अंतरराष्ट्रीय व्यापार की राह होगी आसान, 24 महीने में तैयार हो जायेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर|
रांची के एचइसी स्थित कोर कैपिटल एरिया में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंतसोरेन ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का शिलान्यास किया| जहां एक ही छत के नीचेअंतरराष्ट्रीय व्यापार की तमाम सुविधाएं मिलेंगी| सीएम के समक्ष राज्य के उद्यमियोंको ऋण व अन्य सुविधा प्रदान करने के लिए सिडबी व उद्योग विभाग के साथ एमओयू भी साइनकिया गया| इसके जरिये राज्य में औद्योगिक संरचना को विकसित करने और उद्योग लगानेवालों को सिडबी के द्वारा सहायता उपलब्ध करायी जाएगी|
रांची ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन और मकान की सरकारी दर में 5-10 फीसदी की बढ़ोतरी!
झारखंड की राजधानी रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में एक अगस्त से जमीन और मकान की सरकारी दर में बढ़ोतरी की गयी है| खाली जमीन में पांच से 10 फीसदी बढ़ोतरी की गयी है, वहीं फ्लैट में 10 फीसदी की वृद्धि हुई है| वर्ष 2023 में रांची के शहरी क्षेत्र में जमीन और फ्लैट के दाम बढ़ेंगे|
देवघर एयरपोर्ट के बाद बोकारो और दुमका से भी जल्द उड़ेगी विमान|
देवघर एयरपोर्ट के बाद बोकारो और दुमका से जल्द विमान सेवा शुरू होगी. दोनों एयरपोर्ट के लिए लाइसेंस देने का कार्य प्रगति पर है. नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू के अनुरोध पत्र के आलोक में इस बात की जानकारी दी है
झारखंड के पूर्व CM बाबूलाल मरांडी Corona Positive|
झारखंड के पूर्व सीएम व बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं| उन्होंने पिछले दिनों संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच करा लेने की अपील की है| उन्होंने कहा है कि लक्षण के आधार पर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया| इसमें जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है|
झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा रद्द |
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JE)-2021 को रद्द कर दिया है. गत तीन जुलाई को रांची, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी. इस परीक्षा के तहत सिविल, यांत्रिक एवं विद्युत के 1289 पदों पर जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति होनी थी.
झारखंड में बने 6 अपर महाधिवक्ता, राज्य सरकार ने नये विधि पदाधिकारियों की नियुक्ति की|
झारखंड लॉ ऑफिसर (इंगेजमेंट रूल्स-2018) के तहत नियुक्त विधि पदाधिकारियों की नियुक्ति आदेश निर्गत होने की तिथि से पूर्व में नियुक्त किये गये सभी विधि पदाधिकारियों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया|
Feb 26 2023, 20:40