विधायक सविता महतो ने लिफ्ट इरिगेशन व डीप बोरिंग के अभाव में कृषि संबंधित समस्या विधानसभा में उठाया
सरायकेला : ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के मैसाड़ा सुवर्णरेखा डैम से नहर होते हुए 15 किमी लिफ्ट इरिगेशन द्वारा सिचाई की सुविधा व नीमडीह प्रखंड के ओड़िया से 10 किमी तक सिचाई लिफ्ट इरिगेशन द्वारा कराने तथा आमटांड नदी से काशीडीह होते हुए घाटशिला, कांडेबेड़ा तक 5 किमी तक लिफ्ट इरिगेशन द्वारा सिंचाई की व्यवस्था करने का मांग तारांकित प्रशन में विधानसभा के पटल पर रखा।
साथ ही उन्होंने ईचागढ़ विधान सभा के चारों प्रखंड चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू व ईचागढ़ में डीप बोरिंग के अभाव में कृषकों को पटवन की सुविधा नहीं होने की बात रखी उन्होंने कहा ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है। यह विशेषकर सब्जियों की खेती होती है और पानी के अभाव में कृषक खेती से वंचित रह जाते हैं।
सरकार ने डिप बोरिंग व लिफ्ट इरिगेशन स्वीकार करते हुए जायजा लेकर अमल करने की बात कही हैं।











सरायकेला: प्रधानमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव - आजादी के 75 वर्ष और अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों का गौरवशाली इतिहास पर भारत जश्न मना रहा है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में पंचप्राण के मंत्र की भी घोषणा की थी ;एक लक्ष्य भारत /2047 अमृत काल के युग में l इस संदर्भ में युवा मामले और खेल मंत्रालय और इसका स्वायत्त संगठन नेहरू युवा केंद्र, सरायकेला जिले में समुदाय आधारित संगठनों (समुदाय आधारित संगठन) के माध्यम से 1 अप्रैल से 31 मई, 2023 तक 'युवा संवाद-भारत/ 2047 कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है |

Mar 03 2023, 20:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.7k