Ramgarh1

Feb 07 2023, 16:12

झारखंड ब्रेकिंग: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में यूपीए समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो ने किया नामांकन दर्ज


रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में यूपीए समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश गुप्ता समेत काफी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे.

 नामांकन के मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, जोबा मांझी, विधायक सबिता महतो, सांसद गीता कोड़ा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, बंधु तिर्की, दर्जा प्राप्त मंत्री झामुमो के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, फागू बेसरा, जलेश्वर महतो मौजूद थे. 

नामांकन के बाद प्रखंड कार्यालय मैदान में कांग्रेस की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया. इससे पूर्व सिदो कान्हू जिला मैदान व पटेल चौक से जुलूस निकाला गया.

Ramgarh1

Feb 06 2023, 17:38

भाजपा के बागी प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस ने जनसम्पर्क कर मांगा समर्थन


भाजपा के बागी प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस ने अपने समर्थकों के साथ रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ अरगड्डा रोड में जनसंपर्क कार्यक्रम किया। जनसम्पर्क के दौरान पुटूस ने डोर टू डोर जाकर अपने पक्ष में वोट करने के लिए की अपील ।

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि गठबंधन हो जाने से भाजपा समर्थकों में रोष है यही कारण है कि हमे भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Ramgarh1

Feb 05 2023, 16:15

संत शिरोमणि ने समाज के बीच प्रत्यक्ष प्रमाण देकर धर्म ओर भाईचारे का संदेश दिया :- चंद्रप्रकाश चौधरी।


संत रविदास जयंती रामगढ नगर परिषद के कुरुम में युवा अंबेडकर क्लब द्वारा संत शिरोमणि रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो,आजसू नेता लालबिहारी महतो,सत्येंद्र सिंह उपस्थित हुए।

 स्थानीय लोगों ने सांसद को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

चंद्रप्रकाश चौधरी ने सर्वप्रथम संत रैदास के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया।

संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आदमी अपने कर्म से ही छोटा-बड़ा होता है न कि धन या जाति से। रविदास जी ईश्वर के अनन्य भक्त थे,लेकिन वे अपने कार्य को ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा मानते थे। उन्होंने कुरीतियों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई थी। उन्होंने देश के युवा पीढ़ी को संत रविदास जी के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

 साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसी प्रसिद्ध कहावत को संत शिरोमणि ने समाज के बीच प्रत्यक्ष प्रमाण देकर धर्म ओर भाईचारे का संदेश दिया था। विदित हो कि हिन्दू पंचांग के अनुसार ये माघ माह की पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती मनाई जाती है।

मौके पर जगदीश राम,हरिनारायण राम,अमरनाथ सिंह,मनोज़ कुमार रंजन,शशि कुमार,रीना देवी,सरोजनी देवी,बिंदु देवी,अशेश्वर राम,रजनीकान्त सिंह,अविनाश कुमार रवि,पंकज मछली,विक्रम महली, सूरज राम,प्रदीप रवि,अनिल रवि,सुनील रवि,विकास रवि,राहुल रवि,जगदीश राम,संतोष मुंडा,नेवालाल राम,हुकुमनाथ रवि आदि अन्य लोग उपस्थित थे।