अमेरिका के कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे में फायरिंग, दो घायल
#america_shooting_at_gurudwara
अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में रविवार देर रात एक गुरुद्वारे में फायरिंग की खबर आई हैं। यह घटना नगर कीर्तन डे पर हुई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना में दो लोग घायल हो गए हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि रविवार को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई।
सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि शूटिंग हेट क्राइम से संबंधित नहीं है और इस घटना को दो लोगों के बीच गोलीबारी के रूप में देखा गया है जो एक दूसरे को जानते हैं। सार्जेंट गांधी ने कहा कि तीन लोग एक लड़ाई में शामिल थे जो एक शूटिंग में तब्दील हो गई। उन्होंने कहा कि दूसरा संदिग्ध नीचे था जब पहले संदिग्ध ने दूसरे वालो के दोस्त को गोली मार दी। इसके बाद दूसरे संदिग्ध ने पहले संदिग्ध को गोली मार दी। सार्जेंट गांधी ने आगे कहा, ऐसा लगता है कि उस झगड़े में शामिल सभी लोग एक-दूसरे को जानते थे। यह इससे पहले के किसी विवाद से उपजा है।घटना की जांच की जा रही है।
सार्जेंट अमर गांधी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे मंदिर के मैदान में लड़ाई शुरू हो गई। इसी समय एक संदिग्ध ने दूसरे संदिग्ध के दोस्त को गोली मार दी। गांधी ने बताया कि दूसरे शख्स ने भी संदिग्ध पर गोली चलाई और भाग गया। गांधी ने जानकारी दी कि दूसरे संदिग्ध की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। यह व्यक्ति पूर्वी भारत का रहने वाला है। शेरिफ ऑफिस की तरफ से अभी भी उसकी तलाश कर रहा है।पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी व्यक्ति एक-दूसरे को जानते थे। ऐसे में इस घटना का मकसद दूसरे व्यक्तियों को नुकसान पहुंचना नहीं था।
बता दें कि पिछले कुछ महीनों में अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आईं हैं। पिछले हफ्ते कोलोराडो की राजधानी डेनवर में ईस्ट हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद ट्विटर पर डेनवर पुलिस ने जांच पड़ताल की बात कही थी।






Mar 27 2023, 11:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.9k