युवाओं की भागीदारी और संगठन सशक्तिकरण पर बड़ा मंथन, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विजन को बताया प्रेरणास्रोत: उत्सव सेठ
गयाजी। युवा संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान गया जी कार्यकारी जिलाध्यक्ष (युवा) उत्सव सेठ ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जोड़कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
![]()
गया जी कार्यकारी जिलाध्यक्ष (युवा) उत्सव सेठ ने बताया कि चर्चा के दौरान संगठन की संरचना को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही भविष्य का आधार है, और उनकी ऊर्जा को सही दिशा देना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी विजन और युवाओं के प्रति उनकी सकारात्मक सोच समाज में नई प्रेरणा का स्रोत है। उत्सव सेठ ने कहा कि चिराग पासवान का विकासोन्मुखी दृष्टिकोण और युवाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता वास्तव में प्रशंसनीय है।
![]()
उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री से मुलाकात के दौरान उनके विचारों को करीब से समझने का अवसर मिला, जिससे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त हुई है। यह संवाद न केवल संगठन को मजबूत करेगा, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी सहायक साबित होगा। कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि संगठन युवाओं को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराएगा और उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करेगा, ताकि एक मजबूत और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

गयाजी। युवा संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान गया जी कार्यकारी जिलाध्यक्ष (युवा) उत्सव सेठ ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जोड़कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

गया। शिक्षा के क्षेत्र में गया जिले के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। जेईई एडवांस 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर पूरे देश में बिहार का नाम रोशन करने वाले शुभम कुमार के सम्मान में गया शहर के बिसार तालाब स्थित ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले 18 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे गया जिले को गौरवान्वित किया है।
गया। अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्षमय जीवन पर आधारित फिल्म ‘द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव’ देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर समर्थन प्राप्त कर रही है। 29 मई को इस फिल्म को देश के लगभग पांच दर्जन प्रमुख सिनेमाघरों में एक साथ प्रीमियम रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से फिल्म को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
गया। जिले में अवैध नर्सिंग होमों के संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पुराना जीबीएम कॉलेज के समीप स्थित एक दो मंजिला भवन में कथित रूप से बिना वैध अनुमति के नर्सिंग होम संचालित किए जाने का दावा किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर चर्चा तेज हो गई है।
गया। गया जिले के गुरारू प्रखंड अंतर्गत मलना पंचायत में संचालित सरकारी योजनाओं में अनियमितता और फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण बालेश्वर कुमार ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर जांच की मांग की है।

गया: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए गया क्लब ग्राउंड में जलपरी शो सह डिज्नीलैंड मेला का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के उद्घाटन के साथ ही शहरवासियों के लिए मनोरंजन, खरीदारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनूठा संगम उपलब्ध हो गया है। आयोजकों का दावा है कि इस बार मेले में कई नए और आकर्षक मनोरंजन साधन शामिल किए गए हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रोमांचित करेंगे।
गयाजी: गयाजी शहर के समीर तकिया स्थित पंजाबी धर्मशाला इलाके से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां रहने वाले उमेश प्रसाद का पालतू डॉगी “बुनो” शनिवार सुबह से लापता है। अपने प्रिय डॉगी के अचानक गायब हो जाने से पूरा परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। परिवार ने “बुनो” की सुरक्षित वापसी कराने वाले व्यक्ति को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है। घटना के बाद इलाके के लोग भी डॉगी की तलाश में परिवार की मदद कर रहे हैं।
गया। बैंक ऑफ इंडिया गया अंचल द्वारा ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मानपुर में नई शाखा का शुभारंभ किया गया। यह शाखा गया अंचल की 57वीं तथा गया जिले की 15वीं शाखा है।
11 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.7k