/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png StreetBuzz देवघर-के जसीडीह स्टेशन पूर्व रेलवे कुली संघ शाखा के कुलियों ने इंटक के प्रदेश सचिव से मुलाकात कर कुली संघ को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की अनुरोध। bablusah00004
देवघर-के जसीडीह स्टेशन पूर्व रेलवे कुली संघ शाखा के कुलियों ने इंटक के प्रदेश सचिव से मुलाकात कर कुली संघ को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की अनुरोध।
देवघर: आज 8 जुलाई 2026 को दिल्ली जाने के क्रम में जसीडीह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पूर्व रेलवे कुली संघ जसीडीह शाखा के कुलियों ने झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार से मुलाकात कर कुली संघ को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया श्री कुमार ने कुलियों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए कहा कि दिल्ली से लौटते ही देवघर जिला इंटक के सौजन्य से पूर्व रेलवे कुली संघ जसीडीह शाखा को व्हीलचेयर उपलब्ध करा दिया जाएगा ताकि प्लेटफार्म से बाहर आने के लिए विकलांगों को पूर्व रेलवे कुली संघ जसीडीह शाखा के कुलियों द्वारा सहज रूप से व्हीलचेयर उपलब्ध कराया जा सके। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर-झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने 6जुलाई 2026 पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से कला एवं संस्कृति जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पंडवानी लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनिया भर में एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए तीजन बाई को सदैव याद किया जाता रहेगा। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर-6जुलाई 2026 पुण्यतिथि पर पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय जगजीवन राम को श्रद्धांजलि भारत रत्न से सम्मानित करने की केंद्र सरकार से मांग।
देवघर: झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय जगजीवन राम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबूजी महात्मा गांधी से प्रेरित होकर देश के नव निर्माण खासकर दलितों एवं पिछड़ों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, हालांकि किसी एक वर्ग से उन्हें बांधना उनके जैसे महान व्यक्तित्व को वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी की नजरों में छोटा करना होगा, मगर फिर भी दलितों के उत्थान हेतु उन्होंने दलितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलकर समतामूलक समाज की स्थापना करना तथा दलित विकास कार्यक्रम चलाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री कुमार ने राष्ट्र के प्रति की गई निस्वार्थ सेवा व कमजोर एवं दलित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए स्वर्गीय जगजीवन राम को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग केंद्र सरकार से की है। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर-गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में वन महोत्सव का भव्य आयोजन।
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में वन महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवघर वन प्रमंडल के प्रभागीय वन पदाधिकारी, डीएफओ (आईएफएस)एवं डीएवी के पूर्ववर्ती छात्र अभिषेक भूषण थे। उनका स्वागत एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया तत्पश्चात मुख्य कार्यक्रम स्थल पर उनका स्वागत स्कूल की छात्राओं ने तिलक आरती के साथ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मुख्य अतिथि को पौधा और मेमेंटो प्रदान करने के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने वन महोत्सव पर आधारित आकर्षक समूहगान, नृत्य, नाटक, वन महोत्सव पर प्रतिज्ञा तथा पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरक प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के टॉपर का भी सम्मान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का सामूहिक पौधारोपण किया गया तथा सभी ने "एक पेड़–एक जीवन" एवं "एक पेड़ मां के नाम" के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलम चौधरी, उर्वशी वत्स, प्रीति गुप्ता, सीमान्त दत्ता, चन्द्रकिशोर पंडित , अभिषेक सूर्य एवं स्टूडेंट्स काउंसिल के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-ग्रामीण मंडल की एक बैठक सातर में मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अध्यक्षता में हुई।
देवघर: 5 जुलाई 2026 को भारतीय जनता पार्टी के देवघर ग्रामीण मंडल की एक बैठक सातर में मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया उपस्थित थें l बैठक में संगठन विस्तार, केंद्र सरकार के 12 सालों के जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना, मेरा बूथ सबसे मजबूत तथा राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के कार्य को गति देने के लिए पार्टी के बी एल ऐ 2 एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि सरकारी बी एल ओ के साथ मिलकर सभी मतदाताओं के प्रत्येक घरों में जाए ताकि कोई भी मतदाता का नाम छूटे नहीं l आगामी 6 जुलाई को भाजपा जिला कार्यालय,देवघर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है इसकी भी जानकारी दी गयीं तथा सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय बाबूलाल मरांडी होंगे जिसमें कार्यकर्ताओं को भाग लेने के लिए बताया गया l बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष निरंजन देव,संतोष कुमार मिश्रा, नीरज गुप्ता, बलबीर राय, भूदेव यादव, उपेंद्र दास, रूपा देवी, सरिता देवी, सुशील राय, परमहंस देव, अनंत दुबे, मुरारी ठाकुर, उत्तम शर्मा, रामदेव दास, पपलू राउत, सोहन यादव, मितन पंडित, प्रदीप राय, अंग्रेज कुमार, सुनील मंडल, सुभेन्दु सुमन , भूषण सोनी, राजकुमार रमानी, शंकर राणा, जय प्रकाश यादव, उपेंद्र सिंह, राकेश दास, चंदन राय, संजीत सिंह, जवाहर वर्मा, मनीष सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l
देवघर-5 जुलाई 2026 पुण्यतिथि पर स्वर्गीय डॉक्टर अनुग्रह नारायण सिंह को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी, एकीकृत बिहार के प्रथम उपमुख्यमंत्रीसह वित्त मंत्री स्वर्गीय डॉक्टर अनुग्रह नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन एवं आधुनिक बिहार के निर्माण में अनुग्रह बाबू की भूमिका को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उच्च विचार, सादगी एवं सरलता तथा राजनीतिक शुचिता की जीती जागती प्रतिमूर्ति थे वे। अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम क्षणों तक उन्होंने जिस तरह से राजनीतिक मर्यादा का पालन किया, उनके इस राजनीतिक जीवन से आज के राजनीतिज्ञों को सीख लेने की जरूरत है। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
देवघर रिखिया के बाबूडीह मैं नमिता बसु मेमोरियल मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित।
देवघर: 4 जुलाई, 2026 को रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह में नमिता बसु मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के भव्य शिलान्यास कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। यह अवसर पूर्व प्रधानाध्यापिका सह शिक्षिका स्वर्गीय नमिता बसु उर्फ नमिता राव की प्रथम पुण्यतिथि के रूप में भी मनाया गया, जहाँ उपस्थित सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके शिक्षा, समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई, जिसमें स्वर्गीय नमिता बसु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय नमिता बसु ने अपने शिक्षकीय जीवन में हजारों विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसकी प्रेरणा आज भी समाज के लिए अनुकरणीय है। इसके उपरांत आजसू पार्टी, देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नमिता बसु मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अस्पताल केवल एक स्वास्थ्य संस्थान नहीं, बल्कि स्वर्गीय नमिता बसु की स्मृतियों को समाजसेवा के माध्यम से सदैव जीवित रखने का एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज़ के शहरों का रुख न करना पड़े। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा किसी भी समाज के विकास के दो प्रमुख आधार हैं। स्वर्गीय नमिता बसु ने अपना पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित किया, वहीं यह अस्पताल उनके नाम पर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अस्पताल के निर्माण के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा यह संस्थान मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस अस्पताल की स्थापना से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने अस्पताल के शीघ्र निर्माण एवं सफल संचालन की कामना व्यक्त की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, महिला एवं युवा कार्यकर्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस जनकल्याणकारी पहल का स्वागत किया तथा इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि नमिता बसु मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल भविष्य में क्षेत्रवासियों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करते हुए स्वर्गीय नमिता बसु के सेवा, समर्पण और मानवता के आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।
देवघर-दो दिवसीय फुटबॉल रेफरीशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
देवघर: दो दिवसीय फुटबॉल रेफरीशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार। विशेष धन्यवाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी ओमप्रकाश ठाकुर को, जिन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 17 Laws of the Game को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। राकेश रंजन, वीरेंद्र डे, तथा हरिदास कुमार ने रेफरी के नियमों, कौशल और मैच संचालन का उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया। प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट एवं अभ्यास मैच का उद्घाटन अलका कुमारी (सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जुली कुमारी ने किया और सभी को शुभकामनाएँ दीं। हर्ष का विषय है कि सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। इस सफल आयोजन हेतु परियोजना कार्यक्रम पदाधिकारी, एडीपीओ, परियोजना के सभी पदाधिकारियों तथा खेल परियोजना प्रबंधक रामसागर चौधरी के प्रति विशेष आभार। आप सभी का हृदय से धन्यवाद।
देवघर-4 जुलाई 2026 पुण्यतिथि पर पर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि,भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक थे स्वामी विवेकानंद।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की स्वामी जी बंधुत्व, एकता, राष्ट्रीयता, पारस्परिक सहयोग एवं सहानुभूति और कर्तव्य परायणता की प्रतिमूर्ति थे। वर्तमान परिपेक्ष में स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर ही राष्ट्र का चतुर्दिक उत्थान एवं सर्वांगीण संभव है। स्वामी जी के मूल मंत्र को आत्मसात करके ही भारतीय संस्कृति की महान गौरवशाली परंपरा को जीवित रखा जा सकता है। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
देवघर-4 जुलाई 2026 जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय नंदा गांधी युग के महान प्रहरी तथा उच्च आदर्शों एवं मूल्यों के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन दक्षता और निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित रहा ।आज के राजनीतिज्ञों को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ साथ स्वर्गीय नंदा के गुणों को आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए। भ्रष्टाचार मुक्त देश और समाज के नवनिर्माण में उनकी सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके कालजयी व्यक्तित्व और उनके सिद्धांतों ,आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति हम सब उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल ।