पुरानी नियमावली से टीजीटी-पीजीटी 2026 का विज्ञापन जारी करने की मांग तेज, 1 जुलाई को जिलाधिकारी से होगी निर्णायक वार्ता
![]()
![]()
प्रयागराज।युवा मंच के बैनर तले अनिल सिंह के नेतृत्व में प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइन स्थित धरना स्थल पर टीजीटी-पीजीटी 2026 भर्ती का विज्ञापन पुरानी नियमावली के आधार पर जारी कराने की मांग को लेकर तीसरे चरण के आंदोलन का प्रथम दिन शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न हुआ।आंदोलन के दौरान प्रयागराज प्रशासन ने अभ्यर्थियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए इस विषय पर शासन स्तर पर लगातार वार्ता प्रारम्भ की है। इसी क्रम में निर्णय लिया गया कि 1 जुलाई 2026 को धरना स्थल पर आंदोलन नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, प्रयागराज में युवा मंच से जुड़े सभी प्रतियोगी अभ्यर्थी जिलाधिकारी से सीधे वार्ता करेंगे, जिसमें पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त लगभग 20,000 से अधिक टीजीटी एवं पीजीटी पदों का विज्ञापन हर हाल में पुरानी नियमावली के अनुसार जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई नियमावली लागू होने से लगभग 7 से 8 लाख अभ्यर्थी सीधे प्रभावित हो रहे हैं। वर्षों से पुरानी नियमावली के अनुरूप तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अचानक योग्यता में परिवर्तन करना उनके भविष्य और रोजगार के अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।उन्होंने कहा कि लगभग 105 वर्षों से प्रचलित नियमावली के विरुद्ध ऐसा कोई ठोस कारण प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिससे तत्काल नई नियमावली लागू करना आवश्यक हो। यदि भविष्य में नियमों में परिवर्तन करना ही है तो सरकार को पर्याप्त संक्रमण अवधि प्रदान करनी चाहिए, ताकि कोई भी अभ्यर्थी अवसर से वंचित न हो।अनिल सिंह ने कहा कि अब तक प्रवक्ता भर्ती में नॉन-बी.एड. अभ्यर्थियों को अवसर मिलता रहा है, जबकि नई नियमावली में प्राविधिक, कला, अंग्रेजी, हिन्दी, संगीत एवं शारीरिक शिक्षा सहित अनेक विषयों की योग्यता में किए गए व्यापक बदलाव से लाखों युवाओं में गहरा असंतोष है। उन्होंने मांग की कि टीजीटी-पीजीटी 2026 का विज्ञापन पुरानी नियमावली से जारी किया जाए, जिससे सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।उन्होंने यह भी मांग की है कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर विषय के रिक्त पदों पर भी शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाए, ताकि तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिल सके और योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो।इस अवसर पर साधना सिंह, दीपा सिंह, रीता केशरवानी, प्रियंका मिश्रा, विनीता, रिंकी चौहान, आरती सिंह, बृजेश पाण्डेय, अखिलेश वर्मा, एल. के. चौधरी, कुमार कौशल, अमित पाण्डेय, भानु प्रताप शुक्ला, के. डी. वर्मा, बृजेश सिंह, संदीप पाल, बृजेश तिवारी, आदित्य पाल सहित बड़ी संख्या में प्रतियोगी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। युवा मंच ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 1 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, प्रयागराज पहुंचकर पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी कराने की मांग को मजबूती प्रदान करें।![]()



एम एन सिंह ने नशा मुक्ति और एड्स पीड़ितों के उद्धार के लिए ऐतिहासिक कार्य किया - डॉ. प्रभात मिश्र
- टोल टैक्स कटवाने के दौरान हुआ हादसा, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान, आग की चपेट में आईं कई गाड़ियां, आसपास के लोगों में मची अफरा-तफरी
डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य बोले- पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी को आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में किया गया घायल, अवैध तमंचा बरामद
डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य बोले- पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी को आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में किया गया घायल, अवैध तमंचा बरामद
Jul 01 2026, 19:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1