रोजगार महाकुंभ में शामिल होंगी टाटा, महिंद्रा समेत नामचीन कंपनियां : कैबिनेट मंत्री लोढ़ा
मुंबई। राज्य के युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की संकल्पना से आयोजित किए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ को नामचीन कंपनियों और उद्योग संस्थानों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक 1,588 नियोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है, जिनके माध्यम से 71,939 प्राथमिक रोजगार अवसर उपलब्ध हुए हैं। रोजगार महाकुंभ में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप, LIC, HDFC, ICICI, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, बॉश, एंड्युरेंस टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, JSW स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, CEAT और थर्मैक्स जैसी नामचीन कंपनियां एवं संस्थाएं शामिल हैं। ऑटोमोबाइल, विनिर्माण, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं और कौशल वाले युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार रोजगार के अवसर तलाशने में मदद मिलेगी। फ्रेशर्स के साथ अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भी रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। ITI, स्नातक, HSC, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग तथा अन्य कौशल आधारित योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पदों पर अवसर उपलब्ध हैं। इनमें टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, ट्रेनी, अप्रेंटिस, सेल्स, ग्राहक सेवा सहित अन्य पद शामिल हैं। साथ ही, सरकार से संबंधित संस्थाओं में भी युवाओं को काम करने का अवसर मिलेगा।
रोजगार महाकुंभ को मिल रहे प्रतिसाद को देखते हुए 29 सितंबर तक पंजीकृत नियोक्ताओं की संख्या 2,500 से अधिक होने की उम्मीद है। आगामी दिनों में और अधिक कंपनियां एवं उद्योग संस्थाएं इसमें शामिल होंगी, जिससे युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों में और वृद्धि होने की संभावना है। रोजगार महाकुंभ के माध्यम से उद्योग क्षेत्र की मानव संसाधन संबंधी आवश्यकताओं और युवाओं के कौशल का समन्वय करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उद्योगों को आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी, यह जानकारी कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दी। आगामी 29 सितंबर को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ की पूर्व तैयारियों के तहत कौशल विकास विभाग और मुंबई उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से 11 सितंबर को बांद्रा पूर्व स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में ‘एम्प्लॉयर राउंड टेबल’ का आयोजन किया गया था। कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की पहल पर आयोजित इस बैठक में महाराष्ट्र के 32 नामचीन उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों के मानव संसाधन प्रबंधन विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में उद्योगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना, उनकी मानव संसाधन संबंधी आवश्यकताओं को समझना तथा उपलब्ध रोजगार अवसरों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना, इस बैठक का उद्देश्य था।

मुंबई। राज्य के युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की संकल्पना से आयोजित किए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ को नामचीन कंपनियों और उद्योग संस्थानों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक 1,588 नियोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है, जिनके माध्यम से 71,939 प्राथमिक रोजगार अवसर उपलब्ध हुए हैं। रोजगार महाकुंभ में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप, LIC, HDFC, ICICI, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, बॉश, एंड्युरेंस टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, JSW स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, CEAT और थर्मैक्स जैसी नामचीन कंपनियां एवं संस्थाएं शामिल हैं। ऑटोमोबाइल, विनिर्माण, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं और कौशल वाले युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार रोजगार के अवसर तलाशने में मदद मिलेगी। फ्रेशर्स के साथ अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भी रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। ITI, स्नातक, HSC, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग तथा अन्य कौशल आधारित योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पदों पर अवसर उपलब्ध हैं। इनमें टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, ट्रेनी, अप्रेंटिस, सेल्स, ग्राहक सेवा सहित अन्य पद शामिल हैं। साथ ही, सरकार से संबंधित संस्थाओं में भी युवाओं को काम करने का अवसर मिलेगा।

भायंदर। महाराष्ट्र में चल रहे गणेशोत्सव के बीच भायंदर पूर्व के इन्द्रलोक फेस 2 में सात इमारतों के बीच स्थापित गणपति बप्पा के दरबार में जेबीएस/एनजी ग्रुप के डायरेक्टर मनीष दुबे का स्थानीय रहवासियों की तरफ से सम्मान किया गया।गणेशोत्सव मंडल की तरफ से मंडल अध्यक्ष अमित मोरे तथा एडवोकेट भक्ति ठाकुर ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर छोटे भाई तथा एनजी ग्रुप के डायरेक्टर नीतीश दुबे भी उपस्थित रहे। एनजी ग्रुप द्वारा यहां की सात इमारतों का पुनर्विकास किया जा रहा है। बिल्डर द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को देखते हुए स्थानीय रहिवासियों द्वारा उनका सम्मान किया गया। भवन निर्माता मनीष दुबे तथा नीतीश दुबे ,मीरा भायंदर के प्रख्यात समाजसेवी,व्यवसाई तथा भाजपा नेता राजेश मिश्रा के भांजे हैं। इस अवसर पर अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
मुंबई। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रख्यात समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी गोरेगांव पूर्व के ओबेरॉय टॉवर्स स्थित अपने आवास पर धार्मिक विधि विधान के साथ डेढ़ दिनों तक गणपति बप्पा की स्थापना की। ज्ञान प्रकाश सिंह और उनका पूरा परिवार बप्पा की भक्ति और पूजा अर्चना में डूबा रहा। अनेक गणमान्य लोगों ने उनके घर पर स्थापित बप्पा का दर्शन किया। ज्ञान प्रकाश सिंह ने सभी आगंतुकों का बप्पा की मूर्ति के सामने धार्मिक अंग वस्त्र से सम्मान किया।
–डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका के सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास ने भारत की तरफ से रूस में आयोजित 2026 के स्टेट ड्यूमा चुनावों में अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया। रूस में 18 से 20 सितंबर तक मतदान प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान मतदाताओं के लिए मतदान के विभिन्न विकल्प उपलब्ध थे—पारंपरिक मतदान केंद्र पर प्रत्यक्ष मतदान, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के माध्यम से मतदान तथा डिजिटल माध्यम से मोबाइल या कंप्यूटर द्वारा मतदान। डिजिटल प्रक्रिया में मतदाता की पहचान के लिए पासपोर्ट संबंधी सत्यापन की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में एडवोकेट रवि व्यास ने मॉस्को में 30 से अधिक मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मॉनिटरिंग एवं निगरानी केंद्र का भी दौरा किया, जहाँ चुनावी प्रक्रिया और इलेक्ट्रॉनिक मतदान की निगरानी व्यवस्था को समझने का अवसर मिला। उन्होंने मतदाता पहचान, मतदान की गोपनीयता, मतपत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक मतदान की प्रक्रिया तथा मतदान केंद्रों पर अपनाई जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उनके अनुसार, जिन मतदान केंद्रों का उन्होंने दौरा किया, वहाँ प्रक्रिया व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और पारदर्शी दिखाई दी। रूस का स्टेट ड्यूमा भारत की लोकसभा की तरह राष्ट्रीय संसद का निचला सदन है। हालांकि दोनों देशों की चुनाव प्रणालियों में महत्वपूर्ण अंतर हैं। रूस में 450 सदस्यीय स्टेट ड्यूमा के लिए 225 सदस्य एकल-सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों से और 225 सदस्य राजनीतिक दलों की सूचियों के आधार पर चुने जाते हैं। भारत में लोकसभा के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से एक सांसद चुना जाता है और सबसे अधिक वोट पाने वाला उम्मीदवार विजयी होता है।एडवोकेट रवि व्यास ने बताया कि 30 से अधिक मतदान केंद्रों और केंद्रीय मॉनिटरिंग सेंटर का दौरा कर हमें रूस की चुनावी व्यवस्था को जमीनी स्तर पर समझने का अवसर मिला। एक अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में हमारा दायित्व किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार का समर्थन करना नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से देखना और अपने प्रत्यक्ष अनुभव को तथ्यात्मक रूप से साझा करना है। भारत और रूस की चुनाव प्रणालियाँ अलग हैं, लेकिन दोनों देशों की चुनावी प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझना मेरे लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा।
भायंदर। शहर के सुप्रसिद्ध उद्योगपति, राजस्थान सरकार द्वारा भामाशाह रत्न से अलंकृत वरिष्ठ समाजसेवी वीर वसुंधरा मेवाड़ की माटी में जन्मे लोगों की गुरु भक्ति सेवा निष्ठा संपूर्ण देश में एक उदाहरण बनकर औरों को भी प्रेरित करती है, ऐसे ही परम गुरु भक्त समाज सेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम करने वाले दानवीर भामाशाह पारसमल चपलोत, जो यथा नाम तथा गुण वह पारस पत्थर है, जिसका स्पर्श मात्र जिस वस्तु से हो जाए वह सोना बन जाती है, ठीक यही सुलक्षण इन पारसमल चपलोत के कर कमलों में भी विद्यमान है। किसी भी विद्या का क्षेत्र हो यदि पारसमल उस विद्या की ओर देख भर ले तो उस क्षेत्र की विधाओं की भाग्य करवटें लेने लगती है। अमूमन तौर पर यह सत्य भी स्वीकार योग्य है कि पारसमल चपलोत ऐसा सत्य मानव रत्न है, जिसके ह्रदय में मानवता के गुणों का संपूर्ण कोष समाहित है। और इसी के चलते इनको भारत सरकार, दिल्ली द्वारा अटल सम्मान से सम्मानित किया गया एवं अभी आपके परिवार में आप श्री ने अठ्ठाई तप आपकी धर्मपत्नी श्रीमती स्नेहाजी ने 11 उपवास और आपकी पुत्री डॉक्टर कार्तिकाजी ने भी 11 उपवास किया। जिसमें पारणा या तप अनुमोदना करने में अभिनव सामायिक रखी गई बतादें की पूरी मुंबई में सामायिक कि यह पहल हुई और सभी ने बढ़ चढ़ कर सामयिक में भाग लेकर अनुमोदना की। गौरतलब हो कि पारस चपलोत वर्तमान में मीरा भायंदर के साधु मार्गी जैन संघ के अध्यक्ष पद को शोभायमान कर रहे है। आपके तप की हम सभी की ओर से बहुत-बहुत अनुमोदना।
खुर्जा। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के देवराला गांव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर जनसंवाद स्थापित किया और उनकी स्थानीय समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान गांव के प्रबुद्ध नागरिकों एवं ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क तथा श्मशान से संबंधित समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं के कारण गांव के लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इनके समाधान की आवश्यकता है। खुर्जा विधानसभा से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार मुकेश कुमार मासूम ने ग्रामीणों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि सार्वजनिक जीवन का वास्तविक उद्देश्य जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना और उनकी समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाना है।
संस्था की ओर से 01 कुंतल 10 किलो आटा, 60 किलो चावल,15 किलो दाल,10 लीटार सरसों का तेल, चीनी दलिया 30 पैकेट टोस्ट सहित कापी, पेंसल बॉक्स सहित अन्य आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती वीना बबोत जी के द्वारा तैयार किये गये 11 कैंसर पीड़ित बच्चियों को वस्त्र भेंट किए।संस्था के सदस्यों ने बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता में आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
ईश वेल्फेयर फाउंडेशन के संरक्षक एवं उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता केवल सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। कठिन समय से गुजर रहे बच्चों और उनके परिवारों के बीच पहुँचकर उन्हें अपनत्व, भरोसा और हौसला देना भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि समाज के सहयोग से जरूरतमंदों तक मदद पहुँचती रहे और उनके चेहरों पर मुस्कान आती रहे।
उल्लेखनीय है कि ईश वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विगत चार वर्षों से निरंतर विभिन्न संस्थाओं एवं जरूरतमंदों तक भोजन, राशन सामग्री और अन्य आवश्यक सहयोग पहुँचाया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल सहायता पहुँचाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर उनके जीवन में उम्मीद और चेहरे पर मुस्कान लाना है।
कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, सरिता सिंह, ज्योति खरे, नूतन वर्मा, एडवोकेट ऋचा मिश्रा, निवेदिता बोस, वीना बबोत, स्वप्नेश भरद्वाज, दीप्ति शर्मा, संजय वर्मा, अजय वर्मा,जीत बहादुर पुरी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र मिश्रा, अमर सिंह, एस.के. पांडेय, संजय वर्मा, बी.के. सिन्हा, गिरीश कुमार सिंह, नीरज मिश्रा सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा।बच्चों द्वारा बनाये गये क्रॉफ्ट वर्षा फाउंडेशन द्वारा टीम के सदस्यों को प्रदान किया गया । सेवा का यह प्रयास एक संदेश भी दे गया कि मुश्किल वक्त में किसी का हाथ थाम लेना ही सच्ची मानवता है।
मुंबई। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर मुलुंड वेस्ट स्थित मिश्रा हाउस नंबर-1 में श्रद्धा और भक्ति के साथ उमापुत्र भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई। गणपति बप्पा के विराजमान होते ही परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
Sep 21 2026, 17:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1