/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png StreetBuzz योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धति- प्रोफेसर सत्यकाम Prayagraj
योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धति- प्रोफेसर सत्यकाम

योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं - मनीष भारती

मुक्त विश्वविद्यालय और आर ए एफ ने साथ मिलकर किया योग

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज एवं रैपिड एक्शन फोर्स, 101 द्रुत कार्य बल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आर ए एफ कैंपस, प्रयागराज में बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत  योग संकल्प के साथ हुई। योग प्रोटोकॉल के अनुसार मुक्त विश्वविद्यालय के योग शिक्षकों अमित सिंह एवं अनुराग शुक्ला ने एक घंटे तक आसन, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और ध्यान का सत्र संचालित किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। यह शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और बुद्धि को स्पष्ट करता है। मुक्त विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों के लिए योग तनाव प्रबंधन और एकाग्रता बढ़ाने का सबसे प्रभावी साधन है।
रैपिड एक्शन फोर्स, 101 द्रुत कार्य बल के कमांडेंट मनीष कुमार भारती ने कहा कि आर ए एफ जैसे बलों के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक संतुलन भी आवश्यक है। योग हमें उच्च दबाव की परिस्थितियों में भी शांत और केंद्रित रहने की शक्ति देता है। इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। दोनों अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे प्रतिदिन के जीवन में अपनाएँ।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि मुक्त विश्वविद्यालय और  रैपिड एक्शन फोर्स के संयुक्त आयोजन से समाज में सामुदायिक सहभागिता का संदेश प्रसारित किया गया। स्वस्थ भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थान और सुरक्षा बल दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है।  स्वास्थ्य जागरूकता के लिए योग के माध्यम से जीवनशैली जनित रोगों, तनाव और अनिद्रा से बचाव पर जोर दिया गया।  कैंपस में अनुशासित माहौल में सैकड़ों प्रतिभागियों ने एक साथ योग कर 'एक भारत, स्वस्थ भारत' का संदेश दिया। 
कार्यक्रम का समापन हास्य योग और सभी के स्वस्थ, सुखी जीवन की कामना के साथ हुआ।  विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने आर ए एफ 101 बटालियन को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव, विभिन्न  विद्या शाखों के निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी, आर ए एफ के वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में जवानों ने पूरे मनोयोग से योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आर ए एफ के कमांडेंट मनीष कुमार भारती ने योग प्रशिक्षक अमित सिंह एवं अनुराग शुक्ला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय 
प्रयागराज
पुरानी नियमावली से टीजीटी-पीजीटी विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर 22 जून को पुनः होगा आंदोलन

प्रयागराज।अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त लगभग 23,775 पदों पर टीजीटी-पीजीटी भर्ती का नया विज्ञापन पुरानी नियमावली के आधार पर जारी कराने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन एक बार फिर तेज होने जा रहा है।

युवा मंच टीम एवं प्रतियोगी छात्रों द्वारा 11 जून से 15 जून 2026 तक पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस, प्रयागराज में लगातार आंदोलन किया गया था। आंदोलन के दौरान प्रतियोगी छात्रों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर अपनी मांगों को अवगत कराने का निर्णय भी लिया था।

दिनांक 15 जून 2026 को प्रशासन के हस्तक्षेप से शिक्षा निदेशालय के अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) एवं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव की उपस्थिति में हुई वार्ता में यह आश्वासन दिया गया था कि पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी करने संबंधी प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा जाएगा। इसके उपरांत छात्रों ने शिक्षा निदेशालय को चार दिनों का समय देते हुए अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था।

किन्तु निर्धारित अवधि बीत जाने के बावजूद शासन अथवा निदेशालय की ओर से कोई स्पष्ट सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे प्रतियोगी छात्रों में भारी रोष व्याप्त है।

युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि निदेशालय की लचर कार्यप्रणाली के कारण प्रतियोगी छात्र स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

इसी क्रम में प्रतियोगी छात्रों द्वारा 22 जून 2026 को प्रातः 11 बजे पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस, प्रयागराज में पुनः शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा, ताकि उनकी आवाज शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
त्रिभाषा सूत्र राष्ट्रीय एकता का सशक्त माध्यम : प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह

भाषाओं के संरक्षण में जनभागीदारी आवश्यक : प्रोफेसर सत्यकाम


प्रयागराज, 19 जून। केंद्र सरकार के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रमों के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में आयोजित व्याख्यानमाला के छठे दिन शुक्रवार को भारत की बहुभाषिकता एवं त्रिभाषा सूत्र विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान, प्रयागराज के निदेशक  प्रोफेसर योगेन्द्र प्रताप सिंह ने भारत की भाषाई विविधता की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाषा किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक चेतना की अभिव्यक्ति है। भाषा संवाद का माध्यम होने के साथ-साथ सभ्यता, संस्कृति और सामाजिक स्मृतियों की संवाहक भी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप भारतीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु भारतीय भाषा समिति का गठन किया गया है। विश्व में लगभग 6800 से 7000 भाषाएँ बोली जाती हैं और भाषा का निर्माण समाज द्वारा होता है। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि भारत की बहुभाषिक परम्परा उसकी सांस्कृतिक अखण्डता का प्रतीक है। प्राचीन काल में चारधाम यात्राएँ भाषाई संवाद और सांस्कृतिक एकात्मता का माध्यम थीं। भाषाओं के बीच संवाद उन्हें लोकतांत्रिक बनाता है। रामायण के लगभग 250 भाषायी स्वरूप इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
उन्होंने कोठारी आयोग (1968) द्वारा प्रतिपादित त्रिभाषा सूत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि मातृभाषा, संपर्क भाषा तथा अन्य भारतीय भाषा का अध्ययन राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि व्यवहार में लोकतांत्रिकता, भाषा में लोकतांत्रिकता के माध्यम से ही संभव है तथा भाषा के माध्यम से ही अतुल्य भारत की अवधारणा साकार हो सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुक्त  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि प्रत्येक हिंदीभाषी को कम से कम एक दक्षिण भारतीय भाषा अवश्य सीखनी चाहिए। हिंदी को जन-जन तक पहुँचाने के लिए उसकी भगिनी भाषाओं के प्रति सम्मान तथा उन्हें सीखने की प्रवृत्ति विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाषा केवल सरकार का नहीं, अपितु आमजन का विषय है। भाषा का संरक्षण और संवर्धन जनभागीदारी से ही संभव है।
जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में नोडल अधिकारी प्रोफेसर संजय सिंह ने अतिथियों का वाचिक स्वागत एवं विषय प्रवर्तन किया। संचालन डॉ. सुनील कुमार ने तथा प्रोफेसर आनंदानंद त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी होंगी मुख्य अतिथि
मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह 17 जुलाई को

प्रयागराज, 18 जून।उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज का 21वाँ दीक्षान्त समारोह 17 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय के अटल प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री  श्रीमती मालिनी अवस्थी होंगी।  उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपध्याय एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समारोह में सत्र दिसंबर 2025 एवं जून 2026  की परीक्षा के सापेक्ष दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएच.डी  पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। उत्कृष्ट छात्रों को कुलाधिपति एवं विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। 
जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि समारोह के पूर्व दीक्षोत्सव का आयोजन भी गोद लिए गांवों में बड़े पैमाने पर किया जाएगा, जिसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने दीक्षान्त समारोह के सकुशल आयोजन के लिए 17 कमेटियों का गठन कर दिया है। ये कमेटियाँ  ऑडिटोरियम साज सज्जा, सुरक्षा, पंजीकरण, मेडल निर्धारण, उपाधि वितरण, अतिथि सत्कार, मंच व्यवस्था, मीडिया, अनुशासन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और दीक्षोत्सव की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी।
दीक्षान्त समारोह से पूर्व  गोद लिए गांवों में आयोजित होने वाले दीक्षोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी, प्रदर्शनी और छात्रों की प्रतिभा को मंच देने वाले कार्यक्रम शामिल होंगे। उद्देश्य यह है कि छात्र और अतिथि समारोह से पहले ही विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और सांस्कृतिक माहौल से जुड़ सकें।
कुलपति प्रो. सत्यकाम ने बताया कि  समारोह  को भव्य और गरिमापूर्ण बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएँ समय से पूरी कर ली जाएँगी। अभी उनका पूरा ध्यान परीक्षाफल समय से घोषित करने पर केंद्रित है। इसके उपरांत जून के अंतिम सप्ताह से दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले शिक्षार्थियों के लिए पंजीकरण  की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
समारोह  का सीधा प्रसारण विश्वविद्यालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध रहेगा।

डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
शादी की जिद में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, मुख्य आरोपित हिमांशु मुठभेड़ में घायल, भाई-दोस्त समेत ग्राम प्रधान गिरफ्तार
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मेजा थाना क्षेत्र के कुकरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज नौ घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित हिमांशु यादव और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग और शादी को लेकर चल रहे विवाद के चलते आरोपित ने अपनी प्रेमिका के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह मेजा थाना क्षेत्र के कुकुर कटवा गांव निवासी श्यामलाल गुप्ता(60) पुत्र स्वर्गीय गुलजार और उसकी भयाहू इंद्रावती (51) पत्नी दूधनाथ गुप्ता एवं अमरावती (50) पत्नी नेब्बूलाल का शव घर के बाहर रक्तरंजित पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतिका के दामाद लोकपति की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस महेज नौ घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपित हिमांशु यादव एवं उसके दोस्त को गिरफतार किया। पूछताछ में खुला हत्या का राज

पुलिस के अनुसार हिमांशु यादव अपनी प्रेमिका नेहा से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी रंजिश में हिमांशु ने अपने साथी गौतम के साथ मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर युवती के परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए थे और कोर्ट में आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही एसओजी यमुनानगर जोन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें दबोच लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि हिमांशु और नेहा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों कुछ माह पहले घर छोड़कर चले गए थे, हालांकि बाद में परिवार और समाज के लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। इसके बाद युवती को उसके मामा के घर भेज दिया गया था, जबकि हिमांशु फरवरी में छत्तीसगढ़ से वापस मेजा लौट आया था।

मामले में पहले से ही तनाव की स्थिति को देखते हुए युवती के परिजनों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई न होने के आरोप में पुलिस आयुक्त जोगेंद्र सिंह द्वारा उपनिरीक्षक रामविलास सिंह को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि आरोपितों की तलाश के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपित हिमांशु यादव के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में हिमांशु यादव के भाई, उसके एक दोस्त तथा एक ग्राम प्रधान को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्याकांड की साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उधर, घटना के बाद मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी साक्ष्य जुटाकर आरोपितों के खिलाफ मजबूत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रयागराज में खौफनाक ट्रिपल मर्डर: घर में घुसकर तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात इतनी निर्मम थी कि घटनास्थल का मंजर देखकर ग्रामीणों की रूह कांप उठी।

पहले हथियारों से किया हमला फिर पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक, सोमवार आधी रात के बाद बदमाश घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतकों की पहचान श्यामलाल उर्फ कल्लू गुप्ता (65 वर्ष), उनकी पत्नी अमरावती देवी (55 वर्ष) और परिवार की एक अन्य महिला सदस्य इंद्रावती देवी (60 वर्ष) के रूप में हुई है।

दौड़ा-दौड़ाकर की गई हत्या!

मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने तीनों को घर और आंगन में दौड़ा-दौड़ाकर निशाना बनाया। खून से सना घटनास्थल वारदात की भयावहता बयां कर रहा था।

एक सप्ताह पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। इस खुलासे के बाद पुलिस जांच का फोकस उसी दिशा में बढ़ गया है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम

ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही मेजा थाना पुलिस, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर डटे रहे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर Dr. Ajay Pal Sharma, Vivek Chandra Yadav और ACP Meja सहित कई अधिकारी मौजूद रहे और जांच का जायजा लिया।

पुलिस ने शुरू की कई एंगल से जांच

पुलिस जमीनी विवाद, पुरानी रंजिश, पारिवारिक दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल  विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव - प्रोफेसर पुरोहित
मुक्त विश्वविद्यालय में 12 साल बेमिसाल पर व्याख्यानमाला का आयोजन


प्रयागराज ।उत्तर प्रदेश राजर्षि  टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा 12 साल बेमिसाल विषय पर आयोजित व्याख्यानमाला के अंतर्गत सोमवार को प्रो. एच. सी. पुरोहित, डीन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, दून विश्वविद्यालय, देहरादून ने आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं विकसित भारत  2047 विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल और सामाजिक भागीदारी विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं, यह मजबूत नींव 12 वर्षों के कालखंड में रखी गई है।
उन्होंने कहा कि भारत का विकास पथ केवल आर्थिक वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता, नवाचार, सामाजिक समावेशन और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने का राष्ट्रीय संकल्प है। प्रो. पुरोहित ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत ने अनेक चुनौतियों के बावजूद अपनी आर्थिक यात्रा में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़ते हुए आज भारत सेवा क्षेत्र, उद्योग, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कृषि विकास, मजबूत एमएसएमई क्षेत्र, आधुनिक अधोसंरचना, कौशल विकास, तकनीकी प्रगति और उद्यमिता को बढ़ावा देना आवश्यक है। युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा को कौशल, ज्ञान और अवसरों से जोड़कर भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है और इन सबके विकास के लिए पिछले 12 वर्षों में देश में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रो. पुरोहित ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता का अर्थ दुनिया से अलग होना नहीं, बल्कि अपनी क्षमताओं को विकसित करते हुए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनना है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप संस्कृति और तकनीकी नवाचार भारत की आर्थिक मजबूती के प्रमुख आधार बन रहे हैं और देश पिछले 12 वर्षों में तेज गति से प्रगति पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रोफेसर  सत्यकाम ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय में आर्थिक  नवाचार,  आर्थिक आत्म निर्भरता और रोजगार परक  पाठयक्रमों के विकास को रेखांकित किया । उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का विस्तार सम्पूर्ण प्रदेश के सभी जिलों में है। हम सभी छात्रों को नवाचारी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। विश्वविद्यालय द्वारा रोजगार परक कार्यक्रम भी संचालित किये जा रहे हैं।कुलपति ने लघु कुटीर उद्योग  के महत्व को बताते हुए स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, वोकल फार लोकल के महत्व को समझाया। भारत आज इन्हीं के माध्यम से आर्थिक समृद्धि में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रोफेसर संजय सिंह  ने अतिथियों का स्वागत एवं  विषय प्रवर्तन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील कुमार ने तथा प्रोफेसर आनंदानंद त्रिपाठी ने अतिथियों, प्रतिभागी गणों के प्रति आभार व्यक्त किया । डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग को लेकर पांचवें दिन भी जारी रहेगा आंदोलन,
प्रतियोगी छात्र मुख्यमंत्री को खून से लिखेंगे पत्र-युवा मंच

प्रयागराज, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त लगभग 23,775 पदों पर विज्ञापन पुरानी नियमावली के अनुसार जारी कराने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने घोषणा की है कि अपनी मांगों के समर्थन में प्रतियोगी छात्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर भेजेंगे।

भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में प्रतियोगी युवा आंदोलन में शामिल होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने सभी अभ्यर्थियों से सोमवार को अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन स्थल पर पहुंचकर सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

अनिल सिंह ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की भर्ती में नई नियमावली लागू किए जाने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापक पदों पर प्राविधिक कला विषय के लाखों अभ्यर्थियों को अवसर नहीं मिल पाएगा। वहीं हिन्दी विषय में इंटरमीडिएट स्तर पर संस्कृत का अध्ययन न करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। इसी प्रकार अंग्रेजी एवं संगीत विषयों में भी पात्रता संबंधी बदलाव किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर शिक्षकों के पदों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है तथा प्रवक्ता पदों पर गैर-बीएड अभ्यर्थियों को अवसर नहीं दिया जा रहा है। इन परिवर्तनों से प्रदेश के लगभग पाँच लाख से अधिक प्रतियोगी युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

युवा मंच ने मांग की है कि 23,775 रिक्त पदों का विज्ञापन तत्काल पुरानी नियमावली के अनुसार जारी किया जाए, जिससे सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर प्राप्त हो सके। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने युवाओं की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

इस अवसर पर एल.के. चौधरी, पी.एन. वर्मा, आलोक दूबे, अखिलेश वर्मा, अमित तिवारी,सुशोभित चौरसिया, बृजेश सिंह, योगेंद्र पाल, रोहित शाक्य, संजीव कुमार वर्मा, सरजू कुमार सोनी, रिंकी चौहान, रीता केशरवानी, ममता पटेल, अनीता यादव, आरती सिंह, प्रियंका मिश्रा, अंजू मिश्रा, तोशी वर्मा, नीलम यादव, अश्वनी कुमार, मोहम्मद आसिफ, विनोद कुमार, कपिल देव वर्मा, रामनरेश, राजकुमार यादव, भानु प्रताप शुक्ला, विपिन पाल तथा संगम वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र उपस्थित रहे।
ठेकेदार की लापरवाही के कारण श्रमिक की मौत,मचा कोहराम

कार्रवाई एवं मुआवजा दिलाए जाने के लिए थाना ख़ुलदाबाद मे ठेकेदार के खिलाफ  F.I.R दर्ज

प्रयागराज|अजय कुमार विश्वकर्मा पुत्र राम दयाल विश्वकर्मा, निवासी भोपतपुर तारापुर करेहदा उपरहार, थाना एयरपोर्ट, जनपद प्रयागराज का निवासी है।
दिनांक 09.06.2026 को अजय का छोटा भाई विनय कुमार विश्वकर्मा पुत्र राम दयाल विश्वकर्मा, उम्र लगभग 35 वर्ष, जो शटरिंग मिस्त्री का कार्य करता था, प्रतिदिन की भांति अपने कार्य पर गया था। वह ठेकेदार असगर खान के साथ चकिया स्थित निर्माणाधीन साइट पर कार्य कर रहा था, जो थाना खुल्दाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आती है।
दिनांक 09.06.2026 को लगभग शाम 4 बजे मृतक के साथ कार्य कर रहे अन्य श्रमिकों द्वारा परिवार को सूचना दी गई कि कार्यस्थल पर दुर्घटना हो गई है तथा विनय कुमार विश्वकर्मा को उपचार हेतु कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया है। सूचना प्राप्त होते ही अजय एवं अन्य परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे,जहां ज्ञात हुआ कि विनय कुमार विश्वकर्मा की मृत्यु हो चुकी है।
अजय  का आरोप है कि उक्त दुर्घटना कार्यस्थल पर ठेकेदार एवं संबंधित व्यक्तियों की घोर लापरवाही के कारण हुई है। निर्माण स्थल पर बिजली के तारों एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह दुखद घटना घटित हुई। यदि आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए होते तो अजय के भाई की जान बच सकती थी।
मृतक विनय कुमार विश्वकर्मा
अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके पीछे उसकी पत्नी एवं लगभग 2 वर्ष की एक पुत्री हैं, एवं माता पिता भी साथ रहते है, जिनका भरण-पोषण अब अत्यंत कठिन हो गया है। परिवार आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर है।परिवार ने प्रशासन से पत्र के ज़रिये  निवेदन किया है कि उक्त घटना की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराकर दोषी ठेकेदार एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को शासन एवं श्रम कानूनों के अंतर्गत देय उचित मुआवजा एवं अन्य आर्थिक सहायता दिलाने की कृपा की जाए।
पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहेगा आंदोलन

मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे सोमवार को रक्त-पत्र


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त लगभग 23,775 पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस, प्रयागराज स्थित धरना स्थल पर युवा मंच के बैनर तले आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।

युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि सरकार ने लाखों बेरोजगार युवाओं की भावनाओं को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी सोमवार को प्रदेश भर के अभ्यर्थियों की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को  रक्त-पत्र भेजे जाएंगे, जिनके माध्यम से पुरानी नियमावली के आधार पर तत्काल विज्ञापन जारी करने की मांग की जाएगी।

श्री सिंह ने कहा कि नई नियमावली के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में अचानक किया गया बदलाव लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। वर्षों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बिना किसी पूर्व सूचना के नई व्यवस्था में धकेलना पूरी तरह छात्र एवं युवा विरोधी कदम है। इससे लाखों अभ्यर्थियों के रोजगार के अवसर समाप्त हो जाएंगे और उनके सपने टूट जाएंगे।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय रहते युवाओं की आवाज नहीं सुनी तो प्रदेश भर में व्यापक जनआंदोलन खड़ा होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। युवा मंच किसी भी कीमत पर युवाओं के अधिकारों का हनन नहीं होने देगा तथा पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी होने तक संघर्ष जारी रहेगा रविवार को भी आन्दोलन जारी रखने व ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को आन्दोलन का हिस्सा बनने की अपील की है।

इस अवसर पर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, एल०के० चौधरी, पी०एन० वर्मा, अखिलेश वर्मा, बृजेश सिंह, रिंकी चौहान, रीता जायसवाल, आरती सिंह, अनीता यादव, सुमन यादव, अर्चना कुशवाहा, नेहा सिंह, ममता पटेल, प्रियंका मिश्रा, पीयूषिका यादव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार, सूरज कुमार सोनी, ईश्वर कुमार, धर्मेंद्र त्रिपाठी, दिलीप वर्मा, दिनेश कुमार यादव, बृजेश पांडेय, गंगा प्रसाद सिंह सहित अनेक अभ्यर्थी उपस्थित रहे।