सराईकेला: अभाविप ने एसबी कॉलेज के प्राचार्य का किया स्वागत
सरायकेला : सिंहभूम कॉलेज चांडिल के पूर्व प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद के स्थानांतरण के बाद सोमवार को डॉक्टर सरोज कुमार कैवर्त ने प्राचार्य पद पर पदभार ग्रहण किया। वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चांडिल नगर इकाई द्वारा अभाविप कॉलेज उपाध्यक्ष समीर महतो के नेतृत्व में नये प्राचार्य डॉ सरोज कुमार कैवर्त का स्वागत किया। इस अवसर में उपस्थित प्रदेश निजी विश्वविद्यालय सह संयोजक सनातन गोराई ने कॉलेज कैंपस के बारे में वार्तालाप किया उन्होंने ड्रेस कोड, पानी, सोचालाई, बिल्डिंग स्ट्रक्चर, नियमित छात्रओं की उपस्थिति हो इस बारे में वार्तालाप किया।
प्राचार्य डॉ सरोज कुमार कैवर्त ने की जल्द से जल्द सभी विद्यार्थियों की सहयोग से सभी समस्याओं का समाधान करने की प्रयास करोंगा। इस अवसर पर अभाविप के प्रदेश निजी विश्वविद्यालय सह संयोजक सनातन गोराई, अभाविप कॉलेज उपाध्यक्ष समीर महतो, प्रो टी डी महतो, पूजा सिंह महापात्र, प्रिती दास, सुलचना सिंह, सुलेखा गोराई आदि उपस्थित थे।












Mar 14 2023, 20:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.0k