/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png StreetBuzz देवघर-विजय प्रताप सनातन के जन्मदिन पर सनातन फाउंडेशन व रेड क्रॉस का 11वां वार्षिक रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रह bablusah00004
देवघर-विजय प्रताप सनातन के जन्मदिन पर सनातन फाउंडेशन व रेड क्रॉस का 11वां वार्षिक रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रह
देवघर: 11 सितंबर 2026सनातन फाउंडेशन के चेयरमैन विजय प्रताप सनातन के जन्मदिन के पावन अवसर पर तिवारी चौक स्थित डेफोडिल गार्डन में सनातन फाउंडेशन एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के संयुक्त बैनर तले एक प्रेरणादायी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साहपूर्वक कुल 31 यूनिट रक्तदान संपन्न हुआ। विजय प्रताप सनातन ने पिछले 11 वर्षों से अपने जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत उत्सव न मानकर जीवन रक्षा के महायज्ञ से जोड़ने की जो सशक्त परंपरा स्थापित की है, वह आज पूरे समाज और नई पीढ़ी के लिए एक अनुकरणीय मिसाल बन चुकी है। इस पुनीत अवसर पर उनके पुत्र अभय प्रताप सिंह ने भी पहली बार रक्तदान कर अपने पिता द्वारा शुरू की गई इस 11 वर्षीय मानवीय विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का सक्रिय सहयोग व गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें रेड क्रॉस देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, झारखंड राज्य रेड क्रॉस के सेक्रेटरी डॉ. निरंजन कुमार सिंह, संजय मिश्रा, मयंक राय, देवनंदन झा एवं ज्योति कुमारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजय प्रताप सनातन की इस निरंतर 11 वर्षों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई परोपकार नहीं है और जन्मदिन को मानव सेवा से जोड़ना समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। शिविर के समापन पर विजय प्रताप सनातन ने कहा कि विगत 11 वर्षों से लगातार जारी यह रक्तदान शिविर आगे भी अनवरत रूप से चलता रहेगा ताकि जरूरतमंदों की समय पर जान बचाई जा सके। शिविर में अनीश पाठक, डॉ. निरंजन कुमार सिंह, मुन्ना राउत, विजय प्रताप सनातन, अभय प्रताप सिंह, मनरंजन कुमार सिंह (निलेश), बिपिन कुमार, शिवा सिंह, राकेश रंजन, गगन सिंह, विक्रमजीत सिंह, अमित कुमार सिन्हा, रौनक सिन्हा, रितेश कुमार, मनीष सिंह, अर्जुन सिंह, प्रेम शंकर सिंह, मुकेश सिंह, अभिजीत कुमार सिंह, अभिनव शर्मा, अनुज झा, डॉ. प्रणव सिंह, राहुल कुमार, राजीव रंजन, मिथु सिंह, अभिजीत सिंह, रोहित केशरी, राहुल पाठक, आदर्श सिंह (सोनू) एवं रवि मिश्रा सहित 31 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य संजीव कुमार झा, अभिजीत सिंह, सुप्रिति सिंह, अभय प्रताप सिंह एवं अनीता सिंह का सराहनीय योगदान रहा, तथा अंत में सभी रक्तदाताओं व सहयोगियों को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल का वक्तव्य जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत खुशी के अवसर को मानव सेवा और जीवन रक्षा के पुनीत कार्य से जोड़ना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। विजय प्रताप सनातन ने विगत 11 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज के सामने एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, क्योंकि आपका दिया गया रक्त सीधे किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है। विजय प्रताप सनातन की इस 11 वर्षीय निरंतर परंपरा से प्रेरणा लेकर आज युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है, और रेड क्रॉस सोसाइटी ऐसे पुनीत सामाजिक प्रयासों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सनातन फाउंडेशन के चेयरमैन विजय प्रताप सनातन का वक्तव्य मेरे लिए जन्मदिन का उत्सव तभी सार्थक है जब वह किसी जरूरतमंद के काम आ सके। पिछले 11 वर्षों से अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का मेरा एकमात्र उद्देश्य यही रहा है कि कोई भी व्यक्ति रक्त के अभाव में अपनी जान न गंवाए। यह केवल मेरा प्रयास नहीं, बल्कि हमारे सभी रक्तदाताओं, सनातन फाउंडेशन की टीम और रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग का परिणाम है। मुझे इस बात की असीम खुशी और गर्व है कि इस बार मेरे पुत्र अभय ने भी पहली बार रक्तदान कर इस सेवा-परंपरा को आगे बढ़ाया है। जब तक ईश्वर शक्ति देगा, मानव सेवा का यह सिलसिला हर साल इसी तरह अनवरत जारी रहेगा।
देवघर:देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर देवघर में बैंककर्मी होंगे एकजुट।
देवघर: देशभर में बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 11 सितंबर को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल होंगे। देवघर में बैंक कर्मचारी प्रातः 10 बजे भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा में एकत्रित होकर अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 5-दिवसीय बैंकिंग लागू करने, सरकार की एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण PLI व्यवस्था को वापस लेने तथा PLI व्यवस्था में यूनियनों के साथ द्विपक्षीय चर्चा के माध्यम से संशोधन करने की मांग की है। साथ ही पेंशन में सुधार एवं अद्यतन, सभी पेंशनभोगियों के लिए समान DA फॉर्मूला, NPS कर्मचारियों को OPS में आने का विकल्प सहित लंबित मांगों के समाधान की भी मांग की गई है। UFBU के अनुसार, 8 मार्च 2024 को हुए 12वें द्विपक्षीय वेतन समझौते/ज्वाइंट नोट में 5-दिवसीय बैंकिंग लागू करने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद यह मामला अब तक लंबित है। PLI के मुद्दे पर संगठन का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में सभी कैडरों के लिए बैंक के सामूहिक प्रदर्शन के आधार पर समानता का प्रावधान है, जबकि प्रस्तावित सरकारी व्यवस्था में स्केल-IV एवं उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 365 दिनों के बेसिक वेतन तक PLI का प्रावधान है, जबकि स्केल-III तक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए अधिकतम 15 दिन के बेसिक वेतन+DA की व्यवस्था है। UFBU के संयोजक मुन्ना कुमार झा ने कहा कि बैंक कर्मचारी किसी के विरोध में नहीं, बल्कि न्यायसंगत और समान व्यवस्था के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 5-दिवसीय बैंकिंग का वादा लंबे समय से लंबित है और PLI में भेदभावपूर्ण व्यवस्था कर्मचारियों के बीच असमानता पैदा करती है। हमारी मांग है कि सरकार इन मुद्दों पर यूनियनों के साथ सार्थक द्विपक्षीय वार्ता करे और ऐसा समाधान निकाला जाए, जो कर्मचारियों के हित के साथ-साथ बैंकों की कार्यक्षमता और मजबूती के भी अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि यदि लंबित मांगों का समाधान नहीं किया गया तो बैंक कर्मचारी घोषित आंदोलन कार्यक्रम के तहत एकजुट होकर आगे की कार्रवाई करेंगे। UFBU ने 11 सितंबर की हड़ताल के बाद 28, 29 एवं 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल तथा मांगों का समाधान नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का कार्यक्रम भी घोषित किया है। संगठन ने सभी बैंक कर्मचारियों से 11 सितंबर की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने तथा बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
डीएवी भंडारकोला के 85 खिलाड़ियों का चयन देवघर-डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए:विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान समारोह।
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला, देवघर के लिए यह गौरव का विषय है कि विद्यालय के 85 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर चयनित खिलाड़ियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार के द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अर्जित किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। तत्पश्चात तिलक आरती और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सुमधुर स्वागत गीत और मनमोहक नृत्य के द्वारा बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने कहा हमारे 85 खिलाड़ियों का डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए चयन विद्यालय की खेल प्रतिभा,खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और खेल प्रशिक्षकों के कुशल मार्गनिर्देशन का परिणाम है। इन खिलाड़ियों की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा चयनित खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और देवघर का नाम रोशन करने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के 85 खिलाड़ियों का डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए चयन देवघर के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं। जोनल स्तर पर खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में 12 स्वर्ण, 7 रजत एवं 10 कांस्य वुशु में 11 स्वर्ण, 3 रजत एवं 5 कांस्य तैराकी में 16 स्वर्ण, 14 रजत एवं 3 कांस्य जूडो में 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 3 कांस्य अंडर-14 हैंडबॉल बालिका वर्ग में 11 स्वर्ण अंडर-19 वॉलीबॉल बालिका में 19 स्वर्ण एरोबिक्स में 17 स्वर्ण, 15 रजत एवं 4 कांस्य योग में 2 स्वर्ण एवं 8 रजत टेबल टेनिस में 1 रजत एवं 3 कांस्य क्रिकेट में 11 कांस्य बैडमिंटन में 4 कांस्य एथलेटिक्स में 1 स्वर्ण एवं 1 रजत जीते। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक आशुतोष कुमार, प्रवीर कुमार राय, राजीव लोचन, देवेंद्र रविदास के अलावा अभिषेक सूर्य, दीपिका सिन्हा, नीलम चौधरी, सन्निवा पटांदी विशेष रूप से मौजूद थे । उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित।
देवघर: श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान एवं जिला नियोजन-सह-आदर्श करियर केंद्र ,देवघर के द्वारा गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सह रजिस्ट्रेशन कैंप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विभिन्न कौशल-आधारित करियर विकल्पों के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। काउंसलिंग सत्र के दौरान देवघर के जिला रोजगार पदाधिकारी राहुल कुमार ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप विभिन्न करियर विकल्पों और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी । विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कौशल विकास के महत्व, विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सरकारी योजनाओं तथा भविष्य में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं उपयोगी तरीके से समाधान किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनने में सहायता मिलेगी। विद्यालय के प्राचार्य मो. मुस्तफा मजीद ने श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को समय रहते सही करियर मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य की बेहतर योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में देवघर रोजगार कार्यालय के चंदन कुमार, प्रदीप कुमार, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
शिक्षक समाज निर्माता, हमेशा हो सम्मान डॉ. देवघर-सुनील खवाड़े पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशमारा में स्व. वर्धन खवाड़े शिक्षक सम्मान समारोह।
देवघर: पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशमारा में शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर स्व. वर्धन खवाड़े शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने जहां शिक्षकों को समाज का निर्माता बताया, वहीं कहा कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में गुरु की अहम भूमिका रहती है। डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को गढ़ने का काम करते हैं, जिससे आगे जाकर एक सभ्य समाज का निर्माण होता है। इसीलिए समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका शुरुआत से ही उल्लेखनीय रही है। इस बात को सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन ने पूरे विश्व को बताने का काम किया है। शिक्षक हमेशा से पूजनीय रहे हैं और हमलोगों का यह दायित्व बनता है कि शिक्षकों का सम्मान करें। डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि भले ही बच्चों के पहले शिक्षक उनके माता-पिता होते हैं, लेकिन जब वह बड़े हो जाते हैं तो शिक्षक ही बच्चों का सही मार्गदर्शन करते हैं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय शंकर ठाकुर ने स्कूल की स्थापना और उसके संचालन में स्व. वर्धन खवाड़े और उनके पुत्र डॉ. सुनील खवाड़े के योगदानों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र के प्रयास से इस विद्यालय ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। साथ ही शिक्षकों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में रिटायर शिक्षक राजेश मिश्रा, स्थानीय ग्रामीण गिरिधारी मंडल, शिक्षिका रूपा केसरी, मनोज पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे। ये हुए सम्मानित सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विजय शंकर ठाकुर, सचिन त्रिपाठी, इम्तियाज अहमद, राजेश मंडल, बंदना कुमारी, रहनुमा जरीन, राजीव द्वारी, कंचन कुमारी,रानी ममता, रूपा केसरी, ज्योति शाही, प्रियंका कुमारी, धीरेंद्र मिस्त्री, सुरेश कुमार, पर्यवेक्षक सह शिक्षक झलबल झा, विनोद दास शामिल हैं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया।
देवघर-के झौसागढी स्थित संदीपनी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने रचाया गोकुल का मनमोहक संसार।
देवघर: झौसागढ़ी दुखी शाह रोड स्थित संदीपनी पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय परिसर में ऐसा मनमोहक दृश्य देखने को मिला, मानो पूरा गोकुल ग्राम ही संदीपनी में सजीव हो उठा हो। नन्हे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा एवं ग्वाल-बालों के रूप में रंग-बिरंगे परिधानों और मनमोहक वेशभूषा में सजकर विद्यालय पहुंचे। उनकी मासूम मुस्कान, सुंदर वेशभूषा और मनोहारी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। नन्हीं बच्चियों ने राधा का रूप धारण कर अपनी सुंदर नृत्य प्रस्तुति से वातावरण को कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप नर्सरी एवं के.जी के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, वहीं कक्षा एक और दो के बच्चों ने कृष्ण कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म कंस के कारागार से नंदग्राम तक की अद्भुत यात्रा को नाटक के रूप में प्रस्तुत किया। नन्हे कलाकारों की सहज एवं भावपूर्ण प्रस्तुति ने भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण वह रहा जब नन्हे-नन्हे नंदलालाओं ने मटकी फोड़कर जन्माष्टमी उत्सव में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया। इसके बाद बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और भी खिल उठी। विद्यालय की प्राचार्या कंचन मूर्ति ने सभी अभिभावकों का अपने बच्चों को इतने सुंदर एवं आकर्षक रूप में सजा-संवारकर भेजने के लिए धन्यवाद दिया तथा सभी शिक्षिकाओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसके कारण पूरा आयोजन जीवंत और यादगार बन गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत से सहज रूप से जोड़ने का सुंदर माध्यम हैं।
देवघर: धूमधाम से मना गोल्ड जिम का तीसरा स्थापना दिवस,स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी, नियमित करें व्यायाम : डॉ. सुनील खवाड़े।
देवघर: शहर के करनीबाद अवस्थित गोल्ड जिम का तीसरा स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ समाजसेवी सह जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने दीप प्रज्वलित और केक काटकर तृतीय स्थापना दिवस की शुरुआत की। उनका साथ जिम संचालक बबीता झा व अनुपम झा ने दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने जिम सदस्यों को नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज की भाग-दौड़ की जिंदगी में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है और ऐसे में नियमित जिम आकर पसीना बहाना काफी फायदेमंद साबित होता है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम स्वस्थ रहने की सबसे बड़ी कुंजी है। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े ने जिम में आयोजित विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीता ठाकुर, डॉ. पूजा रॉय, विक्रम चौधरी, रितेश सिंह, सौरभ कुमार, नवीन सिंह, श्वेता सिंह, सुनील राव, राम जीवन कुमार, लाल मणि, अमन कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद थे। ये हुए सम्मानित :- जिम के सदस्यों के बीच स्ट्रेंथ चैलेंज, फंक्शनल चैलेंज, योगा, जुम्बा, बॉक्सिंग सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला वर्ग में नमिता रंजन ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक अपने नाम किया। वहीं तनिषा केसरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए। पुरुष वर्ग में सागर शेखर ने एक स्वर्ण एवं दो रजत पदक जीते। इसके अलावा नवीन शर्मा, आयुष राज, प्रिया गुप्ता, निधि टिबड़ेवाल, कावेरी देवनाथ एवं दीप्तिशा मंडल ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े सहित जिम संचालक बबीता झा एवं अनुपम झा ने मेडल प्रदान किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष पीयूष जायसवाल, मनोज पाण्डेय, रोहित पांडेय, महेश राउत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
देवघर के कांवरिया पथ पर कांवरिया शिविर के जरिए बरनवाल समाज ने सेवा की मिसाल पेश की है : डॉ. सुनील खवाड़े।
देवघर: बरनवाल नवयुवक संघ के मासव्यापी सेवा शिविर का समापन। बरनवाल युवक संघ के तत्वाधान में कांवरिया पथ भूत बंगला में आयोजित मासव्यापी सेवा शिविर का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े थे। इस दौरान शिविर में एक माह तक उल्लेखनीय योगदान देने वाले बरनवाल समाज के नवयुवकों को डॉ. सुनील खवाड़े ने चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. खवाड़े ने कहा कि शिविर के माध्यम से बरनवाल समाज ने सेवा की अदभुत मिसाल पेश की है। वर्ष 2000 से यह शिविर आयोजित हो रहा है। पवित्र माह सावन में शिव भक्त कांवरियों की सेवा भगवान शिव की पूजा के समान है और बरनवाल समाज ने शिविर के माध्यम से हजारों कांवरियों की सेवा कर इसे बखूबी चरितार्थ किया है। उन्होंने कहा कि शिविर का यह समापन नहीं है, बल्कि सालों भर मानवता की सेवा के लिए ऐसे पुनीत कार्य अनवरत जारी रहना चाहिए और इसमें मेरी ओर से हरसंभव सहयोग बरनवाल समाज को प्रदान किया जाएगा। मौके पर बरनवाल समाज के बुद्धिजीवी ओंकारनाथ बरनवाल ने कहा कि शिविर के माध्यम से एक माह तक कांवरियों की समाज के लोगों ने सेवा कर पुण्य कमाया है। यह सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा। समारोह में राजेश कुमार मिश्रा, धनन्जय खवाड़े, बरनवाल महिला समिति की राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मंजू बरनवाल, राजकुमार बरनवाल, सुधांशु शेखर बरनवाल, बरनवाल नवयुवक समाज के अध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल, टिंकू बरनवाल, राजन शशि, प्रेमलता बरनवाल, सागर बरनवाल, नीरज बरनवाल के अलावा रोहित पांडेय, मनोज पांडेय, महेश राउत सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
देवघर-नशे की अंधेरी राह से उजाले की ओर ले जाएगा नाटक ‘अंधेरी राह’: - डॉ सुनील खवाड़े (अध्यक्ष, थिएटर आर्ट कल्चर काउंसिल)
देवघर: थिएटर आर्ट कल्चर काउंसिल के तत्वावधान में शिव लोक परिसर में 27 अगस्त गुरुवार की संध्या 6 बजे से ‘अंधेरी राह’ नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और इसके कारण परिवारों पर पड़ रहे गंभीर दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा। नाटक में दिखाया जाएगा कि किस तरह नशे की गिरफ्त में आने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे अपना भविष्य, परिवार और सामाजिक सम्मान खो देता है तथा उसकी लत पूरे परिवार को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक परेशानियों की ओर धकेल देती है। नाटक का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना और युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इस विशेष नाट्य प्रस्तुति का नेतृत्व देवघर थिएटर आर्ट कल्चर काउंसिल के अध्यक्ष सह नाट्य मंच के प्रोड्यूसर डॉ. सुनील खवाड़े कर रहे हैं, जबकि सह-प्रोड्यूसर रितेश केसरी हैं। नाटक की कहानी एवं लेखन आशीष झा ने किया है, जबकि निर्देशन बॉलीवुड में अभिनय कर चुके देवघर के कलाकार मंटू झा द्वारा किया जा रहा है। नाटक में देवघर के स्थानीय एवं प्रतिभावान कलाकार अपने अभिनय के माध्यम से समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देंगे। मंचन को प्रभावशाली बनाने के लिए कलाकारों और पूरी टीम द्वारा लगातार तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोडक्शन हेड दीपक मिश्रा, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, प्रेम कुमार, राज, रितिका, बबीता पोद्दार, आर्यन, शांतनु, सुमित, साजन, अंशु, चीकू ,अमर सहित काउंसिल के कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। नशे के खिलाफ एक सामाजिक पहल ‘अंधेरी राह’ सिर्फ एक नाटक नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने का प्रयास है। नाटक के जरिए यह संदेश दिया जाएगा कि नशा किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। समय रहते नशे से दूरी बनाना ही स्वस्थ और खुशहाल जीवन की पहली सीढ़ी है।
देवघर-के मदर टच स्कूल में दक्षिण भारतीय व्यंजन प्रतियोगिता में बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता।
देवघर: के मदर टच स्कूल में ओणम उत्सव के अवसर पर विद्यालय में दक्षिण भारतीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लेते हुए विभिन्न पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में अक्षुण्ण, सिया, कियांश, शाश्वत, अदित्री, जस्सू, प्रणीत, अन्वित, सिंह, विराज, विदिशा, श्रेयांश, देवाशी, आनंद, विक्रांत, शांभवी, प्रांजल एवं हर्ष ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने अपने-अपने व्यंजनों की प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय खान-पान, विविधता और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस गतिविधि ने बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना, रचनात्मकता तथा विभिन्न संस्कृतियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार सभी प्रतिभागी बच्चों के उत्साह, मेहनत और शानदार प्रस्तुति की सराहना करता है।  “विविध व्यंजनों में छिपी विविध संस्कृति—यही है भारत की खूबसूरती।”