आमस थाना परिसर में होली व शब ए बरात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गया/आमस। जिले के आमस थाना परिसर में गुरुवार को वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार पुलिस इनपेक्ट अजीत कुमार सिंह व प्रखंड प्रमुख लड्डन खान की अध्यक्षता में होली व शव ए बरात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे उपस्थित लोगो ने अपनी बात होली दो दिवसीय पर्व में उत्पन समस्याओं को पुलिस इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष के समक्ष रहा।लोगो के बात सुनने के बाद थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा की होली के बहाने हुडदंग करने वाले व अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस को पैनी नजर रहेगी।
डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी डीजे बजाते पकड़े जाने पर साउंड बॉक्स,मशीन सेट जब्त कर उसके संचालक पर कानूनी कारवाई की जाएगी।साथ ही पटाखा भी नही फोड़ना है।बैठक के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य लोग व पदाधिकारियों के बीच प्रखंड प्रमुख लड्डन खान के द्वारा सप्त दिलाई गई।जिसमे कहा गया की मैं शराब नही पिऊंगा और नही किसी को पीने दूंगा,।उसके बाद सभी पदाधिकारी व बैठक में उपस्थित सभी लोगो में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली के शुभकामनाए दी। इस दौरान बीडीओ अवतूल्य कुमार आर्य मुखिया जानकी चौहान, मनोज यादव, किशोरी मांझी, महेंद्र पासवान,अर्जुन यादव,पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र यादव, रूपलाल चौहान, बाबर अली, विनोद यादव, राजेश प्रकाश, ब्रजेश यादव, कृष्णा यादव, राजेंद्र यादव, विनय यादव, तनवीर आलम, खुरम खान, उदित कुमार भोक्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट: धनंजय कुमार।







गया। जिले के टिकारी प्रखंड के बारा गांव में 12 फरवरी 1992 की रात हुए नरसंहार मामले में मुख्य अभियुक्त किरानी यादव को आज कोर्ट में सजा सुनाई गई। किरानी यादव को अंतिम सांस तक जेल में बिताए जाने की सजा सुनाई गई है और 5 लाख का जुर्माना लगाय गया। बता दे कि 12 फरवरी 1992 की उस रात नक्सलियों ने 35 लोगों के हाथ पैर बांध कर गला रेत दिया था।
गया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम (CAP) के अंतर्गत 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिकों के कल्याण हेतु मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण का शुभारम्भ समारोह छेरिंग दोरजे, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय ( वि.प्र.), स.सीब, एच.के. गुप्ता, कमांडेंट, 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं इंस्टिट्यूट आफ ड्राइविंग और ट्रैफिक रिसर्च के अधिकारीगण के उपस्थिति में इंस्टिट्यूट आफ ड्राइविंग और ट्रैफिक रिसर्च, औरंगाबाद में किया गया.
गया। समाहरणालय सभाकक्ष में होली एवं शब ए बारात पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था, भूमि विवाद के मामलों का निपटारा, ज़िले के सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, थानाध्यक्ष तथा जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा बैठक करते हुए एक-एक कर सभी बिंदु पर जानकारी प्राप्त करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए।
गया/बाराचट्टी। गया जिला केसरवानी वैश्य सभा के अंतर्गत सोभ केसरवानी वैश्य सभा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह ग्राम सरवां बाजार में गुड्डू प्रसाद केशरी के आवास पर बड़े ही धूम धाम से सम्पन्न हुआ। इस रंगा रंग कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सतीश केशरी ने किए।
गया/फतेहपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग अलग जगहों से फतेहपुर पुलिस छापेमारी कर तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमार सौरव, एस आई सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी किया गया।
Mar 03 2023, 09:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
184.5k