*ठगी के शिकार पीड़ित को सालों बाद मिला न्याय, कहा- कानून अभी जिंदा है*
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही- जिले के चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोटहां निवासी महफूज आलम को अपने हक को प्राप्त करने में 6-7 साल लग गए। हालांकि, अंततः फैसला उसी के पक्ष में हुआ। पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यायिक जांच के बाद पुलिस विवेचना न्यायालय को भेजा गया। इस पर पीड़ित परिवार सहित महफूज आलम ने हर्ष और संतोष जताते हुए पुलिस अधीक्षक भदोही का आभार व्यक्त किया है।
घटना 2015 की है। जब, रोटहां निवासी महफूज आलम से ठग शमशेर आलम उर्फ लड्डू ने उनके लड़की और लड़के को नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपए ठग लिए थे। ठग शमशेर आलम के काफी परेशान करने के बाद पीड़ित महफूज ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई थी। जिसमें विवेचना के बाद जांचोपरांत ठगी का मामला सही पाया गया है।
महफूज ने कहा कि आज जब ठगी जैसी घटनाएं काफी बढ़ती जा रही है। इसके बचाव का सबसे अच्छा तरीका है, कि हम खुद हमेशा सावधानी बरतें और लोगों को गुमराह कर नौकरी के नाम पर किसी को भी फूटी कौड़ी न दें। ठगी के शिकार लोग ऐसी सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराएं।
Apr 29 2023, 17:11