महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान रमेश दूबे
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना द्वारा चलाया गया अभियान ।*

 *महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।*

 *ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।*

             पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक । इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत क्रमशः- 01 थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा मंजरिया, मगहर, कबीर स्थली पर 02. महिला थाना द्वारा विकास भवन खलीलाबाद में, 03. थाना महुली पुलिस द्वारा ग्राम ग्राम भगौतीपुर में 04. थाना धनघटा द्वारा बिरहार घाट, नेतावपुर, गुलरिया में 05. थाना मेंहदावल द्वारा मरवटिया कला,ट‌डवरिया चौराहा, बाराखाल में 06. थाना धर्मसिहंवा द्वारा सेवाइचपर, बरगदवा अंसारी,बधाया में महिलाओं / बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया ।

*इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं ।
भदोही साइबर क्राइम थाना एवं साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई 50 करोड़ के साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक भदोही  शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल भदोही की टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी ट्रेडिंग एवं इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म के माध्यम से देशभर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को  ग्राम सभा बनकट जमीने छनौरा थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही  से गिरफ्तार  करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । यह संगठित गिरोह फर्जी वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को निवेश पर अधिक लाभ का झांसा देकर ठगी करता था। गिरोह के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) शिकायतें दर्ज हैं तथा इनके द्वारा 50 से अधिक म्यूल (Mule) बैंक खातों का उपयोग कर अवैध धनराशि प्राप्त एवं स्थानांतरित की जाती थी। साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित वित्तीय कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े विभिन्न बैंक खातों में ₹30 लाख से अधिक की धनराशि फ्रीज कराई गई है ।

मन्नू सिंह निवासी नन्दापुर, ओमप्रकाश गौतम निवासी चकसिखारी अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के   बैंक खातों एवं साइबर ठगी नेटवर्क के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों केरल,हरियाणा, दिल्ली ,तेलंगाना, बिहार  इत्यादि से कुल 50 से अधिक एनसीआरपी (NCRP) शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त मन्नू सिंह द्वारा बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी खातों का संचालन कराया जाता था तथा नेट बैंकिंग आईडी एवं पासवर्ड गिरोह के अन्य सदस्यों को उपलब्ध कराए जाते थे।
भदोही साइबर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े खातों में उपलब्ध ₹30 लाख से अधिक धनराशि को फ्रीज कराया गया है।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
- निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक, साइबर क्राइम थाना, भदोही
- निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव
- हे0का0 देवानन्द सिंह
- का0 कन्हैया कुमार सिंह
- का0 प्रभात चन्द्र त्रिपाठी
गोण्डा पुलिस के साइबर सेल द्वारा सराहनीय कार्य कर साइबर अपराध के म्यूल खातों से करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के 09 सदस्य गिरफ्तार
347 पासबुक, 177 एटीएम किट, 22 अदद आधार कार्ड, 10 अदद मोबाइल, 09 अदद पैनकार्ड, 02 अदद स्टैम्प, 01 अदद वोटर आई0डी0, 02 अदद चेकबुक, 03 अदद सिम, 03 अदद मोटरसाईकिले बरामद, लगभग 14 करोड़ 87 लाख 6 हजार रू0 विभिन्न खातो में फ्रीज-

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा जनपद गोण्डा में साइबर अपराध से सम्बन्धित घटनाओं के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये सख्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम  अजीत कुमार रजक व क्षेत्राधिकारी नगर/अपराध श्री आनन्द कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी साइबर सेल संजय कुमार गुप्ता मय टीम के द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए म्यूल खातों से करोड़ो की ठगी करने वाले अर्न्तराज्यीय गिरोह के 09 सदस्य-01. अमन सिंह, 02. कुलदीप वर्मा, 03. रोहित सिंह, 04. सूरज कुमार सिंह, 05. मोहित सिंह, 06. रंजीत कुमार, 07. मो0 आरिफ, 08. मो0 समीर, 09. आलोक गुप्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 347 पासबुक, 177 एटीएम किट, 22 अदद आधार कार्ड, 10 अदद मोबाइल, 09 अदद पैनकार्ड, 02 अदद स्टैम्प, 01 अदद वोटर आई0डी0, 02 अदद चेकबुक, 03 अदद सिम, 03 अदद मोटरसाईकिले व कुल 20,290/- रुपये नकद बरामद लिया गया तथा लगभग 14 करोड़ 87 लाख 6 हजार रू0 विभिन्न खातो में फ्रीज कराया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
जनपद गोण्डा में साइबर अपराधों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में साइबर सेल, को0 नगर की टीम द्वारा संदिग्ध बैंक खातों एवं साइबर ठगी से संबंधित ट्रांजेक्शनों का लगातार तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा था। जांच के दौरान ऐसे कई बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई जिनमें विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी की धनराशि ट्रांसफर की जा रही थी। साइबर सेल टीम द्वारा प्राप्त मोबाइल नंबरों, बैंक खातों, आईपी डिटेल्स एवं डिजिटल ट्रांजेक्शनों का गहन विश्लेषण करते हुए गिरोह के सक्रिय सदस्यों की पहचान की गयी। इसके उपरांत पुलिस टीमों का गठन कर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की गयी तथा मुखबिर खास की सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में बैंक पासबुक, एटीएम किट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बरामद किये गये। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों में लगभग 14 करोड़ 87 लाख 06 हजार रुपये फ्रीज कराये गये तथा गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण -
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे लोग भोले-भाले व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, बैंक खाता खुलवाने तथा अन्य प्रकार के प्रलोभन देकर उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक एवं मोबाइल नम्बर अपने कब्जे में ले लेते थे। अभियुक्तगण द्वारा कई व्यक्तियों के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से बैंक खाते भी खुलवाए जाते थे।अभियुक्तों ने बताया कि इन बैंक खातों का प्रयोग ऑनलाइन गेमिंग, ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं अन्य साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन एवं निकासी हेतु किया जाता था। साइबर फ्रॉड से प्राप्त धनराशि को विभिन्न माध्यमों से निकालकर आपस में बांट लिया जाता था, जिसमें प्रत्येक सदस्य को लगभग 40 से 60 प्रतिशत तक कमीशन प्राप्त होता था। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि वे विभिन्न जनपदों से बैंक खाते एवं संबंधित दस्तावेज एकत्र कर अपने अन्य साथियों को उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग साइबर अपराध को अंजाम देने में किया जाता था। अभियुक्तगण द्वारा संचालित कई बैंक खातों पर एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। अभियुक्तों के कब्जे से प्राप्त मोबाइल फोन की जांच के दौरान विभिन्न बैंक खातों का विवरण, नेट बैंकिंग आईडी, पासवर्ड एवं आपसी चौटिंग प्राप्त हुई, जिससे इनके साइबर अपराध में सक्रिय रूप से संलिप्त होने की पुष्टि हुई। अभियुक्तगण ने यह भी बताया कि उनके कुछ साथी पूर्व में भी साइबर फ्रॉड के मामलों में जेल जा चुके हैं। पूछताछ एवं तकनीकी जांच के दौरान कुल 46 बैंक खाते प्रकाश में आए, जिनमें से विभिन्न बैंकों के 17 खातों के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर कुल 212 शिकायतें दर्ज पाई गईं। जिनमें करोड़ों रूपयो की साइबर धोखाधड़ी किया जाना प्रकाश में आया। उक्त धनराशि में से लगभग ₹14,87,06,879/- (चौदह करोड़ सत्तासी लाख छह हजार आठ सौ उनासी रुपये) की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में होल्ड/फ्रीज कराई गई है। उक्त शिकायतें दिल्ली, उड़ीसा, हरियाणा, बिहार, उत्तराखण्ड, झारखण्ड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश आदि विभिन्न राज्यों से संबंधित पाई गई हैं।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 08/26, धारा 318(2),319(2),61(2)ए,338 बीएनएस व 66 डी आई0टी0 एक्ट साइबर थाना जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
01. अमन सिंह पुत्र सुरेश सिंह नि0 बगमरवा किंधौरा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. कुलदीप वर्मा पुत्र रामकेवल वर्मा नि0 लहुवावीरपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
03. रोहित सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह नि0 नायबपुरवा पसका थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
04. सूरज कुमार सिंह पुत्र अरविन्द कुमार सिंह नि0 भंभुवा चंगेरिया थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
05. मोहित सिंह पुत्र रामशंकर सिंह नि0 भदुवा सोमवंशी सालपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
06. रंजीत कुमार पुत्र ओमप्रकाश नि0 छावनी सरकार जेल रोड थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
07. मो0 आरिफ पुत्र अनीश अहमद नि0 जाजमऊ थाना जाजमऊ जनपद कानपुर नगर।
08. मो0 समीर पुत्र मो0 सलीम नि0 किदवई नगर थाना बाबूपुरवा जनपद कानपुर नगर।
09. आलोक गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता नि0 पंतनगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 347 पासबुक
02. 177 एटीएम किट
03. 22 अदद आधार कार्ड
04. 10 अदद मोबाइल
05. 09 अदद पैनकार्ड
06. 02 अदद स्टैम्प
07. 01 अदद वोटर आई0डी0
08. 02 अदद चेकबुक
09. 03 अदद सिम बरामद
10. कुल 20,290/- रुपये नकद।
11. 03 अदद मोटरसाईकिलें।
13. ₹14,87,06,879/- विभिन्न खातों में फ्रीज।

अभियुक्त अमन सिंह का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-54/22, धारा 420 भादवि साइबर थाना रोहतक हरियाणा।

अभियुक्त मो0 समीर का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-144/25, धारा 331(4),305(ए) बीएनएस थाना पनकी कानपुर नगर।
02. मु0स0सं0-180/25, धारा 331(4),305(ए) बीएनएस थाना पनकी कानपुर नगर।

अभियुक्त आरिफ का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-832/25, धारा 66 डी आई0टी0 एक्ट, 351(2),351(3) बीएनएस थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर।

गिरफ्तार कर्ता पुलिस टीम-
01. निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता प्रभारी साइबर सेल
02. अति0 नि0 सभाजीत सिंह थाना को0 नगर।
03. उ0नि0 उदित वर्मा थाना कोतवाली नगर
04. आरक्षी हरिओम टण्डन साइबर सेल।
05. आरक्षी अमित गौड़ साइबर सेल।
06. आरक्षी मनीष कुशवाहा साइबर सेल
07. आरक्षी राजेन्द्र कुमार साइबर सेल
08. आरक्षी आलोक सविता साइबर सेल।
09. आरक्षी शिवम मिश्रा साइबर सेल
10. आरक्षी पंकज कुमार थाना कोतवाली नगर
11. आरक्षी अभय सिंह थाना कोतवाली नगर
12. आरक्षी नैमिष कुमार थाना को0 नगर।

नोटः- पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को रु0 25,000/- के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु सुझाव-
साइबर अपराध के प्रति जागरुगता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करे अथवा www-cybercrime-gov-in  पर शिकायत पंजीकत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत
भदोही पुलिस ने वापस कराए ₹1.20 लाख:साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए व्यक्ति को मिली राहत

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित व्यक्ति को ₹1,20,000 की धनराशि वापस दिलाई है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
शिकायतकर्ता जितेंद्र यादव, निवासी रमईपुर, थाना चौरी, ने 11 अक्टूबर 2025 को फोन पे के माध्यम से ₹1,20,000 स्थानांतरित करते समय गलती से यह राशि किसी दूसरे बैंक खाते में भेज दी थी।
पीड़ित ने इस संबंध में एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। भदोही जनपद की साइबर सेल ने शिकायत का अवलोकन कर उक्त पैसे पर तत्काल रोक लगवाई। इसके बाद, माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में पीड़ित की पूरी ₹1,20,000 की धनराशि उसके खाते में वापस करा दी गई।
अपनी धनराशि वापस पाकर पीड़ित जितेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक भदोही और जनपदीय साइबर सेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भदोही पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। भदोही पुलिस का संकल्प है, "आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प"।
इस कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना/सेल के प्रभारी निरीक्षक श्री विजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल देवानंद सिंह और कांस्टेबल सदानंद शामिल थे।
क्या है ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट? सरकार बता रही रणनीतिक और आर्थिक लाभ, राहुल ने कह डाला ‘सबसे बड़ा घोटाला’

#whatisgreatnicobarprojectrahulgandhicallsacrimeagainstnatureand_tribes

देश में इन दिनों भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रेट निकोबार परियोजना राष्ट्रीय बहस के केंद्र में है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को प्राकृतिक और जनजातीय विरासत के ख़िलाफ सबसे बड़े घोटालों और सबसे गंभीर अपराधों में से एक बताया है। वहीं, केंद्र इसे देश की सुरक्षा और विकास के लिए जरूरी मान रहा है।

राहुल गांधी का ग्रेट निकोबार आईलैंड के जंगलों का दौरा

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर बहस, उस वक्त शुरू हुई, जब राहुल गांधी ने सरकार के इस प्रोजेक्ट की आलोचना करते हुए एक वीडियो जारी किया। उन्होंने ग्रेट निकोबार आईलैंड के जंगलों का दौरा करते हुए कहा कि वहां के पेड़ लोगों की "यादों से भी पुराने" है।

जंगलों की कटाई पर उठाया सवाल

कांग्रेस नेता ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ''सरकार इसे एक 'प्रोजेक्ट' कहती है। लेकिन मैंने जो देखा, वह प्रोजेक्ट नहीं है। यहां लाखों पेड़ों को काटने के लिए उन्हें चिह्नित किया गया है। यह 160 वर्ग किलोमीटर में फैले वर्षावन को ख़त्म करने का फ़ैसला है। यह उन समुदायों की अनदेखी है, जिनके घर उनसे छीन लिए गए हैं।"

द्वीप का हर व्यक्ति इस परियोजना के ख़िलाफ-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ''इस द्वीप पर रहने वाला हर एक व्यक्ति इस परियोजना के ख़िलाफ है, लेकिन उनसे इस परियोजना के बारे में पूछा ही नहीं गया है। उन्हें यह भी नहीं पता कि उनकी जमीन के बदले उन्हें क्या मुआवजा मिलेगा। और अब मुझे समझ में आ रहा है कि सरकार मुझे यहां आने क्यों नहीं देना चाहती थी और मुझे यहां पहुंचने से रोकने के लिए सरकार ने इतना बड़ा प्रयास क्यों किया।" राहुल गांधी ने इसे "खुलेआम लूट" बताया और कहा कि द्वीप के निवासियों ने उनसे इस मुद्दे को संसद में उठाने के लिए कहा है।

क्या कह रही केन्द्र सरकार?

वहीं, केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय सुरक्षा, समुद्री रणनीति और आर्थिक विकास के लिहाज से बेहद अहम मान रही है। यह परियोजना अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत की मौजूदगी मजबूत करेगी। इससे हिंद महासागर में समुद्री निगरानी और रक्षा क्षमता बढ़ेगी। सरकार इसे चीन की स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स रणनीति के जवाब और भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का हिस्सा बता रही। सरकार का ये भी कहना है कि दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग मलक्का स्ट्रेट के पास बन रही इस परियोजना से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

क्या है ग्रेट निकोबार परियोजना?

ग्रेट निकोबार परियोजना भारत की एक महत्वाकांक्षी रणनीतिक और आर्थिक पहल है, जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में देश की मौजूदगी को सशक्त करना है। इस परियोजना के तहत अंतरराष्ट्रीय ट्रांसशिपमेंट पोर्ट, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, पावर प्लांट और आधुनिक टाउनशिप विकसित किए जाने की योजना है। यह सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत को ग्लोबल समुद्री व्यापार और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में एक अहम केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके जरिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, व्यापारिक क्षमता और सामरिक महत्व तीनों को एक साथ मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

क्या है इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य?

इस परियोजना का सबसे बड़ा उद्देश्य भारत को वैश्विक समुद्री व्यापार में एक मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। अभी तक देश को ट्रांसशिपमेंट के लिए कोलंबो और सिंगापुर जैसे विदेशी बंदरगाहों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे लागत और समय दोनों बढ़ते हैं। ग्रेट निकोबार में विकसित होने वाला ट्रांसशिपमेंट हब इस निर्भरता को कम करेगा और भारत को क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में प्रमुख स्थान दिलाएगा। इसके साथ ही यह परियोजना व्यापारिक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, निर्यात क्षमता सुधारने और हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की आर्थिक व रणनीतिक पकड़ मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

रूसी सेना का प्लेन क्रीमिया में क्रैश, विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत

#russiamilitaryplanecrashincrimea29_dead

रूस में एक बड़े हादसे में मिलिट्री का एक जहाज क्रैश कर गया है। विमान क्रैश होने से 29 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। यह दुर्घटना संभवतः किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

उड़ान भरने के बाद विमान से संपर्क टूटा

रूसी समाचार एजेंसी TASS ने बुधवार को रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि "क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भरते समय रूसी एंटोनोव-26 मिलिट्री विमान क्रैश हुआ है। 31 मार्च की शाम 6 बजे An-26 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान से संपर्क टूटा, जब वह क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर एक निर्धारित उड़ान पर था।"

छह क्रू मेंबर समेत 29 की मौत

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "खोज एवं बचाव दल ने An-26 विमान के दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है।घटनास्थल से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, विमान में सवार छह चालक दल के सदस्य और 23 यात्री मारे गए।"

तकनीकी खराबी के कारण हादसे की आशंका

विमान के मलबे पर बाहरी प्रभाव का कोई संकेत नहीं मिला, यानी ऐसा नहीं लगता कि उसे किसी हथियार से निशाना बनाया गया था। इस स्तर पर इसने संकेत दिया कि तकनीकी विफलता के कारण विमान की दुर्घटना होने की संभावना है।

यूक्रेन की तरफ से हमले की आशंका से इनकार

रूसी विमान पर यूक्रेन की ओर से हमले के अंदेशे पर रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि प्लेन पर किसी बाहरी प्रभाव के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इससे साफ है कि विमान को यूक्रेन ने हिट नहीं किया है। दरअसल, क्रीमिया में जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, यह प्रायद्वीपीय इलाका है। काले सागर के तट तक फैली विशाल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे हुए इस क्षेत्र को रूस ने 2014 में अपने अधिकार में ले लिया गया था। पहले इस भूभाग पर यूक्रेन का अधिकार था।

"Capturing Holi Splendor: Rohan Saha's Lens Meets Harakutir's Vibrant Celebrations and Kolkata's Iconic Rolls-Royce Procession"

The Rolls-Royce Holi procession in Kolkata has a rich history dating back to 1921 when the car was imported from England by Mukund Lal Bagla, a prominent Marwari businessman. The tradition began when his son, Ram Kumar Bagla, started using the Rolls-Royce to carry Radha-Krishna idols during Holi, a practice continued by the family. Over time, the event has evolved into a grand celebration, attracting thousands of devotees and spectators. The procession typically starts at the Satyanarayan Jee Temple, winding through iconic Kolkata streets like Howrah Bridge and Burrabazar, showcasing the city's cultural heritage. The Rolls-Royce itself is a symbol of luxury and tradition, beautifully decorated with flowers and colors for the occasion. The Rolls-Royce, once owned by Rudyard Kipling, is adorned with flowers and colors, accompanied by traditional music and dance. Devotees and spectators join the procession, throwing gulal and celebrating the festival. This event blends heritage, spirituality, and joy, making it a must-see Holi celebration in Kolkata.

The Rolls-Roycle Holi 2026 was captured very uniquely by Mr. Rohan Saha, who is a rising youth photographer who's making waves with his exceptional talent. He's been associated with the Harakutir ray-banerjee royal family capturing their events and celebrations with his lens. His work has been appreciated by many, and he's quickly becoming a name to watch in the photography world! Apart from photography, Rohan Saha is a B.Tech Automobile Engineering graduate from M.C.K.V Institute of Engineering,) with a strong focus on BS-VI technology, electric vehicles, and automotive design. He’s currently a,Graduate Engineer Trainee in Technical Operations at Shrachi Agrimech Pvt. Ltd., handling agricultural vehicle systems and technical documentation. Rohan has expertise in automotive systems like hybrid & electric vehicle tech, transmission, and fuel injection, and is proficient in SolidWorks, AutoCAD.

The members of the royal Harakutir Ray-banerjee family of Pathuriaghata, Kolkata, West Bengal, meanwhile just celebrated their Holika Dahan and Holi at their premises in a vibrant, unique and joyous affair, reflecting the spirit of India's Festival of Colors.

Harakutir’s iconic Holi festivities began this monday, with the traditional Holika Dahan ceremony, where a 15 feet tall effigy, made of of hay and wood was set up on fire in a bonfire to symbolize the victory of good over evil. The event was marked by prayers, chanting, and the offering of cimar (puffs of burning cow dung) to ward off evil spirits. The tradition comes from a story in the Bhagavata Purana about the demon king Hiranyakashipu. He wanted everyone to worship him instead of Vishnu. However, his son Prahlada remained a devoted follower of Vishnu. Angry with his son, Hiranyakashipu asked his sister Holika, who had a boon that protected her from fire, to sit in a burning pyre with Prahlada on her lap. But due to divine protection, Prahlada survived while Holika was burned to ashes.

The next day, Harakutir came alive with the sounds of laughter and music as people gathered to celebrate Rangwali Holi. The air was filled with the sweet scent of colors, and the atmosphere was electric with excitement. Their celebration featured traditional Thandai, , a spiced milk drink, and gujiya, a sweet pastry filled with khoya and nuts alongside other Bengali sweets. The evening was filled with soul-stirring performances, including traditional dance and music for their Kuldevta Sree Sree Sridhar Narayan Jew, which ages to 1692 and has been worshipped by eminent saints like Ramakrishna Parhamhans Deb, Shri Shri Mohanananda Brahmachari, Sadhak Bamakhepa and Trailanga Swami to name a few. The deity alongside others was placed in a all silver throne or “jhula” in their adi thakurghar or place of worship.

Harakutir, a 333-year-old heritage house in Kolkata, is a treasure trove of Bengali culture and tradition. This iconic mansion has been hosting several events like: Durga Puja, Kali Puja, Shivratri and Holi celebrations for the past 333 years, making it one of the oldest and most revered puja venues in the city.

 The brain behind this grand celebration is Archisman Ray Banerjee, a 12th-generation family member and senior researcher at lIT Kharagpur and works of the National Crime and Investigation Agency, Government of India. Archisman, also the CEO of Brand Harakutir, is a man of many talents - a scientist, innovator, and cultural preservationist. He's pursuing his PhD in Chemical Engineering as a senior research fellow , focusing on solid-state battery technologies, and has received more than 30 prestigious awards some of them of the likes of the National Icon Award 2025 and Desh Ratna Award 2025 by the Government of India.

छत्तीसगढ़: बच्चों के सामने मां ने रची पिता की हत्या की साजिश, ले ली जान

कोरबा (छत्तीसगढ़): जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने पति की हत्या कर दी। आरोप है कि गैर व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत करने से मना करने पर पत्नी ने अपने ही पति को जहरीली दवा पिला दी। हैरानी की बात यह है कि महिला ने कीटनाशक दवा अपने बच्चों से ही मंगवाई थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें https://news4u36.in/mobile-talk-dispute-wife-poisoned-husband-korba-crime-news/

पुलिस मंथन–2025 का समापन, मुख्यमंत्री ने किया दूरदर्शी और परिणामोन्मुख सम्मेलन का उल्लेख
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन “पुलिस मंथन–2025” का समापन रविवार को हुआ। सम्मेलन के अंतिम दिन चार महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिए गए, जिनमें आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, इंटेलिजेंस व उभरती चुनौतियाँ तथा आतंकवाद एवं संगठित अपराध शामिल रहे।

अंतिम दिन के सत्रों का सार

—सत्र- 08 में Disaster Management, Civil Defence and Home Guards विषय पर नोडल अधिकारी डी.के. ठाकुर (DG नागरिक सुरक्षा/UPSSF) के पैनल द्वारा जलवायु परिवर्तन, बढ़ते शहरीकरण, ज्यादा आबादी घनत्व एवं लगातार आने वाली आपदाओं से बने जोखिम भरे माहौल में, उत्तर प्रदेश में प्रभावी आपदा प्रबंधन ‘इंसिडेंट कमांड सिस्टम’ (ICS) को लागू करने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ और ट्रैफिक मैनेजमेंट, संकट के समय लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाने में सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड ऑपरेशनल फोर्स की उपयोगिता एवं महत्व पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया ।

सत्र- 09 में Large Crowd Management विषय पर नोडल अधिकारी  प्रवीण कुमार, आईजी रेंज अयोध्या के पैनल द्वारा बड़े धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक आयोजन में भीड़ प्रबंधन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों तथा उनके उपाय के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया गया । प्रस्तुतीकरण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित तकनीकों—जैसे भीड़ की घनता का विश्लेषण, भू-चिन्हित क्रमिक (Geo-Tagged Sequencial) पार्किंग, पूर्वानुमानात्मक विश्लेषण (Predictive Analysis), डिजिटल डैशबोर्ड, ड्रोन की सहायता तथा भौतिकी पर आधारित सिमुलेशन—के माध्यम से भीड़ की स्थिति को पहले से समझने, समय रहते बेहतर योजना बनाने, आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करने तथा किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षित और सुव्यवस्थित निकासी सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी दी गई ।

सत्र- 10 में Intelligence and Emerging Challenges विषय पर नोडल अधिकारी भगवान स्वरूप, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना के पैनल द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न दुरुपयोग से आने वाली चुनौतियों, सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार, डीपफेक, डार्कवेब, आतंकी नेटवर्क की मौजूदगी आदि चुनौतियों एवं “रिलीजियस कन्वर्जन” पर विस्तृत चर्चा की गयी । साथ ही सोशल मीडिया से सम्बन्धित खतरों को कम करने के लिए उठाए जाने वाले सार्थक कदमों व भविष्य की कार्य-योजना पर प्रस्तुतीकरण दिया गया  ।

सत्र- 11 में Anti-Terror, Narcotics, Cattle-Theft and Other organized Crimes विषय पर नोडल अधिकारी अमिताभ यश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था के पैनल द्वारा उ0प्र0 में पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा नेपाल से जुड़ी सीमाओं पर बढ़ते आंतकवाद के नए आयामों के विश्लेषण एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमा निगरानी (सर्विलांस) का सुदृढ़ीकरण किये जाने के साथ-साथ उ0प्र0 में ‘अंतर्राष्ट्रीय अनुदानित धर्मान्तरण रैकेट’ के रोकथाम हेतु नयी तकनीक जैसे आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस, वित्तीय ट्रेल आदि के उपयोग तथा मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशीले पदार्थों का सेवन की जटिल और संगठित समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयास तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया गया ।

उत्तम प्रथाओं (Best Practices) एवं नवाचारों पर अनुपूरक सत्र में  प्रकाश डी. अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे द्वारा राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा किए गए नवाचारों,  सोनम कुमार, DCP ट्रैफिक आगरा द्वारा इनवेंटरी मैनेजमेन्ट सिस्टम (Police Inventory Portal),  अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जमानतदार सत्यापन, अंकित शर्मा,पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा ऑपरेशन जागृति, सागर जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर द्वारा राजपत्रित अधिकारियों के कार्यों की डाटाबेस आधारित रैंकिंग एवं  अमृत जैन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़ द्वारा धारा 107 BNS के प्रयोग से सम्बन्धी नवाचारों के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण दिया गया ।सभी सत्र के प्रस्तुतीकरण के उपरान्त मुख्यमंत्री द्वारा पदक अलंकरण समारोह में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया ।

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित

वर्ष 2022

1. प्रभाकर चौधरी – डीआईजी- अलीगढ़ परिक्षेत्र
2. विनय चंद्रा- अपर पुलिस अधीक्षक- अभिसूचना मुख्यालय उत्तर प्रदेश
3. रविंद्र प्रताप सिंह- निरीक्षक- मुरादाबाद
4. दिनेश कुमार डांडियाल- निरीक्षक- अधिसूचना विभाग
5. मनु चौधरी-निरीक्षक यूपीपीसीएल गाजियाबाद

वर्ष 2023

6. शैलेश कुमार पांडेय-डीआईजी- आगरा परिक्षेत्र
7. विशाल विक्रम सिंह- अपर पुलिस अधीक्षक- एसटीएफ
8. विशाल संगारी- निरीक्षक- सीतापुर
9. मनोज चिकारा- मुख्य आरक्षी- गौतमबुद्धनगर
10. शैलेष कुंतल- महिला आरक्षी

वर्ष 2024

11. अनुराग आर्य-एसएसपी- बरेली
12. विमल कुमार सिंह- पुलिस उपाधीक्षक- एसटीएफ
13. अरुण कुमार- मुख्य आरक्षी- एसटीएफ

वर्ष 2025

14. कृष्ण कुमार-पुलिस अधीक्षक संभल
15. प्रेम शुक्ला-पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ
16. प्रियांशी प्रजापति- महिला आरक्षी कमिश्नरेट आगरा

मुख्यमंत्री  द्वारा कार्यक्रम के समापन के अवसर पर अपने सम्बोधन में इस दो दिवसीय आयोजन को अत्यंत महत्वपूर्ण, दूरदर्शी एवं परिणामोन्मुख बताया गया। उन्होंने पुलिस मंथन के सफल आयोजन हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी तथा कहा कि यह सम्मेलन  प्रधानमंत्री  के स्मार्ट पुलिसिंग एवं विकसित भारत–2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में एक सशक्त रोडमैप प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि सम्मेलन के दौरान आयोजित 11 सत्रों में बीट पुलिसिंग, मानव संसाधन विकास, पुलिस कल्याण, प्रशिक्षण, पुलिस व्यवहार, थाना प्रबंधन, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, अभियोजन, कारागार, फॉरेंसिक, आपदा प्रबंधन, इंटेलिजेंस, संगठित अपराध एवं क्राउड मैनेजमेंट जैसे विषयों पर गहन मंथन हुआ, जो उत्तर प्रदेश पुलिस की भावी रणनीति का आधार बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान समयबद्ध एवं विषय-केंद्रित प्रस्तुतीकरण की विशेष सराहना की ।

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून के राज, सुरक्षा की भावना और पारदर्शी शासन व्यवस्था से आज प्रदेश में निवेश, आधारभूत ढांचे और रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। एक्सप्रेसवे, एयर कनेक्टिविटी, रेल नेटवर्क, मेट्रो, रैपिड रेल एवं वॉटर-वे जैसी उपलब्धियों की नींव मजबूत कानून-व्यवस्था पर टिकी है, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस की अहम भूमिका है।

उन्होंने पुलिस के व्यवहार, संवेदनशीलता, संवाद और ह्यूमन इंटेलिजेंस को प्रभावी पुलिसिंग का आधार बताते हुए जनप्रतिनिधियों, समाज के विभिन्न वर्गों, धर्माचार्यों, व्यापारियों एवं नागरिकों से सतत संवाद पर बल दिया। साथ ही थाना, सर्किल और जिला स्तर पर बेहतर समन्वय को सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।

मुख्यमंत्री  ने तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक जन-जागरूकता की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने पुलिस अवसंरचना, बैरकों, पुलिस लाइनों, पीएसी पुनर्गठन, महिला वाहिनियों एवं महिला कार्मिकों की बढ़ती भागीदारी को उत्तर प्रदेश पुलिस की सशक्तिकरण यात्रा का महत्वपूर्ण चरण बताया।

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस मंथन जैसे विचार-मंच को प्रतिवर्ष दिसम्बर के अन्तिम सप्ताह में आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि प्रस्तावों का नियमित फॉलोअप हो और नीतिगत निर्णय जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किए जा सकें। उन्होंने सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों, विशेषज्ञों तथा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट अलंकरण से सम्मानित पुलिस कार्मिकों को शुभकामनाएँ देते हुए पुनः आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने सभी सत्रों में प्रस्तुतीकरण देने वाले समस्त अधिकारियों के विचारों एवं प्रस्तुतिकरणों को अत्यंत सारगर्भित, व्यावहारिक तथा परिणामोन्मुखी बताते हुए उनकी सराहना की और उन्हें हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी को यह आश्वासन भी दिया कि पुलिस मंथन के दौरान प्राप्त सभी महत्वपूर्ण सुझावों एवं निष्कर्षों का शीघ्र, प्रभावी एवं चरणबद्ध रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा । तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक कारागार, उत्तर प्रदेश प्रेम चंद मीणा के धन्यवाद उद्बोधन से इस दो दिवसीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन का समापन हुआ ।
तुर्की-चाइना मेड हथियार से दिल्ली दहलाने की थी साजिश, इंटरनेशनल हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

#delhicrimebranchbustedpakistanisibackedinternationalweaponssmugglingracket

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान की एक और घातक साजिश को नाकाम कर दिया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, ये गिरोह पाकिस्तान के रास्ते तुर्की और चीन में बने हाई एंड पिस्टल भारत में सप्लाई कर रहा था।

तस्करों के पास से क्या-क्या हुआ बरामद?

डीसीपी संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इस अंतरराष्ट्रीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस गैंग के चार मुख्य ऑपरेटिवों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह के सदस्यों कोके पास से 10 विदेशी महंगी पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। ये हथियार दिल्ली और आसपास के राज्यों में बदमाशों और गैंगस्टरों तक पहुंचाए जा रहे थे।

आईएसआई के इशारों पर कर रहे था काम

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का कहना है कि ये पूरा नेटवर्क पाकिस्तान आईएसआई से जुड़े लोगों के इशारे पर काम कर रहा था। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में भेजी गई थी, जो बताती है कि दुश्मन कितनी आधुनिक तकनीक से आतंक फैलाने की तैयारी में था।

आरोपी पंजाब-यूपी और दिल्ली के

इन गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनदीप, दलविंदर, रोहन और अजय उर्फ मोनू के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी पंजाब, यूपी और दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पहले हथियार पाकिस्तान पहुंचाए जाते, फिर वहां से तस्करी कर भारत की सीमा के अंदर लाए जाते थे।

लाल किला धमाके के बाद सतर्क हुईं एजेसियां

बता दें कि बीते 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके की घटना के बाद एजेसियों ने अपनी निगरानी और पैनी कर दी है। हर एक संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आतंक से संबंध रखने वाले हर किसी की धर-पकड़ की जा रही है। लाल किला धमाके की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।