93 वीं जन्मदिवस पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि :-डॉ0 एजाज अहमद
![]()
पश्चिम चंपारण बेतिया।महान समाजवादी श्रमिकों के मसीहा सह भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस की 93 वीं जन्मदिवस पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
बेतिया। सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सचिव सह ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन डॉ0 एजाज अहमद (अधिवक्ता) एवं डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ने महान समाजवादी श्रमिकों के मसीहा सह भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस की 93 वीं जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज ही के दिन 3 जून 1930 ई0 को जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म हुआ था। उनका सारा जीवन समाजवादी आंदोलन एवं श्रमिकों के लिए समर्पित रहा ।बेतिया पश्चिम चंपारण से उनका गहरा लगाव रहा है।
स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस अपनी यात्रा का आरंभ बेतिया पश्चिम चंपारण से ही करते। इस परंपरा को मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने जीवित रखा है। इस अवसर पर बिहार विश्वविद्यालय के डॉ0 शाहनवाज अली एवं अमित कुमार लोहिया ने कहा कि बेतिया पश्चिम चंपारण से स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस का गहरा लगाव रहा। 90 के दशक में विश्व व्यापार संगठन ने जब चंपारण के बासमती का पेटेंट करा लिया था।
तब तत्कालीन बाल्मीकि नगर के सांसद स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद बैठा एवं बेतिया के सांसद स्वर्गीय मदन प्रसाद जयसवाल ने जार्ज फर्नांडीस के नेतृत्व में संसद में बात उठाई थी। चंपारण की किसानों की आवाज संसद में गुजने के बाद अमरीका को पीछे हटना पड़ा। इस अवसर पर डॉ0 एजाज अहमद ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस के सम्मान में बेतिया पश्चिम चंपारण में एक राष्ट्रीय संग्रहालय एवं विश्वविद्यालय का स्थापना कराया जाए ताकि नई पीढ़ी इससे लाभान्वित हो सके। यही होगी सरकार द्वारा स्वर्गीय फाइनेंस के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि।
Jun 03 2023, 17:43