भारतीय जनता पार्टी ने आज उसकी 43 वें स्थापना दिवस मानगो मंडल कार्यालय में मनाया
सरायकेला : भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और आज उसकी 43 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मानगो मंडल के कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर देश के लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी की और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के अभिभाषण को सुना गया।
तत्पश्चात कार्यकर्ताओं में लड्डू का वितरण किया एवं मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अभिभावक स्वरूप प्रोफेसर जटा शंकर पांडे ने झंडोत्तोलन किया ।
![]()
साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह से 1980 से लेकर वर्तमान में भाजपा संघर्ष करते हुए 2 सीटों से 302 सीट पर पहुंच गई है, और भविष्य में भी इसी तरह से कार्य करते हुए आगामी लोकसभा 2024 में भी 333 को निश्चित रूप से पूरा करेगी।
आज के कार्यक्रम में भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, उपाअध्यक्ष घनश्याम साव, मंत्री रितु विश्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन शर्मा ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशील पांडेय, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रवि गोराई , महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना शर्मा , एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक कुमार,युवा मोर्चा महामंत्री सुमन श्रीवास्तव, नवनीत तिवारी, अनमोल शुक्ला , शैलेंद्र कुमार एवम अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।















Apr 06 2023, 18:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.4k