“गया फर्स्ट, गया की जनता फर्स्ट” के संकल्प के साथ लोजपा (रामविलास) युवा प्रकोष्ठ की हुंकार, संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति
गया: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक गया जिला युवा अध्यक्ष उत्सव सेठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
![]()
बैठक के दौरान पार्टी के प्रमुख संकल्प “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को नई मजबूती प्रदान करने तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है और उनके सहयोग से ही समाज तथा प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।
![]()
इस अवसर पर हाल ही में निर्विरोध निर्वाचित एमएलसी असरफ अंसारी जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही बिहार प्रभारी एवं जमुई सांसद अरुण भारती जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति उनके समर्पण के लिए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया। जिला युवा अध्यक्ष उत्सव सेठ ने प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे जी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित कुमार उर्फ टिंकू जी के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया।
बैठक की सबसे खास बात तब रही जब युवा जिला अध्यक्ष उत्सव सेठ ने युवाओं के सामने एक नया और प्रेरणादायक नारा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” की भावना को आगे बढ़ाते हुए अब “गया फर्स्ट, गया की जनता फर्स्ट” के विजन पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गया की जनता की समस्याओं का समाधान, युवाओं को अवसर उपलब्ध कराना और समाज के हर वर्ग तक पहुंचना संगठन की प्राथमिकता होगी।
बैठक में युवा संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती, नए युवाओं को जोड़ने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर गहन मंथन किया गया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि यह पहल जिले में युवा नेतृत्व को नई दिशा देगी और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। बैठक का संचालन प्रदेश पदाधिकारी चिंटू शर्मा ने किया।
इस दौरान संगठन मंत्री इंद्रजीत जी, कोषाध्यक्ष किशन राज सिन्हा जी, बच्चन देव कुमार जी, राजन कुमार जी, अमित कुमार जी, गौतम कुमार जी, गुलशन जी, राजा जी, जिला युवा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

गया: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक गया जिला युवा अध्यक्ष उत्सव सेठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

गया। अतरी विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात के रूप में खिजरसराय प्रखंड के देवगांव में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास 15 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसकी जानकारी अतरी विधायक रोमित कुमार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों होगा। इस परियोजना से न केवल गया जिला बल्कि पूरे मगध प्रमंडल के युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।
गया। भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 हासिल कर इतिहास रचने वाले शुभम कुमार समेत 18 सफल छात्रों का शहर के हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान किया गया। ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल गुरुकुल द्वारा आयोजित फेलिसिटेशन सेरेमनी में छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।
गया: विश्व रक्तदाता सप्ताह के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) गया चैप्टर द्वारा गुरुवार को आईएमए हॉल, गया में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान के इस मानवीय अभियान ने समाज को यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है।
गया: गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी डेल्हा मोहल्ले की निवासी रूबी खातून ने अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं नगर प्रखंड के अंचलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं के इशारे पर उन्हें और उनके परिवार को उनकी ही जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है।

गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में निगरानी की टीम ने बुधवार को एक चौकीदार को 9000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चौकीदार की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस घूसकांड के तार सीधे थाने के एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) से जुड़े हुए हैं।
गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन और उनके परिजन गायब हो गए. पीड़ित दूल्हे ने इस ठगी बताते हुए बेलागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. राजस्थान के टोंक जिले के निवासी संजय पटवा अपने परिवार के साथ दरियापुर गांव शादी करने पहुंचे थे. आरोप है की शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन पांच के बीच पैसे का लेनदेन हुआ था. दूल्हे ने दुल्हन को मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल और अन्य शादी का सामान दिए.
गयाजी। शहर के एक निजी होटल में एबी टीवीएस एवं मां मुंडेश्वरी टीवीएस के संयुक्त तत्वावधान में टीवीएस रेडर की मेगा डिलीवरी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक ही दिन में 51 से अधिक ग्राहकों को नई टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल की चाबी सौंपकर वाहन डिलीवरी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।
8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
91.6k