/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png StreetBuzz s:delimitation
महिला आरक्षण के रास्‍ते में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेंगे', विपक्षी दलों को पीएम मोदी का संदेश

#pmmodistatementonwomenreservationanddelimitationbill

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्षी दलों को बड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर करेगी। उन्होंने ये भी कहा कि, जो पार्टियां इस कदम का विरोध कर रही हैं, वे इसे रोक नहीं पाएंगी।

महिला आरक्षण पर पीएम का साफ संदेश

पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, महिला आरक्षण का वादा पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियों को भी स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि वे देश की महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से कभी नहीं रोक पाएंगी।

हर रूकावट को हटाकर रहेंगे-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने वीडियो में कहा कि नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। सालों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक हूं। कितनी ही महिलाएं ये विषय मेरे सामने उठाती रही है। कितनी ही बहनों ने पत्र के द्वारा मुझे सारी बातें बताई है। मैं जानता हूं देशी की 100 फीसदी नारीशक्ति का आर्शीवाद हमारे साथ है। मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रूकावट को खत्म करके रहेंगे, हटाकर करके रहेंगे। हमारा हौसला भी बुलंद है।

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम का संदेश

प्रधानमंत्री का यह बयान 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रस्तावित संसद के विशेष सत्र से कुछ दिन पहले आया है। इससे एक दिन पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संविधान संशोधन विधेयक से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। सरकार इस सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 के साथ परिसीमन विधेयक, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 फिर से पेश कर सकती है।

परिसीमन बिल लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है', सरकार पर खड़गे का हमला

#delimitationbillnewsliveupdateindiabloc

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन से जुड़े नये महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है। संभावना है कि विधेयक को अगले सप्ताह से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा। परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं की अहम बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई । बैठक में विपक्षी दलों के नेता जुटे। सभी दलों के बीच विधेयकों के प्रावधानों और उनके संभावित प्रभावों पर चर्चा के साथ संसद में साझा रणनीति बनाने पर मंथन हुआ।

संविधान संशोधन विधेयक लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा- खरगे

गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि, “सभी नेताओं ने मिलकर यह तय किया है कि मोदी सरकार जो संविधान संशोधन विधेयक ला रही है, वह लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है। वे लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं और सत्ता पर पूरी तरह से कब्जा करना चाहते हैं। इससे पहले, चुनावों के दौरान उन्होंने ‘400-पार’ का नारा दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब, वे सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना चाहते हैं और हमेशा के लिए सत्ता में बने रहना चाहते हैं।”

परिसीमन बिल में एससी एसटी के साथ अन्याय- कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "दूसरा मुद्दा यह है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। यह उनके साथ अन्याय है। दूसरे शब्दों में कहें तो, अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या उसी अनुपात में बढ़नी चाहिए। लेकिन, इस प्रस्ताव में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। 2026 की जनगणना भी अभी होनी बाकी है, और उन्होंने इस मुद्दे पर भी कोई बात नहीं की है। खड़गे के मुताबिक यदि सीटों का आवंटन नवीनतम जनगणना के आंकड़ों के आधार पर किया जाता तो एससी एसटी समुदायों की बढ़ी हुई आबादी के अनुरूप उन्हें अधिक सीटें मिल सकती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इन समुदायों को उनका उचित प्रतिनिधित्व देने से बचना चाहती है।

परिसीमन पर भाजपा के साथ आई डीएमके, जानें समर्थन के पीछे की वजह

#dmksupportdelimitationproposaltamilnaduloksabhaseats_increase

केंद्र सरकार के परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। संसद के विशेष सत्र से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन अपनी रणनीति तैयार करने में जुटा है। इस बीच लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार के प्रस्ताव के बाद तमिलनाडु की डीएमके के रुख में नरमी के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

परिसीमन बिल के पक्ष में वोट कर सकती है डीएमके

परिसीमन और महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर चर्चा है कि डीएमके के 22 लोकसभा सदस्य बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के परिसीमन बिल के पक्ष में वोट करेंगे। डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने शनिवार सुबह चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय ‘अन्ना अरिवालयम’ में पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई है। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के भीतर पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी।

डीएमके की दो मांगें

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान डीएमके अपनी दो मांगों पर कायम है। डीएमके प्रमुख स्टालिन ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि परिसीमन के बाद तमिलनाडु की लोकसभा में मौजूदा 7.18 फीसदी हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच तय लोकसभा सीटों के आनुपातिक प्रतिनिधित्व को अगले 25 साल तक बरकरार रखने की मांग भी पार्टी कर रही है।

डीएमके के साथ चल रही बीजेपी की बातचीत

2026 के विधानसभा चुनावों से पहले ही डीएमके की संसदीय दल की नेता कनिमोझी राजाथी करुणानिधि बीजेपी के साथ बातचीत करने वाली मुख्य नेता रही हैं। सूत्रों के अनुसार, अप्रैल में जब यह बिल पहली बार पेश किया गया था। उससे पहले से ही बीजेपी डीएमके के संपर्क में थी। डीएमके के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि तब डीएमके की वजह से ही यह बिल गिर गया था। मौजूदा व्यवस्था भी डीएमके की ही देन है। जब बीजेपी ने संपर्क किया, तो पार्टी नेतृत्व ने उनके सामने अपनी दो शर्तें रखीं। उन्होंने आगे कहा कि यह नया बिल एक उचित समझौता है। यह डीएमके और तमिलनाडु दोनों के लिए फायदेमंद होगा। बीजेपी का तर्क था कि अगर यह बिल गिर जाता, तो जनगणना की एक नई प्रक्रिया शुरू हो जाती और अगले साल से इससे जुड़े संवैधानिक प्रावधान लागू हो जाते।

परिसन के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन की बैठक से शरद गुट ने बनाई दूरी, कांग्रेस ने याद दिलाया ये 'एहसान'

#maharashtracongressslamsncpspoverdelimitationbillsupport

लोकसभा में प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। परिसीमन और लोकसभा सीटों के पुनर्गठन को लेकर विपक्षी दलों के बीच साझा रणनीति बनाने की कोशिश हो रही है। जिसको लेकर आज शनिवार को इस अहम मसले पर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग बुलाई गई है। परिसीमन बिल के मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच सहमति बनाने की कोशिशों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) गुट ने गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होने का ऐलान किया है। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन को अपने एक मजबूत सहयोगी से बड़ा झटका लगा है। जिसके बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) यानी एनसीपी-एसपी पर निशाना साधा है।

सामने आई कांग्रेस की बौखलाहट

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शरद पवार और सुप्रिया सुले को याद दिलाया कि इसी साल राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने शरद पवार की उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए अपनी सीट पर दावा छोड़ दिया था। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जिस पार्टी की मदद से शरद पवार राज्यसभा पहुंचे, अब वही पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक का समर्थन करने जा रही है।

एनसीपी-एसपी के रुख से कांग्रेस नाराज

महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर एनसीपी-एसपी के रुख पर नाराजगी जताई। पार्टी ने कहा कि 85 साल की उम्र में शरद पवार को राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस अंत तक उनके साथ खड़ी रही थी। कांग्रेस के मुताबिक, मार्च 2026 में महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना था। उस समय एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 36 वोटों की जरूरत थी। एनसीपी-एसपी के पास केवल 10 विधायक थे, जबकि कांग्रेस के पास 16 और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पास 20 विधायक थे।

कांग्रेस ने याद दिलाया एहसान

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट में आगे कहा, शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने उनकी उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस नेतृत्व से समर्थन मांगा था। इसके बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बिना किसी हिचकिचाहट के समर्थन देने पर सहमति जताई। कांग्रेस ने अपनी सीट पर दावा छोड़कर शरद पवार की उम्मीदवारी का समर्थन किया। बाद में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भी उनका साथ दिया और महा विकास आघाड़ी ने सर्वसम्मति से उनकी उम्मीदवारी को मंजूरी दी।

सुप्रिया सुले ने बैठक में शामिल होने में जताई असमर्थता

बता दें कि आज सुबह 11:30 बजे इंडिया गठबंधन की बैठक प्रस्तावित है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को सुप्रिया सुले ने बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई थी। उन्होंने कहा था कि पिता शरद पवार के हॉस्पिटल में एडमिट होने की वजह से वह मुंबई में ही रहेंगी। सुप्रिया सुले 30 नवंबर को दिल्ली आएंगी और सीधे संसद सत्र में शामिल होंगी।

क्या है परिसीमन बिल?

परिसीमन बिल के तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रावधान है। सरकार अगले हफ्ते संसद में इसे पेश कर सकती है। बता दें कि परिसीमन किसी देश या विधायी निकाय वाले प्रांत में क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने की प्रक्रिया है। परिसीमन का काम परिसीमन आयोग या सीमा आयोग के नाम से जाने जाने वाले उच्चाधिकार प्राप्त निकाय को सौंपा जाता है। भारत में परिसीमन आयोग अधिनियम के तहत अब तक चार बार परिसीमन आयोग गठित किए गए हैं। इनका गठन वर्ष 1952, 1963, 1973 और 2002 में हुआ था। विपक्षी दलों ने असम और जम्मू-कश्मीर में हुए परिसीमन का हवाला देते हुए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में हेरफेर किए जाने की आशंका जताई है। विपक्षी दलों की आशंका है कि चुनावी लाभ हासिल करने के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में जानबूझकर बदलाव किया जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर 2029 के आम चुनाव से पहले अपने फायदे के लिए देश का चुनावी नक्शा फिर से तैयार करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

मोदी कैबिनेट से परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी, सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव

#unioncabinetapprovesdelimitationamendmentbill50percentseat_increase

संसद के विशेष सत्र को लेकर सियासी हलचल तेज है। इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक में बदलावों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लोकसभा की सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो सकता है। प्रस्तावित बदलावों के मुताबिक सीटों का आवंटन 25 साल यानी 2051 तक फ्रीज रहेगा।

संसद के विशेष सत्र में पेश किया जा सकता है विधेयक

दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की यह बैठक दोपहर एक बजे सेवा तीर्थ में हुई। बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े नए परिसीमन विधेयक को मंजूरी दी गई है। सरकार अगले सप्ताह से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में इस विधेयक को पेश कर सकती है। विधेयक में कुछ बदलाव किए गए हैं, ताकि परिसीमन के बाद किसी भी राज्य का लोकसभा में प्रतिनिधित्व दूसरे राज्यों के मुकाबले कम न हो।

लोकसभा सीटों में 50% की बढ़ोतरी का प्रावधान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने शुक्रवार को डिलिमिटेशन के जरिए महिलाओं के लिए 33 फीसदी रिजर्वेशन लागू करने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन अमेंडमेंट बिल को मंजूरी दे दी। प्रस्तावित कानून में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में एक समान 50% की बढ़ोतरी का प्रावधान है, जबकि 2051 तक सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखा जाएगा। ये फैसला संसद के स्पेशल सेशन के लिए फिर से शुरू होने से कुछ दिन पहले आया है, क्योंकि सरकार अप्रैल में बिल के हारने के बाद इसे पास करने की एक और कोशिश करने की तैयारी कर रही है।

क्या है महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक 2026?

इसके तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 सीटें करने और 2029 के चुनावों से पहले महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव है। महिला आरक्षण का प्रावधान मूल रूप से 2023 में पारित 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के जरिए लाया गया था। इसे लागू करने की शर्त भविष्य में होने वाली जनगणना और परिसीमन प्रक्रिया से जुड़ी थी। अब सरकार 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले इसे लागू करने की राह आसान करना चाहती है।

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने किया बिल का समर्थन तो रिजिजू का जोरदार पलटवार

#rahulgandhikirenrijijuwomenreservationbilldelimitationrow

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू आमने-सामने आ गए हैं। किरेन रिजिजू ने सबसे पहले एक बयान जारी कर राहुल गांधी को बिना शर्त महिला आरक्षण कानून को समर्थन करने के लिए कहा था। जिसके तुरंत बाद राहुल गांधी ने भी पलटवार कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि हां मैं बिना शर्त के समर्थन करने को तैयार हूं लेकिन 2023 वाले महिला आरक्षण बिल को लागू कीजिए। रिजिजू ने इसे सकारात्मक संदेश बताया और तंज कहा कि क्या उनका हृदय परिवर्तन हुआ है।

क्या कहा राहुल गांधी ने?

शुक्रवार के एक वीडियो में राहुल गांधी ने कहा था कि महिलाओं को बातचीत में वापस लाना और उन्हें वह करने देना जो वे करना चाहती हैं जरूरी है। राहुल ने कहा था कि महिलाओं एनर्जी फंसी हुई है, उन्हें खुद को एक्सप्रेस करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता है जब तक महिलाओं खुद को एक्सप्रेस न करें। भारत पुरुषों द्वारा महिलाओं पर लगाए गए कड़े कंट्रोल से आजादी चाहता है।

रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के महिला सशक्तिकरण पर वीडियो संदेश पर निशाना साधा। रिजिजू ने राहुल के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सकारात्मक संदेश बताया। रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘यह कांग्रेस पार्टी की ओर से एक सकारात्मक संदेश लगता है। राहुल गांधी जी के महिलाओं को लेकर नजरिए में स्पष्ट रूप से हृदय परिवर्तन दिखाई दे रहा है। अब मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का बिना किसी शर्त के समर्थन करेगी।’

राहुल का पलटवार

रिजिजू की टिप्पणी पर राहुल गांधी ने भी तुरंत पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते रिजिजू से बेहतर यह कौन जान सकता है कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही संसद से सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने उस विधेयक का पूरा समर्थन किया था। इसके बाद उन्होंने सरकार के सामने असली सवाल रख दिया कि अगर कानून तीन साल पहले पास हो गया था तो अब तक इसे लागू क्यों नहीं किया गया?

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का क्या रुख?

कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया है, लेकिन वे परिसीमन की प्रक्रिया का विरोध करते रहे हैं। इसी प्रक्रिया के तहत संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। विपक्षी दलों की मांग रही है कि महिला आरक्षण को परिसीमन की प्रक्रिया से अलग किया जाए, ताकि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने की शर्त से न जोड़ा जाए।