मंगल कुंज में विराजमान गणपति बप्पा से संजय शाह ने लिया आशीर्वाद
![]()
मुंबई। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता भगवान श्री गणेशजी के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव प्रकट करते हुए सुप्रसिद्ध समाजसेवी तथा ज्वेल मेकर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह श्रीमती अल्पा संजय शाह, ने परिवार सहित मंगल कुंज में विराजमान भगवान श्री गणपति बप्पा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान गणेशजी से सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मंगल कुंज में स्थापित भगवान श्री गणेशजी की प्रतिमा के समक्ष संजय शाह एवं परिवारजनों ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। श्रद्धा एवं आस्था से परिपूर्ण इस अवसर पर गणपति बप्पा के जयघोष से वातावरण मंगलमय हो उठा। ज्वेल मेकर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े संजय जीवनलाल शाह समाजसेवा, धार्मिक शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में समाजहित तथा धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इस अवसर पर संजय जीवनलाल शाह, श्रीमती अल्पा संजय शाह, प्रवीण शाह, श्रीमती शोभना शाह, यश प्रवीण शाह, कियान यश शाह एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त समाज एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।



मुंबई। आकार म्यूजिक,विभावरी काव्य धारा तथा स्वर संगम फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 13 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कवि नाटककार,संगीतकार अवधेश विश्वकर्मा ' नमन ' की प्रथम पुस्तक मेरी अभिलाषा मेरा मन का लोकार्पण हुआ।नीलम पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण मीरा रोड स्थित विरूंगला केंद्र सभागृह में प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।सरस्वती वंदना संगीतमय स्वर में लेखक अवधेश विश्वकर्मा नमन ने किया।समारोह की अध्यक्षता हौशिला अन्वेषी ने किया तथा विशिष्ट अतिथियों में हृदयेश मयंक,हरिप्रसाद राय,शैलेश सिंह तथा राकेश शर्मा उपस्थित थे।सभी अतिथियों ने मेरी अभिलाषा मेरा मन पर अपने वक्तव्य रखते हुए पुस्तक समीक्षा किया।मुख्य अतिथि हुबनाथ पांडेय ने पुस्तक पर अपने विचार रखते हुए कहा कि अवधेश विश्वकर्मा 'नमन' अपने गीतों और ग़ज़लों को विरूंगला केंद्र में संगीतबद्ध करके प्रस्तुति दें ताकि इनके भाव एवं संदेश लेखनी के माध्यम से गीतों और ग़ज़लों के रुप में समाज के बीच जाए जो बहुत प्रसिद्ध होंगी।विशिष्ट अतिथि आर एस विकल ने पुस्तक में संकलित रचनाओं पर प्रकाश डाला तथा समाज के विघटनकारी तत्वों पर की गई टिप्पणियों पर ध्यान केंद्रित किया।अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर जनाब शमीम अब्बास ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए अवधेश विश्वकर्मा 'नमन' को मुबारकबाद दी। पुस्तक लोकार्पण पश्चात दूसरे सत्र के रूप में कवि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ जिसकी अध्यक्षता जनाब शमीम अब्बास ने किया जिन्होंने अपनी ग़ज़लों से महफ़िल में समां बांधा दिया।कवि सम्मेलन का खूबसूरत संचालन अमित दुबे ने किया लगभग साठ कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया जिसमें वरिष्ठ गज़लकार एन बी सिंह नादान,अनिल राही, प्रमोद पल्लवित,विनय शर्मा दीप,आनंद पाण्डेय केवल, त्रिलोचन सिंह अरोरा, जाकिर हुसैन रहबर,अंजनी कुमार द्विवेदी,लालबहादुर यादव, श्रीधर मिश्र,अरूण दुबे,अनिल गौड़, कल्पेश यादव,नीतू पांडेय क्रांति, लक्ष्मी यादव,कुसुम तिवारी,लक्ष्मी कांत कमलनयन,वीरेंद्र यादव, शिवप्रकाश जमदग्निपुरी,दिनेश बैसवारी,ओम प्रकाश तिवारी,नन्दन मिश्रा,शेखर तिवारी,डॉ दिनेश कुमार वर्मा, प्रोफेसर डॉ दिनेश वर्मा,रामसिंह, विजय कुलकर्णी, रामजी कनौजिया, राम व्यास उपाध्याय,भूपेंद्र मिश्र, रामदत्त तिवारी,सुनीता गुप्ता,आनंद शंकर, राजेश कुमार सिंह, पुलक चक्रवर्ती, राहुल पी,विजय नाथ मिश्र, वीर बहादुर यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपस्थित सभी अतिथियों,पत्रकारों एवं महानगर में संचालित सभी साहित्यिक संस्थाओं के अध्यक्षों का सम्मान पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया।अंत में नमन ने उपस्थित सभी साहित्यकारों,पत्रकारों, संपादक एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुंबई। आरटीआई कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली के निवास पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ स्थापित की गई। गणराय के आगमन से निवास पर भक्तिमय एवं आनंदपूर्ण वातावरण बना हुआ है।
मुंबई | मुंबई के विश्वविख्यात लालबागचा राजा के दरबार में गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद, SAB ग्रुप के अध्यक्ष मारकंड अधिकारी, कैलाश अधिकारी तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता विनोद पाठक ने लालबागचा राजा के विशेष दर्शन कर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुंबई। कल्याण में पद्मिनी प्रीमियर का निर्माण करने वाली प्रीमियर ऑटोमोबाइल्स की जमीन के आवंटन के मामले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर ही सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। छह दशक से भी अधिक समय पहले, यानी 1962 से 1965 के दौरान विभिन्न सरकारी आदेशों के माध्यम से आवंटित 170 एकड़ से अधिक जमीन की जांच के लिए 4 सितंबर 2026 को एसआईटी का गठन किया गया है। खास बात यह है कि यह जांच कांग्रेस नेता नाना पटोले की शिकायत के आधार पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के आदेश से शुरू की गई है। शिकायत प्राप्त होने के महज 8 दिनों के भीतर बिना किसी प्राथमिक जांच के समिति गठित किए जाने से आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-धंधों को आमंत्रित कर रहे हैं, वहीं राजस्व विभाग इस तरह अनावश्यक कागजी कार्रवाई के जरिए उद्योगों को परेशान कर रहा है। ऐसे में राज्य में उद्योग कैसे आएंगे और रोजगार सृजन कैसे होगा, यह सवाल भी उठाया जा रहा है। प्रीमियर ऑटोमोबाइल्स की स्थापना 1944 में सोलापुर के उद्योगपति सेठ वालचंद हीराचंद दोशी ने सर एम. विश्वेश्वरैया के प्रोत्साहन से की थी। स्वतंत्रता के बाद देश में प्रत्यक्ष रूप से निर्मित शुरुआती वाहनों में से कुछ वाहनों का उत्पादन प्रीमियर ऑटोमोबाइल्स ने किया था। वर्ष 1953 में वालचंद हीराचंद के निधन के बाद उनके भाई लालचंद हीराचंद ने कंपनी की कमान संभाली। महाराष्ट्र के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार के आग्रह पर हीराचंद परिवार ने राज्य में उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई। इसके तहत 1962 से 1965 के दौरान ठाणे जिले के कल्याण तालुका में 170 एकड़ से अधिक जमीन विभिन्न आदेशों के माध्यम से प्रीमियर ऑटोमोबाइल्स को दी गई। उस समय यह इलाका दूर-दराज का था और वहां औद्योगिक गतिविधियां कम थीं। रोजगार सृजन के उद्देश्य से प्रीमियर को एक बड़ा औद्योगिक यूनिट स्थापित करना था, साथ ही कुछ जमीन कर्मचारियों के आवास के लिए इस्तेमाल की जानी थी। हालांकि, इस जमीन के मूल आवंटन को छह दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद अब इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इससे इतने लंबे समय बाद की जा रही जांच के समय और इसके पीछे की प्रशासनिक भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच, कंपनी के आर्थिक संकट में आने के बाद उसकी जमीन का कुछ हिस्सा विभिन्न पक्षों को बेचा गया। करीब 55 एकड़ जमीन अनंत डेवलपर्स को विकास करार के तहत दी गई, जबकि कुछ जमीन बेचकर कंपनी ने विभाग का बकाया चुकता किया, ऐसा दावा किया गया है। वर्तमान स्थिति में 170 एकड़ जमीन में से 57 एकड़ जमीन रुनवाल समूह के पास, 55 एकड़ जमीन लोढ़ा डेवलपर्स के पास, 41 एकड़ जमीन सुंदर निवास प्रॉपर्टीज के पास और करीब 13 एकड़ जमीन विभिन्न सरकारी विभागों के पास है।औद्योगिक निवेश, जमीन आवंटन और विकास परियोजनाओं को लेकर सरकार द्वारा लिए गए हर पुराने फैसले की यदि कई दशकों बाद जांच शुरू की जाने लगे, तो भविष्य में उद्योग और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निर्णय लेने वाले प्रशासन को इसका क्या परिणाम भुगतना पड़ेगा, यह सवाल भी इस मामले के जरिए उठाया जा रहा है। एक ओर उद्योगों को जमीन देकर रोजगार सृजन और विकास को बढ़ावा देने की नीति है, तो दूसरी ओर छह दशक बाद उन्हीं फैसलों की जांच की जा रही है। ऐसे में राजस्व विभाग का यह कारभार वास्तव में विकास को गति देने वाला है या निर्णय प्रक्रिया में बाधा डालने वाला, यह सवाल अब उठ खड़ा हुआ है। कांग्रेस के विधायक के 11 अगस्त के पत्र पर आठ दिनों में बैठक हुई और 19 अगस्त तक निर्णय लिया गया। इस तेजी और इसकी दिशा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए 1960 के दशक में लिए गए फैसले, उसके बाद जमीन के उपयोग में आया बदलाव, न्यायालयीन प्रक्रिया और शासन के समक्ष सभी शुल्क का भुगतान किए जाने के बावजूद अब 60 साल बाद एसआईटी जांच शुरू करने का प्रशासन ने निर्णय लिया है। यह निर्णय किसी के दबाव में लिया गया है और यदि यही स्थिति बनी रही, तो भविष्य में उद्यमी महाराष्ट्र में क्यों रहें?
मुंबई। मुंबई भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ समाजसेवी उदय प्रताप सिंह के किंग्स सर्कल, माटुंगा स्थित आवास पर विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी गणपति बप्पा की डेढ़ दिनों तक भव्य मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान सैकड़ो लोगों ने बप्पा के दर्शन किए। उदय प्रताप सिंह के साथ उनका पूरा परिवार बप्पा की भक्ति और पूजा अर्चना में डूबा रहा। आज पूरे सम्मान के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह के अलावा मनोजकुमार जेपी सिंह, सुनिता (चंचल), पुजा (मोना), शिवांगी, शिवांशराज, अक्षिता, आरित, निरंतरा व मिनेश द्विवेदी पंडितजी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूरा परिवार भावुक दिखाई दे रहा था।
मुंबई । महानगर में गणेशोत्सव 14 सितंबर 2026 से धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।जगह-जगह मंदिरों,पंडालों तथा अधिकतर घरों में पूजा पाठ महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है जो एकता भाईचारे को प्रतिष्ठापित करती है। ऐसे में पालघर जिले के जय विजय नगरी नालासोपारा में उत्कृष्ट कवियत्री किरण रमेश तिवारी के आवास पर बप्पा का आगमन हुआ जहां जयकारा लगाने एवं दर्शन हेतु कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप के साथ रमेश तिवारी,किरण तिवारी,दीपेश,निशांत,जय, आशुतोष, शुभम,गौरव, कार्तिकेय उपस्थित रहे।वहीं मीरारोड निवासी वरिष्ठ समाजसेवी, महामंत्री सविता समाज संस्था प्रधानाचार्य रविंद्रनाथ शांतिलाल शर्मा के निवास स्थान पर बप्पा का भव्य दर्शन करने मीरा भायंदर के वरिष्ठ समाजसेवी मदन सिंह,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,श्यामपाल शर्मा, समाजसेवी संतोष राम आसरे शर्मा,सविता समाज संस्था के ट्रस्टी शांतिलाल शर्मा के साथ महानगर के समाजसेवियों में एडवोकेट अनिल शर्मा भारत सरकार नोटरी,चन्द्रभूषण शर्मा अध्यक्ष एवं संस्थापक नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट,प्रेम कुमार शर्मा,रोशन शर्मा,अनिल शर्मा समाजसेवी घनश्याम शर्मा, रामजनम शर्मा,अवधेश शर्मा समाजसेवी एवं अनिल चौहान पत्रकार जैसे गणमान्य उपस्थित रहे। उपस्थित सभी गणमान्यो ने गणपति बप्पा के पावन आगमन का दर्शन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रसाद ग्रहण किया।
Sep 18 2026, 17:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1