लोजपा कार्यकर्ता के मृत की सूचना पर परिजन से मिले लोजपा बिहार प्रदेश सदस्यता प्रभारी
गया/बाराचट्टी। बिहार लोजपा प्रदेश सद्स्यता प्रभारी संजय रविदास ने शनिवार को बाराचट्टी प्रखंड के हॉहेसाड़ी गांव निवासी ग्रामीण लोजपा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष केदार पासवान के आवास पर असामयिक निधन हो जाने के कारण उनके शोकसंप्त परिजनों से मिले।
बता दे कि केदार पासवान अपने घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था,जो प्रखंड कार्यालय के बगल में गुमटी लगाकर फॉर्म भरने का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।किसे पता था कि मिलनसार,हसमुख एवं समाजसेवी स्व:केदार पासवान हम लोंगो को छोड़ कर जल्द ही भगवान को प्यारा हो जाएगा। दिन भर प्रखंड कार्यालय में कार्य कर शाम को अपने घर पर खेत पर पानी चढ़ाने के दौरान बिजली की चपेट में आने के कारण उनकी मृत्यु हो गया था।
मृतक अपने पीछे दो छोटा लड़का और एक लकड़ी छोड़ गया है।इसकी खबर जैसे ही लोजपा परिवार को लगा उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना देने और ढांढ़स बंधाने उनके गांव पहुँचकर कहा कि ईश्वर के निर्णय के आगे तो सभी नतमस्तक हैं। बस इस दुख और संकट की घड़ी में धैर्य और साहस से काम लेना है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
आगे उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा आपदा की जो भी राशि मिलता है उसे हर संभव दिलाने का प्रयास करूंगा और लोजपा रामविलास के पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान के तरफ से भी कुछ सहयोग दिलाने का प्रयास करूंगा। कुछ इसके पश्चात ग्रामीणों की जनसमस्याएं भी सुनी। मौके पर पार्टी कार्यकर्ता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद, अभिराज कुमार, कमलेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
रिपोर्ट: संजय सुमन केशरी।

गया/बाराचट्टी। बिहार लोजपा प्रदेश सद्स्यता प्रभारी संजय रविदास ने शनिवार को बाराचट्टी प्रखंड के हॉहेसाड़ी गांव निवासी ग्रामीण लोजपा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष केदार पासवान के आवास पर असामयिक निधन हो जाने के कारण उनके शोकसंप्त परिजनों से मिले।


गया/डोभी। दो वाहनों की आमने सामने टक्कर गया डोभी सड़क मार्ग के बजौरा मोड़ के समीप हो गई। इस घटना में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना शुक्रवार की रात्रि की बताई जाती है। क्षतिग्रस्त वाहनों को शनिवार की दोपहर तक हटाया नहीं गया।
गया। पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम द्वारा गया जिले के विष्णुपद, शमशान घाट, तुलसी उद्यान, गयाजी डैम, सीता पथ, सीता कुंड स्थानों का घूम घूम कर निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि अपने पितरों की तर्पण करने अब सालोंभर तीर्थयात्री विष्णुपद आते हैं। उन सभी तीर्थ यात्रियों को और कैसे बेहतर सुविधा दिया जाए, जिसे लेकर आज निरीक्षण किया गया। पितृपक्ष मेला अवधि में यात्रियों का सैलाब रहता है, इसे देखते हुए फल्गु नदी में आने हेतु सेपरेट एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाने पर स्थल निरीक्षण करते हुए विचार विमर्श किया गया, ताकि यात्रियों को बिना कठिनाई के फल्गु नदी में पहुंच कर तर्पण कर सकते हैं।
गया। गांधी मैदान लाइब्रेरी गेट से इंसाफ मंच के बैनर तले बिहार में हो रहे मॉब लिंचिंग व बेलागंज के कुरीसराय की घटना के खिलाफ इंसाफ की मांग पर सैंकड़ों युवाओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला। यह मार्च गांधी मैदान लाइब्रेरी गेट से निकाला गया जो कचहरी, समाहरणालय, जीबी रोड होते हुए टावर चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हुआ। मार्च का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले गया नगर प्रभारी तारिक अनवर, आइसा नेता मो. शेरजहां, सोनू कुशवाहा, जामीन हसन, तौसिफ आलम व मो. मेराज आलम कर रहे थे।
गया। गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस ने शुक्रवार को होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे विशेष छापामारी के दौरान एक युवक के पास से 24 बोतल बीरा प्रीमियम स्ट्रांग बियर के साथ पकड़ाया है.
गया/डोभी। प्रखंड के पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार के साथ शुक्रवार को सरपंच संघ की बैठक प्रखंड के सभागार में शुक्रवार के दिन संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार ने किया। बैठक में सरपंचों के द्वारा अधिकारी के सामने बताया गया की ग्राम कचहरी बजौरा, खरांटी और नीमा में निर्वाचन के बाद से अभी तक पूर्व के सरपंच के द्वारा प्रभार नही दिया गया है।


गया। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड मगध के सर्किल ऑफिस में कार्यरत लेखापाल मुन्नी यादव के रिटायरमेंट के बाद एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया,इस विदाई समारोह में सर्किल व अंचल कार्यालय के काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए।
Mar 04 2023, 19:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.7k