सुहाग की सलामती के लिए महिलाओं ने रखा हरितालिका तीज व्रत, सामूहिक तीज मनाने की परंपरा, मेहंदी और सोलह शृंगार से सजी महिलाओं
गया। हरियाली तीज की उमंग, सुहागिनों की आस्था और हर-हर महादेव के जयघोष से ढोलकिया गली का माहौल भक्तिमय हो उठा। मौका था हरितालिका तीज पर्व का, जब बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-शांति, समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। सामूहिक पूजा और महिलाओं के उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
![]()
ढोलकिया गली में पिछले करीब 12 से 15 वर्षों से सामूहिक रूप से तीज पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष भी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं और पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ तीज का व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। घरों में पूजा की तैयारियां होती रहीं और महिलाएं मेहंदी, शृंगार तथा पारंपरिक परिधानों में सजकर आयोजन में शामिल हुईं।
![]()
राखी अग्रवाल ने बताया कि तीज पर्व का संबंध माता पार्वती की कठिन तपस्या और भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने की आस्था से जुड़ा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था और परंपरा के तहत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखती हैं।
उन्होंने बताया कि तीज की तैयारी कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। महिलाएं पर्व को लेकर विशेष रूप से मेहंदी लगाती हैं और सोलह शृंगार करती हैं। घरों में भी पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। तीज पर्व की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से होती है। इस दिन सात्विक भोजन तैयार किया जाता है, जिसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसके बाद महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और पूरे दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना करती हैं। शाम के समय महिलाओं ने एकत्रित होकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजन सामग्री अर्पित की और अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद रात में जागरण का भी आयोजन किया गया। इस दौरान भक्ति गीतों और धार्मिक वातावरण के बीच महिलाओं ने तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।
शिक्षिका के रूप में कार्यरत एक महिला ने बताया कि वह भी लंबे समय से संजू अग्रवाल के घर पर आयोजित होने वाले तीज पर्व में शामिल होती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से तीज मनाने का आनंद ही अलग होता है। जब बड़ी संख्या में महिलाएं एक साथ पूजा करती हैं तो माहौल में श्रद्धा के साथ-साथ उत्साह और अपनापन भी देखने को मिलता है। महिलाओं के बीच प्रेम, भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना इस आयोजन की सबसे बड़ी खूबसूरती है।
महिलाओं ने कहा कि तीज केवल व्रत और पूजा का पर्व नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। इस अवसर पर वे अपने पति की लंबी आयु, ऐश्वर्य, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करने के साथ-साथ आसपास के सभी परिवारों के सुखी और समृद्ध जीवन की भी प्रार्थना करती हैं।
पिछले एक दशक से अधिक समय से जारी इस सामूहिक परंपरा को लेकर महिलाओं में खास उत्साह है। उनका कहना है कि आने वाली पीढ़ियां भी इस परंपरा से जुड़ें और तीज का पर्व इसी प्रेम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता रहे, यही उनकी कामना है। पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती से सभी परिवारों पर सुख-समृद्धि, शांति और सौभाग्य बनाए रखने की प्रार्थना की। अंत में पूरे उत्साह के साथ “हर-हर महादेव” और “भोले बाबा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
इस मौके पर राखी अग्रवाल, संजू देवी, विरजा अग्रवाल, रंजू अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रूपा देवी, संगीता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, बिंदु देवी, मनोरमा देवी, कृष्णा देवी, सविता अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

गया। हरियाली तीज की उमंग, सुहागिनों की आस्था और हर-हर महादेव के जयघोष से ढोलकिया गली का माहौल भक्तिमय हो उठा। मौका था हरितालिका तीज पर्व का, जब बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-शांति, समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। सामूहिक पूजा और महिलाओं के उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

गया: गया शहर के अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, गया जी में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे छात्र जदयू की ओर से आयोजित “छात्र जदयू संवाद कार्यक्रम” में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, छात्र हित और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की समस्याओं और अपेक्षाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
गया। मारुति सुजुकी की लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक नई बलेनो ने गया के ऑटोमोबाइल बाजार में धमाकेदार दस्तक दी है। बोधगया के दोमुहान स्थित कार्लो मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत मारुति सुजुकी डीलरशिप शोरूम में नई बलेनो की भव्य लॉन्चिंग की गई। 

गया। गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के नौवां गांव में पत्नी के साथ छेड़छाड़ और 2 महीना पूर्व में दर्ज शिकायत को वापस लेने के दबाव को लेकर विवाद ने मारपीट का हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित रौशन कुमार का आरोप है कि केस को उठाने से इनकार करने पर आरोपितों ने उसके घर पर आकर उसके परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में तीन लोगों के सिर फट गए, जबकि चार घायलों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गया: राष्ट्रीय जनता दल के निवर्तमान प्रदेश महासचिव एड० बीरेन्द्र कुमार उर्फ बीरेन्द्र गोप ने जिला अधिकारी गया को मांग पत्र सौंपकर प्रेतशिला में तालाब की सफाई कराकर वाटर प्यूरीफायर लगाने एवं गया रामशिला - प्रेतशिला पथ में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का आगाज़ कुछ ही दिनों में होने वाला है। मेला में देश-विदेश के लोग का आगमन गया जी में होता है। गया जी के प्रमुख वेदियों के साथ - साथ यात्रीगण रामशिला वेदी एवं प्रेतशिला में भी पिण्ड दान करते हैं।
गयाजी। नैली रोड खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। शिक्षक दिवस को लेकर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथि अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नवनीत निश्चल द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत निश्चल, विद्यालय की प्राचार्या शपूनम सिन्हा एवं उप प्राचार्या राखी कुमारी के सम्मान के साथ हुई। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथि को अंगवस्त्र, बुके एवं अयोध्या में स्थापित रामलीला की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया गया।


Sep 15 2026, 09:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.9k