देवघर-80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मोहनपुर प्रखंड स्थित प्रखंड इंटर कार्यालय में झंडोत्तोलन।
देवघर:
15 अगस्त 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोहनपुर प्रखंड स्थित प्रखंड इंटक के कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय कांत ठाकुर के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
झंडोत्तोलन तोलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा के अलावा पंजाबी राउत, गंगाधर रजक, पूजा देवी, शैलेश मिश्रा, मोहन मांझी, अनिल ठाकुर, जयनाथ सिंह, सुधीर झा, चतुरानंद रावत, नंदकिशोर दास, जितेंद्र पांडे, बीवी अनल मीन, बीवी जरीना, बीवी जुबेदा, बेबी खातून, फातिमा बीबी, अतरीन बीवी, बहादुर कापरी, पुतुल झा, सहित कई और लोग शामिल थे।
उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने का मूल उद्देश्य है स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदानों को श्रद्धा पूर्वक याद करना, उनके सपनों को पूरा करने हेतु संकल्प लेना एवं राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने हेतु हर तरह की कुर्बानी देने के लिए सदैव तैयार रहना। अजय कांत ठाकुर प्रखंड अध्यक्ष मोहनपुर प्रखंड इंटक
Aug 26 2026, 23:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.1k