/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई Maharashtra
आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
मुंबई। देशभर में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हुआ, जिसके तहत भारी सुरक्षा के बीच बप्पा को विदाई दी गई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और उनकी धर्मपत्नी डॉ मंजू लोढ़ा द्वारा वन लोढा़ प्लेस, लोअर परेल स्थित कार्यालय में गणपति बप्पा की स्थापना के बाद आज श्रद्धा और भावनाओं से भरे वातावरण में बप्पा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के इस क्षण में पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। बप्पा को विदाई देते समय लोढ़ा परिवार के हर सदस्य की आँखों में आँसू थे और दिल में उनके प्रति अपार श्रद्धा एवं प्रेम। डॉ मंजू लोढ़ा के अनुसार ऐसा लगा मानो कुछ दिनों के लिए हमारे बीच आए बप्पा अब हमसे विदा लेकर अपने धाम लौट रहे हों।
ढोल-नगाड़ों, जयकारों और “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के बीच सभी ने बप्पा को भावभीनी विदाई दी। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के अनुसार बप्पा उनके परिवार, कार्यालय और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता बनाए रखें।
वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
मुंबई। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'यशोभूमि' के संपादक श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हे आज का कर्मवीर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह श्री श्रीनारायण तिवारी को मीडिया (प्रिंट) कटेगरी में दिया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग और राजनीति जगत के दिग्गज  भी मौजूद रहेंगे। इस भव्य अवार्ड  समारोह का  आयोजन 27 सितम्बर को "द वास्तीन गोरेगाँव पूर्व,मुंबई" में किया जा रहा है। यह जानकारी आज का  कर्मवीर अवार्ड  सोशल् फाउंडेशन के  निदेशक जेम्स डिसुजा ने दी है। आपको बतादें कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीनारायण तिवारी को पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैँ। जिसमें  गऊ भारती समारोह आदि भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित बदलापुर तहसील के जगजीवन पट्टी के मूल निवासी श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान मिलने पर कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है। अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने  दैनिक यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी को बधाई दी है। श्री तिवारी पिछले 41 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। श्रीनारायण तिवारी ने  जौनपुर जिले के शाहगंज से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक 'वादरायण' से सन् 1984 से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। विभिन्न साप्ताहिकों व दैनिकों में काम करते हुए उन्हें सन् 1988 में मुंबई से प्रकाशित हुए राष्ट्रीय हिंदी दैनिक जनसत्ता में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में सेवा करने का सुअवसर प्राप्त हुआ, फिर सन् 2003 से "लोकमत समचार" में बतौर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं दी। लोकमत समाचार से जुड़ने के थोड़े ही दिन बाद उन्हें समूचे 'लोकमत समूह' के लिए विशेष संवाददाता के रूप में काम करने का सुअवसर मिल गया। उसके बाद हिंदी दैनिक 'दबंग दुनिया', हिंदी दैनिक 'एब्सल्यूट इंडिया', हिंदी दैनिक 'पूर्ण विराम', हिंदी दैनिक 'जागरूक टाइम्स' में स्थानीय संपादक, संपादक और कार्यकारी संपादक के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया। इन दिनों वह राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'यशोभूमि' के संपादक हैं। श्री तिवारी को धारदार रिपोर्टिंग व खोजी पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्हें खोजी पत्रकारिता के लिए अब तक अनेक पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं। वह लगातार मंत्रालय व राजनीतिक क्षेत्र की रिपोर्टिंग करते रहे हैं, इसलिए उनकी धारदार रिपोर्टिंग की चर्चा आज भी मंत्रालय में होती रहती है। रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने और सतत १५ दिन तक उस मुद्दे को पकड़ कर रखने, फालोअप रिपोर्टिंग करके भ्रष्टाचार में संलिप्त आरोपियों पर अंजाम तक पहुंचाने तक साहस के साथ लिखते रहने के लिए उन्हें "गजानन आर्य साहसिक व खोजी पत्रकारिता पुरस्कार" से नवाजा गया था। इसके बाद महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग( एमपीएससी )  में व्याप्त भ्रष्टाचार को हिंदी दैनिक "लोकमत समाचार", मराठी दैनिक "लोकमत" और अंग्रेजी दैनिक "लोकमत टाइम्स" एक साथ प्रकाशित करके भ्रष्टाचार पर नकेल कसा था। इसकी आलोअप स्टोरी तीनों भाषाओं लगातार १२ दिन छपी थी। जिसके चलते भ्रष्टाचार रुक गया था। बहुत सारे मगरमच्छों को सलाखों के पीछे जाने पर मजबूर होना पड़ा था। इस दौरान उन्हें पैसों का प्रलोभर, जान से मारने की धमकियां लगातार मिलती रहीं लेकिन वो टस से मस न हुए। तीनों भाषाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर हथौड़ा चलाते रहे। इसके बाद उन्हें पुरस्कारों व सम्मानों की श्रृंखला शुरु हो गई थी। श्रीनारायण तिवारी आज देश के जाने माने चुनिंदा संपादकों में से एक हैं। उनकी धारदार व पैनी संपादकीय, उनके दमदार लेखों की आज पूरे मीडिया जगत  में चर्चाएं होती रहती हैं। उनके नेतृत्व में दैनिक 'यशोभूमि' अखबार नित नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। यशोभूमि में 'नया तेवर, नया कलेवर' उनके नेतृत्व की ही देन है।
अागरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में तीन की माैत, मुख्यमंत्री याेगी ने जताया दुख
लखनऊ /आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना डौकी क्षेत्र के बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अनंत्रित होकर कई बार पलट गई। इस हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित दो अन्य लोग घायल हाे गए।

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर अधिकारियाें काे दिशा निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना की व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने, मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने दिए निर्देश दिए।

सहायक पुलिस आयुक्त इमरान अहमद ने बताया कि शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बाजितपुर के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कई बार पलटी। इस हादसे में कार में बैठे तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर भेजा। हालत गंभीर होने पर एम्बुलेंस से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मृतकों की पहचान बलिया निवासी जयप्रकाश, भूपेंद्र और कपिल के रूप में हुई है जबकि चालक जसवंत और चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हैं। पांचों लोग दिल्ली से बलिया जा रहे थे।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लिया है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।-
रिजवी कॉलेज में हिंदी दिवस पर स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
मुंबई। रिज़वी महाविद्यालय, बांद्रा (प.) में हिंदी विभाग एवं नैशनल लायब्रेरी, बांद्रा (प.) के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्या, उप-प्राचार्य, पर्यवेक्षिका, शिक्षकगण, अतिथियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ शेख अन्सारपाशा और हिंदी विभागाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने समारोह की प्रस्तावना प्रस्तुत की। स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी मौलिक कविताओं के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
समारोह के प्रमुख अतिथि मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे ने “हिंदी में रोजगार की संभावनाएँ” विषय पर पत्रकारिता एवं हिंदी भाषा से जुड़े व्यावसायिक अवसरों की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की।प्रतियोगिता के बाह्य परीक्षक दीपक राणा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शेख अन्सारपाशा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। हिंदी को भाषा के साथ संस्कृति, संवेदना और पहचान से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को हिंदी के सम्मान एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया गया।
जनसेवा दिवस पर मुकेश कुमार मासूम द्वारा सड़ियाँ और टी शर्ट वितरित
खुर्जा। सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और मानवता के संदेश के साथ सत्यप्रकाश सिंह ( प्रतिनिधि - माननीय सांसद महेश शर्मा ) का जन्मदिन “जन सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, खुर्जा विधानसभा 70 के नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के बीच फल, साड़ियां, टी-शर्ट एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर मुकेश कुमार मासूम ने आदरणीय भाई साहेब श्री सत्यप्रकाश सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु, सुखी और यशस्वी जीवन की कामना की।
मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि व्यक्तिगत खुशियों को जनसेवा से जोड़कर उन्हें और अधिक सार्थक बनाया जा सकता है। मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि उनका प्रयास सदैव यही रहेगा कि सामाजिक और व्यक्तिगत अवसरों को जनहित एवं सेवा की भावना से जोड़ा जाए। समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना मजबूत होगी, तभी ऐसे आयोजनों का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता सत्यप्रकाश सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रभु उन्हें इतनी शक्ति प्रदान करें कि वे सदैव लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बने रहें और उनका जीवन मानवता, सद्भाव, सेवा एवं सामाजिक समरसता की भावना से सुशोभित रहे।
गणपति विसर्जन पर प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा श्रद्धालुओं को वडापाव एवं जल वितरित
मुंबई । गणपति विसर्जन के पावन अवसर पर गणेश भक्तों एवं श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से प्रेरणा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार, 25 सितंबर को वडापाव एवं जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवाभावी उपक्रम तीनबत्ती, वालकेश्वर रोड, मलबार हिल में शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक आयोजित किया गया। विसर्जन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इस दौरान वडापाव एवं पीने का पानी उपलब्ध कराया गया। गणेशोत्सव आस्था और भक्ति के साथ-साथ सेवा, सामाजिक एकजुटता एवं सद्भाव का भी पर्व है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए इस उपक्रम का आयोजन किया गया। प्रेरणा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद मांद्रेकर ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सेवा में सहभागी बनने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। इस पावन अवसर पर प्रेरणा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद मांद्रेकर ने ज्वेल मेकर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय जीवनलाल शाह एवं जैन अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. अल्पा संजय शाह का सम्मान किया। इसके पश्चात डॉ. संजय जीवनलाल शाह एवं डॉ. अल्पा संजय शाह ने श्रद्धापूर्वक गणपति बप्पा के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. संजय जीवनलाल शाह एवं  डॉ. अल्पा संजय शाह ने मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर गणेशोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में भक्ति, संस्कार, एकता, सद्भाव एवं सेवा की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सुनील कोकाटे, प्रीति प्रमोद मांद्रेकर आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सेवाभाव की सराहना करते हुए गणपति बप्पा से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
श्री एलआर तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा संवैधानिक अधिकारों पर केंद्रित विधि माह का आयोजन
मीरा रोड। श्री एलआर  तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ,मीरा रोड की अनुसंधान एवं विकास समिति द्वारा विधिक सहायता समिति और मूट कोर्ट समिति के सहयोग से 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक 5वें विधि माह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस एक महीने लंबे समारोह का विषय “संवैधानिक दिशा-सूचक: दैनिक जीवन में मौलिक अधिकारों का मार्गदर्शन” है। इसके अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनका उद्देश्य कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को कानून के साथ सार्थक रूप से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
समारोह का उद्घाटन 1 अक्टूबर 2026 को राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी द्वारा किया जाएगा, जो अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित होगा। इस अवसर पर राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, सह सचिव कृष्णा तिवारी तथा सीओओ उत्सव तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, कानूनी चिंताओं और उनके संरक्षण पर एक पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा विषय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक संवाद का अवसर प्रदान करेगा। इसी दिन विधिक सहायता समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष निःशुल्क विधिक सहायता शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित विभिन्न विषयों पर निःशुल्क कानूनी मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की जाएगी, जिनमें देखभाल एवं संरक्षण, संपत्ति, उत्तराधिकार, भरण-पोषण तथा अन्य कानूनी मुद्दे शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य कानूनी अधिकारों और उनकी व्यावहारिक समझ के बीच की दूरी को कम करना तथा न्याय तक पहुंच और बुजुर्गों के सम्मान के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है। पूरे महीने के दौरान विद्यार्थी वार्षिक वाद-विवाद प्रतियोगिता, पैनल चर्चाएं, विधिक सहायता शिविर, विधेयक प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता, वक्तृत्व प्रतियोगिता, वार्षिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता तथा वार्षिक मूट कोर्ट प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। इस समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, वकालत एवं तर्क-वितर्क के कौशल तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है। पहल का संदेश है कि जानकारी रखें। सहभागिता करें। बदलाव लाएं।” इन गतिविधियों के माध्यम से कॉलेज कानून की भावना का उत्सव मनाने, संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को न्याय और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में भाग लेने, सीखने और नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहा है।
बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
मुंबई। मुंबई के वाडी बंदर में हर वर्ष बड़े भक्तिभाव से विराजमान होने वाले वाडी बंदर के महाराजों का इस वर्ष भी उत्साह और श्रद्धा के साथ आगमन हुआ है। कई वर्षों से चली आ रही यह परंपरा इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आगे बढ़ाई जा रही है। इस वर्ष गणेशोत्सव में वाडी बंदर के महाराजों के मंडप की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस वर्ष भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों की भव्य संकल्पना साकार की गई है। इस संकल्पना के माध्यम से शिवतत्व और गणेशभक्ति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया गया है। बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, उनकी विशिष्ट प्रस्तुति और सजावट में किए गए बारीक कार्य भाविकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इस भव्य सजावट को साकार करने के लिए मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत भी इसमें स्पष्ट दिखाई देती है। शिवमय वातावरण के बीच विराजमान वाडी बंदर के महाराज भाविकों के लिए श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गणेशोत्सव के अवसर पर यहां दर्शन के लिए आने वाले भाविकों को गणेशभक्ति के साथ-साथ बारह ज्योतिर्लिंगों की संकल्पना के भी दर्शन हो रहे हैं। इस वर्ष की इस अनोखी सजावट के कारण वाडी बंदर के महाराजों का गणेशोत्सव विशेष बन गया है और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
मुंबई में 29 सितंबर को सजेगा भव्य महिला उद्यमिता एवं शॉपिंग उत्सव
मुंबई। मुंबई में जिओ , दक्षिण मुंबई चैप्टर द्वारा 29 सितंबर को जिओ बाजार ,2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह विशेष आयोजन महिला उद्यमियों, कलाकारों और प्रतिभाशाली महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में नयपद्मसागर सूरीश्वरजी महाराज एवं विदुषी आर्या गुरुवरिया मयणा जी महाराज का सान्निध्य रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य प्रेरणा स्रोत महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा हैं। मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ तथा सम्मानित अतिथि के रूप में अभिनेता नील नितिन मुकेश उपस्थित रहेंगे। आयोजन को उद्योगपति बाबूलाल मिश्रीमलज भंसाली का विशेष सहयोग प्राप्त है। लोढ़ा फाउंडेशन भी इस आयोजन से जुड़ा है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री मोती सिंह का मुंबई में जोरदार स्वागत और सम्मान
मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ के मुंबई आगमन पर समाजसेवक अविनाश दिनेश पांडेय सहित विभिन्न गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुंबई आगमन पर आयोजित स्वागत के दौरान अविनाश दिनेश पांडेय ने मोती सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल मुंबई प्रवास की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों के बीच सामाजिक सरोकारों, समसामयिक विषयों तथा मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीय समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा भी हुई। स्वागत समारोह में विजय सिंह, सर्वेश उपाध्याय, रामगंज के चेयरमैन राकेश सिंह, लालजी सिंह, राज सिंह, अशोक दुबे, राजा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व मंत्री मोती सिंह का अभिनंदन करते हुए उनके मुंबई प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर आत्मीय माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने आपसी संवाद एवं सामाजिक समन्वय को और मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया।