/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png StreetBuzz देवघर-22 जुलाई 2026 झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू से इंटक के प्रदेश सचिव ने की मुलाकात। bablusah00004
देवघर-22 जुलाई 2026 झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू से इंटक के प्रदेश सचिव ने की मुलाकात।
देवघर: आज 22 जुलाई 2026 को झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने रांची स्थित राजकीय अतिथिशाला में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्री कुमार ने देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा के नेतृत्व में देवघर जिला में इंटक द्वारा किए जा रहे उन सारे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जो कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए जाते हैं। । अभिषेक सिंह जिला सचिव सह कार्यालय प्रभारी देवघर जिला इंटक
देवघर-में योग चैंपियनशिप के विजेताओं का डीएवी भंडारकोला में सम्मान।
देवघर : जिला योग एसोसिएशन, देवघर द्वारा आयोजित योग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक एवं सम्मान प्राप्त करने वाले गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला के विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य मो. मुस्तफा मजीद द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में आर्या गौतम, संजीवनी और उत्सव को स्वर्ण, सृष्टि, अभिनव सिंह और आदर्श राज को रजत तथा सत्यम पांडे और खुशी को कांस्य पदक मिला।इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि योग केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, आत्मानुशासन एवं मानसिक संतुलन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की खेल एवं योग प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने जिला योग एसोसिएशन, देवघर द्वारा योग के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की। इस आशय की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-15 जुलाई 2026 पेट्रोल में इथेनॉल मिलाना बंद करने की केंद्र सरकार से मांग ।
देवघर: संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाना बंद करने की केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहां है कि जनता को इथेनॉल मुक्त पेट्रोल दिया जाए ताकि जनता को पहले के जैसा गाड़ी का माइलेज मिलता रहे। श्री कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने से न सिर्फ गाड़ी का माइलेज कम होने की बात सामने आने लगी है बल्कि कई गाड़ियों के खराब होने की शिकायत भी सामने आने लगी है। अजय कुमार सदस्य संथाल परगना चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज।



देवघर: 15 जुलाई 2026 पुण्यतिथि पर कथाकार स्वर्गीय मधुकर सिंह को श्रद्धांजलि -------------------------------------------- बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर कथाकार स्वर्गीय मधुकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अमर कथा शिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु के बाद मधुकर सिंह बिहार में हिंदी के गिने-चुने उन कथाकारों में से एक थे जिन्होंने ग्रामीण समाज को केंद्र में रखकर वहां के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक बदलाव के लिए संघर्षरत लोगों को प्रेरित किया। मधुकर जी हमेशा भोजपुर की अपनी माटी से जुड़े रहकर उसकी सुगंध को बिखेरने का कार्य करते रहे। उनका साहित्य भारतीय समाज का साहित्य है। हिंदी के प्रखर साम्यवादी चिंतक और प्रेरणा पुरुष स्वर्गीय मधुकर सिंह के साहित्य की प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी। अजय कुमार पूर्व प्रवक्ता बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन
देवघर-इंटक संथाल परगना प्रमंडल प्रभारी मनोनीत किए जाने पर जसीडीह कुली संघ शाखा के द्वारा प्रदेश सचिव अजय कुमार का स्वागत।
देवघर: 14 जुलाई 2026 इंटक का संथाल परगना प्रमंडल प्रभारी मनोनीत किए जाने पर आज दिल्ली से देवघर लौटने पर जसीडीह स्टेशन पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार का रंजीत कुली के नेतृत्व में इंटक से संबंधित पूर्वी कुली संघ जसीडीह शाखा के कुलियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह देवघर जिला इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य श्रीमती प्रमिला देवी एवं कांग्रेस नेता अखिलेश्वर सिंह भी उपस्थित थे उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव सह संथाल परगना प्रमंडल प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि कुलियों के हितों से संबंधित एवं उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए इंटक हर वक्त तैयार है ताकि उन्हें उन सारी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न होना पड़े जिसके वे हकदार हैं। अभिषेक सिंह सचिव सह कार्यालय प्रभारी देवघर जिला इंटक
देवघर-12 जुलाई 2026 झारखंड प्रदेश इंटक का संथाल परगना प्रमंडल का संगठन प्रभारी मनोनीत किए जाने पर बधाई।
देवघर: जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी, कांग्रेस नेता मणिकांत यादव, रमाकांत यादव, मार्गो मुंडा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर शरण, मधुपुर प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र नापित, मोहनपुर प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर, मार्गो मुंडा प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष पंकज तिवारी, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष गंगाधर रजक, घनश्याम सिंह, सीताराम सोलंकी, महासचिव पूजा देवी, देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष नित्यानंद सेवक, देवघर जिला इंटक के सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार देवघर जिला कांग्रेस ओबीसी के जिला अध्यक्ष विकास राउत एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं में नुनु खान, प्रियरंजन ठाकुर, नंदकिशोर दास, शैलेश मिश्रा, मणिकांत झा इत्यादि ने झारखंड प्रदेश इंटक के संथाल परगना प्रमंडल का संगठन प्रभारी मनोनीत किए जाने पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार को बधाई देते हुए कहा है कि निश्चित रूप से संथाल परगना के अन्य जिलों में इंटक को मजबूती मिलेगी तथा श्रमिकों के हित में कई कार्य किए जाएंगे। इंटक के नेताओं ने अजय कुमार को संथाल परगना प्रमंडल का संगठन प्रभारी मनोनीत किए जाने पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी. संजीवा रेड्डी, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे एवं महासचिव महेंद्र मिश्रा को बधाई दी है। अनंत मिश्रा जिला अध्यक्ष देवघर जिला इंटक
देवघर-12 जुलाई 2026 झारखंड प्रदेश इंटक का संथाल परगना प्रमंडल का संगठन प्रभारी मनोनीत किए जाने पर बधाई।
देवघर: जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी, कांग्रेस नेता मणिकांत यादव, रमाकांत यादव, मार्गो मुंडा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर शरण, मधुपुर प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र नापित, मोहनपुर प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर, मार्गो मुंडा प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष पंकज तिवारी, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष गंगाधर रजक, घनश्याम सिंह, सीताराम सोलंकी, महासचिव पूजा देवी, देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष नित्यानंद सेवक, देवघर जिला इंटक के सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार देवघर जिला कांग्रेस ओबीसी के जिला अध्यक्ष विकास राउत एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं में नुनु खान, प्रियरंजन ठाकुर, नंदकिशोर दास, शैलेश मिश्रा, मणिकांत झा इत्यादि ने झारखंड प्रदेश इंटक के संथाल परगना प्रमंडल का संगठन प्रभारी मनोनीत किए जाने पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार को बधाई देते हुए कहा है कि निश्चित रूप से संथाल परगना के अन्य जिलों में इंटक को मजबूती मिलेगी तथा श्रमिकों के हित में कई कार्य किए जाएंगे। इंटक के नेताओं ने अजय कुमार को संथाल परगना प्रमंडल का संगठन प्रभारी मनोनीत किए जाने पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी. संजीवा रेड्डी, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे एवं महासचिव महेंद्र मिश्रा को बधाई दी है। अनंत मिश्रा जिला अध्यक्ष देवघर जिला इंटक
देवघर-के ठाढ़ी में दुबे बाबा की वार्षिक पूजा 20 जुलाई को - नवनिर्मित मंदिर में होगी पूजा : डॉ. सुनील खवाड़े।
देवघर: मोहनपुर प्रखंड के मलहारा पंचायत अंतर्गत ठाढ़ी गांव स्थित प्रसिद्ध दुबे बाबा मंदिर में वार्षिक पूजा 20 जुलाई को होगी। इसकी जानकारी मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष सह वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी वार्षिक पूजा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धूमधाम से होगी। वार्षिक पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भव्य मेला लगेगा, जिसमें देवघर, मोहनपुर सहित आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु जुटेंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। भीड़ व्यवस्थित रखने, दर्शन-पूजन को सुचारु रूप से संचालन कराने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बड़ी संख्या में समिति की ओर से स्वयंसेवकों की तैनाती कराई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोहनपुर और रिखिया थाना से अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध भी किया गया है, ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में हो सके। डॉ. खवाड़े ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेले में कीमती आभूषण पहनकर नहीं आएं तथा समिति और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही पूजा एवं मेले का सफल आयोजन संभव होगा। उन्होंने जानकारी दी कि दुबे बाबा मंदिर का नवनिर्माण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। इस वर्ष नए मंदिर में ही वार्षिक पूजा होगी। मंदिर को अधिक आकर्षक एवं सुविधाजनक स्वरूप देने के उद्देश्य से निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। समिति के सचिव सुशील महथा, सदस्य अशोक यादव सहित ठाढ़ी गांव के सभी ग्रामीण वार्षिक पूजा की तैयारी और मंदिर निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से वार्षिक पूजा एवं मेले में शामिल होकर दुबे बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। फोटो -
देवघर-भारत विकास परिषद (बैद्यनाथ धाम शाखा) द्वारा स्थापना दिवस का भव्य आयोजन।
देवघर: बैद्यनाथ धाम 10 जुलाई 2026 को स्थानीय दीनबंधु उच्च विद्यालय के 'रविंद्र सभागार' में भारत विकास परिषद (बैद्यनाथ धाम शाखा) द्वारा स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम देशभक्ति, सेवा और सामाजिक उत्थान के संकल्पों के साथ संपन्न हुआ। स्थापना की पृष्ठभूमि भारत विकास परिषद की स्थापना स्वामी विवेकानंद की जन्मशती के अवसर पर चीनी आक्रमण का मुकाबला करने हेतु 'नागरिक परिषद' के रूप में की गई थी। 10 जुलाई 1963 को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत यह संगठन आज एक गैर-राजनीतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और स्वैच्छिक संस्था के रूप में राष्ट्रीय एकता और भारतीय मूल्यों को बढ़ावा दे रहा है। कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ कार्यक्रम का संचालन  विपेन्द्र झा  ने किया, जबकि विषय प्रवेश प्रोफेसर अरविंद कुमार झा द्वारा कराया गया। संस्कार सचिव डॉ. राखी रानी ने स्वागत भाषण दिया और उनके सौजन्य से विद्यालय को चार सीलिंग फैन प्रदान किए गए। शाखा अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया। मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान: कार्यक्रम के दौरान कक्षा दशम के टापर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया: छात्राएँ: अंकिता कुमारी (प्रथम), माही भगत (द्वितीय), वैष्णवी कुमारी (तृतीय)। छात्र: आदित्य राज (प्रथम), साहिल राज (द्वितीय), आनंद मिश्रा (तृतीय)। छह दशकों की सेवा यात्रा भारत विकास परिषद निस्वार्थ सेवा को ही जीवन का आधार मानती है। संगठन के सेवा प्रकल्पों की प्रमुख उपलब्धियाँ: स्वास्थ्य: 13 दिव्यांग केंद्रों के माध्यम से लगभग 3,00,000 दिव्यांगों की सहायता। प्रकल्प: समग्र ग्राम विकास, सामूहिक सरल विवाह, एनीमिया मुक्त भारत, और महिला स्वावलंबन जैसे 1680 स्थायी सेवा प्रकल्पों का संचालन। प्रकाशन: "नीति" (डिजिटल), "ज्ञान प्रभा", "भारत को जानो" और "चेतना के स्वर" जैसी पत्रिकाओं के माध्यम से सामाजिक जागरण। सातवें दशक का संकल्प अपनी छह दशकों की सफल यात्रा के बाद, अब परिषद 'उभरते भारत' में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने को तत्पर है। लक्ष्य: सदस्यता को 2 लाख परिवारों तक पहुँचाना। रणनीति: तकनीकी का उपयोग, साहित्य का विस्तार, और देश के प्रत्येक जिला केंद्र तक शाखाओं का विस्तार करना। नेतृत्व: महिलाओं और युवाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक सक्रिय भागीदारी प्रदान करना। प्रमुख उपस्थिति इस गरिमामयी अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राज परिवार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री प्रभात चरण मिश्रा, शंभुनाथ झा, नवगोपाल घोष, डॉ. निमाई चन्द्र गांधी, संदीप गोस्वामी, डॉ. चेतना भारती, बिजय पाण्डेय, दीनबंधु विद्यालय के प्राचार्य काजल दा सहित विद्यालय के सैकड़ो विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। रिपोर्ट: विजय पांडेय मीडिया प्रभारी, भारत विकास परिषद बैद्यनाथ धाम शाखा
देवघर 10 जुलाई पुण्यतिथि पर स्वर्गीय भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि।
देवघर: बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर स्वर्गीय भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर ने न सिर्फ लोकनाट्यशैली के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया बल्कि सामाजिक रूढ़ियों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। भोजपुरी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्ठापित करने के लिए उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है। भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना ही स्वर्गीय भिखारी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अजय कुमार पूर्व प्रवक्ता बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन
देवघर-में भारत विकास परिषद स्थापना दिवस पर छात्राओं के बीच एनीमिया जागरूकता एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
देवघर: में भारत विकास परिषद देवघर शाखा द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को सेंट मैरी गर्ल्स हाई स्कूल देवघर में लगभग 300 छात्राओं के बीच एनिमिया जागरूकता एनीमिया छात्रों का हीमोग्लोबिन जांच एवं स्वास्थ्य संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था स्वास्थ्य समर्थन संस्कारी भारत, कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण में पुष्पांजलि अर्पित कर तथा सामूहिक वंदे मातरम के गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने मिलकर आमंत्रित अतिथि चिकित्सक डॉक्टर के० पल्लवी एवं डॉक्टर स्वाति प्रिया तथा स्कूल के प्राचार्य क्रिस्टीना को परिषद का अंग वस्त्र मोमेंटो तथा स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में देवघर की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के पल्लवी द्वारा एम्स देवघर की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ स्वाति प्रिया ने छात्रों को एनीमिया के कारण लक्षण दुष्परिणाम बचाव के उपाय एवं मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया और उससे सवाल भी पूछे जिसका बच्चों ने बड़े ही तत्परता से उत्तर दिया। उन्होंने संतुलित एवं आयरन युक्त आहार व्यक्तिगत स्वच्छता निमित्त स्वास्थ्य जांच तथा समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक स्वस्थ बालिका ही भविष्य में समर्थ नई बनती है और समर्थ नारी ही स्वस्थ्य सशक्त एवं संस्कारी भारत के निर्माण की आधारशिला होती है। भारत विकास परिषद देवघर शाखा के अध्यक्ष कंचन मूर्ति ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य समर्थन और संस्कृति यह तीन शब्द एक दूसरे के पूरक हैं। स्वस्थ शरीर से सामथर्य का निर्माण होता है। और सामर्थ को सही दिशा संस्कार प्रदान करते हैं यदि हमारी बेटियां स्वस्थ शिक्षित आत्मनिर्भर और संस्कारवान होगी तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राष्ट्र को नहीं दिशा देगी। सभी छात्राओं के बीच एक मैं की आयरन टेबलेट तथा सेनेटरी नैपकिन व चॉकलेट का वितरण किया गया जिला स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉक्टर सुषमा वर्मा के सौजन्य से सदर अस्पताल से आए अटेंडेंट के द्वारा बच्चों की हिमोग्लोबिन जांच की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष के अलावे कोषाध्यक्ष डॉ राजेश राज सेवा प्रभारी संजय बांका पूर्व पदाधिकारी रंजीत बरनवाल एसपी विलास भुईया महिला सहभागिता प्रभारी कंचन शेखर सदस्य प्रोफेसर परिमल सिंह आशा कुमारी लाजवंती गुप्ता आदि उपस्थित थे कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए वर्तमान अध्यक्ष कंचन मूर्ति ने पूर्व अध्यक्ष आलोक मलिक का तथा दवाई उपलब्ध कराने के लिए संरक्षक अरुण गुडुटिया का आभार व्यक्त किया। अंत में कार्यक्रम की सफलता के लिए अध्यक्ष ने स्कूल की प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्रों के प्रति कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।