देवघर-जिलास्तरीय 65वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता-2026, आयोजक-झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर, वर्ग-अंडर-17बालिका।
देवघर:
झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के तत्वाधान में 65वीं जिला स्तरीय सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत खेल के दूसरे दिन बालिका वर्ग अंडर-17 की प्रतियोगिता के0 एन0 स्टेडियम में उत्साहपूर्ण वातावरण में शुरू हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विद्यालयों की टीमें अंडर-17 बालिका वर्ग में अपना दम खम दिखाएंगी। प्रतियोगिता का प्रारंभिक मैच सारवा बनाम पालोजोरी के बीच हुआ । झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के ADPO संजय कापड़ी,फील्ड मैनेजर राम सागर सिंह चौधरी ,जिला समन्वयक आभा मंडल द्वारा खिलाड़ियों के परिचय से मैच का शुभारंभ हुआ। मैच के दौरान झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के फील्ड मैनेजर राम सागर चौधरी ,BPO मधु कुमारी, KGBV की जिला समन्वयक आभा मंडल , जिले के समस्त शारीरिक शिक्षक, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानित पत्रकार बंधु की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला KGBV मधुपुर और सेंट मेरी देवघर की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में KGBV मधुपुर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। विजेता एवं उप विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को मैडल , ट्राफी एवं प्रमाणपत्र APO अलका कुमारी एवं शारीरिक शिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया। और उनका उत्त्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता की विजेता KGBV मधुपुर की टीम बालिका अंडर-17 वर्ग में आगामी प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता में देवघर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 बालिका वर्ग को सफल बनाने में देवघर जिले के सभी शारीरिक शिक्षक यथा मनीष कुमार अभिषेक सिंह मधुसूदन सिंह, राकेश रंजन ,भईया शक्ति सिंह,शेख मोहम्मद शाहिद ,संतोष कुमार पटेल, मणिभूषण ठाकुर,अखिलेश राजभर,श्याम मिलन मौर्य निर्मल वर्मा ,हरिदास कुमार ,वीरेंद्र कुमार डे , निर्मलेन्दु गायन, बृजेश वर्मा ,मस्त राम, जयशंकर सिंह, अमित द्विवेदी शिवनारायण दुबे, राकेश कुमार,पंकज कुमार सिंह ,विक्रम सिंह, अजीत कुमार दास मयूरी गुप्ता उद्द्घोषक राकेश कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही। मैच में मुख्य रेफरी लल्लन कुमार ने अपने दायित्व का सफल निर्वाह किया।एक कुशल एवं ऊर्जावान रेफरी के रूप में ललन की भूमिका प्रशंसनीय रही।
Jul 12 2026, 19:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.8k