/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png StreetBuzz प्रयागराज में लगेंगे 90 लाख पौधे Prayagraj
प्रयागराज में लगेंगे 90 लाख पौधे

डीएम मनीष वर्मा ने की जनमानस से वृक्षारोपण अभियान में सहयोग की अपील



Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज को हरित बनाने के लिए इस साल जिले में 90 लाख पौधे रोपे जाएंगे। वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला अधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा ने आमजन से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।प्रयागराज जिले भर में 90 लाख फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।सरकारी जमीन, स्कूल-कॉलेज, पंचायत भवन, सड़क किनारे, नदी-तालाब किनारे और निजी संस्थानों में रोपण होगा।वन विभाग, राजस्व, ग्राम पंचायत, शिक्षा विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं और आम नागरिक मिलकर अभियान चलाएंगे।डीएम की अपील डीएम मनीष वर्मा ने कहा कि "जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे बड़ा हथियार है। प्रशासन का लक्ष्य केवल पौधा लगाना नहीं, बल्कि हर पौधे को बचाना भी है। इसलिए हर व्यक्ति कम से कम 1 पौधा लगाए और उसकी 3 साल तक देखभाल करे।उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से गड्ढे खोदने, पौधा रोपण और सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में "एक छात्र-एक पौधा" कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।लोग कैसे जुड़ सकते हैं।इच्छुक नागरिक और संस्थाएं वन विभाग/तहसील कार्यालय से संपर्क कर निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं।
जनसुनवाई के मुद्दे पर मेजा और करछना एसीपी की सक्रिय कार्यशैली बनी मिसाल
सीपी जोगेंदर कुमार और डीसीपी विवेक चंद्र यादव के निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी


Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के करछना और मेजा सर्किल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर जोगेंदर कुमार और डीसीपी विवेक चंद्र यादव के निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। करछना के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुनील कुमार सिंह और मेजा के सहायक पुलिस आयुक्त बृजेश पाठक नियमित रूप से अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता की शिकायतें सुन रहे हैं। जनसुनवाई के दौरान आने वाली शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे हैं।
एक पेड़ माँ के नाम — प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा एसडीएम बारा गणेश कनौजिया, विधायक बारा डॉक्टर वाचस्पति
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज, बारा क्षेत्र में विधानसभा बारा के विकास खंड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलाव में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में प्रमुख सचिव, सहकारिता की गरिमामयी उपस्थिति में पौधारोपण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की मजबूत नींव भी रखते हैं। आइए, हम सभी प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर धरती माँ को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें।इस अवसर पर विभागीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं उप जिलाधिकारी बारा गणेश कनौजिया, बारा विधायक डॉक्टर वाचस्पति क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।आइए, "एक पेड़ माँ के नाम" लगाकर पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान का हिस्सा बनें।
समाज उत्थान समिति के प्रबंधक समाज सेवक डॉक्टर कुलभूषण सिंह पटेल प्राथमिक विद्यालय चिली कौंधियारा में निशुल्क योगा अभ्यास कराया गया


Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह



  प्रयागराज , करछना के प्राथमिक विद्यालय चिल्ली कौंधियारा प्रयागराज में प्रयागराज समाज उत्थान समिति कचरी करछना प्रयागराज के प्रबंधक समाज सेवक डॉक्टर कुलभूषण सिंह पटेल (भावी विधायक करछना) के द्वारा नि:शुल्क योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास में पवन मुक्त आसन सूर्य नमस्कार ताड़ासन त्रिकोण आसन वृक्ष आसन आदि आसनों को कराते हुए संचारी रोग से बचाव के प्रति जागरूक व  निःशुल्क मास्क वितरण समाज सेवक द्वारा किया गया ।डॉक्टर कुलभूषण सिंह पटेल द्वारा लगातार प्रतिदिन कई वर्षों से योगाभ्यास कराया जा रहा है। उच्च शिक्षित समाज सेवक की शैक्षिक योग्यता सोलर से शोध, चार विषयों में परास्नातक(गणित, भौतिक विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, योग), बी एड है। विद्यालय  प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह ने ऐसे आयोजन के लिए संस्था के प्रबंधक की भूरि भूरि प्रशंसा की।बच्चों के स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों के नामांकन कराने के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों में किरन सिंह कुमारी दीपा वह शिक्षामित्र शकुंतला जायसवाल सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्री शामिल रहकर योगाभ्यास किया।
प्रसव के बाद महिला की मौत, आक्रोशित घरवालों का पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा; इलाज में लापरवाही का आरोप


Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , शहर के करेली क्षेत्र स्थित नाज अस्पताल में प्रसव के बाद महिला मरीज की मौत हो गई। महिला के घरवालों ने इलाज में लापरवाही बरतने से महिला की मौत का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस में शनिवार को हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

नैनी के चाका ब्लाक में पति संग रहती थी
जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र स्थित नवादा पट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय प्रतिभा मौर्य गर्भवती थी। वह अपने पति के साथ चाका ब्लाक के पास नैनी में रहती थी। पति दीनानाथ एक प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। वर्ष 2022 में उनकी शादी हुई थी।

बच्ची को जन्म देने के बाद बिगड़ी तबीयत
डिलीवरी कराने के लिए 17 जुलाई की शाम प्रतिभा को करेली स्थित नाज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद प्रतिभा की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने आईसीयू में भर्ती किया। आरोप है कि इस दौरान परिवार वालों को मिलने नहीं दिया गया। दबाव बनाने पर उन्होंने मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कहा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस करेगी कार्रवाई
घरवाले जब प्रतिभा को लेकर सिविल लाइंस स्थित दूसरे अस्पताल में पहुंचे तो पता चला की मौत हो चुकी है। इस पर परिवार वाले नाराज हो गए। पोस्टमार्टम हाउस पर घटना के विरोध में हंगामा किया। चौकी इंचार्ज राजरूपपुर जगदीश का कहना है कि मामले की अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जौनपुर जिले की निवासी प्रतिभा मौर्य पति के साथ नैनी के चाका ब्लाक में रहती थी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन पंत छात्रावास खाली कराने पहुंचा, विरोध में उतरे अंतेवासी; कई थाने की फोर्स डटी


Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , पंत छात्रावास को विश्वविद्यालय प्रशासन ने खाली कराने का निर्णय लिया है। यहां अकादमिक पढ़ाई के साथ प्रतियोगी छात्र भी रहते हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से चलने वाले इस छात्रावास में छात्राओं को रहकर तैयारी करने का अवसर दिया जाता है। कई वर्ष से यहाँ छात्र जमे है, हालांकि सभी अंतेवशी खुद को नियमित अंतेवासी बता रहे हैं।

अंतेवासियों ने लगाया आरोप
पंत छात्रावास के अंतेवासियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन सभी छात्रों को बाहर कर हॉस्टल को बंद करना चाहता है। दूसरी तरफ विश्वविद्यालय प्रशासन और विभाग का कहना है कि छात्रावास को मरम्मतीकरण के लिए खाली कराया जा रहा है।

दोनों पक्षों में वार्ता हुई
छात्रावास में कई थानों की पुलिस मौजूद है। एसीपी छात्रों से वार्ता कर समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस प्रकरण में छात्रों का कहना है कि प्रॉक्टर से उनकी बात कराई जाए और स्थिति को स्पस्ट करें। नए सत्र में नए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने का भी आश्वासन दिया जाए। दोनों पक्षों में बातचीत की प्रक्रिया जारी है।
पढ़ाई तभी सार्थक, जब जाति-पांति से ऊपर उठकर मानवता को अपनाएं: आनंदीबेन पटेल
-राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 18 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए

प्रयागराज। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज में मानवता, संवेदनशीलता और समानता के मूल्यों को स्थापित करना है।

उक्त बातें शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) प्रयागराज के 21वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहीं। उन्होंने कहा कि हम आज इतने पढ़-लिख गए हैं, लेकिन जाति-पाति से बाहर नहीं निकल पाए हैं। विद्यार्थियों से उन्होंने आह्वान किया कि वे भेदभाव से ऊपर उठकर इंसानियत को सर्वोच्च स्थान दें और अपने ज्ञान का उपयोग समाज के सकारात्मक परिवर्तन के लिए करें।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में एक प्रेरक घटना साझा करते हुए बताया कि एक गरीब सब्जी विक्रेता ने झाड़ियों में लावारिस मिली नवजात बच्ची को बिना उसकी जाति या धर्म देखे अपनाया, उसका पालन-पोषण किया और पढ़ा-लिखाकर अधिकारी बनाया। उन्होंने कहा कि ऐसे उदाहरण समाज को यह संदेश देते हैं कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और सभी को इसी भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां अधिकांश विश्वविद्यालयों का नाम देश के महान व्यक्तित्वों, विद्वानों और राष्ट्रनिर्माताओं के नाम पर रखा गया है। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि जिन महापुरुषों के नाम पर संस्थान हैं, उनके जीवन और विचारों पर व्याख्यान, निबंध, पेंटिंग एवं संवाद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं, ताकि विद्यार्थी उनके आदर्शों को आत्मसात कर सकें। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं की अंतिम प्रतियोगिता राजभवन में आयोजित की जाएगी।

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए, जिनमें 12 छात्राएं और 6 छात्र शामिल रहे। साथ ही 30,886 डिग्रियों को डिजिलॉकर पर अपलोड कर विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से उपाधियां उपलब्ध कराईं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह की मुख्य अतिथि पद्मश्री एवं अन्य लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने कहा भारतीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर बल देते हुए विद्यार्थियों से अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी राज्यपाल ने सराहना करते हुए उन्हें चॉकलेट देकर उत्साहवर्धन किया। कहानी लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं आराध्या साहू और परी सिंह को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम, शिक्षक, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह शिक्षा, संस्कार, डिजिटल नवाचार और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
संजीवनी हरियाली अभियान के तहत कुकरहटा गांव में वृक्षारोपण एवं जागरूकता गोष्ठी आयोजित, 1850 पौधों का वितरण


Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,कुकरहटा गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में  संजीवनी हरियाली अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता गोष्ठी एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का लक्ष्य एक लाख पौधों का रोपण करना है।कार्यक्रम में लगभग 112 ग्रामीणों, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सक्षम आनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  कमलकांत पांडेय ने अपने संबोधन में प्रत्येक परिवार को अपने घर के आसपास तथा किचन गार्डन विकसित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि घर के आसपास फल एवं सब्जियों के पौधे लगाने से परिवार को पौष्टिक आहार उपलब्ध होता है, साथ ही पेड़ छाया, स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव  उदित नारायण शुक्ल ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए प्रत्येक परिवार से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर गांव के प्रत्येक परिवार को 3–4 पौधे वितरित किए गए। पूरे गांव में कुल 1,850 पौधों का वितरण किया गया, जिनमें सहजन (मोरिंगा), अमरूद, आंवला, शहतूत, कटहल, आम, नींबू सहित विभिन्न फलदार एवं उपयोगी प्रजातियों के पौधे शामिल थे।  प्रधान प्रतिनिधि ज्योति प्रकाश सिंह (बाबा)  ने भी ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अरुणा द्विवेदी, प्रीतु सिंह, नीरज कुमारी  सौरभ शुक्ल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन सभी ग्रामीणों द्वारा पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का सामूहिक संकल्प लेने के साथ हुआ। यह आयोजन संजीवनी हरियाली अभियान के अंतर्गत एक लाख पौधे लगाने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बारा तहसील में ऐतिहासिक धरोहरों पर भू-माफियाओं का कब्जा, किसान नेता दीपक तिवारी द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर सौंपी गई शिकायत

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। जनपद की अमूल्य ऐतिहासिक और पर्यावरणीय धरोहरों को भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे जी के नेतृत्व में  वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष दीपक तिवारी के द्वारा अब सीधे जिलाधिकारी के स्तर पर बड़ी पहल शुरू हो गई है। ऐतिहासिक 'लोनी नदी' और पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले 'गढ़वा किला' परिसर के सदियों पुराने तालाब को बचाने के लिए सामाजिक स्तर पर आवाज बुलंद की गई है इस गंभीर मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी प्रयागराज, श्री मनीष वर्मा जी से मुलाकात कर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा गया और उन्हें जमीनी हकीकत से रूबरू कराया गया।_*
*जो इस प्रकार हैं __*
*_कटरा से होकर शिवराजपुर, कपारी, जोरवट और कल्याणपुर होते हुए देवरा टोंस नदी में मिलने वाली ऐतिहासिक 'लोनी नदी' का वजूद आज खतरे में भू-माफियाओं और अवैध वाशिंग प्लांट संचालकों ने नदी के बहाव क्षेत्र को पाटकर उस पर अवैध कब्जा कर लिया है। वही पुरातत्व विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए, ऐतिहासिक गढ़वा किला परिसर के सदियों पुराने संरक्षित तालाब को पाट दिया गया है और वहाँ धड़ल्ले से अवैध वाशिंग प्लांट चलाए जा रहे हैं।_*
*_मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि यह न सिर्फ पर्यावरण के साथ खिलवाड़ है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों की ऐतिहासिक धरोहरों को नष्ट करने की एक बड़ी साजिश है। जिलाधिकारी मनीष वर्मा जी ने पूरे मामले को बेहद गंभीरता से सुना और इस पर जनहित, पर्यावरण व देश की अमूल्य धरोहरों की रक्षा हेतु त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।_*
उप्र राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह 21 जुलाई को, रम्या सिंह को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक

विश्वविद्यालय में 17 को प्रदान किए जाएंगे 26 स्वर्ण पदक, तीस हजार से अधिक शिक्षार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधि

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज का 21वां दीक्षांत समारोह 17 जुलाई को सुबह 10 बजे सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि पद्मश्री मालिनी अवस्थी होंगी। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह जानकारी बुधवार को मीडिया से वार्ता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सत्यकाम ने दी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष विभिन्न विद्याशाखाओं के मेधावी विद्यार्थियों को 26 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 20 स्वर्ण पदक छात्राओं और 6 स्वर्ण पदक छात्रों को मिलेंगे। दीक्षांत समारोह में सत्र दिसंबर-2025 एवं जून-2026 की परीक्षाओं में सफल 30,886 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें 17,778 पुरुष और 13,098 महिला छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

कुलपति ने बताया कि अम्बेडकरनगर स्थित देव इन्द्रावती महाविद्यालय की बीएससी छात्रा रस्या सिंह को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और उन्हें सर्वाधिक चार स्वर्ण पदक भी प्राप्त होंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न विद्याशाखाओं के स्नातक एवं स्नातकोत्तर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा 12 प्रतिभाशाली छात्रों को दानदाता स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्नातक वर्ग में विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक इस बार विश्व विद्यालय के टापर्स को दिए जाएंगे। जिसमें मानविकी विद्याशाखा से स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय अम्बेडकरनगर के बीए की छात्रा सरिता वर्मा को, समाज विज्ञान विद्या शाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र डां. परशुराम दीनबंधु महाविद्यालय अम्बेडकरनगर के बीए की छात्रा आकृति पटेल को, प्रबंधन अध्ययन विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र रामलगन महाविद्यालय मऊ के बीकाम की छात्रा मरियम खानम शाहिद खान को, शिक्षा विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक शिक्षा शाख अध्ययन केन्द्र विश्ववविद्यालय मुख्य परिसर प्रयागराज के बी.एड.(विशिष्ट शिक्षा) के छात्र जितेन्द्र कुमार जायसवाल को, विज्ञान विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र देव इन्द्रावती महाविद्यालय अम्बेडकरनगर के बीएससी की छात्रा रम्या सिंह को, स्वस्थ्य विज्ञान विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र डीवीएस कालेज आगरा के बीएससी के छात्र कुशाग्र सिंह को प्रदान किया जाएगा।

कुलपति प्रो. सत्यकाम ने बताया कि राज्यपाल के निर्देश पर दीक्षांत समारोह से पूर्व गोद लिए गए गांवों के विद्यालयों में खेलकूद, निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला और कहानी-कथन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों को कुलाधिपति की ओर से किट वितरित की जाएगी तथा विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रस्तुति भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से परिसर में सुरक्षा,पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।