आज थमेगा चुनावी शोर, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। जिले में मंगलवार की शाम पांच बजे नगर निकाय चुनाव का प्रचार थम जाएगा। बुधवार की सुबह पोलिंग पार्टियां तैनाती स्थल के लिए रवाना जाएगी। जिले मेंं 11 मई को सात निकायों में 261 बूथों पर मतदान होना है। इससे पहले जिला प्रशासन ने जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिले के कुल सात नगर निकायों में दो नगर पालिका व पांच नगर पंचायत है। नगर पालिका भदोही, गोपीगंज, व नगर पंचायत ज्ञानपुर, नई बाजार, खमरिया, घोसियां, सुरियावां में मतदान होना है। इसमें दो लाख 36 हजार मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में प्रत्याशी जोर शोर से प्रचार कर रहे है। रोजाना सपा, बसपा, आप, कांग्रेस व भाजपा के स्टार प्रचारक प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पहुंच रहे है। 10 दिनों से चल रहा ये सिलसिला मंगलवार को थम जाएगा।
10 मई की शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच जाएगी। जिले में मतदान के लिए 261 बूथ बनाएं गए हैं। एक बूथ पर चार मतदान कर्मी की तैनाती की गई है। इनमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय शामिल है।
निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि 11 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके बाद देर शाम से मत पेटिका को स्ट्रांग रूम में जमा किया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सारे बंदोबस्त कर लिए गए है। मतदान केंद्र के आसपास भीड़ लगाने व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

May 10 2023, 15:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k