ओडिसा रेल दुर्घटना में मारे गये लोगों के लिए सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का किया गया आयोजन, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बेतिया : आज दिनांक 3 जून 2023 को भारत के राज्य ओडिसा में भीषण रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के सम्मान में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता, डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ,डॉ शाहनवाज अली, डॉ अमित कुमार लोहिया ,सामाजिक कार्यकर्ता नवीदूं चतुर्वेदी, मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट की निदेशक एस सबा, पश्चिम चंपारण कला मंच की संयोजक शाहीन परवीन ने संयुक्त रूप से इस शताब्दी के सबसे दुखदाई रेल हादसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत के पूर्वी ओडिशा राज्य में तीन ट्रेनों की दुर्घटना में कम से कम 261 लोग मारे गए लोगों एवं 1,000 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। यह घटना भारतीय रेल के लिए इस शताब्दी की सबसे बड़ी घटना है। सरकार द्वारा राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है। दुख की इस घड़ी में सारे भारतीय एवं विश्व समुदाय एक साथ खड़े है। सरकार एवं सामाजिक स्तर पर पीड़ित घायलों को हर संभव मदद की जा रही है। भविष्य में भी हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
कहा कि सैकड़ों आपातकालीन कर्मचारियों द्वारा मलबे की खोज के बाद बड़े पैमाने पर बचाओ अभियान चलायें जा रहा है। यह भारत की इस सदी की सबसे भीषण ट्रेन दुर्घटना है। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि "जिस ताकत से ट्रेनें टकराईं, उससे कई डिब्बे कुचले और क्षतिग्रस्त हो गए।"
भारत की दक्षिण पूर्व रेलवे कंपनी ने शनिवार को कहा कि दुर्घटना स्थल को बहाल करने का काम शुरू हो गया है। इस मंच के माध्यम से इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं एवं घायल हुए लोगों के परिवारों को शक्ति प्रदान करें। अमीन
Jun 03 2023, 21:58