शिक्षा केवल ज्ञान नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है
विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज ,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चौहान के दिशा निर्देशन में और जिला अध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में बेगम बाग स्थित जिला कार्यालय पर मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरु जी को स्नातक क्षेत्र आगरा से पुनः भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित होने पर एवं दीपेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र ठाo. शैलेन्द्र प्रताप सिंह (चाँदगढी) , निवासी-- सुरेंद्र नगर, अलीगढ़ का
भारतीय नौ सेना मे लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया l मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा शिक्षा केवल ज्ञान नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की आधार शिला है l नेम सिंह सोलंकी ने ग्यारह किलो की माला समस्त पदाधिकारियों के साथ गुरु जी को पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट करके उनको अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दीं l मंडल अध्यक्ष वीरांगना ममतासिंह, दुर्गेश सोलंकी, महानगर अध्यक्ष वीरांगना मधु रानी जादौन, सुनीता राठौर, कुसुम चौहान, जया सिंह, तहसील अध्यक्ष गरिमा राघव ने दीपेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र ठाo. शैलेन्द्र प्रताप सिंह (चाँदगढी) , निवासी-- सुरेंद्र नगर, अलीगढ़ का भारतीय नौ सेना मे लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर बेटे को स्मृति चिन्ह भेंट कर के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया l प्रदेश सचिव संदीप तोमर , विपिन सोलंकी, धर्मवीर राघव ने गुरु जी को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया l राजकुमार चौहान,यदु वीर सोलंकी, पिंकू सिसौदिया, प्रद्युम्न सेंगर, महानगर युवा कुशवेन्दर सिंह, संदीप राघव, अजय तोमर ने पटका ओढ़ाकर सम्मान किया l वीरेश राघव,वेद प्रकाश सिसौदिया पार्षद ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया l सभी वीरांगनाओं ने गुरु जी को पुष्प माला देकर उनका स्वागत किया l
Jul 07 2026, 15:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k