गया में संगठन में नई ताकत की एंट्री! हम पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी बने हम (से.) के प्रदेश उपाध्यक्ष
गया। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) ने संगठन को प्रदेश स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने गया जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं, गया जिला के उपाध्यक्ष चंदन गौरव को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं के मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर नारायण प्रसाद मांझी लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। गया जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत की। उनके कार्यकाल के दौरान संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने की दिशा में प्रयास किए गए। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता, कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि नारायण प्रसाद मांझी की नई जिम्मेदारी से संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूती मिलेगी। जिला संगठन में लंबे समय तक काम करने के कारण उन्हें जमीनी राजनीति और कार्यकर्ताओं की समस्याओं की अच्छी समझ है। यही अनुभव अब प्रदेश संगठन के लिए भी उपयोगी साबित होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, चंदन गौरव को प्रदेश महासचिव बनाए जाने को भी संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। जिला स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले चंदन गौरव को प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी नेताओं का मानना है कि दोनों नेताओं के अनुभव और सक्रियता का लाभ संगठन को आने वाले समय में मिलेगा।
नारायण प्रसाद मांझी के प्रदेश उपाध्यक्ष और चंदन गौरव के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के संस्थापक एवं संरक्षक श्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार के प्रति आभार जताया है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारायण प्रसाद मांझी ने गया जिला में संगठन को मजबूत करने में जिस निष्ठा, समर्पण और कार्यकुशलता का परिचय दिया है, उसी ऊर्जा और अनुभव के साथ वे अब प्रदेश स्तर पर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मनोनयन के बाद गया जिला अध्यक्ष टूटू खान समेत पंकज सिंह, दिवाकर सिंह, सुनील कुमार मांझी, सुधीर यादव, मोहम्मद एकराम खान, गोपाल सिंह, रामसनेही मांझी, आनंद यादव, ओम प्रकाश सिंह, सावित्री देवी, ललिता देवी, विकास कुमार, अभिषेक सिंह, संतोष सागर, रूबी देवी, राजीव शर्मा, राजेश मांझी, दीन मांझी, सुषमा डांगी, सदानंद प्रेमी, विकास पासवान, सौरभ कुमार, राकेश कुमार, अरुण मांझी, सागर कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारियों के साथ नारायण प्रसाद मांझी और चंदन गौरव संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

गया। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) ने संगठन को प्रदेश स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने गया जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं, गया जिला के उपाध्यक्ष चंदन गौरव को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं के मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।

गया: बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, गया की ओर से आज विश्व फोटोग्राफी दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ राजमहल रिजॉर्ट, शिखर मोड़, मानपुर, गया में किया गया। कार्यक्रम में गया जिले के लगभग 100 फोटोग्राफर्स एवं वीडियोग्राफर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गयाजी: शहर के नैली रोड, खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे गुब्बारों, आकर्षक रंगोली एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़ी सजावटी सामग्री से सुंदर ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
गया। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये के निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने रविवार को कटारी हिल रोड नंबर-9 स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से इनकार करने, कंपनी में हिस्सेदारी से वंचित करने और जान से मरवा देने का धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में महिला डायरेक्टर नगमा ने रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गया (धीरज सिन्हा)। गया जिले के मानपुर प्रखंड में रविवार को मेहता एस्टेट लग्जरी अपार्टमेंट प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया है। मेहता एस्टेट 1, 2, और 3 BH लग्जरी अपार्टमेंट उपलब्ध करा रहा है। मेहता एस्टेट स्टार्टिंग 20 लाख रुपए से अपार्टमेंट उपलब्ध है। मगध इंफ्राटेक की ओर से विकसित किए जा रहे इस प्रोजेक्ट में 1, 2 और 3 बीएचके लग्जरी अपार्टमेंट उपलब्ध करा रहा है।

गया। पितृपक्ष मेले से पहले गया में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को गया जिला अतिथि गृह में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह एवं विधान पार्षद अनिल शर्मा की मौजूदगी में मगध प्रमंडल के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान “बाल श्रम मुक्त पंचायत” घोषित करने की कार्ययोजना के साथ-साथ पितृपक्ष मेले के दौरान बाल श्रमिकों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।

गया। मगध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांधीजी नगर, कुजापी (गयाजी) में Mindful Mind Center एवं Council of Magadh Women Empowerment (COMWE) के संयुक्त तत्वावधान में बाल एवं किशोर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं किशोरों को तनाव प्रबंधन, बेहतर नींद, सकारात्मक सोच तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
गया: गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के तेतरिया गांव निवासी 74 वर्षीय स्वर्गीय दशरथ यादव की श्रद्धांजलि सभा में शनिवार को क्षेत्र के कई नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने स्वर्गीय दशरथ यादव के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के रिश्तेदार एवं पोता तनुज यादव भी पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय दशरथ यादव के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
Aug 27 2026, 21:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.2k