/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz *रांची खेलगांव: स्थापना दिवस समारोह की सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समां, शगुन पाठक और सुनिधि लाइव ने किया मंत्रमुग्ध Jharkhand
*रांची खेलगांव: स्थापना दिवस समारोह की सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समां, शगुन पाठक और सुनिधि लाइव ने किया मंत्रमुग्ध

झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं वर्तमान सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर रांची के खेलगांव में आयोजित तीन दिवसीय समारोह के दूसरे दिन 27 नवंबर 2026 को सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जाने-माने कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। संगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी इस संध्या ने दर्शकों को झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।

सांस्कृतिक संध्या का विशेष आकर्षण सुनिधि लाइव की प्रस्तुति रही। वहीं, इंडियन आइडल फेम श्री शगुन पाठक ने अपनी सुरीली आवाज और शानदार गायन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में श्री देवप्रिय ठाकुर (रांची) ने सितार वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं, श्रीमती पारोमिता चौधरी एवं गृहिणी समूह के अद्वितीय बैंड ने समूह गायन के माध्यम से संगीत की खूबसूरत छटा बिखेरी।

झारखंड की लोक संस्कृति को समर्पित प्रस्तुतियों में श्री किशोर नायक के कुंजबन समूह द्वारा नागपुरी नृत्य एवं गायन की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। श्री विनोद महतो एवं उनके दल ने पारंपरिक घोड़ा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, श्री अशोक कश्यप द्वारा प्रस्तुत पैका नृत्य ने झारखंड की पारंपरिक लोककला, वीरता और सांस्कृतिक गौरव की जीवंत झलक प्रस्तुत की।

पूरी सांस्कृतिक संध्या संगीत, कला और लोक परंपराओं के अनूठे संगम के रूप में यादगार रही। कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

*रांची: CM हेमंत सोरेन से मिले लेखक सोमनाथ आर्य, राजनीतिक जीवन पर लिखी दो पुस्तकें की भेंट

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पत्रकार एवं लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और प्रकाशक संस्था ‘और एक प्रयास’ की अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री को उनके राजनीतिक जीवन पर लिखी दो पुस्तकें भेंट की। इन पुस्तकों में एक हिन्दी और दूसरी अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है। हिंदी पुस्तक ‘हूल से हेमंत तक — आदिवासी अस्मिता, सत्ता और संघर्ष की अनकही दास्तान’ और अंग्रेज़ी पुस्तक ‘The Invisible Coup: Hemant Soren, Jharkhand and the Politics of Power’ का प्रकाशन ‘और एक प्रयास’ द्वारा किया गया है।

झारखंड स्थापना दिवस समारोह में PVUNL पतरातू ने फ्लाई ऐश से बने उत्पादों एवं CSR गतिविधियों का किया प्रदर्शन

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रांची स्थित खेलगांव में 26 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय समारोह में पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) पतरातू द्वारा विशेष स्टॉल लगाया गया है। इस स्टॉल के माध्यम से PVUNL ने फ्लाई ऐश के उपयोग, इससे निर्मित विभिन्न उत्पादों तथा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) गतिविधियों को प्रदर्शित करते हुए आम लोगों को जागरूक किया।

स्टॉल में फ्लाई ऐश से निर्मित विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया गया, ताकि लोगों को इसके उपयोग, महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी मिल सके। इस पहल का उद्देश्य फ्लाई ऐश के बेहतर उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा इसके माध्यम से सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने PVUNL के स्टॉल का अवलोकन किया तथा फ्लाई ऐश से निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इसके अतिरिक्त, स्टॉल पर PVUNL की विभिन्न CSR गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया गया। विशेष रूप से महिलाओं के लिए आयोजित ऐश यूजर ट्रेनिंग कार्यक्रम पर आधारित एक लघु फिल्म के माध्यम से महिलाओं के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाया गया।

इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान PVUNL के कर्मचारी स्टॉल पर उपस्थित रहकर आगंतुकों को फ्लाई ऐश से बने उत्पादों, उनके उपयोग, CSR गतिविधियों एवं विभिन्न जागरूकता पहलों के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

PVUNL की यह पहल पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, संसाधनों के प्रभावी उपयोग, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

गुणवत्ता उत्कृष्टता के क्षेत्र में PVUNL को दोहरी उपलब्धि

पतरातु, झारखंड: पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने गुणवत्ता प्रबंधन एवं गुणवत्ता आश्वासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए हैं। ये उपलब्धियाँ संस्थान की गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली, निरंतर सुधार तथा परिचालन उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

इस क्रम में, PVUNL पतरातु को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC), कोलकाता द्वारा Excellence in Quality Management Systems श्रेणी में सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संस्थान द्वारा गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार लाने तथा उत्कृष्ट मानकों को बनाए रखने के प्रयासों की सराहना है।

वहीं, एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत PVUNL की FQA (फील्ड क्वालिटी एश्योरेंस) टीम ने गुवाहाटी में आयोजित QA मीट के दौरान Best FQA Award में प्रथम उपविजेता (1st Runner-Up) का स्थान प्राप्त किया। यह सम्मान गुणवत्ता आश्वासन के क्षेत्र में टीम की दक्षता, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को रेखांकित करता है।

इन दोनों प्रतिष्ठित सम्मानों से PVUNL परिवार में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। यह उपलब्धियाँ संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, टीम भावना और गुणवत्ता के प्रति समर्पण का परिणाम हैं।

PVUNL भविष्य में भी गुणवत्ता, नवाचार, निरंतर सुधार एवं परिचालन उत्कृष्टता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

रामगढ़: शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, 111 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में आयोजित शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस समारोह-सह- पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिलान्तर्गत लगभग 111 करोड़ रुपए की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया तथा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया।

शहादत की चिंगारी से मिली प्रेरणा

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी आदरणीय शहीद सोबरन सोरेन (सोबरन मांझी) जी के 69वें शहादत दिवस पर यहां एकत्रित हुए हैं। इस दिवस को ऐतिहासिक बनाने और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य इस राज्य के आदिवासी-मूलवासी समाज के बीच से उभरे आदरणीय स्मृति शेष-स्व०दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने किया। सामंती सोच और अत्याचार के विरुद्ध, जिस संघर्ष की आवाज को दबाने का षड्यंत्र रचा गया था, वह आदरणीय गुरुजी के नेतृत्व में फिर से जीवंत हो उठा। आज की नई युवा पीढ़ी इस शहादत की विरासत को आगे ले जाने का संकल्प लेती है।

आदिवासी-मूलवासी समाज का स्वाभिमान

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पुराने दिनों की यादें ताजा की। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब यहां के आदिवासी और मूलवासी समाज के लोग सामंती सोच रखने वालों के सामने बोलना तो दूर, सिर उठाकर देख भी नहीं सकते थे, लेकिन आज स्थिति बदली है। वर्तमान समय में राज्य का हर गरीब, गुरबा, आदिवासी और मूलवासी समाज निडर होकर अपनी बात रखता है और स्वाभिमान के साथ सिर उठाकर जीता है। इसका पूरा श्रेय आदरणीय शहीद सोबरन मांझी जी की शहादत को जाता है।

शहीदों के संघर्ष से बना अलग राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि बड़ी घटनाएं ही मानव को प्रेरणा देती है। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव जैसे महानायकों की तरह ही सोबरन मांझी जी ने अपनी कर्मठता और निडरता का परिचय दिया। गिरिडीह, टुंडी, धनबाद, उत्तरी-दक्षिणी छोटानागपुर से लेकर संथाल परगना तक अत्याचार के विरुद्ध जो छोटी-छोटी चिंगारियां फूटीं, वही आगे चलकर अलग झारखंड राज्य के आंदोलन का रूप लिया। उस समय लोग हंसते थे कि कम पढ़े-लिखे आदिवासी-मूलवासी अपना अलग राज्य कैसे चलाएंगे, लेकिन आज उन्हीं शहीद परिवारों के बीच से निकला एक नौजवान राज्य को संवारने का काम कर रहा है।

महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हम राज्य की आंतरिक स्थिति को भली-भांति समझते हैं। गांव-देहात और सुदूर क्षेत्रों से लेकर शहरों तक के लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। पहले चरण में राज्य की लगभग 50 लाख महिलाओं (18 से 50 आयु वर्ग) को प्रतिमाह 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है। देश के किसी अन्य राज्य में ऐसी योजना नहीं चल रही है। हमारा उद्देश्य है कि हमारी माताएं-बहनें सशक्त बनें और स्वयं अपने माथे से गरीबी की लकीर मिटाने का काम करें।

अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन जुटाने के मार्ग में कई तरह की बाधाएं और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमारे राजस्व के स्रोतों को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हम इससे घबराने वाले नहीं हैं। जिस तरह हमने लड़कर अलग झारखंड राज्य लिया है, उसी तरह लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे। अब यह वह झारखंड नहीं है, जहां बाहर से आकर कोई हमारा शोषण कर सके। पहले हम अपने राज्य के लोगों को उनका पूरा अधिकार दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने वर्तमान घटनाक्रम की ओर भी लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि इस बार कार्यक्रम को सादगी के साथ आयोजित किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे और अधिक भव्य तथा उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्रीमती ममता देवी, आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल श्री विजय कुमार गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक श्री शैलेंद्र सिन्हा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अंजनी कुमार झा, उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत आदि पदाधिकारीगण, रामगढ़ जिला के अन्य जनप्रतिनिधिगण.सहित प्रबुद्ध नागरिकगण व बड़ी संख्या में आमलोग उपस्थित थे।

जमशेदपुर: CM हेमंत सोरेन ने पूर्व CM अर्जुन मुंडा की मां को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा के आवास पहुंचे और उनके स्मृति शेष माताजी स्व० सायरा मुण्डा के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने श्री अर्जुन मुण्डा एवं उनके शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। इस दु:खद घड़ी में उन्हें धैर्य, साहस व संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित हैलिपैड पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं स्थानीय प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

रूस के येकातेरिनबर्ग में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी

राँची / जमशेदपुर:- राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष, झारखंड ने रूस के येकातेरिनबर्ग में हिरासत में रखे गए भारतीय नागरिक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी की पुष्टि की है। 29 वर्षीय मनीष साहू, 26 नवंबर 2026 को दिल्ली पहुँचे और 27 नवंबर 2026 को ट्रेन द्वारा अपने गृह नगर जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम पहुँच गए हैं।

ज्ञातव्य हो कि मनीष साहू 6 अक्टूबर 2026 को पर्यटक के रूप में रूस गए थे और येकातेरिनबर्ग में रह रहे थे। 27 अक्टूबर 2026 के बाद परिवार से संपर्क टूटने पर उनकी माता नीलम साहू, जो साई मंदिर के निकट, परुडीह, सोको कॉलोनी, मकान संख्या 146/1, जमशेदपुर में रहती हैं, ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराई। मनीष साहू ने स्वयं विभाग को सूचित किया कि स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लिया गया था। उन्होंने कथित दुर्व्यवहार, झूठे आरोप और दबाव की बात कही। विभाग ने स्पष्ट किया कि ये आरोप मनीष साहू द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित हैं और इनका स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने 29 अक्टूबर 2026 को प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स राँची, भारतीय दूतावास मॉस्को और संबंधित अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी तथा तत्काल कांसुलर एवं कानूनी सहायता का अनुरोध किया। 2 नवंबर 2026 को भारतीय दूतावास, मॉस्को ने सूचित किया कि यह मामला भारतीय महावाणिज्य दूतावास, येकातेरिनबर्ग के क्षेत्राधिकार में आता है और अनुरोध को वहाँ अग्रसारित कर दिया गया है।

3 नवंबर 2026 को भारतीय महावाणिज्य दूतावास, येकातेरिनबर्ग के अधिकारियों ने Temporary Detention Centre for Foreign Citizens, प्रोयेज़्ड गोरनिस्तोव 15, येकातेरिनबर्ग में मनीष साहू से मुलाकात की और कांसुलर सहायता प्रदान की। उनके शारीरिक स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य और संतोषजनक पाई गई, जिसकी पुष्टि उन्होंने स्वयं भी की। निरोध केंद्र के प्रमुख द्वारा जारी आदेश में उन्हें प्रशासनिक अपराध का दोषी मानते हुए 4,000 रूबल का जुर्माना और रूसी संघ से अनिवार्य निष्कासन का आदेश दिया गया था। 9 नवंबर 2026 को न्यायिक बेलीफ ने मामले की समीक्षा के बाद 25 नवंबर 2026 को ताशकंद मार्ग से प्रस्थान की अनुमति दी। मनीष साहू ने तदनुसार ताशकंद के रास्ते दिल्ली के लिए हवाई टिकट भी बुक कर लिया।

भारतीय महावाणिज्य दूतावास के समन्वय से मनीष साहू 25 नवंबर 2026 को ताशकंद मार्ग से रूस से रवाना हुए। वे 26 नवंबर 2026 को दिल्ली पहुँचे और आज 27 नवंबर 2026 को जमशेदपुर पहुँच गए। उनके सुरक्षित प्रस्थान और भारत आगमन तक भारतीय मिशन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा गया।

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने भारतीय महावाणिज्य दूतावास, येकातेरिनबर्ग और संबंधित सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। विभाग ने दोहराया कि विदेश में फँसे झारखंड के नागरिकों की सुरक्षा और समयबद्ध सहायता सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। रूस जाने वाले श्रमिकों और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे वैध वीजा, रोजगार अनुबंध और भर्ती एजेंसियों का सत्यापन अवश्य कराएँ तथा पासपोर्ट जब्ती, अवैध भर्ती या वीजा नियमों के उल्लंघन जैसी स्थितियों से बचने के लिए भारतीय दूतावास या महावाणिज्य दूतावास से संपर्क बनाए रखें।

परिसीमन बिल पर विपक्ष एकजुट, कांग्रेस ने बुलाई ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक, खरगे के घर तय होगी रणनीति

#oppositionissettouniteagainstthe_government

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी कैबिनेट ने परिसीमन संशोधन बिल और महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 50% सीटें बढ़ेंगी। सेवा तीर्थ में हुई सरकार की कैबिनेट में यह फैसला लिया गया है। इस बीच विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में हलचल तेज हो गई है। परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। जिसको लेकर इंडिया गठबंधन के विपक्षी दलों की बैठक शनिवार सुबह 11:30 बजे होगी। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा कर फैसला लिया जाएगा।

डीएमके, आप और बीजेडी को भी न्योता

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को अपने आवास पर सभी विपक्षी दलों के नेताओं को एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इस बैठक का उद्देश्य सरकार के उस संभावित कदम के खिलाफ एक संयुक्त रणनीति बनाना है, जिसके तहत संसद में परिसीमन (डिलिमिटेशन) से जुड़ा एक संवैधानिक संशोधन विधेयक फिर से पेश किया जा सकता है। इसमें इंडिया गठबंधन के अलावा डीएमके, आप और बीजेडी के नेता भी शामिल होंगे।

कांग्रेस ने कहा- केंद्र सरकार का भारत के लोगों के लिए एक "बड़ा जाल"

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस पूरे घटनाक्रम के जरिए देश की जनता को बड़े जाल में फंसाना चाहते हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस सभी विपक्षी दलों से संपर्क कर रही है। उन्होंने डीएमके का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा संविधान के साथ खड़ी रही है। संविधान में विश्वास रखने वाले दल ऐसे एजेंडे का समर्थन नहीं कर सकते। कांग्रेस इस मुद्दे पर विपक्षी एकजुटता बनाने की कोशिश कर रही है।

परिसीमन भाजपा की सबसे बड़ी गलती है- अखिलेश यादव

संसद के विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) पेश किए जाने की अटकलों पर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, यह भाजपा की सबसे बड़ी गलती है। उन्होंने यह भी कहा, अभी जनगणना चल रही है। यहां समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और जातिगत जनगणना कराई जाएगी। हर जाति को उसकी आबादी के हिसाब से अधिकार मिलेंगे।

बीजेपी ने धोखा किया- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि "भारतीय झुठ्ठा पार्टी “BJP जिताओ बिल” लेकर आई है। असम और जम्मू कश्मीर में परिसीमन के नाम पर BJP ने धोखा दिया। जो विपक्षी दल इस बिल का समर्थन करेगा उसको इतिहास कभी माफ नही करेगा। महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो चुका है, मोदी जी की नियत साफ है तो कल से इसे लागू कर सकते हैं।"

परिसीमन के लिए सरकार ने की पार्टियों में तोड़-फोड़- सौगत रॉय

पश्चिम बंगाल से टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा है कि, हमने सरकार के कारण 100 दिनों से अधिक समय तक मानसून सत्र में देरी देखी, क्योंकि वह दूसरी पार्टियों को तोड़कर अपना दो-तिहाई बहुमत हासिल करना चाहती थी। संख्या जुटाने का कोशिश कर रहे हैं। अभी तक किसी को पता नहीं था कि संसद का विशेष सत्र कब होगा। अचानक कल रात हमें इसकी जानकारी मिली। हम सदन में जाएँगे और इसके खिलाफ वोट करेंगे। आगे देखा जाएगा कि क्या होता है। परिसीमन बिल का हम समर्थन नहीं करते हैं। इसका कोई जरूरत नहीं है।

मोदी कैबिनेट से परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी, सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव

#unioncabinetapprovesdelimitationamendmentbill50percentseat_increase

संसद के विशेष सत्र को लेकर सियासी हलचल तेज है। इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक में बदलावों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लोकसभा की सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो सकता है। प्रस्तावित बदलावों के मुताबिक सीटों का आवंटन 25 साल यानी 2051 तक फ्रीज रहेगा।

संसद के विशेष सत्र में पेश किया जा सकता है विधेयक

दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की यह बैठक दोपहर एक बजे सेवा तीर्थ में हुई। बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े नए परिसीमन विधेयक को मंजूरी दी गई है। सरकार अगले सप्ताह से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में इस विधेयक को पेश कर सकती है। विधेयक में कुछ बदलाव किए गए हैं, ताकि परिसीमन के बाद किसी भी राज्य का लोकसभा में प्रतिनिधित्व दूसरे राज्यों के मुकाबले कम न हो।

लोकसभा सीटों में 50% की बढ़ोतरी का प्रावधान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने शुक्रवार को डिलिमिटेशन के जरिए महिलाओं के लिए 33 फीसदी रिजर्वेशन लागू करने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन अमेंडमेंट बिल को मंजूरी दे दी। प्रस्तावित कानून में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में एक समान 50% की बढ़ोतरी का प्रावधान है, जबकि 2051 तक सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखा जाएगा। ये फैसला संसद के स्पेशल सेशन के लिए फिर से शुरू होने से कुछ दिन पहले आया है, क्योंकि सरकार अप्रैल में बिल के हारने के बाद इसे पास करने की एक और कोशिश करने की तैयारी कर रही है।

क्या है महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक 2026?

इसके तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 सीटें करने और 2029 के चुनावों से पहले महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव है। महिला आरक्षण का प्रावधान मूल रूप से 2023 में पारित 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के जरिए लाया गया था। इसे लागू करने की शर्त भविष्य में होने वाली जनगणना और परिसीमन प्रक्रिया से जुड़ी थी। अब सरकार 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले इसे लागू करने की राह आसान करना चाहती है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो० फैजानुल्लाह ने की मुलाकात।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान-सभा में गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो० फैजानुल्लाह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि वे सेरेब्रल पॉलिसी से प्रभावित हैं और दांतों से पेन पकड़कर (मुंह से लिखकर) पढ़ाई व परीक्षा देते हैं। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की मैट्रिक परीक्षा-2026 में मुँह से लिखकर उन्होंने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। मो० फैजानुल्लाह का नामांकन यूएचइस शिवाजीनगर, गोड्डा में रहा है। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दिव्यांग छात्र मो० फैजानुल्लाह के शिक्षा के प्रति जज्बा एवं दृढ़इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए अपनी ओर से उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मो० फैजानुल्लाह की यह उपलब्धि न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश में समावेशी शिक्षा, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्रीगण एवं विधायकगण भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि दिव्यांग मो० फैजानुल्लाह की शिक्षा झारखंड सरकार की समावेशी शिक्षा व्यवस्था के अंतर्गत Home-Based Education (HBE) के माध्यम से संचालित हुई। दिव्यांग होने के बावजूद अपने दृढ़ संकल्प, मेहनत तथा समावेशी शिक्षा के सहयोग से जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है।