झारखंड में भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जमशेदपुर में,बनी तैयारी को लेकर रणनीति

Image 2Image 3

भाजपा झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को बिष्टुपुर के तुलसी भवन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। 

इस बैठक में पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मीटिंग में बूथ समिति को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। गणना समिति भी बनाई जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। 

इसके बाद विधानसभा चुनाव होंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सभी जगह बूथ समिति की बैठक की जाए और उसको मजबूत बनाया जाए। इसके अलावा जिला स्तर पर भी बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 24 सीटें भाजपा को जितानी होंगी। 

उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में जी जान से जुट जाएं। ताकि, अगली सरकार भाजपा की बने।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राहुल गांधी द्वारा तेली समाज के लिए किए गए टिप्पणी पर कोर्ट के निर्णय का किया स्वागत


जमशेदपुर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास नें न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया और कहा की तेलीं समाज और पिछड़ा समाज के बारे जो कॉंग्रेस के नेता राहुल गाँधी  नें कहा और उसपर न्यायालय नें जो अपना निर्णय दिया वो स्वागत करने  योग्य है ।

Image 2Image 3

उन्होंनें कहा  की 2019 मे कर्नाटक की एक रैली मे तेलीं और पिछड़ा समाज को राहुल गाँधी ने चोर कहा था. उन्होंने कहा की भाजपा कॉंग्रेस के शहजादे और उनकी अम्मा से पूछना चाहते है की क्या यह समाज के लोग चोर होते है. दोनों इस समाज के लोगों से माफ़ी मांगे यह हम मांग करते है.

उन्होंने कहा की जब  गुजरात के मुख्य मन्त्री नरेद्र मोदी जी हुआ करते थे तब भी यह कांग्रेस के अम्मा जी नें उनके बारे गलत शब्द का इस्तेमाल किया था. लेकिन देश की न्याय पालिका पर भाजपा को भरोषा था इस लिए न्यायालय नें मोदी जी को बाइज्जत बरी किया था.

उस समय कॉंग्रेस की सरकार ने मोदी जी को फ़साने का षड़यंत्र रचा था जो सफल न हो सका. कॉंग्रेस के शहजादे और उनकी माँ दोनों देश की राजनीति को अपना जागीर समझती है लेकिन देश नें 2014 और 2019 मे उन्हें नकार दिया था. आज उनकी पार्टी और उन्हें समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए.

आज जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे, किया डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर समेत 10 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

Image 2Image 3

आज जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आगमन हुआ वे झारखंड के लिए कई योजनाओं को लेकर आये जिससे राज्य का विकास होगा।

झारखड के सड़क मार्ग को दुरुस्त करने और इंफ्रास्ट्रक्टर को मजबूत बनाने के लिए लगभग 2 लाख करोड़ का बजट केंद्र सरकार द्वारा देने की योजना है जिसके लिए आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जमशेदपुर पहुंचे।

कहा जाता है कि 2024 आते-आते दो लाख करोड़ के बजट का सड़कें झारखंड में बन चुकी होंगी।

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में पहली डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर समेत 10 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास।

झारखंड के एनएच 33 पर इतनी अड़चने आई कि इसपर एक किताब लिखी जा सकती है. यह बाते देश के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जमशेदपुर के गोपाल मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कही. गुरुवार को नितिन गडकरी जमशेदपुर समेत आस-पास के लोगों की सुविधा के लिए 3800 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर और 10 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे।

परिवहन मंत्री दिल्ली से वायु मार्ग से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां से उन्हे कड़ी सुरक्षा में परिसदन ले जाया गया। थोड़ी देर आराम करने के बाद परिवहन मंत्री बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान पहुंचे। गोपाल मैदान में उनका स्वागत किया गया।

मौके पर परिवहन मंत्री ने विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने बटन दबाकर डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर समेत 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, एनएचएआई के टेक्निकल मेंबर महादेव सिंह, एनएचएआई के चीफ जनरल मैनेजर, सीजेएम एसके मिश्रा, एएस कपूर, स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर एके दास के अलावा अन्य अतिथि मौजूद रहे।

झारखंड में दो लाख करोड़ की सड़क बनेगी :नितिन गडकरी

परिवहन मंत्री ने जमशेदपुर से पूरे देश को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले सालों में सरकार झारखंड में दो लाख करोड़ से ज्यादा की सड़के बनाएगी। झारखंड हिंदुस्तान का प्रगतिशील राज्य बनेगा। झारखंड का जमशेदपुर शहर बहुत विकसित शहर है. यहां देश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बनने जा रहा है जिससे जमशेदपुर समेत झारखंड के विकास में बढ़ावा मिलेगा।

वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन से होता है विकास

परिवहन मंत्री ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन फ़िट्ज़गेराल्ड केनेडी की बात को दोहराते हुए कहा कि जॉन ने एक बात कही थी कि अमेरिका एक धनवान देश है इसलिए यहां कि सड़के बेहतर नहीं है जबकि अमेरिका कि सड़कें बेहतरीन है इसलिए देश धनवान है। उनकी इस बातों पर अमल करते हुए देश में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। देश के विकास में झारखंड का बहुत बड़ा योगदान है। झारखंड में सड़क निर्माण ने यहां उद्योग की संख्या बढ़ेगी जिससे रोजगार बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि विकास के लिए वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन को जरूरत होती है जो झारखंड के जमशेदपुर में है।

देश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर होगा जमशेदपुर में

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में बनने वाला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर देश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर होगा। यह देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ेगा. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के ट्रैफिक को देखते हुए अगले 50 सालों का खाका तैयार कर इसका निर्माण किया जा रहा है।

अंतरष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च से 30 मार्च तक हो रहा है स्वच्छोत्सव 2023 का आयोजन

रामगढ़: राज्य शहरी विकास अभिकरण, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च से 30 मार्च 2023 तक स्वच्छोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य है कि जिस प्रकार से महिलाएं अपने घर को स्वच्छ रखती हैं उसी तरह उनकी सहभागिता आसपास के अन्य क्षेत्रों को भी स्वच्छ बनाने में सुनिश्चित करना है।

Image 2Image 3

अभियान के सफल आयोजन के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के द्वारा विभिन्न बैठकों के माध्यम से अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए हैं वहीं इसके लिए उन्होंने प्रशिक्षु कार्यपालक पदाधिकारी सुमित कुमार महतो को अभियान के तहत हो रहे कार्यों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया है।

अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी ने विशेष रूप से रामगढ़ जिला अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया है साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया। इसके लिए नगर परिषद, रामगढ़ की टीम के द्वारा नियमित रूप से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को स्वच्छोत्सव 2023 को सफल बनाने में उनके योगदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

साथ ही अभियान के तहत बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को मिलने वाले पुरस्कार के प्रति भी जानकारी दी जा रही है।

क्या है महिला आइकन अग्रणी स्वच्छता(WINS) पुरस्कार 2023

स्वच्छोत्सव 2023 के तहत बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को महिला आइकन अग्रणी स्वच्छता(WINS) पुरस्कार 2023 से नवाजा जाएगा। महिला आइकन अग्रणी स्वच्छता (WINS) पुरस्कार 2023 का उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व वाले संगठनों और व्यक्तियों को पहचानना और सम्मानित करना है जो विभिन्न पहलुओं के माध्यम से सरकारी स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन में बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं

स्वच्छ उत्सव 2023 के तहत कौन कर सकते हैं आवेदन

व्यक्तिगत महिला उद्यमी और परिवर्तन एजेंट

स्वयं सहायता समूह

सूक्ष्म उद्यम

स्टार्टअप

गैर सरकारी संगठन

10 विषयगत क्षेत्र

सामुदायिक/ सार्वजनिक शौचालयों का प्रबंधन

सेप्टिक टैंक सफाई सेवाएं

ट्रीटमेंट सुविधाएं यूजड वाटर / सेप्टेज़ नगरपालिका अपशिष्ट संग्रह और परिवहन

एम०आर०एफ० ऑपरेशन

वेस्ट टू वेल्थ प्रोडक्ट्स

ट्रीटमेंट सुविधाएं- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन

प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण

प्रौद्योगिकी और नवाचार

अन्य (निर्दिष्ट किया जाना है)

विन्स अवार्ड्स 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया

चरण 1: नागरिक आवेदन

राज्य और निकाय अपनी वेबसाइट, पोर्टल और सोशल मीडिया के माध्यम से WINS पुरस्कार 2023 के विवरण को प्रचारित करेंगे। नागरिकों से प्रविष्टियां आमंत्रित की जाएगी। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आवेदन प्रारूप प्रदान किया गया है।

आचरण 2: शहर मूल्यांकन चरण

निकाय प्रविष्टियों का मूल्यांकन करेंगे और स्वच्छतम पोर्टल के माध्यम से राज्य में 5 आवेदकों को नामित करेंगे। निकाय अपने नामांकित व्यक्तियों को विजेता के रूप में सम्मानित कर सकते हैं।

चरण 3: राज्य नामांकन

निकायवार नामांकनों का मूल्यांकन राज्य स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में 3 प्रविष्टियों को राज्य द्वारा आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार को नामित किया जाएगा। राज्य नामितों को विजेता के रूप में सम्मानित कर सकते हैं।

चरण 4: आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय मूल्यांकन

राज्य नामांकन का मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर पर उनकी नवीनता, प्रभाव, विशिष्टता, स्थिरता और प्रतिकृति पर किया जाएगा। पुरस्कार समारोह के विवरण जल्द ही घोषित किए जाएंगे ।।

चरण 5: पुरस्कार समारोह

शहर, राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह- 5 जून के आसपास (विश्व पर्यावरण दिवस) किया जायेगा।

जमशेदपुर निवासी माधुरी के फैन पप्पू सरदार ने माधुरी दीक्षित की माता जी के निधन पर शोक ब्यक्त किया

जमशेदपुर मे सीने तारीका माधुरी दीक्षित के फैन के नाम से प्रसिद्ध पप्पू सरदार ने माधुरी दीक्षित के माता जी के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।सुन्दरनगर स्थित चेसायर होम मे इस बाबत एक शोक सभा का आयोजन किया गया था.

Image 2Image 3

बता दें विगत दिनों माधुरी दीक्षित की माताजी स्वर्गीय स्नेहलता दीक्षित का देहांत हो गया था, और जमशेदपुर निवासी पप्पू सरदार न केवल माधुरी दीक्षित के फैन हैं बल्कि उनके कलाईयों पर माधुरी ने राखी बाँधी थी, जिस लहजे से पप्पू सरदार माधुरी के भाई भी हुए, और इस भाई और बेटे के फ़र्ज को निभाते हुए उन्होंने अपने परिवार के सदस्य के देहांत होने गहन शोक जताया, इस दौरान सुन्दरनगर स्थित चेसायर होम मे स्पेशल बच्चे, ग्रामीण महिलाएं, थर्ड जेंडर, समेत कई लोगों ने मिलकर यहाँ स्वर्गीय स्नेहलता दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की.

सभी ने इस दौरान नम आखों श्रद्धांजलि दी. चेसायर होम की प्रबंध संचालिका सिस्टर डीसी ने कहा की इस चेसायर होम मे पप्पू सरदार द्वारा माधुरी दीक्षित के नाम पर अलग अलग आयोजन करते हैं और इससे बच्चों को खुशी मिलती हैं, आज इस दुख की घड़ी मे यहाँ के सभी बच्चे भी दुखी हैं, वैसे आपको बता दें की इस चेसायर होम मे वर्ष 2002 मे पप्पू सरदार ने माधुरी दीक्षित के नाम पर माधुरी बाग की स्थापना की थी और आज स्वर्गीय स्नेहलता दीक्षित के श्रद्धांजलि सभा मे उसी बाग से फूल लाये गए हैं, और उसी का इस्तेमाल श्रद्धांजलि मे किया गया हैं, वहीँ पप्पू सरदार ने भी नम आखों से स्वर्गीय दीक्षित को याद करते हुए उनके आत्मा के शांति की कामना प्रभु से की.

जमशेदपुर: 50 लाख की अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार, मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

Image 2Image 3

जमशेदपुर: पुलिस ने एक बार फिर अवैध मिनी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है. 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोपोडेरा निवासी पिंटू प्रसाद, एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा निवासी आकाश महतो और बारीडीह निवासी योगेंद्र यादव शामिल है. हालांकि, मुख्य विक्रेता गोविंदा कैवर्ता और गौतम कैवर्ता पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है. 

पुलिस दोनो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने कुल 5541 लीटर शराब ( 9512 बोतल) बरामद की है जिसका अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपए बताई जा रही है.

पिंटू के पकड़ाने के बाद हुआ खुलासा

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह सोपोडेरा निवासी पिंटू प्रसाद अपने ससुराल में रहकर अवैध शराब बेच रहा है. 21 मार्च को पुलिस ने उसके ससुराल में छापेमारी की. 

पुलिस ने पिंटू के ससुराल में सीढ़ी के नीचे छुपाकर रखे 10 पेटी शराब बरामद किया. पूछताछ में पिंटू ने बताया कि वह सरायकेला खरसावां जिले के गम्हारिया थाना अंतर्गत कमलपुर निवासी गोविंदा और गौतम के पास से शराब खरीदकर लाता है. 

पुलिस ने गोविंदा के गोदाम में छापेमारी की जहां से दो मिनी ट्रक में लदे शराब को बरामद किया गया. मौके से दो ट्रक चालक आकाश और योगेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा दो कार भी जब्त की गई है।

 मौके से कुल 621 पेटी जिसमे कुल 9512 बोतल शराब, 6,500 पीस ढक्कन, 1350 खाली बोतल और विभिन्न कंपनी के स्टीकर बरामद किए गए।

जमशेदपुर:गोलमुरी स्थित एक्सचेंज ऑफिस परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का किया गया आयोजन।

Image 2Image 3

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एक्सचेंज ऑफिस परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है ।वैसे इस रोजगार मेला का विधिवत उद्घाटन जमशेदपुर के उपायुक्त विजया जाधव ने की।

वही इस मौके पर उपायुक्त ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय के साथ अब सब कुछ बदल गया है, जरूरत है बदले हुए समय के साथ हमें आगे रहने की तब हमें रोजगार मिल सकती है स्किल डेवलपमेंट पर भी उपायुक्त ने युवाओं को सुझाव दिया।

वैसे इस रोजगार मेला में टाटा मोटर सहित आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज के दो दर्जन से ज्यादा कंपनियां और दूसरे राज्य की भी कंपनियों ने अपना स्टॉल लगाया है कंप्यूटर की कंपनी भी इस रोजगार मेला में शामिल है।

जमशेदपुर में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाला गया


Image 2Image 3

 जमशेदपुर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन हिंदू नव वर्ष मनाया जाता है इसी के उपलक्ष पर हिंदू उत्सव समिति द्वारा जमशेदपुर में भव्य नववर्ष शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में सनातनी लोग भगवा झंडा लिए जय श्री राम के नारों के साथ शामिल हुए.

मानगो से निकली यह शोभायात्रा साकची आम बागान में आकर भारत मां की आरती के बाद समाप्त हुई.

 इस शोभायात्रा में शामिल होने के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी पहुंचे उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले लोग प्रकृति की हर उस चीज की पूजा करते हैं जो मनुष्य के जीवन में प्रतिफल आता है जैसे पेड़ पौधे गौमाता धरती मां आदि .

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर तैयारी जोरों से

Image 2Image 3

जमशेदपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को जमशेदपुर आ रहे हैं। जमशेदपुर में वह साकची के बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में एक कार्यक्रम करेंगे। यहां जनसभा होगी। साथ ही यहां से एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर का आनलाइन शिलान्यास करेंगे। 

10.02 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक बनाया जाएगा। इसके अलावा, शहरबेड़ा से महुलिया तक बने 44 किलोमीटर फोरलेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को दोपहर बाद 2:15 बजे सोनारी हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वह कार से गोपाल मैदान पहुंचेंगे। 

केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर गोपाल मैदान में 5000 वर्ग फीट का पंडाल और स्टेज बनाया जाएगा जा रहा है। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 4:15 बजे सोनारी हवाई अड्डे से वह रांची लौट जाएंगे। डीसी विजया जाधव और एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को गोपाल मैदान जाकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और पंडाल व स्टेज जल्द तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। डीसी विजया जाधव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है। मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।

जमशेदपुर में अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा 23 मार्च को होगा आयोजित


Image 2Image 3

जमशेदपुर में नमन शहीदों के सपनों की संस्था द्वारा आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा 23 मार्च को आयोजित है . जिसमें शहर के असंख्य युवा एवं राष्ट्रभक्त जमशेदपुर वासी शामिल होंगे. 

यह यात्रा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से सुबह 09.55 बजे आरंभ होगी. इसके पहले उस मैदान में 9:00 बजे से यात्रा में शामिल होने वाले लोग जुटने लगेंगे. यात्रा की तैयारियों के लिए जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बैठक की गई है और लोगों ने भरोसा दिया है कि यह यात्रा अभूतपूर्व होगी.

 विदित हो कि 23 मार्च शहादत दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है. इसी दिन भारत माता की आजादी के लिए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपना बलिदान दिया जब अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दे दी थी .यह यात्रा जमशेदपुर में तब शुरू हुई जब सन 2016 में जेएनयू में "भारत माता तेरे टुकड़े होंगे हजार" जैसे राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गए थे.

 उसी के प्रतिवाद में नमन का गठन किया गया. यह गठन शहर के जाने-माने समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में किया गया और तभी से अमरप्रीत सिंह काले  के नेतृत्व में इस दिन यह यात्रा निकाली जाती है. बीच के 3 वर्षों में कोरोना प्रतिबंधों के चलते सार्वजनिक रूप से यात्रा नहीं निकाली जा पाई थी. इस वर्ष लोगों में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह है. इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं.