देवघर-के मदर टच स्कूल में दक्षिण भारतीय व्यंजन प्रतियोगिता में बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता।
देवघर:
के मदर टच स्कूल में ओणम उत्सव के अवसर पर विद्यालय में दक्षिण भारतीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लेते हुए विभिन्न पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में अक्षुण्ण, सिया, कियांश, शाश्वत, अदित्री, जस्सू, प्रणीत, अन्वित, सिंह, विराज, विदिशा, श्रेयांश, देवाशी, आनंद, विक्रांत, शांभवी, प्रांजल एवं हर्ष ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने अपने-अपने व्यंजनों की प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय खान-पान, विविधता और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
इस गतिविधि ने बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना, रचनात्मकता तथा विभिन्न संस्कृतियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार सभी प्रतिभागी बच्चों के उत्साह, मेहनत और शानदार प्रस्तुति की सराहना करता है। “विविध व्यंजनों में छिपी विविध संस्कृति—यही है भारत की खूबसूरती।”
Aug 26 2026, 23:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.6k