ईचागढ़ के चोगा में छऊ नृत्य रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
![]()
सरायकेला : ईचागढ़ प्रखंड के चोगा गांव में प्रत्येक बर्ष की तरह इस बर्ष भी रविवार रात छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। छऊ नृत्य देखने के लिए दूर दराज से हजारों ग्रामीण दर्शक पहुंचे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हरेलाल महतो ने कहा कि चोगा छऊ नृत्य के संस्कृति के लिए भारत के साथ पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। यहां के कलाकारों ने संघर्ष और परिश्रम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बचाने के साथ विश्वभर में ख्याति प्राप्त किया है।उन्होंने विपरीत परिस्थितियों से लड़कर झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखा है।
इस दौरान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जामवाइद के महिला छऊ नृत्य दल नें ओर चोगा के कृष्ण चन्द्र महतो की पार्टी ने लोगों को अपने नृत्य से मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने सोमवार सुबह तक छऊ नाच का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर उमाकांत महतो, मुखिया नयन सिंह मुंडा, कमलाकांत महतो, भोलानाथ महतो, मनोरंजन महतो, गोपेश कुमार महतो, चंदन महतो, मनोज महतो, पराण महतो आदि उपस्थित थे।











Mar 13 2023, 19:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.9k