देवघर-ग्रामीण मंडल की एक बैठक सातर में मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अध्यक्षता में हुई।
देवघर:
5 जुलाई 2026 को भारतीय जनता पार्टी के देवघर ग्रामीण मंडल की एक बैठक सातर में मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया उपस्थित थें l बैठक में संगठन विस्तार, केंद्र सरकार के 12 सालों के जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना, मेरा बूथ सबसे मजबूत तथा राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के कार्य को गति देने के लिए पार्टी के बी एल ऐ 2 एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि सरकारी बी एल ओ के साथ मिलकर सभी मतदाताओं के प्रत्येक घरों में जाए ताकि कोई भी मतदाता का नाम छूटे नहीं l
आगामी 6 जुलाई को भाजपा जिला कार्यालय,देवघर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है इसकी भी जानकारी दी गयीं तथा सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय बाबूलाल मरांडी होंगे जिसमें कार्यकर्ताओं को भाग लेने के लिए बताया गया l बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष निरंजन देव,संतोष कुमार मिश्रा, नीरज गुप्ता, बलबीर राय, भूदेव यादव, उपेंद्र दास, रूपा देवी, सरिता देवी, सुशील राय, परमहंस देव, अनंत दुबे, मुरारी ठाकुर, उत्तम शर्मा, रामदेव दास, पपलू राउत, सोहन यादव, मितन पंडित, प्रदीप राय, अंग्रेज कुमार, सुनील मंडल, सुभेन्दु सुमन , भूषण सोनी, राजकुमार रमानी, शंकर राणा, जय प्रकाश यादव, उपेंद्र सिंह, राकेश दास, चंदन राय, संजीत सिंह, जवाहर वर्मा, मनीष सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l


5 जुलाई 2026 को भारतीय जनता पार्टी के देवघर ग्रामीण मंडल की एक बैठक सातर में मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया उपस्थित थें l बैठक में संगठन विस्तार, केंद्र सरकार के 12 सालों के जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना, मेरा बूथ सबसे मजबूत तथा राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के कार्य को गति देने के लिए पार्टी के बी एल ऐ 2 एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि सरकारी बी एल ओ के साथ मिलकर सभी मतदाताओं के प्रत्येक घरों में जाए ताकि कोई भी मतदाता का नाम छूटे नहीं l
आगामी 6 जुलाई को भाजपा जिला कार्यालय,देवघर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है इसकी भी जानकारी दी गयीं तथा सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय बाबूलाल मरांडी होंगे जिसमें कार्यकर्ताओं को भाग लेने के लिए बताया गया l बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष निरंजन देव,संतोष कुमार मिश्रा, नीरज गुप्ता, बलबीर राय, भूदेव यादव, उपेंद्र दास, रूपा देवी, सरिता देवी, सुशील राय, परमहंस देव, अनंत दुबे, मुरारी ठाकुर, उत्तम शर्मा, रामदेव दास, पपलू राउत, सोहन यादव, मितन पंडित, प्रदीप राय, अंग्रेज कुमार, सुनील मंडल, सुभेन्दु सुमन , भूषण सोनी, राजकुमार रमानी, शंकर राणा, जय प्रकाश यादव, उपेंद्र सिंह, राकेश दास, चंदन राय, संजीत सिंह, जवाहर वर्मा, मनीष सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l

झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी, एकीकृत बिहार के प्रथम उपमुख्यमंत्रीसह वित्त मंत्री स्वर्गीय डॉक्टर अनुग्रह नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन एवं आधुनिक बिहार के निर्माण में अनुग्रह बाबू की भूमिका को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उच्च विचार, सादगी एवं सरलता तथा राजनीतिक शुचिता की जीती जागती प्रतिमूर्ति थे वे। अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम क्षणों तक उन्होंने जिस तरह से राजनीतिक मर्यादा का पालन किया, उनके इस राजनीतिक जीवन से आज के राजनीतिज्ञों को सीख लेने की जरूरत है। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
4 जुलाई, 2026 को रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह में नमिता बसु मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के भव्य शिलान्यास कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। यह अवसर पूर्व प्रधानाध्यापिका सह शिक्षिका स्वर्गीय नमिता बसु उर्फ नमिता राव की प्रथम पुण्यतिथि के रूप में भी मनाया गया, जहाँ उपस्थित सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके शिक्षा, समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई, जिसमें स्वर्गीय नमिता बसु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय नमिता बसु ने अपने शिक्षकीय जीवन में हजारों विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसकी प्रेरणा आज भी समाज के लिए अनुकरणीय है। इसके उपरांत आजसू पार्टी, देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नमिता बसु मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अस्पताल केवल एक स्वास्थ्य संस्थान नहीं, बल्कि स्वर्गीय नमिता बसु की स्मृतियों को समाजसेवा के माध्यम से सदैव जीवित रखने का एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज़ के शहरों का रुख न करना पड़े। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा किसी भी समाज के विकास के दो प्रमुख आधार हैं। स्वर्गीय नमिता बसु ने अपना पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित किया, वहीं यह अस्पताल उनके नाम पर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अस्पताल के निर्माण के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा यह संस्थान मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस अस्पताल की स्थापना से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने अस्पताल के शीघ्र निर्माण एवं सफल संचालन की कामना व्यक्त की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, महिला एवं युवा कार्यकर्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस जनकल्याणकारी पहल का स्वागत किया तथा इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि नमिता बसु मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल भविष्य में क्षेत्रवासियों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करते हुए स्वर्गीय नमिता बसु के सेवा, समर्पण और मानवता के आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।
दो दिवसीय फुटबॉल रेफरीशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार। विशेष धन्यवाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी ओमप्रकाश ठाकुर को, जिन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 17 Laws of the Game को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। राकेश रंजन, वीरेंद्र डे, तथा हरिदास कुमार ने रेफरी के नियमों, कौशल और मैच संचालन का उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया। प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट एवं अभ्यास मैच का उद्घाटन अलका कुमारी (सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जुली कुमारी ने किया और सभी को शुभकामनाएँ दीं। हर्ष का विषय है कि सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। इस सफल आयोजन हेतु परियोजना कार्यक्रम पदाधिकारी, एडीपीओ, परियोजना के सभी पदाधिकारियों तथा खेल परियोजना प्रबंधक रामसागर चौधरी के प्रति विशेष आभार। आप सभी का हृदय से धन्यवाद।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की स्वामी जी बंधुत्व, एकता, राष्ट्रीयता, पारस्परिक सहयोग एवं सहानुभूति और कर्तव्य परायणता की प्रतिमूर्ति थे। वर्तमान परिपेक्ष में स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर ही राष्ट्र का चतुर्दिक उत्थान एवं सर्वांगीण संभव है। स्वामी जी के मूल मंत्र को आत्मसात करके ही भारतीय संस्कृति की महान गौरवशाली परंपरा को जीवित रखा जा सकता है। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय नंदा गांधी युग के महान प्रहरी तथा उच्च आदर्शों एवं मूल्यों के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन दक्षता और निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित रहा ।आज के राजनीतिज्ञों को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ साथ स्वर्गीय नंदा के गुणों को आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए। भ्रष्टाचार मुक्त देश और समाज के नवनिर्माण में उनकी सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके कालजयी व्यक्तित्व और उनके सिद्धांतों ,आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति हम सब उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल ।
आज 3 जूलाई दिन के शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे दीनबंधु उच्च विद्यालय के कार्यालय मैं पर्यावरणविद् एवं फिलाटेलिसट रजत मुखर्जी को प्रधानाध्यापक काजल कान्ति सिकदार और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने वन महोत्सव के शुभ अवसर वातावरण को स्वच्छ और सुगन्धित रखने हेतु एक पुष्प के पोधा भेंट किए।
इस साप्ताहिक वन महोत्सव के शुभ अवसर पर रजत मुखर्जी ने कहा कि पेड़ पौधे का हमारे जीवन में बहुत ही योगदान है। इसलिए हमलोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए मै प्रति वर्ष कम-से-कम एक पोधा जरूर लगाऊंगा। इस शुभ अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं में सुनील कुमार सूर, मुनेश्वर प्रसाद यादव, जीतेन्द्र कुमार चन्द्र,उदय कुमार मंडल, मनीषा घोष, भारती कुमारी, सुदिप्ता चक्रवर्ती, विकास कुमार दास उपस्थित थे।
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने राज्य सरकार से मांग की है की घरेलू कामगारों के लिए राज्य स्तर पर कानून बनाया जाए तथा घरेलू कामगारों के लिए कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाए ताकि घरेलू कामगार और नियोजन दोनों सुरक्षित महसूस करें सकें। श्री कुमार एवं श्री मिश्रा ने कहा कि घरेलू कामगारों के बिना किसी भी घर का काम नहीं हो पाएगा, निश्चित रूप से इनका कार्य सराहनीय है इसलिए इन लोगों के लिए कानून बनाने एवं कल्याण बोर्ड की स्थापना करने की जरूरत है । अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिकांत यादव, कांग्रेस नेता रमाकांत यादव देवघर जिला इंटक के कोषाध्यक्ष आशीष कुमार ,नूनू खान, आफताब आलम, सोनू खान, दानिश शेख एवं रियाज खान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह- प्रभारी डॉक्टर सिरिबेला प्रसाद से देवघर सर्किट हाउस में मुलाकात कर देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के गठन में हुई
अनियमितता को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान इंटक एवं कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि देवघर जिला कांग्रेस ।कमेटी के गठन में कांग्रेस संविधान का पालन नहीं किया गया है और न ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी द्वारा बार-बार जिस वर्ग की भागीदारी के बारे में लगातार कहा जा रहा है उस वर्ग को भी इस कमेटी के गठन में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, इतना ही नहीं कमेटी के गठन में वरीयता का भी ख्याल नहीं रखा गया है।
इंटक एवं कांग्रेस के नेताओं ने डॉक्टर सिरिबेला प्रसाद से मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाए गए एक प्रवक्ता द्वारा मुस्लिम वर्ग के प्रति घृणित, अशोभनीय तथा उसकी भावनाओं को आहत करने वाले दिए गए बयान के बारे में भी चर्चा की तथा उक्त प्रवक्ता को अविलंब पद से हटाने की मांग की गई क्योंकि उस प्रवक्ता के द्वारा दिए गए ऐसे निंदनीय बयान के कारण पार्टी की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ा है जबकि मुस्लिम वर्ग का पूर्ण समर्पण पार्टी के प्रति है। अभिषेक सिंह सचिव सह कार्यालय प्रभारी देवघर जिला इंटक
Jul 07 2026, 07:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k