श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह का हुआ आयोजन: शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर किया गया सम्मानित
गयाजी। नैली रोड खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। शिक्षक दिवस को लेकर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथि अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नवनीत निश्चल द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत निश्चल, विद्यालय की प्राचार्या शपूनम सिन्हा एवं उप प्राचार्या राखी कुमारी के सम्मान के साथ हुई। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथि को अंगवस्त्र, बुके एवं अयोध्या में स्थापित रामलीला की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत निश्चल के साथ डायरेक्टर पूनम कुमारी, प्राचार्या पूनम सिन्हा, उप प्राचार्या राखी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
![]()
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत निश्चल ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस का यह अवसर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने कहा, “यह बड़े ही उत्साह का दिन है। शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन, नैतिकता एवं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण एवं मेहनत की सराहना की।मैं श्री शिक्षा निकेतन स्कूल परिवार को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देता हूं और कामना करता हूं कि यह विद्यालय निरंतर तरक्की करे तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए।”
इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या पूनम सिन्हा ने अतिथियों एवं उपस्थित बच्चों एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षक-शिक्षिकाओं में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। पूरा कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या पूनम सिन्हा के दिशा-निर्देश में तथा उप प्राचार्या राखी कुमारी की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

गयाजी। नैली रोड खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। शिक्षक दिवस को लेकर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथि अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नवनीत निश्चल द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत निश्चल, विद्यालय की प्राचार्या शपूनम सिन्हा एवं उप प्राचार्या राखी कुमारी के सम्मान के साथ हुई। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथि को अंगवस्त्र, बुके एवं अयोध्या में स्थापित रामलीला की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया गया।

गयाजी। आगामी पितृपक्ष महासंगम में देश-विदेश से गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा और सुविधा को लेकर प्रशासन के साथ-साथ शहर की स्वयंसेवी संस्थाएं भी अभी से जुट गई हैं। इसी कड़ी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप एवं वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से गयाजी संवास सदन को छह व्हील चेयर उपलब्ध कराई गईं। ट्रस्ट के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सादे समारोह में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के करकमलों से संवास सदन के सचिव अंकुर जी को छह व्हील चेयर सौंपी गईं।

गया: गया जिले में अगलगी की घटनाओं के दौरान त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष अग्नि सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत रविवार को पटना रोड स्थित सूरज फूड प्रोडक्ट्स (बेकरी) में फायर मॉक ड्रिल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गया। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। मगध मोटर्स, टाटा मोटर्स के अधिकृत विक्रेता ने त्योहारों को देखते हुए टाटा मोटर्स की कारों, एसयूवी तथा विद्युत कारों एवं एसयूवी की अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक अपनी पसंदीदा टाटा कार की बुकिंग अभी करा सकते हैं, ताकि त्योहार के मौके पर उन्हें समय पर वाहन की डिलीवरी मिल सके।

Sep 07 2026, 18:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.9k