/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png StreetBuzz देवघर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर का 2025-26 सत्र समाप्त 1 जुलाई से 2026-27 सत्र की शुरुआत। bablusah00004
देवघर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर का 2025-26 सत्र समाप्त 1 जुलाई से 2026-27 सत्र की शुरुआत।
देवघर: इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का अवसर रहा। क्लब के सत्र 2025–26 का समापन 28 जून को रांची स्थित चाणक्य बीएनआर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट असेंबली एवं इंस्टॉलेशन समारोह में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब द्वारा वर्षभर किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं सेवा परियोजनाओं को व्यापक सराहना मिली। समारोह में इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर को आउटस्टैंडिंग क्लब के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं सेवा कार्यों के लिए आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट का सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त कंचन मूर्ति को एफिशिएंट सेक्रेटरी तथा क्लब की संपादक बेबी रोमा को आउटस्टैंडिंग एडिटर के सम्मान से नवाजा गया। क्लब द्वारा संचालित फाइव बेस्ट प्रोजेक्ट को भी उसकी उत्कृष्ट सामाजिक उपयोगिता एवं प्रभावशाली क्रियान्वयन के लिए विशेष पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन उपलब्धियों के साथ क्लब ने सफलतापूर्वक अपने सत्र 2025–26 का समापन किया तथा नई ऊर्जा, नए उत्साह और सेवा के नए संकल्प के साथ आगामी सत्र 2026–27 का स्वागत किया। 1 जुलाई से क्लब का नया सत्र औपचारिक रूप से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ममता किरण को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार द्वारा अध्यक्ष पद का बैज पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया। साथ ही क्लब को बेस्ट अटेंडेंस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। सत्र 2026–27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—अध्यक्ष डॉ. ममता किरण - उपाध्यक्ष कंचन मूर्ति - सचिव अर्पणा सिन्हा - कोषाध्यक्ष चंद्र प्रभा दास - आई.एस.ओ.  अर्चना सिन्हा - संपादक  सुषमा रानी हैं।
देवघर-30 जून 2026 हुल दिवस पर अमर शहीद सिद्धू कान्हु की प्रतिमा पर इंटक, महिला एवं देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा माल्यार्पण।

देवघर: हुल दिवस के अवसर पर देवघर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी, देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नित्यानंद सेवक, कांग्रेस नेता तुलसी पोद्दार, विष्णु हेंब्रम, शिवनाथ मुर्मू, अनिल पंडित, मनोरंजन सिंह, महिला कांग्रेस की संगीता शर्मा, देवघर जिला इंटक के सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार ने देवघर प्रखंड के बदलाडीह में सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव कांग्रेस अजय कुमार ने हुल दिवस पर अमर शहीद सिद्धू कान्हु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हुल दिवस झारखंड के इतिहास में एक अमर क्रांति व अंग्रेजों के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई की याद दिलाता है। संथाल विद्रोह के प्रणेता सिद्धू- कान्हू ,चांद -भैरव जैसे महान सपूतों ने जल, जंगल, जमीन एवं महाजनों के शोषण व अत्याचार के खिलाफ अपनी कुर्बानी दी। इन दोनों महान सपूतों के अलावा और कई हजार लोगों ने जनजातीय परंपरा व मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी। जरूरत है इन सबों की शहादत को इतिहास में समुचित स्थान दिलाने की। देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की संथाल विद्रोह के नायक सिद्दू- कान्हू, चांद- भैरव चार भाइयों ने हुल क्रांति की शुरुआत की थी। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे योद्धा थे जिन्होंने अंग्रेजों से जमकर लोहा लिया और अंग्रेजी सत्ता की चूल हिला दी थी। अभिषेक सिंह सचिव देवघर जिला इंटक
देवघर-28 जून 2026 जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राव आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे। वे कुशल राजनीतिक एवं प्रशासक तो थे ही साथ ही साथ प्रकांड विद्वान भी थे। कई भाषाओं पर उनकी पकड़ थी। मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के पद को इन्होंने सुशोभित किया मगर अपने राजनीतिक दामन पर कभी दाग नहीं लगने दिया, बल्कि अपने कार्यकलापों से पद की गरिमा को बढ़ाया ही। श्री कुमार ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राव के बहुमूल्य सेवाओं एवं समाज के हर क्षेत्र में तथा खासकर आर्थिक क्षेत्र में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों को यह देश सदैव याद रखेगा अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
देवघर-28 जून 2026 जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राव आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे। वे कुशल राजनीतिक एवं प्रशासक तो थे ही साथ ही साथ प्रकांड विद्वान भी थे। कई भाषाओं पर उनकी पकड़ थी। मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के पद को इन्होंने सुशोभित किया मगर अपने राजनीतिक दामन पर कभी दाग नहीं लगने दिया, बल्कि अपने कार्यकलापों से पद की गरिमा को बढ़ाया ही। श्री कुमार ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राव के बहुमूल्य सेवाओं एवं समाज के हर क्षेत्र में तथा खासकर आर्थिक क्षेत्र में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों को यह देश सदैव याद रखेगा अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
देवघर-27 जून 2026 कांग्रेस सेवा दल का मुख्य संगठक बनाए जाने पर श्री बी भी श्रीनिवास को बधाई।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कांग्रेस सेवा दल का मुख्य संगठक बनाए जाने पर श्री बी भी श्रीनिवास को बधाई देते हुए कहा की उनके कुशल एवं सबल नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल एक नई ऊर्जा के साथ सशक्त रूप से उभर कर राष्ट्रीय स्तर पर एक नए आयाम एवं ऊंचाइयां को प्राप्त करेगा। श्री कुमार ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की बी भी श्रीनिवास के कांग्रेस सेवा दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस सेवा दल के साथियों के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर-26 जून 2026पुण्यतिथि पर स्वर्गीय स्वामी सहजानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी व किसान नेता स्वर्गीय स्वामी सहजानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे किसान आंदोलन के प्रणेता तो थे ही साथ ही स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, युग दृष्टा एवं कर्मयोगी भी थे। अपने कार्यकलापों से उन्होंने देश और समाज को नई दिशा दी तथा किसानों के हितों को भी सुरक्षित किया। जाति धर्म के नाम पर समाज में जो बिखराव आ रहा है उससे समाज को बचाने के लिए स्वामी सहजानंद सरस्वती के उद्देश्य एवं आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
देवघर-26 जून 2026विश्व नशा निरोधक दिवस मनाने का मूल उद्देश्य समाज को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराना।
देवघर: संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने विश्व नशा निरोधक दिवस के अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सुदृढ़ एवं सुखी जीवन के लिए नशा जैसी दुष् प्रवृत्ति से दूर होना अति आवश्यक है। युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा नसे का शिकार हो रहा है। उचित वातावरण एवं चेतना का निर्माण तथा दृढ़ संकल्पित होने से ही नशे जैसी बुराइयों से दूर रहा जा सकता है। विश्व नशा निरोधक दिवस मनाने का मूल उद्देश्य समाज को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराना है। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की 26 जून का दिन मादक पदार्थों से मुकाबले का प्रतीक बन गया है नशे से दूर रहने का संकल्प लें तभी विश्व नशा निरोधक दिवस मनाना सार्थक साबित होगा । अजय कुमार सदस्य संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
देवघर-में 26 जून 2026 जयंती पर वंदे मातरम के रचयिता स्वर्गीय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि।
देवघर: बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने आधुनिक भारतीय कथा के जनक, प्रख्यात उपन्यासकार, महान कवि, पत्रकार एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता स्वर्गीय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बांग्ला साहित्य में जनमानस तक पैठ बनाने वालों में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय पहले साहित्यकार थे। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम वह रचना है जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के काल में क्रांतिकारियों का प्रेरणा स्रोत बन गया था। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की वे राष्ट्र के लिए वंदे मातरम लिखकर अजर -अमर हो गए । अजय कुमार पूर्व प्रवक्ता बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन
देवघर-24 जून 2026 जयंती पर स्वर्गीय डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक महान शिक्षाविद, प्रखर वक्ता, सहज स्वभाव के जन नेता तथा मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण राजनीतिज्ञ थे। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की अपनी जिजीविषा और दृढ़ संकल्प शक्ति से एक शिक्षक, एक राजनेता और एक समाजसेवी के रूप में स्वर्गीय मिश्रा संयुक्त बिहार की जनता की पीड़ा को दूर करने एवं संयुक्त बिहार के विकास के लिए जीवन पर्यंत कृत संकल्पित रहे। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर- में पुण्यतिथि पर पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय वीवी गिरी को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने ने पुण्यतिथि पर पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय वी वी गिरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से देश में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया। देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूती प्रदान करने में उनके अमूल्य योगदान को यह देश सदैव याद रखेगा। श्री कुमार एवं श्री मिश्रा ने कहा कि वे श्रमिकों की भलाई के लिए आजीवन संघर्ष करते रहने वाले एक पुरोधा थे । राष्ट्र के विकास में उनकी गहरी दिलचस्पी थी। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक