ताबड़तोड़ गोली चला कर दहशत मचाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो कट्टा किया बरामद
कटिहार : घर पर ताबड़तोड़ गोली चला कर दहशत मचाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार है। वहीं पुलिस ने मौके से दो कट्टा एवं खाली खोखा बरामद किया है।
नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान मोहल्ले के पास हुए इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विशाल गामी से कारे पासवान और अंकित चौहान का कुछ आपसी झंझट के कारण यह घटना हुआ है।
विशाल गामी के पिता की माने तो जेल में ही विशाल का उनलोगों से झंझट हुआ था।
इसी बीच बेल पर निकलने के बाद वह लोग अचानक घर पहुंच कर पचास हजार रुपया रंगदारी मांगने लगे। दहशत में आकर उनके तरफ से चालीस हज़ार रुपया रंगदारी भी दिया गया। मगर फिर भी अपराधियो के द्वारा घर पर ताबड़तोड़ गोली चलाया गया।
हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो और आरोपी फरार है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी है।
कटिहार से श्याम









Mar 18 2023, 21:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k