अमेठी में हुस्नआरा पर आफत मौसम में बरबाद हुआ हुस्नआरा का बौर
लखनऊ। बिना मौसम के हुई बरसात से एक ओर जहां रवी फसलों को नुकसान हुआ है वहीं पर in हुस्नआरा आम पर आफत आ गई है। इस वर्ष अमेठी में यह आम दिखाई नही देगा।
गोसाईगंज के अमेठी कस्बे के बागों में क़रीब दस पेड़ हुस्नआरा के लगे हैं। यहां का आम कई बार आम प्रदर्शनी में भी शामिल हो चुका है। इस बार आम आने के पहले हुई बरसात में हुस्नआरा का बौर ही बरबाद हो गया। बौर बिल्कुल झुलस गया। मौसम की मार से अन्य प्रजाति के आम का कुछ ही हिस्सा बेकार हुआ है लेकिन हुस्नआरा का बौर पूरा का पूरा बेकार हो गया। इन हालातों में यह कहा जा सकता है की इस बार अमेठी में हुस्नआरा आम दिखाई नही देगा।
अमेठी निवासी कुलदीप यादव बताते हैं कि उनके बाग में हुस्नारा के छोटे बड़े छह पेड़ हैं। वह बताते हैं की इस आम की बिक्री सौ रूपए किलो से शुरू होती है। नाम के अनुसार सुंदर दिखाई देने वाले आम को लोग खरीद कर घरों में सजा कर भी रखते हैं। यह काफी मंहगा बिकता है। कुलदीप बताते हैं की इस बार इस आम का बौर बिल्कुल बेकार हो गया है। वर्ष 2016, 17, 18 और 2022 में अलग अलग स्थानों पर लगी आम प्रदर्शनी में कुलदीप भी अपनी बाग का हुस्नआरा आम लेकर गए थे जिसको पुरस्कृत किया गया था। उन्होंने बताया कि इस बार यह आम बेकार हो गया है।
एक ओर जहा हुस्नआरा बरबाद हो गया है वही पर अन्य प्रजाति के आम को भी नुकसान पहुंचा है। लगभग हर प्रजाति के आम का बौर बरसात में बेकार हुआ है। खजुहा के अनिकेत यादव, टिकनियामऊ के मोहम्मद कवि, शमशाद अहमद और जुबेर सहित अन्य कई बागबान बताते हैं की आम के बागों में बौर बहुत आया था लेकिन मौसम में काफी बौर बरबाद हो गया है। इतना ही नहीं रवी फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। गेहूं, सरसों, धनिया और रामदाना जैसी फसल को पानी और हवा से नुकसान पहुंचा है। फिलहाल हुस्नआरा आम को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

						












Apr 04 2023, 19:11
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
1.8k