/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png StreetBuzz देवघर-के मदर टच स्कूल में दक्षिण भारतीय व्यंजन प्रतियोगिता में बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता। bablusah00004
देवघर-के मदर टच स्कूल में दक्षिण भारतीय व्यंजन प्रतियोगिता में बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता।
देवघर: के मदर टच स्कूल में ओणम उत्सव के अवसर पर विद्यालय में दक्षिण भारतीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लेते हुए विभिन्न पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में अक्षुण्ण, सिया, कियांश, शाश्वत, अदित्री, जस्सू, प्रणीत, अन्वित, सिंह, विराज, विदिशा, श्रेयांश, देवाशी, आनंद, विक्रांत, शांभवी, प्रांजल एवं हर्ष ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने अपने-अपने व्यंजनों की प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय खान-पान, विविधता और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस गतिविधि ने बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना, रचनात्मकता तथा विभिन्न संस्कृतियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार सभी प्रतिभागी बच्चों के उत्साह, मेहनत और शानदार प्रस्तुति की सराहना करता है।  “विविध व्यंजनों में छिपी विविध संस्कृति—यही है भारत की खूबसूरती।”
देवघर-सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 के राज्य टॉपर डीएवी भंडारकोला, देवघर के स्वस्तिक राज का सम्मान समारोह।
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला, देवघर के लिए यह अत्यंत गौरव का अवसर है कि सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 2025-26 में विद्यालय के मेधावी छात्र स्वस्तिक राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता एवं देवघर सहित झारखंड राज्य का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में स्वस्तिक राज के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अतिथियों के रूप में डॉ. तिवारी,डॉ. एन. डी. मिश्रा, डॉ. कुमार गौरव एवं डॉ. राधा मोहन मिश्रा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर स्वस्तिक राज की माता कुमारी प्रियंका भी उपस्थित थी। सर्वप्रथम अतिथियों एवं विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा छात्र - छात्राओं ने सुमधुर स्वागत गीत के द्वारा सबका स्वागत किया । प्राचार्य के द्वारा गणमान्य अतिथियों का स्वागत मेमेंटो और अंग वस्त्र प्रदान करके किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य और अतिथियों के द्वारा स्वस्तिक राज और उसकी माँ को स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वस्तिक की इस शानदार सफलता पर उसे बधाई देते प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि उसकी मेहनत, अनुशासन, नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा माता-पिता के सहयोग का परिणाम है।उसकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। मुख्य अतिथि डॉ. डी. तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्तिक राज ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के बल पर राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय और देवघर का नाम रोशन किया है। मैं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और आशा करता हूँ कि वह आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करता रहेगा। डॉ. एन. डी. मिश्रा ने कहा किसी भी विद्यार्थी की सफलता के पीछे निरंतर परिश्रम, नियमित अध्ययन और सही मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वस्तिक ने इन सभी गुणों का परिचय देते हुए यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। विद्यार्थियों को उससे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। डॉ. कुमार गौरव ने स्वस्तिक को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्तिक की सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। डॉ. राधा मोहन मिश्रा ने कहा कि स्वस्तिक राज की उपलब्धि अत्यंत सराहनीय है।यह उपलब्धि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम और अनुशासन के लिए प्रेरित करेगी। स्वस्तिक राज की माता कुमारी प्रियंका ने कहा कि स्वस्तिक की सफलता हमारे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है। उसने हमेशा मेहनत और लगन से पढ़ाई की। विद्यालय के प्राचार्य और सभी शिक्षकों ने उसे निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग दिया, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक एस एन झा ने किया और अभिषेक सूर्य ने शांति पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर- इनर व्हील क्लब के द्वारा 22 अगस्त 2026 सदर अस्पताल में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित।
देवघर: इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष अंजु बैंकर एवं डॉ. मंजू बैंकर के माता-पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार, 22 अगस्त को सदर अस्पताल में विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में इलाजरत मरीजों, उनके परिजनों एवं जरूरतमंदों के बीच पौष्टिक भोजन का वितरण कर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, संवेदना एवं मानवता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर क्लब की वाइस प्रेसिडेंट कंचन मूर्ति एवं वरिष्ठ सदस्य निशा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं और सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। क्लब की सदस्यों ने कहा कि अपनों की स्मृति को जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से जीवंत रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। ऐसे सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों को सहारा प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, करुणा एवं संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं। आयोजकों ने कहा कि देवघर इनर व्हील क्लब भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए ऐसे लोककल्याणकारी एवं सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। एडिटर सुषमा रानी Inner Wheel Club of Deoghar
देवघर-इंटक नेताओं ने पूर्व विधायक स्वर्गीय कामेश्वर दास के पुत्र सहित अन्य परिजनों से की मुलाकात की।
देवघर: से झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय कामेश्वर नाथ दास के ठाढी दुलमपुर सातर रोड स्थित आवास पर जाकर उनके पुत्र राजीव रंजन सहित अन्य शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया। उक्त अवसर पर इंटक के नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा कि स्वर्गीय कामेश्वर नाथ दास का आकस्मिक निधन निश्चित रूप से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सरल, सहज, मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व तथा उनके जन सेवा को लोग सदैव याद रखेंगे। अभिषेक सिंह सचिव सह कार्यालय प्रभारी देवघर जिला इंटक
देवघर- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर देवघर जिला महिला कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण।
देवघर: 20 अगस्त 2026 देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी, महिला कांग्रेस की देविका देवी, कुसुम, अंशु माला, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव सह संथाल परगना प्रभारी अजय कुमार एवं इंटक के राजेश कुमार द्वारा चटर्जी मैदान के पास (वार्ड नंबर 1 जसीडीह) वृक्षारोपण किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण के जरिए प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लिया । प्रमिला देवी अध्यक्ष देवघर जिला महिला कांग्रेस
देवघर-गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सम्मानित अतिथियों का परंपरागत तरीके से तिलक -आरती की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ एलएमसी के अध्यक्ष संतोष तुलस्यान , श्रीमती तुलस्यान, प्रमोद बजला, तारा चंद जैन, अभिषेक तुलस्यान ,ज्योत्सना तुलस्यान एवं प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स के द्वारा मार्च पास्ट किया गया।विद्यालय के प्राचार्य मो. मुस्तफा माजिद ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संतोष तुलस्यान ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वतंत्रता हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाती है। आज के विद्यार्थियों पर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी है। उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।” तारा चंद जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि “तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हमें अपने राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना सदैव बनाए रखनी चाहिए।” समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। विद्यालय परिसर देशभक्ति नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह का समापन राष्ट्र की शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-16 अगस्त 2026 को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई।
देवघर: 16 अगस्त 2026 को होटल निर्मला कैलाश इन में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके चित्र पर माला अर्पण किया गया l मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदोरिया ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी युग पुरूष थे। झारखंड अलग राज्य आज उन्हीं की देन है। अटल जी एक राजनेता हीं नहीं, बल्कि एक प्रखर वक्ता, कवि एवं राष्ट्रभक्त थे। उनकी कविताएं जन-जन को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति के अजातशत्रु थे। विपक्षी दल भी उनके विचारों से प्रभावित होते थे। पीएम रहते उनके नेतृत्व में पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध में विजय का इतिहास लिखा गया। अपने कार्यकाल में उन्होंने भारतीय राजनीति में कई आमूल-चूल परिवर्तन किए। जिसे सदैव याद रखा जाएगा l इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदोरिया, वार्ड पार्षद सोनी केशरी,अजय केशरी, गौरीशंकर शर्मा, मनीशंकर केशरी,उत्तम केशरी, सीताराम चौधरी, सोनू सिंह,विक्रम शर्मा, पीयूष कुमार, दिलीप सिंह, सुभेंदु सुमन अमित,सुनीता देवी,सोनी केशरी, देवयानी देवी, रेणु गोस्वामी, रश्मि गोस्वामी आदि लोग मौजूद थे l
देवघर-80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मोहनपुर प्रखंड स्थित प्रखंड इंटर कार्यालय में झंडोत्तोलन।
देवघर: 15 अगस्त 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोहनपुर प्रखंड स्थित प्रखंड इंटक के कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय कांत ठाकुर के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन तोलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा के अलावा पंजाबी राउत, गंगाधर रजक, पूजा देवी, शैलेश मिश्रा, मोहन मांझी, अनिल ठाकुर, जयनाथ सिंह, सुधीर झा, चतुरानंद रावत, नंदकिशोर दास, जितेंद्र पांडे, बीवी अनल मीन, बीवी जरीना, बीवी जुबेदा, बेबी खातून, फातिमा बीबी, अतरीन बीवी, बहादुर कापरी, पुतुल झा, सहित कई और लोग शामिल थे। उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने का मूल उद्देश्य है स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदानों को श्रद्धा पूर्वक याद करना, उनके सपनों को पूरा करने हेतु संकल्प लेना एवं राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने हेतु हर तरह की कुर्बानी देने के लिए सदैव तैयार रहना। अजय कांत ठाकुर प्रखंड अध्यक्ष मोहनपुर प्रखंड इंटक
देवघर-संदीपनी पब्लिक स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस।
देवघर: संदीपनी पब्लिक स्कूल, झौसागढ़ी के प्री-प्राइमरी विंग में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी कक्षाओं के बच्चों ने देशभक्ति कविताएँ एवं गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की सामूहिक देशभक्ति प्रस्तुतियों, “नन्हा-मुन्ना राही हूँ” तथा अन्य देशभक्ति गीतों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के जयघोष से विद्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण स्वतंत्रता सेनानियों, भारत माता एवं महान राष्ट्रीय नेताओं की वेशभूषा में आए बच्चे रहे। उन्होंने आकर्षक स्लोगन एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्या कंचन मूर्ति साह ने बच्चों को सरल शब्दों में स्वतंत्रता संग्राम एवं स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, महात्मा गांधी सहित असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने बच्चों से देश से प्रेम करने, अच्छे संस्कार अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। प्राचार्या ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों तथा बच्चों को सुंदर वेशभूषा में तैयार कर भेजने के लिए अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों एवं देशभक्ति के उत्साह के साथ यादगार रहा।
देवघर-हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीएवी, भंडारकोला ने निकाली भव्य तिरंगा रैली।
देवघर: राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान 2026 में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक मनाया जा रहा है। इस बार अभियान को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर से भी जोड़ा गया है। तिरंगा रैली की पहली टोली देवसंघ चौक से शुरू हुई और बंपास टाउन रोड एवं गैस ऑफिस रोड होते हुए हथगढ़ रोड पर समाप्त हुई। दूसरी टोली हथगढ़ मैदान से निकली और हथगढ़ मोड़ पर समाप्त हुई। विद्यालय के लगभग 1000 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासन और जोश के साथ रैली में सहभागिता की। रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा समाज में तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश पहुँचाना था। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि यह हमारे गौरव, एकता, स्वतंत्रता और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। रैली के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।