Katihar

May 13 2023, 18:33

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था अपराधी, पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

कटिहार : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले ही अपराधी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है। 

बताया जा रहा है पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक अपराधी इलाके में घूम रहा है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक मे है। 

उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शहीद चौक से उसे गिरफ्तार किया है। वहीं उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार बरामद किया गया। 

कटिहार नगर पुलिस के इस उपलब्धि के बारे में डीएसपी ओम प्रकाश में जानकारी देते हुए बताया कि भेड़िया रहिका के रहने वाले सोनू सिंह को एक लोडेड देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी के क्राइम डिटेल को खंगाल रही है।

कटिहार से श्याम

Katihar

May 13 2023, 11:06

स्टेट हाइवे पर गश्ती के दौरान पुलिस ने हथियार के साथ 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

कटिहार : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्टेट हाईवे 77 से पोठिया थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान संदेह के आधार पर एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस की माने तो यह पांचो दो मोटरसाइकिल में सवार होकर कुर्सेला के तरफ से होते हुए जा रहे थे,। इस दौरान चांदपुर चौक के पास जब इन दोनों को रोककर पूछताछ किया गया तो इन लोगों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। 

पुलिस आगे जांच में जुटी हुई है।

Katihar

May 13 2023, 11:04

स्वैच्छिक सेवा नियमावली लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर चौकीदार दफादार संघ ने किया प्रदर्शन

कटिहार : जिले में चौकीदार दफादार संघ ने स्वैच्छिक सेवा नियमावली लागू करने की मांग के साथ साथ कई और मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन किया। 

इस दौरान बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के बैनर तले दर्जनों नेता और कार्यकर्ता अपने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेताया। 

बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार उन लोगों के मुंह की रोटी छीनने की कोशिश कर रहे हैं। अगर इस पर सरकार उचित ध्यान नहीं देते हैं तो चुनाव में तमाम दफादार चौकीदार एकजुट होकर इस पर जवाब देंगे।

कटिहार से श्याम

Katihar

May 12 2023, 16:16

कटिहार में भीषण आगलगी में 70 से 80 घर जलकर राख, 3-4 बच्चे लापता

कटिहार : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां भीषण आगलगी की घटना में लगभग 70 से 80 घर जलकर राख हो गए है।

वहीं तीन से चार बच्चा लापता होने की भी सूचना है। घटना मे लाखों के नुकसान की आशंका है। 

फलका थाना क्षेत्र के भरसिया पंचायत जामुन टोला के घटना के बारे में लोग खाना बनाने के दौरान आग लगने की आशंका जता रहे हैं। 

हालांकि आग लगने के कारण को लेकर कोई कुछ स्पष्ट रूप से बोलने की स्थिति में नहीं है।

कटिहार जिला में लगातार अगलगी की घटना के बीच इस साल के अब तक की सबसे बड़ी अगलगी की घटना बताया जा रहा है।

फिलहाल तीन दमकल और स्थिनीय लोगो के मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है।

कटिहार से श्याम

Katihar

May 11 2023, 17:54

कटिहार: अनुमंडलीय स्तर की बैठक कर जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती करने की कवायत शुरू


कटिहार: कांग्रेस पार्टी कांग्रेस के जिला कार्यालय राजेंद्र आश्रम में अनुमंडलीय स्तर की बैठक कर जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती करने की कवायत शुरू कर दिया है।

इस आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद तारीक अनवर, कदवा विधायक,शकील अहमद एवं मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद के अलावे बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व सांसद तारीक अनवर ने कहा कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत किया जा रहा है, इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद हो रहा है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कर्नाटक के चुनाव में अच्छा परिणाम की उम्मीद जताया है।

Katihar

May 11 2023, 14:16

कटिहार: 8 नए टेंपो टिपर वाहन को हरी झंडी दिखाकर महापौर ने किया रवाना

कटिहार: नगर निगम के द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सत प्रतिशत करने के लिए लगभग 50 लाख की राशि से खरीदी गई 8 नए टेंपो टिपर वाहन को आज हरी झंडी दिखाकर महापौर उषा देवी अग्रवाल,नगर आयुक्त कुमार मंगलम, एवं नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड पार्षद गण एवं नगर निगम के पदाधिकारी गणों के द्वारा रवाना किया गया। 

सभी टेंपो टिपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि

कटिहार शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सफाई कार्य में तेजी लाने व नगर निगम क्षेत्र के डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने में यह गाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह वाहन आवासीय तथा व्यवसायिक क्षेत्रों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन को सुचारू रूप से उठाने का काम करेगी।

Katihar

May 10 2023, 11:41

एक घर में अचानक लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

कटिहार में इन दिनों लगातार आग लगी की घटना का सिलसिला जारी है, इस बीच आज भी सुबह सवेरे समेली प्रखंड के डूमर पंचायत वार्ड नंबर 2 सुरेश मंडल के घर में अचानक भीषण आग लग गई, आग लगी के कारण तो स्पष्ट नहीं है मगर इस अगलगी में एक

मोटरसाइकिल, घर में रखें आनज, कपड़ा सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया पीड़ित परिवार मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Katihar

May 09 2023, 14:37

कटिहार में ट्रैक्टर की ट्रेलर पलटने से दो मजदूरों की मौत

कटिहार में ट्रैक्टर की ट्रेलर पलटने से दो मजदूरों की मौत, सड़क किनारे मक्का से लादे ट्रैक्टर पलटने से मजदूरों की मौत हुई है, 

फलका थाना क्षेत्र के बरेटा मिस्त्री टोला के समीप सड़क किनारे मक्का लदे ट्रक पलटने से यह हादसा हुआ है,

 दोनों मृतकों की पहचान रहटा गांव के ठाकुर शर्मा (40 वर्ष) और कुंदन शर्मा (35 वर्ष) के रूप में हुआ है जबकि अन्य दो मजदूर गोविंद शर्मा और सुरज शर्मा में घायल है,

 पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है, घटना की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Katihar

May 08 2023, 11:05

भारत जागो जनता पार्टी ने बिहार के विकास को लेकर जागरुकता लाने के लिए शुरु किया पदयात्रा, 21 दिनों तक चलेगी यह यात्रा

कटिहार : भारत जागो जनता पार्टी ने पूरे बिहार के लोगों के बीच विकास को लेकर जागरूकता लाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह के नेतृत्व में आज कटिहार जिले से पदयात्रा का शुरू किया। कटिहार में 21 दिनों तक चलने वाला ये यात्रा सभी प्रखंड एवं पंचायतों तक किया जाएगा। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बिष्णु सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से बिहार में अदला-बदली कर कुछ ही लोगों के हाथ में सत्ता का बागडोर रहा है। इसके बावजूद जो विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पाया है। इन्हीं विषयों को लेकर भारत जागो जनता पार्टी जनता के बीच जा रहे हैं। 

 2024 के चुनाव को लेकर इस यात्रा से जुड़कर सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित तौर पर भारत जागो जनता पार्टी राजनीतिक दल होने के कारण चुनावी राजनीति में अवश्य भाग लेंगे। हालांकि बिहार के विकास के लिए भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए यह यात्रा है इसका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है।

कटिहार से श्याम

Katihar

May 07 2023, 12:40

कटिहार में एकदिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी भाजपा कार्यकर्ता और लोगों को कराया योग अभ्यास

कटिहार : जिले में केंद्रीय कृषि एवं कृषि कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और लोगों को सुबह सवेरे योग अभ्यास करवाया।  

समाहरणालय के सामने इंदिरा गांधी पार्क में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री योग गुरु की भूमिका में नजर आये और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग करने की सलाह दिया। 

इस मौके पर विधान परिषद अशोक अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के साथ साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस एक दिवसीय योग शिविर में भाग लिया।

कटिहार से श्याम