बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस धूमधाम से मनाया गया
गया: बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, गया की ओर से आज विश्व फोटोग्राफी दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ राजमहल रिजॉर्ट, शिखर मोड़, मानपुर, गया में किया गया। कार्यक्रम में गया जिले के लगभग 100 फोटोग्राफर्स एवं वीडियोग्राफर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
![]()
कार्यक्रम के दौरान Nikon कंपनी के वर्कशॉप टेक्नीशियन श्री मयूरेश जी ने कैमरा एवं नई तकनीक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं अमित सर जी ने सिनेमैटिक वीडियो एवं सिनेमैटिक शूटिंग की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित फोटोग्राफर्स को प्रशिक्षित किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजू शर्मा ने कहा कि बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा प्रत्येक वर्ष विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम को कुछ अलग और ज्ञानवर्धक तरीके से आयोजित करने का उद्देश्य था, ताकि फोटोग्राफर्स को नई तकनीकों की जानकारी मिले और वे अपने व्यवसाय को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नई कैमरा तकनीक, सिनेमैटिक शूटिंग एवं आधुनिक एडिटिंग की जानकारी फोटोग्राफर्स के लिए बेहद जरूरी हो गई है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वर्कशॉप से फोटोग्राफर्स को नई तकनीक सीखने के साथ-साथ अपने काम की गुणवत्ता बढ़ाने और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी. कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार एवं जोनल पदाधिकारी श्री अमित कुमार उर्फ मुन्ना जी ने सभी फोटोग्राफर्स को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके द्वारा केक काटकर वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस को सफल बनाया गया
इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री गौतम कुमार, सचिव श्री अवनीत कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्री रौबिन कुमार, सह-सचिव श्री सुमित कुमार उर्फ गुड्डू, मीडिया प्रभारी श्री मनीष जी सहित कोर कमिटी के सदस्य राजू, बादल, पवन जी, राकेश, सुरेश, विशाल, रवि रंजन, विकास, अखिलेश एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं फोटोग्राफर्स के सामूहिक सहयोग से विश्व फोटोग्राफी दिवस का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित फोटोग्राफर्स ने नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की और भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण एवं वर्कशॉप आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, गया की ओर से सभी फोटोग्राफर्स को विश्व फोटोग्राफी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

गया: बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, गया की ओर से आज विश्व फोटोग्राफी दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ राजमहल रिजॉर्ट, शिखर मोड़, मानपुर, गया में किया गया। कार्यक्रम में गया जिले के लगभग 100 फोटोग्राफर्स एवं वीडियोग्राफर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गयाजी: शहर के नैली रोड, खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे गुब्बारों, आकर्षक रंगोली एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़ी सजावटी सामग्री से सुंदर ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
गया। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये के निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने रविवार को कटारी हिल रोड नंबर-9 स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से इनकार करने, कंपनी में हिस्सेदारी से वंचित करने और जान से मरवा देने का धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में महिला डायरेक्टर नगमा ने रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गया (धीरज सिन्हा)। गया जिले के मानपुर प्रखंड में रविवार को मेहता एस्टेट लग्जरी अपार्टमेंट प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया है। मेहता एस्टेट 1, 2, और 3 BH लग्जरी अपार्टमेंट उपलब्ध करा रहा है। मेहता एस्टेट स्टार्टिंग 20 लाख रुपए से अपार्टमेंट उपलब्ध है। मगध इंफ्राटेक की ओर से विकसित किए जा रहे इस प्रोजेक्ट में 1, 2 और 3 बीएचके लग्जरी अपार्टमेंट उपलब्ध करा रहा है।

गया। पितृपक्ष मेले से पहले गया में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को गया जिला अतिथि गृह में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह एवं विधान पार्षद अनिल शर्मा की मौजूदगी में मगध प्रमंडल के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान “बाल श्रम मुक्त पंचायत” घोषित करने की कार्ययोजना के साथ-साथ पितृपक्ष मेले के दौरान बाल श्रमिकों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।

गया। मगध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांधीजी नगर, कुजापी (गयाजी) में Mindful Mind Center एवं Council of Magadh Women Empowerment (COMWE) के संयुक्त तत्वावधान में बाल एवं किशोर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं किशोरों को तनाव प्रबंधन, बेहतर नींद, सकारात्मक सोच तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
गया: गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के तेतरिया गांव निवासी 74 वर्षीय स्वर्गीय दशरथ यादव की श्रद्धांजलि सभा में शनिवार को क्षेत्र के कई नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने स्वर्गीय दशरथ यादव के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के रिश्तेदार एवं पोता तनुज यादव भी पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय दशरथ यादव के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
गया। नवादा जिले के एक नवजात शिशु को गया के प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में नई जिंदगी मिली है। जन्म के समय शिशु गैस्ट्रोस्कीसिस नामक दुर्लभ जन्मजात विकृति से पीड़ित था, जिसमें पेट की दीवार पूरी तरह विकसित नहीं होने के कारण उसकी लगभग पूरी छोटी और बड़ी आंत पेट के बाहर थी। यह स्थिति नवजातों में सबसे गंभीर मेडिकल इमरजेंसी मानी जाती है।
Aug 21 2026, 22:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.5k