बोधगया में जमीन कब्जाने का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट, वकील समेत पांच लोगों पर गंभीर आरोप, पुश्तैनी जमीन बचाने को महिला की गुहार
FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं!
भूमाफियाओं के डर में जी रहा पीड़ित परिवार
गया: गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के अमर बीघा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने गांव के ही कुछ दबंग लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमर बीघा निवासी कौलेश्वरी देवी, पति जयराम पांडे ने आरोप लगाया है कि गांव के मुकेश कुमार राय समेत पांच लोग उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई तथा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
![]()
मामले को लेकर पीड़िता ने बोधगया थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता कौलेश्वरी देवी ने मीडिया को बताया कि गांव के मुकेश कुमार राय (पिता कृष्णा राय), खुशी कुमार (पिता सुरेंद्र राय), टेनी कुमार, रोहित राय और सुरेंद्र राय मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपित लोग अक्सर गाली-गलौज करते हैं और जमीन छोड़ने का दबाव बनाते हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।
महिला ने आरोप लगाया कि हाल ही में हुई घटना के दौरान सुरेंद्र राय और मुकेश कुमार राय ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने कहा कि दोनों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से हमला किया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद किसी तरह वह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं। घटना के बाद वह काफी भयभीत हैं और उनका पूरा परिवार दहशत के माहौल में जी रहा है।
पीड़ित महिला कौलेश्वरी देवी का आरोप है कि मुकेश कुमार राय स्वयं को वकील बताते हैं और वकालत का प्रभाव दिखाकर लोगों पर दबाव बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वकील का काम लोगों को न्याय दिलाना होता है, लेकिन मुकेश कुमार राय गरीब और कमजोर लोगों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं।
महिला ने बताया की जमीन से जुड़े जिन दस्तावेजों के आधार पर दावा किया जा रहा है, वे पूरी तरह फर्जी हैं। उन्होंने प्रशासन से दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है।
पीड़ित महिला के अनुसार उनका गांव में लगभग 10 कट्ठा जमीन है, जिस पर आरोपितों की नजर है। उन्होंने कहा कि आरोपित लोग उन्हें खेत जोतने तक नहीं देते हैं और बार-बार धमकी देते हैं कि यदि जमीन पर गए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार उन्हें गांव छोड़ने की धमकी दी गई और गोली मारने तक की बात कही गई। कौलेश्वरी देवी ने दावा किया कि मुकेश कुमार राय के खिलाफ बोधगया थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं। उनका कहना है कि इसके बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आरोपितों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है। पीड़िता ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं और दबंग तत्वों पर अंकुश लगाना जरूरी है, ताकि गरीब और कमजोर लोगों की जमीन सुरक्षित रह सके तथा उन्हें न्याय मिल सके।




गया: गया शहर के ए.पी. कॉलोनी स्थित बौधायन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के भव्य उद्घाटन समारोह में शिक्षा, रोजगार और बिहार के गौरव को लेकर प्रेरणादायक संदेशों की गूंज सुनाई दी। समारोह का उद्घाटन मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव, कॉलेज के चेयरमैन कैप्टन राज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. नेहा राज सिंह तथा संस्थान के बोर्ड सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
गया: गया शहर में स्वास्थ्य जगत से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अर्श हॉस्पिटल प्रबंधन ने चिकित्सक डॉ. टी शर्मा की शैक्षणिक डिग्रियों, प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेजों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को एक विस्तृत आवेदन सौंपा गया है, जिसमें कई बिंदुओं पर जांच कराने का अनुरोध किया गया है।
गया: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक गया जिला युवा अध्यक्ष उत्सव सेठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
गया। अतरी विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात के रूप में खिजरसराय प्रखंड के देवगांव में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास 15 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसकी जानकारी अतरी विधायक रोमित कुमार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों होगा। इस परियोजना से न केवल गया जिला बल्कि पूरे मगध प्रमंडल के युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।
गया। भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 हासिल कर इतिहास रचने वाले शुभम कुमार समेत 18 सफल छात्रों का शहर के हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान किया गया। ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल गुरुकुल द्वारा आयोजित फेलिसिटेशन सेरेमनी में छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।
गया: विश्व रक्तदाता सप्ताह के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) गया चैप्टर द्वारा गुरुवार को आईएमए हॉल, गया में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान के इस मानवीय अभियान ने समाज को यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है।
गया: गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी डेल्हा मोहल्ले की निवासी रूबी खातून ने अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं नगर प्रखंड के अंचलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं के इशारे पर उन्हें और उनके परिवार को उनकी ही जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है।
Jun 25 2026, 11:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.7k