गया में चमत्कार: जन्म के समय पेट के बाहर थी पूरी आंत, दो चरणों की जटिल सर्जरी से नवजात को मिला नया जीवन
गया। नवादा जिले के एक नवजात शिशु को गया के प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में नई जिंदगी मिली है। जन्म के समय शिशु गैस्ट्रोस्कीसिस नामक दुर्लभ जन्मजात विकृति से पीड़ित था, जिसमें पेट की दीवार पूरी तरह विकसित नहीं होने के कारण उसकी लगभग पूरी छोटी और बड़ी आंत पेट के बाहर थी। यह स्थिति नवजातों में सबसे गंभीर मेडिकल इमरजेंसी मानी जाती है।
अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. जे. पी. सिंह के नेतृत्व में नवजात का दो चरणों में सफल ऑपरेशन किया गया। पहले चरण में बाहर निकली आंतों को सावधानीपूर्वक पेट के भीतर स्थापित किया गया, जबकि दूसरे चरण में पेट की दीवार का सफल पुनर्निर्माण किया गया।
ऑपरेशन के बाद नवजात की देखभाल बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वर्णलता की निगरानी में की गई। उनकी सतत निगरानी और बेहतर नवजात चिकित्सा के कारण शिशु अब पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। इस जटिल उपचार में एनेस्थीसिया टीम, ओटी स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ और पूरे चिकित्सा दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. जे. पी. सिंह ने कहा कि गैस्ट्रोस्कीसिस जैसी गंभीर बीमारी में समय पर विशेषज्ञ सर्जरी और उच्चस्तरीय नवजात देखभाल से शिशु का जीवन बचाया जा सकता है।
प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कहा कि अस्पताल आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ मगध क्षेत्र के मरीजों को जटिल बीमारियों का उच्चस्तरीय उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

गया। नवादा जिले के एक नवजात शिशु को गया के प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में नई जिंदगी मिली है। जन्म के समय शिशु गैस्ट्रोस्कीसिस नामक दुर्लभ जन्मजात विकृति से पीड़ित था, जिसमें पेट की दीवार पूरी तरह विकसित नहीं होने के कारण उसकी लगभग पूरी छोटी और बड़ी आंत पेट के बाहर थी। यह स्थिति नवजातों में सबसे गंभीर मेडिकल इमरजेंसी मानी जाती है।

गया। गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित गोड़िया मठ मोहल्ला निवासी अमित कुमार और उनकी पत्नी शिल्पा गुप्ता ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बिल्डर विकास कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज 50 लाख रुपये की रंगदारी और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी का मामला पूरी तरह झूठा और साजिश के तहत दर्ज कराया गया है। दंपती ने जिला पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

गया: गया शहर के प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल शोरूम मगध मोटर्स में टाटा मोटर्स की लोकप्रिय हैचबैक नई टाटा टियागो की भव्य लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर ग्राहकों, शहर के गणमान्य लोगों, बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के रीजनल मैनेजर निमेष कुमार, डिप्टी रीजनल मैनेजर प्रभात कुमार, SBI के प्रतिनिधि, IMA के प्रेसिडेंट एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से नई टाटा टियागो का अनावरण कर इसे आधिकारिक रूप से ग्राहकों के लिए लॉन्च किया।
गया। गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के रुकूनपुर गांव से एक छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घर से दोस्त से किताब लेने की बात कहकर निकला युवक देर रात तक वापस नहीं लौटा। इस बीच उसके मोबाइल नंबर से बहन के पास एक ऐसा संदेश आया, जिसने पूरे परिवार को चिंता और सदमे में डाल दिया। मैसेज में लिखा था—"मैं अब घर वापस नहीं आऊंगा।" इसके बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में जुटी हुई है।
गया: गया जिले के गया-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित चेरकी में शुक्रवार का दिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। यहां मगध बर्न एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन टिकारी विधायक अजय दांगी एवं गुरुआ विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, चिकित्सक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



Aug 09 2026, 08:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
28.1k