/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png StreetBuzz देवघर-में मनरेगा कर्मचारी हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाया संवाद और समाधान की दिशा में आगे बढ़े सरकार, मनरेगा कर्मियों की पीड़ा को समझे bablusah00004
देवघर-में मनरेगा कर्मचारी हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाया संवाद और समाधान की दिशा में आगे बढ़े सरकार, मनरेगा कर्मियों की पीड़ा को समझे
देवघर: झारखंड राज्य के मनरेगा कर्मी पिछले लगभग तीन महीनों से अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल, विपक्षी विचारधारा अथवा बाहरी प्रभाव का परिणाम नहीं है, बल्कि उन हजारों मनरेगा कर्मियों की वास्तविक पीड़ा और वर्षों की उपेक्षा का परिणाम है, जिन्होंने लगभग दो दशकों से ग्रामीण विकास एवं मनरेगा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हाल के दिनों में कुछ ऐसे वक्तव्य सामने आए हैं जिनमें मनरेगा कर्मियों के आंदोलन को अनुचित बताने तथा आंदोलनरत कर्मियों की मंशा पर प्रश्नचिह्न लगाने का प्रयास किया गया है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह आंदोलन किसी सरकार के विरोध का आंदोलन नहीं है, बल्कि सम्मानजनक सेवा शर्तों, सामाजिक सुरक्षा और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मांग का आंदोलन है। हमारा सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि एक ही मनरेगा व्यवस्था में कार्यरत कर्मियों के बीच इतना बड़ा अंतर क्यों है? एक ओर राज्य मनरेगा कोषांग में कार्यरत कर्मियों को ग्रेड-पे की सुविधा प्राप्त है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत हजारों मनरेगा कर्मी आज भी मात्र 12000 रुपये प्रतिमाह मानदेय पर पूर्णकालिक सेवाएं देने को विवश हैं। एक ही परिवार के दो सदस्यों के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वाभाविक रूप से असंतोष और पीड़ा को जन्म देता है। हम सरकार और विभागीय अधिकारियों को अपना अभिभावक मानते हैं। इसलिए हमारी अपेक्षा टकराव नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और न्याय की है। यदि सरकार को योजनाओं के प्रभावित होने की चिंता है तो उसे उन मनरेगा कर्मियों की भी चिंता करनी चाहिए जिनके परिवार लगातार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। यह भी विचारणीय है कि क्या वर्तमान समय में 12000 रुपये प्रतिमाह पर किसी परिवार का सम्मानजनक जीवन-यापन संभव है? यह भी एक कटु सत्य है कि वर्षों की सेवा के दौरान 156 मनरेगा कर्मियों का निधन हो चुका है। उनके परिवार आज भी आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। यदि मनरेगा कर्मी राज्य के विकास के सहभागी हैं, तो उनके परिवारों की सुरक्षा और सम्मान भी राज्य की जिम्मेदारी होनी चाहिए। हम यह भी कहना चाहते हैं कि आंदोलन की वर्तमान स्थिति के लिए केवल कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं होगा। अतीत में कई बार मनरेगा कर्मियों के आंदोलनों के दौरान सरकार एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच लिखित समझौते हुए, मांगों पर सहमति बनी और आश्वासन दिए गए, लेकिन दुर्भाग्यवश उन समझौतों का पूर्ण क्रियान्वयन आज तक नहीं हो सका। यही कारण है कि कर्मचारियों के बीच विश्वास का संकट उत्पन्न हुआ है। जब बार-बार लिखित सहमति के बावजूद मांगें लंबित रह जाती हैं, तो स्वाभाविक रूप से कर्मचारियों का भरोसा कमजोर होता है। फिर भी हम संवाद के मार्ग में विश्वास रखते हैं। हम माननीय ग्रामीण विकास मंत्री महोदया, विभागीय सचिव एवं आयुक्त महोदय से विनम्र अपील करते हैं कि वे मनरेगा कर्मियों की पीड़ा को संवेदनशीलता के साथ समझें और आंदोलन को केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से देखने के बजाय मानवीय दृष्टिकोण से भी विचार करें। हम मंत्री महोदया से विशेष आग्रह करते हैं कि वे स्वयं पहल कर कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ सार्थक एवं परिणामोन्मुखी संवाद सुनिश्चित करें, ताकि वर्षों से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान निकल सके। यदि सरकार और कर्मचारी पक्ष आपसी विश्वास के साथ बातचीत करें तो समाधान का मार्ग अवश्य प्रशस्त होगा। हम पुनः स्पष्ट करना चाहते हैं कि मनरेगा कर्मी सरकार से संघर्ष नहीं, समाधान चाहते हैं; टकराव नहीं संवाद चाहते हैं; विशेषाधिकार नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन, सामाजिक सुरक्षा और न्यायपूर्ण सेवा व्यवस्था चाहते हैं। मनरेगा को मजबूत बनाने के लिए मनरेगा कर्मियों को मजबूत बनाना आवश्यक है। यही राज्यहित, जनहित और ग्रामीण विकास के हित में भी होगा। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ
देवघर-विश्व पर्यावरण दिवस समारोह मदर टच स्कूल के द्वारा नंदन पहाड़ स्थित ऑक्सीजन पार्क में वृक्षारोपण कर मनाया गया।
देवघर: विश्व पर्यावरण दिवस समारोह मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्लास्टिक के कम उपयोग एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लेकर किया गया। डॉ rupashree ने बताया कि बच्चों में शुरुआती दिनों में ही प्रकृति से जुड़ा रहने से उनकी संवेदना प्राकृतिक होती जायेगी. पूजा प्रिया अनन्या का सहयोग सराहनीय रहा। मदर्स टच स्कूल
देवघर-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंटक एवं महिला कांग्रेस द्वारा वृक्षारोपण।
देवघर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जसीडीह स्थित संथाली मोहल्ला के वार्ड नंबर 1 में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने वृक्षारोपण किया। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण का प्रश्न राष्ट्र के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। आज जरूरत इस बात की है कि हम सब मिलकर प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लें तथा अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाएं ताकि लगातार ध्वस्त हो रहे पर्यावरण को संतुलित एवं सुरक्षित रखा जा सके। जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने लोगों से वृक्षारोपण कर पर्यावरण से जोड़ने की अपील की ताकि वायुमंडल प्रदूषण मुक्त रहे और मानव जीवन की रक्षा हो सके। देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी ने कहा कि विभिन्न प्रकार की समस्याओं के कारण पर्यावरण प्रदूषित एवं असंतुलित हो रही है और इस समस्या से निपटने के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं बल्कि जन सहयोग की भूमिका भी जरूरी है । अभिषेक सिंह सचिव सह कार्यालय प्रभारी देवघर जिला इंटक
देवघर-विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद, देवघर शाखा द्वारा गांव में जाकर फलदार पौधारोपण।
देवघर: 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, देवघर शाखा द्वारा मोहनपुर प्रखंड के ग्राम तरडीहा (बारा पंचायत) एवं हिरणा (नया चितकाठ पंचायत) में फलदार पौधों के वितरण एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम ज्योति के सचिव एवं परिषद सदस्य पशुपति कुमार के विशेष सहयोग से आयोजित की गई। उन्होंने परिषद सदस्य एस.पी. भुईयां बिलास के साथ मिलकर स्थानीय ग्रामीणों को इस अभियान से जोड़ा तथा पौधारोपण हेतु गड्ढों की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंध पूर्व से ही सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में वहां के मुखिया अनिल साह की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। उन्होंने ग्रामीणों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का आह्वान किया। परिषद द्वारा लगभग 75 फलदार पौधों एवं आवश्यक खाद की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों एवं परिषद सदस्यों ने मिलकर उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस वर्ष परिषद ने पौधारोपण को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए जनभागीदारी पर विशेष बल दिया। फलदार पौधे ग्रामीण परिवारों को उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके संरक्षण की स्वाभाविक जिम्मेदारी भी सुनिश्चित हो सके। भविष्य में ये वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ छाया, फल एवं स्वच्छ वायु का स्रोत बनेंगे। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. सुनील सिन्हा, सचिव रूपा केशरी, पर्यावरण संयोजक संतोष सिंह, संपर्क संयोजक जयप्रकाश गुप्ता, पशुपति कुमार, एस. पी. भुईयां बिलास, रंजीत बरनवाल सहित अनेक सदस्य और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। परिषद ने कहा कि “एक वृक्ष दस पुत्रों के समान माना गया है। वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन का आधार भी प्रदान करते हैं।” प्रत्येक नागरिक से कम-से-कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भारत विकास परिषद, देवघर शाखा की अध्यक्ष कंचन मूर्ति साह ने सभी सदस्यों, ग्रामीणों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद पर्यावरण संरक्षण एवं समाजहित के ऐसे अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि “एक पौधा पर्यावरण के नाम तथा एक पौधा माँ के नाम अवश्य लगाएँ।”
देवघर-केकेएन स्टेडियम देवघर के सभागार में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवघर की जिला कमेटी के गठन संबंधी बैठक।
देवघर: आज 04 जून 2026 को के के एन स्टेडियम देवघर के सभागार में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवघर की जिला कमेटी के गठन संबंधी बैठक देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील खवाड़े की अध्यक्षता में आयोजित की गई l बैठक में योग खेलों के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने तथा जिले में योगासन, खेल गतिविधियों को संगठित एवं सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला स्तर पर एक सशक्त संगठन की आवश्यकता पर बल दिया तथा योगासन खेल के प्रचार प्रसार हेतु अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए बैठक में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन झारखंड के मुख्य सलाहकार विपिन पांडे योगासन स्पोर्ट्स के बारे में विस्तृत जानकारी सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों को दी, इसके बाद बिपिन पाण्डे के देखरेख में जिला कमेटी देवघर के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई तथा विभिन्न पदों के लिए नामों पर विचार विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया , जो इस प्रकार है मुख्य संरक्षक- डॉ सुनील खवाड़े संरक्षक-  संजय मालवीय अध्यक्ष- वीरेंद्र कुमार सिंह उपाध्याय- रूपाश्री, प्रेम केसरी, निर्मल कुमार, राजेश श्रृंगारी महेश लाठ सचिव- ऋषिराज सिंह कोषाध्यक्ष- राजश्री मालवीय सह कोषाध्यक्ष- सोनी सिंह संयुक्त सचिव- डॉ चेतना भारती, बिप्लव विश्वास, संतोष पाल कार्यकारिणी सदस्य- राकेश कुमार रॉय, आशुतोष कुमार उर्फ जिम्मी मृगेंद्र कुमार, गौतम कुमार, विकास कुमार, कृष्णकुमार, मोहित केसरी सलाहकार समिति- आशीष झा, धर्मेंद्र देव l बैठक के अंत में अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े और योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, झारखंड के मुख्य सलाहकार बिपिन पाण्डेय ने चयनित सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की तथा सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत और सुदृढ़ बनाने का आह्वान कियाl बैठक में निम्न लोग सम्मिलित थे- डॉ सुनील खवाड़े, अध्यक्ष जिला ओलिंपिक संघ बिपिन कुमार पाण्डेय, मुख्य एडवाइजर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, झारखंड, संजय मालवीय उपाध्यक्ष जिला खेल प्राधिकरण देवघर, आशीष झा, सचिव जिला खेल प्राधिकरण देवघर ,धर्मेन्द्र कुमार देव, कोषाध्यक्ष, जिला खेल प्राधिकरण देवघर ,वीरेन्द्र कुमार सिंह ,ऋषि राजसिंह, रूपाश्री राजश्री मालवीय, सोनी सिंह, राकेश कुमार राय, आशुतोष कुमार, बिप्लब बिस्वास, गौतम कुमार डॉ॰ चेतना भारती ,राजेश श्रृंगारी ,मोहित केशरी के अलावा काफी संख्या में खेल से संबंधित व्यक्ति मौजूद थे
देवघर-महापुरुषों की प्रतिमाओं की उचित देखभाल करने की जिला प्रशासन से मांग। कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने की।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने देवघर जिला प्रशासन से शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की उचित देखभाल करने की मांग की है। श्री कुमार ने कहा कि शहर में सड़कों के किनारे, चौराहों आदि पर महापुरुषों की जितनी भी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं उनकी उचित देखभाल नहीं हो पाती हैं । सिर्फ जयंती और पुण्यतिथि पर ही साफ सफाई का काम होता है क्योंकि लोग उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैंबाकी दिनों में पशु पक्षी द्वारा फैलाई गई गंदगी, रद्दी कागज, यूज्ड रैपर, पत्ते, धूलआदि से ये प्रतिमाएं अपमानित होती रहती हैं। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्याक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर-में मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती, विद्युत उपभोक्ता परेशान श्रावणी मेला से पहले कुंभकरणी नींद में सोया रहता है बिजली विभाग।
देवघर: जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा , झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने जारी एक बयान में कहा कि देवघर शहर में श्रावणी मेला को लेकर मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही बिजली कटौती के कारण शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है खासकर व्यवसायी वर्ग एवं छात्र-छात्राओं को तो और भी ज्यादा परेशानियां हो रही है। इंटेक्स के नेताओं ने कहा कि बिजली विभाग सावन मेला के आरंभ होने से पहले कुंभकर्णी नींद में सोया रहता है और मेला के आरंभ होने के एक महीना पहले विद्युत उपभोक्ताओं की परेशानियों को नजरअंदाज करते हुए नींद से जाग कर मेंटेनेंस के कार्य में लग जाता है। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर के इंटक नेताओं ने एम्स (देवीपुर) के प्रशासनिक अधिकारी (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर) से की मुलाकात।
देवघर: 2 जून 2026 देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा तथा झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने एम्स (देवीपुर) के प्रशासनिक अधिकारी अजय कुमार बरनवाल से मुलाकात की। इंटक के दोनों नेताओं ने मुलाकात कर एम्स के अंदर सुचारु व्यवस्था के तहत मरीजों को मिल रही सारी सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारी अजय कुमार बरनवाल को बधाई दी। इंटक के दोनों नेताओं ने श्री अजय कुमार बरनवाल को इस बात के लिए भी बधाई दी की एम्स द्वारा मरीजों के इलाज से संबंधित बहुत सारी सुविधायें मरीजों को लगातार प्रदान की जा रही हैं। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर-डीएवी भंडारकोला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डीएवी स्थापना दिवस।
देवघर: के डीएवी के स्थापना दिवस के अवसर पर गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं प्रार्थना सभा के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण संबंधी योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि डीएवी केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का एक सशक्त माध्यम है। डी.ए.वी. स्थापना दिवस 1 जून 1886 को प्रथम डी.ए.वी. विद्यालय की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है तथा वैदिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षा के समन्वय की गौरवशाली विरासत का उत्सव है।उन्होंने विद्यार्थियों से महर्षि दयानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डीएवी परंपरा की जड़ों से प्रगति के पंखों तक निरंतर नई ऊँचाइयों को छूता रहे। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा भजन की प्रस्तुतियाँ दी गईं। शिक्षकों ने भी डीएवी आंदोलन के इतिहास और उसके गौरवशाली योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी ने डीएवी परिवार की उन्नति तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया।
देवघर: आज भारतीय जनता पार्टी भाजपा जिला कार्यालय, देवघर, में मोदी जी के 12 साल बेमिसाल, विकास, विश्वास और जनकल्याण को लेकर जिला कार्यशाला किया गया। कार्यशाला का अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला प्रभारी  यदुनंदन पाठक उपस्थित हुए। कार्यशाला में सचिन रवानी ने कहा देश की जनता ने जिस तरह भरोसा और विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया उसे भरोसा और विश्वास को 12 साल निरंतर अपने समय का पल-पल और शरीर का कण-कण इस देश को समर्पित किया है ।इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को गर्व है। पूरे 12 साल उपलब्धि भर रहा। 2014 से पहले कांग्रेसियों की सरकार में देशवासियोंको बुनियादी सुविधा यह नहीं पहुंच पाती थी कहीं बिजली नहीं, कहीं पानी नहीं, गरीबों को पक्का मकान नहीं, इलाज की सुविधा नहीं, और योजना बिचोलियों के हाथ। लेकिन जैसे ही गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना उसने पहले संबोधन में ही संकल्प लिया कि मैं अपनी पूरी कार्यकाल देश की गरीब,दलित ,पीड़ित शोषित ,मजदूर,किसान, युवा, महिलाओं के लिए समर्पित रहेगा और उन्होंने 12 साल के कार्यकाल में करके दिखाने का काम किया है चाहे वह प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन,प्रधानमंत्री आवास,उज्जवला गैस योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छता अभियान,हर घर शौचालय अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नल से जल योजना, देवघर में एम्स ,हवाई अड्डा, रिंग रोड, रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों इस 12 साल के कार्यकाल में करने का काम किया। और ऐतिहासिक कार्य जैसे अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण ,कश्मीर से 370 धारा हटाना महिला आरक्षण बिल, तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कार्य करने का काम किया है। जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक ने कहा की 12 साल के जन कल्याणकारी योजना को हम लोगों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है और राज्य की हेमंत सोरेन की भ्रष्ट सरकार का नाकामी को भी हम लोग जनता के बीच ले जाएंगे। 5 जून से 20 जून तक मोदी जी के सरकार की उपलब्धियां को तरह-तरह के कार्यक्रम के माध्यम से बताने का काम किया जाएगा ।5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभयानंद झा ने किया मौके पर संजीव जजवाड़े,रीता चौरसिया, सुनीता सिंह, पंकज सिंह भदोरिया, मुकेश पाठक, मनोज मिश्रा, संतोष मुर्मू,सुलोचना देवी,अलका सोनी धनंजय तिवारी, बलवीर राय प्रहलाद यादव सोना धारी झा संजय गुप्ता निरंजन देव गंगाधर मंडल सुमित रवानी काशी मंडल शांति देवी सुनील मंडल संतोष सिंह रामनारायण राय दिगंबर पांडे मनोहर चौधरी अनूप भैया रवि रवानी कृष्ण पोद्दार मोहन कुमार उमेश यादव आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित हुए