श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ना है : प्राचार्य
पौधों की देखभाल प्रकृति के साथ हमारे रिश्ते को मजबूत करती है : उपप्राचार्य
गयाजी। नैली रोड, खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने अपने छात्र भाइयों की कलाई पर प्रेमपूर्वक राखी बांधी। छात्र भाइयों ने भी अपनी बहनों के प्रति प्रेम, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की सुंदर झलक देखने को मिली।
![]()
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रक्षाबंधन समारोह के अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रक्षाबंधन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पूनम सिन्हा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी जिम्मेदारी को मजबूत करने का पवित्र अवसर है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है, जो हमें रिश्तों का सम्मान करने और एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ना है, ताकि वे अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझें और जीवन में प्रेम, सहयोग एवं सद्भाव की भावना को अपनाएं।
उपप्राचार्य श्रीमति राखी कुमारी ने कहा कि जिस प्रकार राखी भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करती है, उसी प्रकार पौधों की देखभाल प्रकृति के साथ हमारे रिश्ते को मजबूत करती है। बच्चों को पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने रक्षाबंधन के पवित्र संदेश के साथ-साथ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
पूरा आयोजन प्राचार्य श्रीमती पूनम सिन्हा के दिशा-निर्देशन एवं उपप्राचार्य राखी कुमारी की देखरेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।



गया। बोधगया अंचल के मौजा बारा सहदेव खाप में जमीन विवाद को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई और लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपील की सुनवाई के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया है। बारा गांव निवासी राजेश सिन्हा ने सुनवाई के निर्णय पर असंतोष जताते हुए जिला प्रशासन पर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी के व्यस्त रहने के कारण द्वितीय अपील की सुनवाई एडीएम द्वारा की गई।
गया। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) ने संगठन को प्रदेश स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने गया जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं, गया जिला के उपाध्यक्ष चंदन गौरव को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं के मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।
गया: बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, गया की ओर से आज विश्व फोटोग्राफी दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ राजमहल रिजॉर्ट, शिखर मोड़, मानपुर, गया में किया गया। कार्यक्रम में गया जिले के लगभग 100 फोटोग्राफर्स एवं वीडियोग्राफर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गयाजी: शहर के नैली रोड, खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे गुब्बारों, आकर्षक रंगोली एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़ी सजावटी सामग्री से सुंदर ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
गया। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये के निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने रविवार को कटारी हिल रोड नंबर-9 स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से इनकार करने, कंपनी में हिस्सेदारी से वंचित करने और जान से मरवा देने का धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में महिला डायरेक्टर नगमा ने रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गया (धीरज सिन्हा)। गया जिले के मानपुर प्रखंड में रविवार को मेहता एस्टेट लग्जरी अपार्टमेंट प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया है। मेहता एस्टेट 1, 2, और 3 BH लग्जरी अपार्टमेंट उपलब्ध करा रहा है। मेहता एस्टेट स्टार्टिंग 20 लाख रुपए से अपार्टमेंट उपलब्ध है। मगध इंफ्राटेक की ओर से विकसित किए जा रहे इस प्रोजेक्ट में 1, 2 और 3 बीएचके लग्जरी अपार्टमेंट उपलब्ध करा रहा है।

गया। पितृपक्ष मेले से पहले गया में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को गया जिला अतिथि गृह में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह एवं विधान पार्षद अनिल शर्मा की मौजूदगी में मगध प्रमंडल के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान “बाल श्रम मुक्त पंचायत” घोषित करने की कार्ययोजना के साथ-साथ पितृपक्ष मेले के दौरान बाल श्रमिकों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।

Aug 29 2026, 18:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.3k