देवघर-03 अगस्त 2026 श्रावण की प्रथम सोमवारी पर डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 द्वारा कांवड़ियों की सेवा।
देवघर:
श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2, देवघर की ओर से विद्यालय परिसर के समीप मुख्य कांवर पथ पर एक कांवड़िया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरण के मार्गदर्शन में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेवा शिविर में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले हजारों श्रद्धालु कांवड़ियों के बीच शुद्ध पेयजल, शरबत, चाय, मौसमी फल तथा आवश्यक प्राथमिक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।
शिविर में कांवड़ियों की स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरण ने कहा कि "मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमारा विद्यालय लगातार 19 वर्षों से सावन के प्रत्येक सोमवारी पर काँवरियों की सेवा करता आ रहा है। विद्यालय केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मानवीय मूल्यों का भी विकास करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।" विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ कांवड़ियों की सेवा की। कांवड़ियों ने विद्यालय द्वारा की गई इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने समाज में "सेवा परमो धर्मः" एवं "सेवा ही शिव की सच्ची भक्ति है" का संदेश देते हुए सभी से मानव सेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। डिवाइन पब्लिक स्कूल, नंदन पहाड़ रोड, देवघर (झारखंड)


श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2, देवघर की ओर से विद्यालय परिसर के समीप मुख्य कांवर पथ पर एक कांवड़िया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरण के मार्गदर्शन में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेवा शिविर में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले हजारों श्रद्धालु कांवड़ियों के बीच शुद्ध पेयजल, शरबत, चाय, मौसमी फल तथा आवश्यक प्राथमिक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।
शिविर में कांवड़ियों की स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरण ने कहा कि "मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमारा विद्यालय लगातार 19 वर्षों से सावन के प्रत्येक सोमवारी पर काँवरियों की सेवा करता आ रहा है। विद्यालय केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मानवीय मूल्यों का भी विकास करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।" विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ कांवड़ियों की सेवा की। कांवड़ियों ने विद्यालय द्वारा की गई इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने समाज में "सेवा परमो धर्मः" एवं "सेवा ही शिव की सच्ची भक्ति है" का संदेश देते हुए सभी से मानव सेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। डिवाइन पब्लिक स्कूल, नंदन पहाड़ रोड, देवघर (झारखंड)

आज मारवाड़ी युवा मंच, देवघर संकल्प शाखा के नवीन पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण एवं दायित्व हस्तांतरण समारोह प्रातः 11:30 बजे आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष साकेत छौछरिया,
आलोक अग्रवाल संकल्प शाखा की पूर्व अध्यक्ष कविता पचेरीवाला, सचिव विनीत गुटगुटिया, कोषाध्यक्ष प्रियंका कनोडिया, कंचन केजरीवाल,आरती शर्मा, नीतू बजाज, राशि बाजला, उपस्थित थे इन सभी की उपस्थिति मारवाड़ी युवा मंच के आलोक अग्रवाल जी ने नवगठित टीम को शपथ ग्रहण कराया गया।
नई टीम की अध्यक्ष अध्यक्ष शिल्पा चौधरी, सचिव सोनीका छवछारिया, कोषाध्यक्ष प्रिया डालमिया उपाध्यक्ष नीतू बजाज, सहसचिव राशि बाजला, उपकोषाध्यक्ष आस्था छवछारिया दिनांक: 1 अगस्त 2026 (शनिवार)
मधुपुर जाने के क्रम में 26 जुलाई 2026 को देवघर आने पर देवघर हवाई अड्डे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को बुके देकर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, कांग्रेस नेता मणिकांत यादव ,देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नित्यानंद सेवक एवं कांग्रेस नेता नुनु खान द्वारा स्वागत किया गया।
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल की लड़ाई में अपनी निर्भीकता के लिए, साहसिक योगदान देने के लिए तथा मृत्यु तक को उत्साह के साथ वरण करने के लिए शहीदों को यह देश सदैव श्रद्धा पूर्वक याद करता रहेगा। श्री कुमार एवं श्री मिश्रा ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा देश की रक्षा के लिए कुर्बानी देने हेतु हम सबों को संकल्पित एवं सदैव तत्पर रहना चाहिए। शहीदों से हम सबों को यही सीख मिलती है और शहीदों की शहादत को यही सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक।
गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता–2026 का शनिवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला 182 स्वर्ण, 97 रजत और 29 कांस्य पदक के साथ ओवर ऑल चैंपियन बना और डीएवी कोयलानागर 52 स्वर्ण, 32 रजत तथा 8 कांस्य पदक के साथ उपविजेता बना। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एलएमसी के अध्यक्ष संतोष तुलस्यान थे। कार्यक्रम में ताराचंद जैन, ,प्रमोद बाजला, अभिषेक तुलस्यान एवम् डीएवी उर्जानगर गोड्डा के प्राचार्य एस के श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संतोष तुलस्यान ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं ताराचंद जैन ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएँ दी जिससे विद्यालय की प्रथम अध्यक्षा स्वर्गीय गीता देवी जी का सपना साकार हो। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेताओं की उपलब्धियों पर पूरे परिसर में हर्ष का वातावरण रहा। विद्यालय के प्राचार्य मो. मुस्तफा माजिद ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से प्रतियोगिता का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन संभव हो सका। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष नित्यानंद सेवक के नेतृत्व में कचहरी में लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गई । उक्त कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव सह संथाल परगना प्रभारी अजय कुमार,
कांग्रेस नेता मणिकांत यादव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव उदय प्रकाश, देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंजाबी रावत, हरे कृष्णा राय अधिवक्ता, योगेश कुमार, नरेश तुरी, शंभू पासवान, नरेश यादव, फुलेश्वर पंडित अधिवक्ता, सुनील, छोटन मंडल ने आम लोगों के बीच मिठाइयां बांटी। उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव सह संथाल परगना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से छात्रों,युवाओं , लोकतंत्र एवं संविधान की जीत हुई है। नित्यानंद सेवक अध्यक्ष देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति
संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने सभी ट्रेनों के सभी श्रेणियों के डिब्बो में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की मांग रेल मंत्रालय से की है। जारी एक बयान में श्री कुमार ने कहा कि ट्रेनों के किसी भी डिब्बों में अगर किसी भी प्रकार की घटनाएं घटती है तो सीसीटीवी कैमरे के जरिए घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। श्री कुमार ने कहा की सभी ट्रेनों के डिब्बों में सीसीटीवी कैमरा के लग जाने के कारण रेल यात्री अपने आप को काफी सुरक्षित महसूस करेंगे और अपने सामानों की सुरक्षा के प्रति भी वे निश्चित रहेंगे। अजय कुमार सदस्य संथाल परगना चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज
आज 22 जुलाई 2026 को झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने रांची स्थित राजकीय अतिथिशाला में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान श्री कुमार ने देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा के नेतृत्व में देवघर जिला में इंटक द्वारा किए जा रहे उन सारे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जो कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए जाते हैं। । अभिषेक सिंह जिला सचिव सह कार्यालय प्रभारी देवघर जिला इंटक
जिला योग एसोसिएशन, देवघर द्वारा आयोजित योग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक एवं सम्मान प्राप्त करने वाले गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला के विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य मो. मुस्तफा मजीद द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में आर्या गौतम, संजीवनी और उत्सव को स्वर्ण, सृष्टि, अभिनव सिंह और आदर्श राज को रजत तथा सत्यम पांडे और खुशी को कांस्य पदक मिला।इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि योग केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, आत्मानुशासन एवं मानसिक संतुलन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की खेल एवं योग प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने जिला योग एसोसिएशन, देवघर द्वारा योग के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की। इस आशय की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाना बंद करने की केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहां है कि जनता को इथेनॉल मुक्त पेट्रोल दिया जाए ताकि जनता को पहले के जैसा गाड़ी का माइलेज मिलता रहे। श्री कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने से न सिर्फ गाड़ी का माइलेज कम होने की बात सामने आने लगी है बल्कि कई गाड़ियों के खराब होने की शिकायत भी सामने आने लगी है। अजय कुमार सदस्य संथाल परगना चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज।
15 जुलाई 2026 पुण्यतिथि पर कथाकार स्वर्गीय मधुकर सिंह को श्रद्धांजलि -------------------------------------------- बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर कथाकार स्वर्गीय मधुकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अमर कथा शिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु के बाद मधुकर सिंह बिहार में हिंदी के गिने-चुने उन कथाकारों में से एक थे जिन्होंने ग्रामीण समाज को केंद्र में रखकर वहां के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक बदलाव के लिए संघर्षरत लोगों को प्रेरित किया। मधुकर जी हमेशा भोजपुर की अपनी माटी से जुड़े रहकर उसकी सुगंध को बिखेरने का कार्य करते रहे। उनका साहित्य भारतीय समाज का साहित्य है। हिंदी के प्रखर साम्यवादी चिंतक और प्रेरणा पुरुष स्वर्गीय मधुकर सिंह के साहित्य की प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी। अजय कुमार पूर्व प्रवक्ता बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन
Aug 04 2026, 19:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.6k