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य अजय कुमार ने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं बधाई दी ।  

कुलाधिपति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे बढ़ने के गुर साझा किए ।

Ramgarh1

Jun 16 2023, 20:17

hereजिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में रिम्स के नए प्रभारी निदेशक का नेताओं ने किया स्वागत।


रामगढ़ :- भाजपा रामगढ़ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महामंत्री खिरोधर साहू,मंत्री सह मुखिया राजेंद्र कुशवाहा एवं भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी ने सदर हॉस्पिटल जाकर रिम्स के नवनियुक्त प्रभारी निदेशक डॉ राजीव कुमार गुप्ता को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा की रामगढ़ सदर हॉस्पिटल में सेवा दे चुके डॉ राजीव गुप्ता को रिम्स का प्रभारी निदेशक नियुक्त करना पूरे रामगढ़ वासियों के लिए हर्ष का विषय है साथ हीं हम आशा करते हैं की रिम्स को नए और अनुभवी निदेशक मिलने के बाद अबवहां के मरीजों और अस्पताल की स्थिति में सुधार आएगी।

Ramgarh1

Jun 14 2023, 19:50

सांसद जयंत सिन्हा ने झारखण्ड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से की मुलाकात

हज़ारीबाग में नॉलज सिटी बनाने समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

रामगढ़: झारखण्ड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन 13 जून 2023 को हज़ारीबाग पधारे। हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने इस अवसर पर उनसे मुलाकात कर उन्हें हज़ारीबाग की लोक-कला सोहराई की चित्रकला भेंट की।

 इस दौरान उन्होंने राज्यपाल महोदय से हज़ारीबाग में नॉलज सिटी बनाने समेत क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा की।

जयंत सिन्हा ने कहा कि झारखण्ड के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में है। साथ ही यहां संत कोलंबा महाविद्यालय, कृष्ण वल्लभ महिला महाविद्यालय व मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स जैसे अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान भी हैं। यहां शिक्षा का स्तर इतना अच्छा है कि इस प्रमंडल के साथ अन्य जिलों से भी हजारों छात्र-छात्राएं यहां पढ़ने आते हैं। 

मेडिकल कॉलेज के निर्माण से हजारीबाग शिक्षा के हब के रूप में उभर रहा है। ताकि इन विद्यार्थियों व उद्यमियों की प्रतिष्ठा को दिशा मिल सके और उन्हें सभी साधन व एक सहायक माहौल दिया जा सके, इसके लिए हजारीबाग में इन्नोवेशन पार्क सह नॉलेज सिटी का निर्माण करना यथोचित होगा। यहां कंपनियों व बीपीओ को लाकर बड़ी संख्या में युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाया जा सकता है। साथ ही इसके माध्यम से युवाओं में कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। 

विनोबा भावे विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज के मध्य 50 एकड़ की जमीन उपलब्ध है। 2 शिक्षा संस्थानों के बीच इस परियोजना की नींव रखना सबसे उपयुक्त होगा। यह इस प्रकार की झारखंड की पहली परियोजना होगी और अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल बनेगी। मैंने विनोबा भावे विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज के प्रबंधनों समेत हजारीबाग के स्थानीय हितधारकों से भी इस विषय पर चर्चा की है और सभी में अपार उत्साह है। वे सब पूर्ण सहयोग देना चाहते हैं।

जयंत सिन्हा ने राज्यपाल महोदय से इस महत्वपूर्ण विषय पर विचार कर अपनी स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएगी। हज़ारीबाग लोकसभा में हम विभिन्न माध्यमों से शिक्षकों, विद्यार्थियों व क्षेत्रीय कलाओं की उन्नति हेतु प्रयासरत हैं।

Ramgarh1

Jun 13 2023, 20:23

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर जिला निर्वाचनपदाधिकारी-सह-उपायुक्तगिरिडीह की अध्यक्षता में बैठक

गिरिडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गिरिडीह की अध्यक्षता में मंगलवार को फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सफल संचालन हेतु निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया। बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/बी.एल.ओ. का प्रशिक्षण आयोजित कर मतदाता सूची से संबंधित आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं नियम/ प्रावधानों के साथ-साथ आईटी एप्लिकेशन आदि l

 के संबंध में जानकारी दिया गया। बैठक में संबंधित विभाग के द्वारा बताया गया कि दिनांक 01.06.2023 से दिनांक 20.07.2023 तक ) :- 

फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के सफल संचालन हेतु राज्य/मुख्यालय स्तर से सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण दिनांक 14.06.2023 एवं दिनांक 15.06.2023 को आहूत किया गया है। बी.एल.ओ. का प्रशिक्षण निर्वाचक / सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के द्वारा छोटे-छोटे समूहों में दिया जा रहा है जिसकी स्थिति निम्नवत है।

● बीएलओ/ बीएलओ सुपरवाईजर के प्रशिक्षण की स्थिति:- 

1. 28 धनवार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत गांवा, तिसरी और धनवार में दिनांक 12.06.23 से दिनांक 17.06.23 तक।

2. 29 बगोदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत बिरनी, सरिया और बगोदर में दिनांक 09.06.23 से दिनांक 15.06.23 तक।

3. 30 जमुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत देवरी में दिनांक 10.06.23 से दिनांक 15.06.23 तक और जमुआ में दिनांक 08.06.23 से दिनांक 16.06.23 तक। 

4. 31 गांडेय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह में दिनांक 19.06.23 से दिनांक 22.06.23 तक और गांडेय में दिनांक 19.06.23 से दिनांक 24.06.23 तक तथा बेंगाबाद में दिनांक 12.06.23 से दिनांक 16.06.23 तक। 

5. 32 गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत पीरटाड़ में दिनांक 08.06.23 से दिनांक 10.06.23 तक और गिरिडीह में दिनांक 08.06.23 से दिनांक 17.06.23 तक। 

6. 33 डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत डुमरी में दिनांक 12.06.23 से दिनांक 16.06.23 तक और नावाडीह में दिनांक 08.06.23 से दिनांक 13.06.23 तक तथा चंद्रपुरा में दिनांक 14.06.23 से दिनांक 15.06.23 तक। 

2. बी0एल0ओ0 के द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य (दिनांक 21.07.2023 से दिनांक 21.08.2023 तक) :-

 बीएलओ द्वारा दिनांक 21.07 2023 से दिनांक 21.082023 तक किया जायेगा। जिसमें निम्न कार्रवाई किया जायेगा।

(1) घर-घर सत्यापन के कार्य हेतु बी.एल.ओ. को वर्तमान मतदाताओं की विवरणी से संबंधित पूर्व से भरा हुआ बी.एल.ओ. पंजी (बीएलओ रजिस्टर) राज्य स्तर से उपलब्ध कराया जायेगा। उक्त पंजी में उपलब्ध विवरणी का सत्यापन परिवार के प्रमुख से बी.एल.ओ. के द्वारा कराया जाना है।

(2) बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन के दौरान निम्न सूचनाएं भी प्राप्त करना है :-

1. अनिबंधित योग्य नागरिक (वैसे नागरिक जो दिनांक 01.102023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। 

2. भावी मतदाता (वैसे नागरिक जो दिनांक 01.01.2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं)।

3. मावी मतदाता (वैसे नागरिक जो दिनांक 01.04.2024 01.07.2024 एवं 01.10:2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं)।

4. मल्टीपल [एंट्रीज / मृत मतदाता / स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता।

5. मतदाता सूची की प्रविष्टियों में अपेक्षित सुधार से संबंधित सूचना।

3. घर-घर सत्यापन का कार्य पूर्ण होने के पश्चात् प्रत्येक बी.एल.ओ. के द्वारा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। जिसके आधार पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा जिला में यह प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा।

4. मतदान केन्द्रों का रेशनालाईजेशन किया जाना (मतदान केन्द्रों के अनुभाग / मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन का प्रस्ताव ) (दिनांक 22.08.2023 से दिनांक 29.09.2023) :- 

आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के आलोक में सभी मतदान केन्द्र भवनों का भौतिक सत्यापन के उपरांत वैसे भवन जो जर्जर / क्षतिग्रस्त आदि हो उसके स्थल परिर्वतन का प्रस्ताव भेजा जाना है। साथ ही यदि किसी मतदान केन्द्र भवन में 1500 से अधिक मतदाता तो मतदान केन्द्र का प्रस्ताव आयोग द्वारा मैनुअल ऑफ़ पोलिंग स्टेशन 2020 में दिए गए निर्देश के आलोक में दिया जा सकता है। दिनांक 05.01.2023 को प्रकाशित मतदाता सूची के आलोक में वर्तमान में 32 - गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के म.के.सं. 78 में मतदाताओं की संख्या 1500 है। इसी प्रकार अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का भी जांच करते हुए कार्रवाई किया जाय। वर्तमान में 32 - गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निम्न मतदान केन्द्र के भवन परिवर्तन का प्रस्ताव दिया जा सकता है।

5. ब्लैक एण्ड व्हाईट फोटो, गैर मानव फोटो, बिना फोटो एवं खराब गुणवता वाली फोटो को प्रतिस्थापन का कार्य (दिनांक 22.08.2023 से दिनांक 29.09.2023)

6. मतदाता सूची के 

गुणवता सुधार हेतु छूटे हुए अर्हतायुक्त व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु कार्य योजना तैयार किया जाना:

 ;(दिनांक 22.08.2023 से दिनांक 29.09.2023) कंट्रोल टेबल का अद्यतनीकरण (दिनांक 22.08.2023 से दिनांक 29.09.2023)

7. मतदान केन्द्रवार प्रपत्र 1 से 8 तैयार करना :- 

फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रवार प्रपत्र 1 से 8 तैयार किया जाय एवं वैसे मतदान केन्द्र जहाँ ईपी रेश्यो, जेंडर रेश्यो में कमी हो उसका सुधार करने हेतु कार्य योजना तैयार किया जाय। साथ ही एज कोहर्ट आदि के सुधार हेतु भी कार्रवाई किया जाय। मतदान केन्द्रवार 1 से 8 तैयार करने हेतु सर्वप्रथम मतदान केन्द्रवार जनसंख्या 2011 का आंकड़ा तैयार कर लिया जाय।

8. वीआईपी मार्किंग: 

लोकसभा आम चुनाव 2024 / 33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिको / भावी चुनावी उम्मीदवार आदि का नाम मतदाता सूची में पूर्व से दर्ज है अथवा नहीं, को जाँच कर लिया जाय। साथ ही इसे मतदाता सूची में चिन्हित भी कर लिया जाय । मतदाता सूची से नाम विलोपन की कार्रवाई लोकसभा आम चुनाव 2024 होना है। इस निमित्त गलत विलोपन से बचने के लिए वर्तमान में मतदाता सूची से विलोपन का कार्य विशेष सर्तकतापूर्वक किया जाना है। यदि कोई प्रपत्र 7 प्राप्त होता है तो स्वयं जाँच करने के उपरांत नोटिश का तानिला सुनवाई आदि पूर्ण करना अनिवार्य होगा। किसी भी स्थिति भी गलत विलोपन नहीं होना है। यह ध्यान रखा जाय।

9. नोशनल हाउस नंबर :- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, राँची के पत्रांक 1652 / राँची दिनांक 02.06.2022 सह पठित कार्यालय ज्ञापांक 406 / निर्वा दिनांक 11.06.2023 के आलोक में कार्रवाई किया जाय।

Ramgarh1

Jun 13 2023, 19:24

संपन्न हुआ भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, सांसद जयंत सिन्हा हुए उपस्थित।


रामगढ़:- भाजपा की ओर से रामगढ़ जिले में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसका मंच संचालन किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी कुशवाहा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद राम ने किया।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मंजुलता दुबे उपस्थित हुई।

सर्वप्रथम सभी आगंतुक वरिष्ट नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों की तश्विरो पर माल्यार्पण के बाद राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में सभी मंच एवं मोर्चे की उपस्थिति और वृत्त लेते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने केंद्र द्वारा उपलब्ध करवाए गए मोबाइल नंबर 9090902024 पर ज्यादा से ज्यादा मिस कॉल करवाने का आग्रह किया। 

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद जयंत सिन्हा ने विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए कहा की वो खनिज बालू के साथ धोती साड़ी के नाम से भी जनता का पैसा लूट लेते है पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा के पिछले 9 वर्ष सेवा सुशासन और जनकल्याण से भरे हुए दिखाई देते है।

अपने कार्यकाल में हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विकास की दो अहम उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा की ये भूत और भविष्य के लिए एक मिल का पत्थर है की यूरोप और चीन को पीछे छोड़ते हुए हमने कोडरमा से रांची तक मात्र तीन सौ करोड़ रुपए निवेश कर दो सौ किलोमीटर की नई लाइन बिछाने का काम किया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है और आज इसी लाइन पर देश का स्वनिर्मित वंदे भारत ट्रेन का सफलतापूर्वक टेस्ट रन संपन्न हुआ जिसका अब परिचालन भी सुचारू रूप से हो सकेगा।

उन्होंने पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण जर्जर हालत में पहुंच चुके पतरातु स्थिति एनटीपीसी प्लांट का जिक्र करते हुए कहा की आज विपक्षी भी भाजपा की इस्च्छशक्ति के आगे नतमस्तक होने को मजबूत हुए है जब हम जर्जर हालत में जा चुके पावर प्लांट में अपनी दूरदृष्टि से चालीस हजार करोड़ का निवेश कर चार हजार मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाला देश का सबसे बड़ा बिजली उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित करने में सफल हुए।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने कहा की मोदी जी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश की गरीब महिलाओं को साढ़े तीन लाख का घर बनाकर लखपति बनाने का कार्य किया है। साथ हीं रांची से चलकर आई बबिता सिन्हा एवं प्रियांशु सिन्हा का जयंत सिन्हा से स्वागत कर उनको पार्टी में सम्मिलित किया।

इस संयुक्त मोर्चा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व भाजपा प्रत्यासी रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू,सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक,वरिष्ट उपाध्यक्ष सह अभियान संयोजक राजू चतुर्वेदी,

इलारानी पाठक,महामंत्री खिरोधर साहू,रंजन फौजी,मंत्री वसुध् तिवारी,दिलीप सिंह,राजीव पमदत्त,,जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी,प्रवीण सोनू,विजय जयसवाल,रोबिन गुप्ता,रमेश,ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सोनकर उर्फ मुन्ना खटीक, किसान मोर्चा के आमंत्रित सदस्य मणिशंकर ठाकुर,बबिता सिन्हा,दीप सिन्हा, कुमेल उरांव, नमेंद चंचल,सैय्यद किरमानी,अवितेष सिंह,प्रियांशु सिन्हा शंभू लाल ठाकुर,प्रिया करमाली,पूनम टोप्पो,नीलम कुमारी,ज्योति मानसाता,चंदन रंजनी,रेखा देवी,सुधा देवी,उठानी देवी,लाली कुमारी,रीति श्रीवास्तव,अमिता सोनी,बबिता सिन्हा,रूप देवी,बबिता सिन्हा,दीनबंधु पोद्दार ब्रजेश पाठक इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Ramgarh1

Jun 13 2023, 11:31

राँची: आज सूबे के महामहिम राज्यपाल का है कोडरमा दौरा, वे कोडरमा के अरकोसा गांव भी जाएंगे

राँची: आज(मंगलवार) सूबे के महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कोडरमा के दौरे पर जायेंगे़ वे यहां मरकच्चो के स्वावलंबी गांव अरकोसा गांव का जायजा लेंगे़ इसके पूर्व राज्यपाल कोडरमा सदर अस्पताल में पहुंच कर स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल भी देखेंगे़ वहीं कोडरमा में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था का जायजा भी लेंगे़.

तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल दोपहर 1.30 बजे सड़क मार्ग से चतरा से कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचेंगे़ वहीं वे बालिका उच्च विद्यालय का भी जायजा लेंगे़ यहां से सड़क मार्ग से 3.40 बजे मरकच्चो के अरकोसा गांव पहुंच कर ग्रामीणों द्वारा स्वावलंबन की दिशा में किये जा रहे कार्यों का जायजा लेंगे़ इस गांव को सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है़.

 गांव के लोगों ने डीसी आदित्य रंजन के प्रयास से पिछले एक वर्ष में काफी काम किया है.

Ramgarh1

Jun 12 2023, 21:42

पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का किया गया सफल ट्रायल रन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन : सांसद जयंत सिन्हा

रामगढ़ :- हज़ारीबाग समेत पूरे झारखण्ड के लिए 12 जून 2023 का दिन ऐतिहासिक रहा। पटना से लेकर रांची तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। रांची-कोडरमा रेलखंड का निर्माण पूरा होने से यह संभव हो पाया है। 

सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्ह ने इस विशाल सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस ट्रेन के शुरू होने से लाखों यात्रियों को अत्यंत सुविधा होने वाली है। 

पटना से रांची आने में जहाँ पहले 12 घंटे लगते थे, वो सफर अब सिर्फ 6 घंटों में पूरा कर लिया जायेगा। जयंत सिन्हा के प्रयासों को बहुत बड़ी सफलता मिली है। 

हज़ारीबाग से लम्बी दूरी की ट्रेनों की शुरुआत के लिए वे काफी समय से प्रयासरत थे। वे राँची-कोडरमा रेलखंड का लगातार निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी लेते रहते थे। 

साथ ही वे रेल मंत्री जी से समय-समय पर मुलाकात कर चर्चा भी करते रहे। वे अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाये रखते हुए उन्हें कार्य संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते रहते हैं। उनका प्रयास यात्रियों के लिए हर बेहतर सुविधा सुनिश्चित करवाना है।

जयंत सिन्हा के नेतृत्व में हज़ारीबाग व बरकाकाना में वंदे भारत ट्रेन का स्वागत करने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग पहुंचे। क्षेत्र से लम्बी दूरी की ट्रेनों की शुरुआत हो रही है, इससे क्षेत्रवासियों में अपार ख़ुशी व उत्साह है। 

जनता इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री व अपने सांसद को धन्यवाद दे रही है। इस सुअवसर पर जयंत सिन्हा ने कहा कि हज़ारीबाग व रामगढ़ वासियों की दशकों की मांग आज पूरी हुई है। वंदे भारत न्यू इंडिया की न्यू ट्रेन है। हज़ारीबाग के लिए यह पल ऐतिहासिक और उमंग भरे हैं। यह जनता के वोट का कमाल है। लोगों ने मोदी जी और भाजपा को वोट दिया, तब जाकर रेलखंड का निर्माण सम्भव हो पाया। 

200 किमी लम्बे इस रेलखंड का ₹3,800 करोड़ से निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री बहुत जल्द ही इस वंदे भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करेंगे और यात्रियों के लिए इसका परिचालन शुरू हो जायेगा। क्षेत्र की जनता कह रही है "मोदी जी हैं तो मुमकिन है"।

जयंत सिन्हा ने कहा कि इस अत्याधुनिक ट्रेन का सफर कर यात्रियों को बहुत आनंद आएगा। यह ट्रेन खूबसूरत घाटियों से होकर गुज़रेगी। यह ट्रेन बहुत ही आरामदायक व सुविधाजनक है। 

उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी के निर्णायक और सशक्त नेतृत्व के कारण यह संभव हो पाया है।

Ramgarh1

Jun 12 2023, 20:13

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा को ढोंग बताया

रामगढ़ :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा को ढोंग करार देते हुए कहा है कि मोदी सरकार घोषणा तो बड़े धूमधाम से करती है, लेकिन उन दामों पर फसलों की ख़रीद नहीं की जाती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके मंत्रिमंडल ने रबी फसलों के लिए एमएसपी की काग़ज़ी घोषणा तो कर दी है लेकिन उसे ज़मीन पर नहीं उतारा जाता है। इस सरकार में घोषणा तो बड़े धूमधाम से होती है पर उन दामों पर फसलों की ख़रीद नहीं होती।

उन्होंने मोदी सरकार की हर नीति को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार एमएसपी की घोषणा तो कर देती है, लेकिन सच्चाई यह है कि किसान की फसल एमएसपी पर खरीदी नहीं जाती और उसे फसल की लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा भी नहीं मिलता।

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा, "मोदी मंत्र है- एमएसपी घोषित करो लेकिन एमएसपी दो मत। वर्ष 2022-23 में फसल उपज और फसल खरीद के तथ्य इस बात को उजागर करते हैं कि किसान को एमएसपी नहीं मिलेगा। मोदी जी एमएसपी जब देना ही नहीं है तो कागज़ पर घोषित करके वाह- वाही क्यों लूटना।"

उन्होंने कहा "मोदी जी, किसानों से दो बड़े वादे कर सत्ता में आए। किसान को लागत जमा 50 प्रतिशत मुनाफा एमएसपी के तौर पर देंगे। साल 2022 तक किसान की आय दोगुनी होगी लेकिन सीएसीपी की रिपोर्ट बताती है कि मोदी सरकार ने न ही किसी फसल पर लागत जमा 50 प्रतिशत मुनाफा पर एमएसपी निर्धारित की और न भाजपा शासित राज्यों की सिफारिश मानी

Ramgarh1

Jun 12 2023, 17:45

जिले में चल रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा


रामगढ़: जिले में चल रहे विकास कार्यों को लेकर सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा के तहत जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड वार प्रखंड विकास पदाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों से लक्ष्य के विरुद्ध सृजित मानव दिवसों की जानकारी ली जिसके उपरांत उपायुक्त ने ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करते हुए योग्य व जरूरतमंद लोगों को मनरेगा से जोड़ने व उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

साथ ही उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मिशन अमृत सरोवर, पोटो हो खेल विकास योजना की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति का जायजा लिया एवं लक्ष्य पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न आवास योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने 2023 -2024 के लिए प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध अब तक हुए कार्यों की प्रखंड वार समीक्षा की। 

इस दौरान जिन प्रखंडों में उपायुक्त ने कार्य संतोषजनक नहीं पाया उनके संबंधित अधिकारियों को कार्य को गंभीरता से लेने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभुकों को लाभ देने के तहत हुए कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया वहीं प्रीमैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के संबंध में उपायुक्त ने शेष बचे बच्चों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने हेतु कार्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कराकर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी योग्य लाभुक पेंशन के लाभ से वंचित ना रहे वहीं उन्होंने पेंशन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। 

कृषि विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत सभी योग्य लाभुकों को लाभ सुनिश्चित करने हेतु शेष बचे हुए लाभुकों का ईकेवाईसी का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया वहीं उपायुक्त ने उर्वरक तथा बीज वितरण का कार्य ससमय पूर्ण करते हुए किसानों को लाभ देने का निर्देश दिया।

 जल जीवन मिशन के तहत पूरे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता पर मंडल से वर्तमान में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे कार्य जानकारी ली वही उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में अनिवार्य रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दिव्यांगजनों को आसानी से दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के मद्देनजर उपायुक्त ने सिविल सर्जन रामगढ़ को विभिन्न स्तरों पर शिविर आयोजित करने एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ समन्वय कर शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

भवन निर्माण निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी लेने के क्रम में उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को जल्द से जल्द चितरपुर एवं दुलमी प्रखंड में निर्माणाधीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।अंचलवार लंबित दाखिल खारिज मामलों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को ससमय म्यूटेशन संबंधित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया वहीं उपायुक्त ने भूमि, जाति, आय, आवासीय सहित अन्य प्रमाण पत्र लोगों को आसानी से उपलब्ध हो इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। 

बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सिविल सर्जन, भू अर्जन पदाधिकारी, जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Ramgarh1

Jun 12 2023, 11:32

अवैध खनन व बालू के उठाव को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा चलाया गया जांच अभियान


रामगढ़: रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा एनजीटी द्वारा 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के उठाव पर रोक के मद्देनजर जारी निर्देश के अनुपालन को लेकर उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी, रामगढ़ जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के द्वारा गोला, दुलमी, चितरपुर एवं पतरातू प्रखंड में औचक जांच अभियान चलाया गया।

 जांच अभियान के दौरान गोला प्रखंड अंतर्गत 2 ट्रैक्टर बालू, चितरपुर प्रखंड अंतर्गत स्टोन चिप्स लदा एक हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर, पतरातू प्रखंड अंतर्गत टोकीसूद क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर बालू एवं दुलमी प्रखंड अंतर्गत 2 दो-पहिया वाहनों को अवैध रूप से कोयले का परिवहन करने पर जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 जांच अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, संबंधित अंचल अधिकारियों, संबंधित थाना प्रभारियों सहित अन्य उपस्थित थे।