/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png StreetBuzz कौशांबी टोल प्लाजा पर LPG गैस टैंकर में भीषण आग, चार टोलकर्मी गंभीर रूप से झुलसे Prayagraj
कौशांबी टोल प्लाजा पर LPG गैस टैंकर में भीषण आग, चार टोलकर्मी गंभीर रूप से झुलसे
-  टोल टैक्स कटवाने के दौरान हुआ हादसा, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान, आग की चपेट में आईं कई गाड़ियां, आसपास के लोगों में मची अफरा-तफरी



कौशांबी/ प्रयागराज। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (एनएच-2) पर कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर एक एलपीजी गैस टैंकर में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे कई कर्मचारी आग की चपेट में आ गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को कौशांबी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कानपुर से वाराणसी जा रहा एलपीजी गैस से भरा टैंकर आज सुबह करीब छह बजे सिहोरी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स कटवाने के लिए रुका था। इसी दौरान अचानक टैंकर में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही चालक और परिचालक वाहन से कूदकर सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन टोल बूथ के भीतर मौजूद कर्मचारी आग की चपेट में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास खड़ी कुछ अन्य गाड़ियां भी आग से क्षतिग्रस्त हो गईं। टोल प्लाजा के समीप बने आवासों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग जान बचाने के लिए खेतों की ओर भाग गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद मौके पर पहुंचीं। तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
दूरस्थ शिक्षा के विकास को राजर्षि टंडन एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन

दूरस्थ शिक्षा को सशक्त बनायेगा दोनों विश्वविद्यालयों का मिलन - प्रोफेसर सत्यकाम

एम ओ यू विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नई संभावनाओं का द्वार  - प्रोफेसर लोहनी

प्रयागराज।दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण तथा रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के मध्य गुरुवार को एक समझौता ज्ञापन (एम ओ यू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य शैक्षणिक, शोध, प्रशिक्षण, नवाचार तथा पाठ्य सामग्री के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग स्थापित करना है।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के उपरांत उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के उद्देश्यों के अनुरूप मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली को अधिक सक्षम, समावेशी तथा गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए दोनों विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस समझौते के माध्यम से शोध गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा दोनों विश्वविद्यालय शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।
उन्होंने कहा कि समझौते के अंतर्गत दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षकों एवं शोधार्थियों को फैकल्टी एक्सचेंज कार्यक्रम, संयुक्त शोध परियोजनाओं, प्रशिक्षण कार्यशालाओं, शैक्षणिक संगोष्ठियों, सम्मेलनों तथा अध्ययन भ्रमण का अवसर प्राप्त होगा। इससे दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान, अनुभव एवं नवाचार का आदान-प्रदान और अधिक सुदृढ़ होगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि उनका विश्वविद्यालय ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल लर्निंग तथा मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज मूक्स के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस क्षेत्र में विश्वविद्यालय की विशेषज्ञता का लाभ उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय को भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय मिलकर कौशल विकास, ई-कंटेंट निर्माण, पाठ्य सामग्री के आदान-प्रदान तथा विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षण संसाधनों के विकास पर विशेष रूप से कार्य करेंगे।
प्रो. लोहनी ने कहा कि उच्च शिक्षा के बदलते परिवेश में विश्वविद्यालयों के मध्य सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता हैं। यह समझौता विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा तथा दूरस्थ शिक्षा की गुणवत्ता एवं पहुँच को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

इससे पूर्व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी के विश्वविद्यालय आगमन पर उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. लोहनी ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी भेंट कर प्रो. सत्यकाम का सम्मान किया।
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में  विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, विभिन्न विद्याशाखाओं के निदेशक, अधिकारी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित सभी शिक्षकों ने इस समझौते को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य शैक्षणिक सहयोग को नई रफ्तार मिलेगी तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के उद्देश्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल
डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य बोले- पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी को आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में किया गया घायल, अवैध तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित को रविवार देर रात नगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गोली से घायल मुशर्रफ पुत्र लाड़े मियां पूरामुफ्ती का निवासी है। इसके खिलाफ नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।

रविवार देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान फतेहपुरघाट से टिकरी जाने वाले मार्ग पर भट्टे से आगे तिराहे के पास वांछित आरोपित मुशर्रफ पुलिस टीम को दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस उपायुक्त नगर ने बताया कि आरोपित द्वारा की गई फायरिंग के बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी सिटी ने बताया कि आरोपित के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है तथा उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल
डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य बोले- पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी को आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में किया गया घायल, अवैध तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित को रविवार देर रात नगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गोली से घायल मुशर्रफ पुत्र लाड़े मियां पूरामुफ्ती का निवासी है। इसके खिलाफ नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।

रविवार देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान फतेहपुरघाट से टिकरी जाने वाले मार्ग पर भट्टे से आगे तिराहे के पास वांछित आरोपित मुशर्रफ पुलिस टीम को दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस उपायुक्त नगर ने बताया कि आरोपित द्वारा की गई फायरिंग के बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी सिटी ने बताया कि आरोपित के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है तथा उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 23,775 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को गरजेंगे प्रति

प्रयागराज।अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी एवं पीजीटी के अब तक रिक्त पड़े लगभग 23,775 पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर युवा मंच के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 22 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस, प्रयागराज स्थित धरना स्थल पर बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं जुटकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि टीजीटी-पीजीटी भर्ती का विज्ञापन पुरानी नियमावली के आधार पर ही जारी किया जाना चाहिए। नई नियमावली लागू कर विज्ञापन जारी किए जाने की स्थिति में लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर संकट उत्पन्न हो जाएगा तथा बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी आवेदन के अवसर से वंचित हो जाएंगे, जो वर्षों से भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा करना सरकार और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। यदि पुरानी नियमावली को दरकिनार कर नई व्यवस्था के तहत विज्ञापन जारी किया जाता है तो यह लाखों युवाओं के साथ अन्याय होगा। युवा मंच इस मुद्दे पर लगातार संघर्षरत है और तब तक आंदोलन जारी रहेगा, जब तक अभ्यर्थियों के हितों के अनुरूप निर्णय नहीं लिया जाता।
युवा मंच ने प्रदेश के सभी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं एवं भर्ती अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की है।
भवदीय
अनिल सिंह
प्रदेश अध्यक्ष, युवा मंच
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धति- प्रोफेसर सत्यकाम

योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं - मनीष भारती

मुक्त विश्वविद्यालय और आर ए एफ ने साथ मिलकर किया योग

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज एवं रैपिड एक्शन फोर्स, 101 द्रुत कार्य बल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आर ए एफ कैंपस, प्रयागराज में बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत  योग संकल्प के साथ हुई। योग प्रोटोकॉल के अनुसार मुक्त विश्वविद्यालय के योग शिक्षकों अमित सिंह एवं अनुराग शुक्ला ने एक घंटे तक आसन, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और ध्यान का सत्र संचालित किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। यह शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और बुद्धि को स्पष्ट करता है। मुक्त विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों के लिए योग तनाव प्रबंधन और एकाग्रता बढ़ाने का सबसे प्रभावी साधन है।
रैपिड एक्शन फोर्स, 101 द्रुत कार्य बल के कमांडेंट मनीष कुमार भारती ने कहा कि आर ए एफ जैसे बलों के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक संतुलन भी आवश्यक है। योग हमें उच्च दबाव की परिस्थितियों में भी शांत और केंद्रित रहने की शक्ति देता है। इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। दोनों अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे प्रतिदिन के जीवन में अपनाएँ।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि मुक्त विश्वविद्यालय और  रैपिड एक्शन फोर्स के संयुक्त आयोजन से समाज में सामुदायिक सहभागिता का संदेश प्रसारित किया गया। स्वस्थ भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थान और सुरक्षा बल दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है।  स्वास्थ्य जागरूकता के लिए योग के माध्यम से जीवनशैली जनित रोगों, तनाव और अनिद्रा से बचाव पर जोर दिया गया।  कैंपस में अनुशासित माहौल में सैकड़ों प्रतिभागियों ने एक साथ योग कर 'एक भारत, स्वस्थ भारत' का संदेश दिया। 
कार्यक्रम का समापन हास्य योग और सभी के स्वस्थ, सुखी जीवन की कामना के साथ हुआ।  विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने आर ए एफ 101 बटालियन को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव, विभिन्न  विद्या शाखों के निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी, आर ए एफ के वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में जवानों ने पूरे मनोयोग से योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आर ए एफ के कमांडेंट मनीष कुमार भारती ने योग प्रशिक्षक अमित सिंह एवं अनुराग शुक्ला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय 
प्रयागराज
पुरानी नियमावली से टीजीटी-पीजीटी विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर 22 जून को पुनः होगा आंदोलन

प्रयागराज।अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त लगभग 23,775 पदों पर टीजीटी-पीजीटी भर्ती का नया विज्ञापन पुरानी नियमावली के आधार पर जारी कराने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन एक बार फिर तेज होने जा रहा है।

युवा मंच टीम एवं प्रतियोगी छात्रों द्वारा 11 जून से 15 जून 2026 तक पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस, प्रयागराज में लगातार आंदोलन किया गया था। आंदोलन के दौरान प्रतियोगी छात्रों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर अपनी मांगों को अवगत कराने का निर्णय भी लिया था।

दिनांक 15 जून 2026 को प्रशासन के हस्तक्षेप से शिक्षा निदेशालय के अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) एवं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव की उपस्थिति में हुई वार्ता में यह आश्वासन दिया गया था कि पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी करने संबंधी प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा जाएगा। इसके उपरांत छात्रों ने शिक्षा निदेशालय को चार दिनों का समय देते हुए अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था।

किन्तु निर्धारित अवधि बीत जाने के बावजूद शासन अथवा निदेशालय की ओर से कोई स्पष्ट सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे प्रतियोगी छात्रों में भारी रोष व्याप्त है।

युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि निदेशालय की लचर कार्यप्रणाली के कारण प्रतियोगी छात्र स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

इसी क्रम में प्रतियोगी छात्रों द्वारा 22 जून 2026 को प्रातः 11 बजे पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस, प्रयागराज में पुनः शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा, ताकि उनकी आवाज शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
त्रिभाषा सूत्र राष्ट्रीय एकता का सशक्त माध्यम : प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह

भाषाओं के संरक्षण में जनभागीदारी आवश्यक : प्रोफेसर सत्यकाम


प्रयागराज, 19 जून। केंद्र सरकार के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रमों के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में आयोजित व्याख्यानमाला के छठे दिन शुक्रवार को भारत की बहुभाषिकता एवं त्रिभाषा सूत्र विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान, प्रयागराज के निदेशक  प्रोफेसर योगेन्द्र प्रताप सिंह ने भारत की भाषाई विविधता की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाषा किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक चेतना की अभिव्यक्ति है। भाषा संवाद का माध्यम होने के साथ-साथ सभ्यता, संस्कृति और सामाजिक स्मृतियों की संवाहक भी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप भारतीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु भारतीय भाषा समिति का गठन किया गया है। विश्व में लगभग 6800 से 7000 भाषाएँ बोली जाती हैं और भाषा का निर्माण समाज द्वारा होता है। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि भारत की बहुभाषिक परम्परा उसकी सांस्कृतिक अखण्डता का प्रतीक है। प्राचीन काल में चारधाम यात्राएँ भाषाई संवाद और सांस्कृतिक एकात्मता का माध्यम थीं। भाषाओं के बीच संवाद उन्हें लोकतांत्रिक बनाता है। रामायण के लगभग 250 भाषायी स्वरूप इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
उन्होंने कोठारी आयोग (1968) द्वारा प्रतिपादित त्रिभाषा सूत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि मातृभाषा, संपर्क भाषा तथा अन्य भारतीय भाषा का अध्ययन राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि व्यवहार में लोकतांत्रिकता, भाषा में लोकतांत्रिकता के माध्यम से ही संभव है तथा भाषा के माध्यम से ही अतुल्य भारत की अवधारणा साकार हो सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुक्त  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि प्रत्येक हिंदीभाषी को कम से कम एक दक्षिण भारतीय भाषा अवश्य सीखनी चाहिए। हिंदी को जन-जन तक पहुँचाने के लिए उसकी भगिनी भाषाओं के प्रति सम्मान तथा उन्हें सीखने की प्रवृत्ति विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाषा केवल सरकार का नहीं, अपितु आमजन का विषय है। भाषा का संरक्षण और संवर्धन जनभागीदारी से ही संभव है।
जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में नोडल अधिकारी प्रोफेसर संजय सिंह ने अतिथियों का वाचिक स्वागत एवं विषय प्रवर्तन किया। संचालन डॉ. सुनील कुमार ने तथा प्रोफेसर आनंदानंद त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी होंगी मुख्य अतिथि
मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह 17 जुलाई को

प्रयागराज, 18 जून।उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज का 21वाँ दीक्षान्त समारोह 17 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय के अटल प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री  श्रीमती मालिनी अवस्थी होंगी।  उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपध्याय एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समारोह में सत्र दिसंबर 2025 एवं जून 2026  की परीक्षा के सापेक्ष दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएच.डी  पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। उत्कृष्ट छात्रों को कुलाधिपति एवं विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। 
जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि समारोह के पूर्व दीक्षोत्सव का आयोजन भी गोद लिए गांवों में बड़े पैमाने पर किया जाएगा, जिसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने दीक्षान्त समारोह के सकुशल आयोजन के लिए 17 कमेटियों का गठन कर दिया है। ये कमेटियाँ  ऑडिटोरियम साज सज्जा, सुरक्षा, पंजीकरण, मेडल निर्धारण, उपाधि वितरण, अतिथि सत्कार, मंच व्यवस्था, मीडिया, अनुशासन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और दीक्षोत्सव की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी।
दीक्षान्त समारोह से पूर्व  गोद लिए गांवों में आयोजित होने वाले दीक्षोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी, प्रदर्शनी और छात्रों की प्रतिभा को मंच देने वाले कार्यक्रम शामिल होंगे। उद्देश्य यह है कि छात्र और अतिथि समारोह से पहले ही विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और सांस्कृतिक माहौल से जुड़ सकें।
कुलपति प्रो. सत्यकाम ने बताया कि  समारोह  को भव्य और गरिमापूर्ण बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएँ समय से पूरी कर ली जाएँगी। अभी उनका पूरा ध्यान परीक्षाफल समय से घोषित करने पर केंद्रित है। इसके उपरांत जून के अंतिम सप्ताह से दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले शिक्षार्थियों के लिए पंजीकरण  की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
समारोह  का सीधा प्रसारण विश्वविद्यालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध रहेगा।

डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
शादी की जिद में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, मुख्य आरोपित हिमांशु मुठभेड़ में घायल, भाई-दोस्त समेत ग्राम प्रधान गिरफ्तार
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मेजा थाना क्षेत्र के कुकरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज नौ घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित हिमांशु यादव और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग और शादी को लेकर चल रहे विवाद के चलते आरोपित ने अपनी प्रेमिका के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह मेजा थाना क्षेत्र के कुकुर कटवा गांव निवासी श्यामलाल गुप्ता(60) पुत्र स्वर्गीय गुलजार और उसकी भयाहू इंद्रावती (51) पत्नी दूधनाथ गुप्ता एवं अमरावती (50) पत्नी नेब्बूलाल का शव घर के बाहर रक्तरंजित पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतिका के दामाद लोकपति की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस महेज नौ घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपित हिमांशु यादव एवं उसके दोस्त को गिरफतार किया। पूछताछ में खुला हत्या का राज

पुलिस के अनुसार हिमांशु यादव अपनी प्रेमिका नेहा से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी रंजिश में हिमांशु ने अपने साथी गौतम के साथ मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर युवती के परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए थे और कोर्ट में आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही एसओजी यमुनानगर जोन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें दबोच लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि हिमांशु और नेहा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों कुछ माह पहले घर छोड़कर चले गए थे, हालांकि बाद में परिवार और समाज के लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। इसके बाद युवती को उसके मामा के घर भेज दिया गया था, जबकि हिमांशु फरवरी में छत्तीसगढ़ से वापस मेजा लौट आया था।

मामले में पहले से ही तनाव की स्थिति को देखते हुए युवती के परिजनों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई न होने के आरोप में पुलिस आयुक्त जोगेंद्र सिंह द्वारा उपनिरीक्षक रामविलास सिंह को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि आरोपितों की तलाश के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपित हिमांशु यादव के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में हिमांशु यादव के भाई, उसके एक दोस्त तथा एक ग्राम प्रधान को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्याकांड की साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उधर, घटना के बाद मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी साक्ष्य जुटाकर आरोपितों के खिलाफ मजबूत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।