Rohtas

Jun 05 2023, 19:17

अलावल खां मकबरे के समीप एक कब्र से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रोहतास :- जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कदीरगंज में सोमवार को अलावल खां मकबरे के समीप एक कब्रिस्तान से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक शराब कब्रिस्तान में बने एक बड़े कब्र के अंदर छुपा कर रखी गई थी। जिसे दरिगांव थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जप्त किया। वहीं कब्रिस्तान में बने कब्र से शराब निकलते देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी इकट्ठा हो गई तथा लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी।

हालांकि इस संदर्भ में दरिगांव थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि कब्रिस्तान के पास बने गड्ढे से 25 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया है। जबकि कारोबारी का भी खोजबीन जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर लगातार शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है तथा इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर दरिगांव थाना की पुलिस में यह कार्रवाई की है। 

गौरतलब हो कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से लगातार शराब माफियाओं द्वारा तस्करी एवं शराब छुपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। जो अखबार और टीवी चैनलों की सुर्खियां बटोर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद भी माफिया धड़ल्ले से अपना कारोबार कर रहे हैं। जिसका प्रमाण लोगों को आए दिन देखने को मिल रहा है। 

इधर कब्रिस्तान में बने कब्र से शराब निकालने की चर्चा भी खूब हो रही है। जो 'तू डाल डाल तो मैं पात पात' की कहावत को चरितार्थ करती है।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jun 05 2023, 17:49

भूमिहीनों को आवासीय भूमि देने की घोषणा नीतीश सरकार की नौटंकी : किसान संघ

रोहतास : अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा ने सोमवार को जिला समाहरणालय के समक्ष अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक धरने का आयोजन किया। इस दौरान धरने में पहुंचे काफी संख्या में किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए तथा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। 

धरने का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के प्रांतीय सचिव कामरेड अशोक बैठा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भूमाफिया व गुंडों के प्रभाव में आकर डी बंधोपाध्याय आयोग की रिपोर्ट को अब तक सार्वजनिक नहीं किए तथा आज तक भूमि सुधार कानून को लागू नहीं किया गया। 

उन्होंने कहा कि भूमिहीनों को 5 डिसमिल आवासीय भूमि देने की घोषणा नीतीश सरकार की नौटंकी के सिवाय कुछ नहीं है। क्योंकि दलित भूमिहीनों के नाम से जो बंदोबस्त भूमि थी उसे भी अब छीना जा रहा है। रोहतास जिले में बिहार सरकार और इनकी पुलिस प्रशासन दलित विरोधी कार्य कर रहे हैं। साथ हीं पर्चाधरियों को दखल दिलाने की जगह बेदखल किया जा रहा है। शिवसागर प्रखंड के सेमरी, सासाराम के मुरादाबाद, सिकरिया, करगहर, दिनारा, नोखा, रोहतास, नौहट्टा, तिलौथू के भदोखरा, कोचस अंचल के अन्हारी, तिवारीपुर आदि के कई दलित पर्चा धारियों को प्रशासन द्वारा बेदखल किया गया है। 

धरने के दौरान कामरेड राजेश कुमार शाह, जिला सचिव सुरेंद्र पासवान, राज्य कमेटी सदस्य सुभाष यादव, अनिल गुप्ता, मुनेश्वर गुप्ता, प्रवीण चौधरी, विकास राम, राधेश्याम चंद्रवंशी, हीरामन राम, गोरख राम, कामेश्वर पासवान, राहुल दुसाध, श्याम सुंदर पाल, धर्मेंद्र बैठा, सोनू दबंग, रंजन बैठा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jun 05 2023, 14:55

संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर युवा राजद का एकदिवसीय धरना, जातीय जनगणना कराने की मांग एवं नई शिक्षा नीति का विरोध रहा मुख्य मुद्दा

रोहतास : सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सोमवार को युवा राजद की रोहतास जिला इकाई द्वारा जिला समाहरणालय के समक्ष एक विशाल धरने का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युवा राजद जितेंद्र नटराज एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष तौकीर आलम मंसूरी ने किया। 

बता दें कि केंद्र सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग एवं राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति के विरोध सहित विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर आज बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर धरने का आयोजन किया जा रहा है। 

जहां धरने को संबोधित करते हुए पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनीता चौधरी ने कहा लालू प्रसाद यादव जब जब सता के संग रहे जातीय जनगणना कराने की कवायद शुरु करवाई। लेकिन सता से हटते हीं जातीय जनगणना कराने की प्रक्रिया बंद कर दिया गया। राजद जातीय जनगणना कराने के लिए कटिबद्ध है तथा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेगा। 

वहीं अपने संबोधन में गया स्नातक विधान परिषद क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ पुनीत कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2023 के तहत गरीबों, शोषितों व वंचितों को शिक्षा से दूर रखने का केंद सरकार साजिश रच रही है। सरकारी स्कूलों, कालेजों, विश्व विद्यालयों को बंद कर निजी संस्थानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसका राजद पुरजोर विरोध करता है। 

डिहरी विधायक फतेबहदुर सिंह ने कहा कि आज पूरा भारत बेकाबू मंहगाई से त्रस्त हैं। नौ साल में चार गुणा मंहगाई बढ़ गई है। जबकि जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि रोहतास जिला के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरोध में रोहतास से लेकर दिल्ली तक संघर्ष करेंगे। 

प्रदेश प्रवक्ता युवा राजद अशोक भारद्वाज ने कहा कि आज देश में आपात काल जैसी स्थिति बन गई है। भाजपा देश में नफरत की राजनीति कर शासन करना चाहती है। लेकिन देश की जनता उनके मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी। इसके अलावा प्रदेश महासचिव युवा राजद विमल कुमार सिंह ने कहा केंद्र सरकार के तुगलकी फरमान से देश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा हैं। आज बेरोजगारी देश के लिए संकट बन गई है। केंद्र सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने के जगह नौ साल में 18 करोड़ युवाओं को नौकरी से बाहर कर आत्म हत्या करने पर मजबूर कर दिया है। 

इस दौरान धरने को संबोधित करने वालो में प्रदेश सचिव अरविंद यादव, गिरिजा चौधरी, पूर्व प्रधान महासचिव राजकिशोर यादव, सुषमा पासवान, विद्यासागर यादव, शिवंत कुशवाहा, कालिका सिंह, चंद्रशेखर सिंह, केशव पाल, अश्विनी यादव, मो मकसूद आलम, संतोष यादव, विगन यादव, मो सोहराबुदीन, महेंद्र पासवान, विनोद यादव, अमित रंजन यादव, विनय गोस्वामी, धर्मेंद्र दुबे, विकास यादव, मो राजा , मो चांद अशरफ, वीरेंद्र समाजवादी, सुरेंद्र यादव, विनय यादव, विनय कुमार, विकास यादव, संजीव कुमार, प्रमिला देवी, गीता देवी सहित अन्य शामिल रहे।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jun 04 2023, 20:16

रोहतास: अनियंत्रित वाहन ने किशोर को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

रोहतास: कोचस प्रखंड अंतर्गत परसथुआं चौक के समीप रविवार को एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने किशोर को रौंद दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

 जख्मी हालत में उसे स्थानीय स्वास्थ्य उप केंद्र में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बक्सर जिला के धनसोई थाना अंतर्गत सुजातपुर निवासी जयप्रकाश सिंह का 16 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार परसथुआं स्थित मामा के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी मां के साथ आया था। 

सुबह छोटी बहन के जिद्द पर खिलौना खरीदने के लिए परसथुआ चौक पर एनएच 30 सड़क पार कर बाजार में ले जा रहा था कि मोहनिया की ओर से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित पिक अप वैन ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

घटना को अंजाम देकर चालक पिकअप छोड़कर भागने में सफल हो गया।

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है तथा वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Rohtas

Jun 04 2023, 18:58

समय अवधि समाप्त होने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया सड़क का निर्माण कार्य

रोहतास: दिनारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिनारा से सटे दिलदारनगर पथ से मरूंगा गांव को जोड़ने वाली लगभग 0.780 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का समय समाप्ति के दो साल बाद भी पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।बता दें कि उक्त निर्माण कार्य जून 2020 से प्रारंभ होकर मार्च 2121 में समाप्त हो जाना था। लेकिन संवेदक और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण उक्त सड़क का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। जिससे गुजरने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्य शुरू करने के बाद गिट्टी डालने के बाद सड़क पर कोई कार्य नहीं किया गया है।

  

मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना से बनने वाली इस सड़क के कार्यस्थल पर सड़क के किनारे लगे शिलापट्ट के अनुसार सड़क निर्माण कार्य की प्राक्किलत राशि 45,28,969 रूपये है। पांच वर्षीय रखरखाव के लिए 4,89,656 रूपये की राशि निर्धारित है। संवेदक शिव वचन राम एवं कार्यकारी एजेंसी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य मिशन, कार्य प्रमंडल बिक्रमगंज की उदासीनता के कारण सड़क निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है।

   

इस सड़क में 0.230 किमी पीसीसी और बाकी का कालीकरण होना है। जिसमें दो अदद पुलिया का भी निर्माण किया जाना है। 

सूचनापट्ट के अनुसार उक्त सड़क के पांच वर्षों के रखरखाव के लिए लगभग चार लाख नवासी हजार रुपया आवंटित की गई है। इस संबंध में ग्रामीण सरोज कुमार, मंटू कुमार, रजनीश कुमार, संतोष कुमार, काशीनाथ सिंह व सुनील कुमार ने बताया कि संवेदक द्वारा कार्य आरंभ करने के बाद कुछ दिनों तक काम किया गया लेकिन उसके बाद से लगभग दो साल से काम पूरी तरह बंद है। इसको लेकर कई बार विभाग के पदाधिकारी से संपर्क किया गया। उनके द्वारा ग्रामीणों को भरोसा दिया गया कि अविलंब कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।लेकिन आज तक काम शुरू नहीं किया गया।

  

बताया जाता है कि प्रखंड में इस प्रकार समय पूर्ण होने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य अधूरा रहने का यह कोई पहला मामला नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में कई ऐसे ग्रामीण सड़क है।

 जिसका निर्माण कार्य की अवधि बोर्ड के मुताबिक समाप्त हो चुका है। लेकिन वास्तविकता कुछ अलग ही है। ऐसा प्रतीत होता है कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के पीछे संबंधित विभागीय अधिकारियों का भी साथ है।लोगों ने जिला प्रशासन से अधूरी पक्की सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की है।  

   

हालांकि निर्मित सड़क मामले पर ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बिक्रमगंज के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि संवेदक का तबीयत खराब होने के कारण उसके द्वारा निर्माण कार्य बंद किया गया है। समय पर कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण संवेदक का कुल प्राक्कलन राशि से 10% का जुर्माना लगाया गया है। 

कार्य पूरा नहीं करने के कारण संवेदक को एक साल पूर्व ही डिवार कर दिया गया है। साथ ही ब्लैक्लिस्टेड करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए विभाग को सूचना दे दी गई है।

Rohtas

Jun 04 2023, 18:14

रोहतास: पंडुका में भाजपा के विकास तीर्थ यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रोहतास: नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के पंडुका पीपल चौक के पास भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीराम सिंह की अध्यक्षता मे विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन रविवार को किया गया। क्रार्य क्रम का संचालन पंकज सिंह ने किया।

 कार्यक्रम मे सांसद छेदी पासवान, एमएलसी संतोष सिंह, निवेदिता सिंह सुनील ओझा ने भाग लिया। कार्यक्रम मे वक्ताओं ने कहा कि सांसद छेदी पासवान के अथक प्रयास से चार राज्यों को जोड़ने वाला पंडुका पुल निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री के नौ साल बेमिशाल काम हो रहा है। डेहरी सासाराम रेलवे मे बहुत काम हो रहा है। वाराणसी कलकता एक्सप्रेस-वे तिलौथू से होकर निर्माण हो रहा है। 

सांसद छेदी पासवान ने कहा कि पंडुका पुल भागलपुर चला गया था लेकिन मेरे बार बार प्रयास के कारण पुल निर्माण शुरू हो सका। यहां के लोग सारे स्थिति परिस्थिति को जानते हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दिन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का साकार कर रहे हैं। प्रधान मंत्री गरीब परिवार से है इसलिए गरीबो की भला कर रहे हैं। 

मुफ्त अनाज, रासन किरासन एक्सप्रेस-वे पुल आदि सहित कई कार्य हो रहे हैं। देश मे गरीबो को खाता नही था आज प्रधानमंत्री के प्रयास से पचास करोड़ से अधिक खाता खुले है। प्रधानमंत्री के कार्य के कारण भारत आज विश्व गुरु बनने जा रहा है।

सुनील ओझा ने कहा कि प्रधानमन्त्री ने दशरथ मांझी के तरह पहाड तोड़कर रास्ता बनाया।इस क्षेत्र मे बड़े लोग नही आते। यह सिंगल रोड को हाइवे बनाया जाएगा।यहां के सभी को अधिक लाभ होगा। जिसने अपने मां को दुसरे घर मे वर्तन मांजते देखा है उसे पता है कि रोटी की कीमत क्या होती है। माता बहनो की शौच मे परेशानी थी इसलिए मोदी ने आवास व शौचालय की व्यवस्था की। 

पुर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से रूपया जाता है तो नीचे पंद्रह पहुंचता है लेकिन प्रधानमंत्री केंद्र से सौ भेजते है तो सौ ही सभी को पहुंचता है।

 अस्सी करोड़ लोगो को आज भी अनाज मिल रहा है। नौ साल बेमिशाल काम हुआ। प्रधान मंत्री के जितना किसी ने काम नही किया इसलिए बेमिशाल कहा गया। प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश कुमार देशभ्रमण कर रहे हैं। बीजेपी के मदद से चालीस सीट आया। लालू प्रसाद उन्हें पलटू कहते है। 

बीजेपी ने कहा कि सपना देखना बुरा नही है। पुर्व के सरकार जवानों को जुता व जैकेट नही दे स्की मोदी ने पुरी तरह से जवानो को सज दिया।

मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी, विक्रम नारायण सिंह, विजयसिंह मुखिया अरूण कुमार चौबे,महेंद्र कुमार, भानू मिश्र,संजीव गुप्ता आरती गुप्ता, विजय सिंह. राजेश्वर प्रसाद, चांद चौबे, गुड्डू सिंह दारा राम, प्रणव पांडेय लालवंदे तिवारी ऋषिकांत दूबे, पंकज पाठक,कुलदीप चौधरी हरिशंकर मिश्रा, रोहित चंद्रवंशी आदि थे।

Rohtas

Jun 03 2023, 17:59

अनियंत्रित क्रूजर पलटा, 6 घायल 5 गंभीर हालत में रेफर

रोहतास : जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सासाराम-चौसा पथ पर शनिवार को मलिया बगीचा के समीप अनियंत्रित होकर क्रुजर जीप पलट गई। जिसमे छह लोग हुए बुरी तरह घायल हो गये। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में गाड़ी से निकाल कर करगहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया गया। जहां ड्युटी पर तैनात चिकित्सक विनोद कुमार ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखकर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। 

घायल में बैरीबांध के नन्दकिशोर पासवान उम्र पैंतालीस वर्ष पिता सिपाही पासवान, धनगाई के अमित पासवान उम्र तीस वर्ष पिता विक्रमा पासवान, पटवाडिह के मनोज पासवान उम्र पैंतालिस वर्ष पिता रामप्रसाद पासवान, भानस के विक्रमा पासवान पिता कन्हैया पासवान, नोखा थाना के भटवनी के राहुल कुमार उम्र बारह वर्ष पिता मदन पासवान है। इन सभी घायलों की स्थिति नाजुक थी। 

ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल करगहर थाना के पटवाडिह से बारात लेकर छतरपुर गये थे। जहाँ से शादी के बाद वापस लौटने के दौरान यह क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jun 03 2023, 17:39

जाम की समस्या को लेकर प्रशासन सख्त, यातायात परिचालन को लेकर लिए गए कई सख्त निर्णय

रोहतास : शहर को जाम मुक्त रखने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कभी अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं तो कभी वाहन चलाकों को नियमों की अनदेखी पर सबक सिखाया जा रहा है। बावजूद इसके शहर को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है तथा लोगों को कड़कड़ाती धूप में भी सफर तय करने में घंटों समय बिताना पड़ता है। इसी के आलोक में जिलाधिकारी शेखर आनंद द्वारा उनके कार्यालय कक्ष में शनिवार को एक बैठक आहुत की गई। 

जहां पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, नगर आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, सदर एसडीओ मनोज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जनार्दन तिवारी, अंचल अधिकारी एवं यातायात पुलिस निरीक्षक व कार्यपालक अभियंता के साथ जाम के मुख्य कारण जैसे सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण, यातायात नियमों का उल्लंघन, सड़क पर टेम्पो बस आदि का ठहराव, सड़क के किनारे लगने वाले फल सब्जी के ठेले आदि पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश जारी किए गए। 

डीएम ने कहा कि यातायात संधारण हेतु सड़क के किनारे लाल रंग की पट्टी लगाई जाएगी, जिसके पार ठेला व अन्य सभी प्रकार के वाहन आदि लगाना वर्जित होगा तथा जगह जगह नो पार्किंग का साइनेज लगाया जाएगा। मोहनियां की तरफ से आने-जाने वाली बसों का ठहराव बेदा नहर के पास अवस्थित बस स्टैण्ड तक ही होगा। जबकि पोस्ट ऑफिस चौक के पास अवस्थित बस पड़ाव से निकलने वाली बसें एसपी जैन कॉलेज मोड़ से यु-टर्न लेगी। 

उन्होंने बताया कि यातायात निरीक्षक को जिला पुलिस बल तथा माश्क आदि से लैस वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे तथा प्रतिदिन अतिक्रमण हटाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हेतु जिला स्तर से संयुक्त धावा दल का गठन किया जाएगा। जिसके माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा कम आयु वाले ऑटो व ई रिक्सा चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jun 03 2023, 16:14

कार्यों के बेहतर निष्पादन हेतु नवनियुक्त अमीनों का साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

रोहतास। जिला समाहरणालय स्थित डीआरडीए संवाद कक्ष में शनिवार को जिले के नव नियुक्त अमीनों का सप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त शेखर आनंद की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 38 अमीन उपस्थित हुए। जिन्हें बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। ताकि क्षेत्र में बेहतर ढंग से कार्यों का निष्पादन कर सके

विदित हो कि बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा रोहतास जिला के लिए कुल 49 अमीनों की अनुशंसा की गयी थी। जिसके तहत सभी अनुशंसित अमीनों को बीते 24 अप्रैल को काउंसलिंग कर जिला प्रशासन की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं इस दौरान कई नवनियुक्त अमीन अनुपस्थित भी रहे।

जिन्हें जिला प्रशासन की ओर से अगली तारीख पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सासाराम एवं जिला राजस्व शाखा के कर्मी उपस्थित रहे।

Rohtas

Jun 02 2023, 19:09

50 लीटर देशी महुआ शराब एवं 180ml 8pm 18 पैकेट अंग्रेजी शराब के साथ 5 शराब कारोबारी गिरफ्तार

रोहतास : पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर रोहतास पुलिस द्वारा अवैध शराब के सेवन, निर्माण, भंडारण, परिवहन, शराब तस्करों, शराब कारोबारीयों ,शराब व्यावसायियों, शराब धंधेबाजों और शराब माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में मिली गुप्त सुचना के आधार पर चेनारी अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दल बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच शराब कारोबीरीयों को 50 लीटर देशी महुआ शराब एवं 180ml 8pm के 18 पैकट अंग्रेजी शराब के साथ विभिन्न जगहों से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। 

इस संदर्भ में अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि रामभजन कुमार उम्र 19 वर्ष, पिता- रामजग बिंद, साकिम- बसनारा एवं बाबूलाल कुमार उम्र 19 वर्ष, पीता- कृष्णा बिंद, साकिम- बसनारा, थाना- चेनारी, जिला-रोहतास, उक्त दोनों को एक बाइक के साथ 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा इसके अलावा अन्य 3 लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है।

रोहतास से दिवाकर तिवारी